CG board masik aakaln 2022 july class 8 social science
class 8 social science masik aakaln july 2022 CG board
मासिक आकलन 2022-23
माह जुलाई – 2022
कक्षा-8
विषय – सामाजिक विज्ञान
पूर्णांक 25 अंक
समय निर्धारित कालखंड (40 मिनट)
निर्देश:
• खंड अ में 20 अंक के लिखित प्रश्न हैं जिन्हें निर्धारित कालखंड में ही पूर्ण किया जाना है।
• खंड ब में 5 अंक के प्रायोजना / प्रोजेक्ट / सर्वे कार्य हैं। इस कार्य हेतु बच्चों को 2 से 3 दिन का समय देवें।
खंड अ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्र.1. नवीकरणीय संसाधन है। 1 अंक
(अ) पवन ऊर्जा
(क) कोयला
(स) पेट्रोलियम
(द) प्राकृतिक गैस
प्र. 2. एक बच्चे की उम्र 14 वर्ष से कम है, वह ईट भट्टी में काम करता है, इससे उस बच्चे के किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा। 1 अंक
(अ) समानता का अधिकार
(ब) स्वतंत्रता का अधिकार
(स) शोषण के विरूद्ध अधिकार
(द) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
प्र. 3. लिखित इतिहास के अंतर्गत आता है।
(अ) साहित्यिक रचनाएँ, उपन्यास, दस्तावेज, जीवनी
(ब) रेडियो, टी.वी.
(स) लोगों के अनुभव के द्वारा
(द) उपर्युक्त सभी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्र.4. भारत कौन-कौन से यूरोपीय देशों के साथ समुद्री मार्ग से व्यापार करता है? 2 अंक
उत्तर ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुवानिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाक गणराज्य, स्लोविया, स्पेन, ब्रिटेन, बुल्गारिया और रोमानिया ।
प्र.5. हमारे देश का संविधान कब लागू हुआ? 2 अंक
उत्तर –26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था
प्र.6. संसाधन संरक्षण के कोई दो उपाय लिखिए। 2 अंक
उत्तर –
1.प्राकृतिक संसाधनों का अधिक उपयोग करना बंद कर देना चाहिए।
2• वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जंगली जानवरों का शिकार करना बंद कर दिया जाना चाहिए।
3.किसानों को मिश्रित फसल की विधि, उर्वरक, कीटनाशक और फसल चक्र के उपयोग को सिखाया जाना चाहिए।
4.वनों की अत्यधिक कटाई को नियंत्रित करना चाहिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्र. 7. परिवहन एवं संचार सुविधाएँ बढ़ने से हमें क्या-क्या लाभ हुआ? 3 अंक
उत्तर परिवहन एवं संचार सुविधाएं बढ़ने से निम्न लिखित लाभ हुए हैं
1. परिवहन से लाभ
परिवहन सुविधा बढ़ने से हम कम समय में कहीं भी जा सकते हैं, हम अब वहां भी जा सकते हैं जहां पहले जाने के बारे में सोच भी नही सकते थे ।
परिवहन सुविधा बढ़ने से व्यापार की अच्छी सुविधा उपलब्ध हुई है, हम अब पृथ्वी के किसी भी कोने से व्यापार सुगमता से कर सकते हैं
जाने आने मे आसानी हुई है, हम अब हजारों किलोमीटर का सफर करके भी आसानी से साम को अपने घर आ सकते हैं
2. संचार से हुए लाभ
संचार की सुविधा बढ़ने से अब घर बैठें वीडियो कॉल के मध्यम से हजारों किलोमीटर दूर स्थित लोगो से आसानी से बात की जा सकती है
संचार सुविधाएं बढ़ने से मनुष्य के कार्य करने में तेजी आई है
संचार सेवाओं के माध्यम से कठिन से कठिन कार्य आसानी से होने लगे हैं
प्र. 8. विद्यालय के प्रति आपके क्या अधिकार एवं कर्तव्य हैं? 3 अंक
उत्तर – विद्यालय के प्रति आपके निम्न लिखित अधिकार है
सामान शिक्षा का अधिकार
समानता का अधिकार
आपके कर्तव्य निम्न लिखित
अपने गुरुओं, शिक्षकों अथवा शिक्षिकाओं के प्रति विद्यार्थी का परम कर्तव्य है कि वह सभी का आदर करे तथा वे जो भी पाठ पढ़ाते हैं वह उसे ध्यानपूर्वक सुने तथा आत्मसात् करे। वे जो भी कार्य करने के लिए कहते हैं उसे तुरंत ही पूर्ण करने की चेष्टा करे ।
दीर्य उत्तरीय प्रश्न
प्र. 8. अपने आस-पास के संसाधनों के नाम लिखिए। 5 अंक
उत्तर –संसाधन की परिभाषा:
स्मिथ एवं फिलिप्स के अनुसार- "भौतिक रूप से संसाधन वातावरण की वे प्रक्रियायें हैं जो मानव के उपयोग में आती हैं। "
जेम्स फिशर के शब्दों में- " संसाधन वह कोई भी वस्तु हैं। जो मानवीय आवश्यकतों और इच्छाओं की पूर्ति करती हैं । "
जिम्मर मैन के अनुसार - "संसाधन पर्यावरण की वे
विशेषतायें हैं जो मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति में सक्षम मानी जाती हैं, जैसे ही उन्हे मानव की आवश्यकताओं और क्षमताओं द्वारा उपयोगिता प्रदान की जाती हैं। "
हमारे आस पास के संसाधान निम्न लिखित है
साइकिल, मोटर साइकिल, बस, ट्रक, ट्रेन, लोडर, वैन, कार, स्कूटर, आदि
[खंड ब]
प्रयोजना / प्रोजेक्ट कार्य)
प्र.10. आपके मित्र के साथ गंदा व्यवहार हो रहा है, तो आप किस तरह से उनकी सहायता करेंगे? 5 अंक
उत्तर – यदि कोई हमारे मित्र के साथ गंदा व्यवहार करता है तो पहले हम उनको समझाएंगे कि दूसरो के साथ जैसा व्यवहार किया जाता है वैसा ही व्यवहार आपके साथ भी होता है, इसलिए हम सभी को एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए ।
यदि फिर भी कोई भी मित्र के साथ गलत व्यवहार करता है तो फिर हम उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा देगे।