a

mp board class 10 hindi half yearly exam paper full solutions 2022-23

 mp board class 10 hindi half yearly exam paper full solutions 2022-23

class 10th hindi mp board half yearly questions paper full solutions 2022-23

half yearly model paper 2022 hindi kaksha 10,bihar board exam paper,mp board model paper,mp board papers,class 10th model paper 2022,mp board class 6th hindi half yearly paper,half yearly exam question paper,up board exam scheme 2022,jharkhand board model paper,uttrakhand board model paper,half yearly exam class 10 maths question paper 2022-23,class 10th hindi 2023 half yearly exam paper,class 6 hindi half yearly ka paper 2022 mpboard,uk board paper
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट subhansh classes.com पर यदि आप गूगल पर mp board half yearly exam paper 2022-23 सर्च कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 10वी हिंदी के पेपर का सम्पूर्ण हल बताएंगे तो आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें और अपने दोस्तो को शेयर करें यदि आप कुछ पुछना चाहते हैं तो आप हमारे youtube chennal पर subhansh classes पर कॉमेंट करके ज़रूर बताईए।


अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022- 23

विषय: हिंदी

कक्षा: 10वीं



समय: 3 घंटा                                          पूर्णांक: 80




निर्देश: 

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 

2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

3. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। उत्तर लगभग 30 शब्द ।

4. प्रश्न 16 से 19 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक के लिए 3 अंक निर्धारित हैं। उत्तर लगभग 75 शब्द ।

5. प्रश्न 20 से 23 तक विश्लेषणात्मक प्रश्न है। प्रत्येक के लिए 4 अंक निर्धारित हैं उत्तर लगभग 120 शब्द I


प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए।


(i) उद्धव ने गोपियों को क्या संदेश दिया?

(क) योग साधना का

(ख) प्रेम का

(ग) भक्ति का

(घ) कर्म का

उत्तर योग साधना का


(ii) शिव धनुष के टूटने पर कौन क्रोधित हो गए?

(क) विश्वामित्र

(ख) दुर्वासा

(ग) परशुराम

(घ) सहस्त्रबाहु

उत्तर परशुराम


(iii) नेता जी की मूर्ति तैयार करने वाले का क्या नाम था?

(क) मोतीलाल

(ख) किशोरी लाल

(ग) रामलाल

(घ) श्यामलाल

उत्तर मोतीलाल. 


(iv) गोपियां किसे बड़भागी कह रही हैं -

(क) स्वयं को

(ख) कृष्ण को

(ग) उधो को

(घ) सूरदास को

उत्तर उधो को


(v) समास के प्रकार हैं-

(क) एक

(ख) दो

(ग) चार

(घ) छः

उत्तर. छः


(vi) रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार होते हैं -

(क) एक

(ख) दो

(ग) तीन

(घ) छः

उत्तर.  तीन


प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए.

(i) नेताजी का चश्मा गद्य की ……. विधा की रचना है।

(ii) जॉर्ज पंचम की मूर्ति पर  ……. नहीं थी ।

(iii) टेढ़ी खीर मुहावरे का अर्थ  …….. है।

(iv) सूरदास जी मुख्यता कवि …... हैं।

(v) सभापति का भाषण ……. में छपा था ।

(vi) पंचवटी …… समास का उदाहरण है।

(vii) छायावाद के प्रमुख कवि …… हैं।


प्रश्न 3 सही जोड़ी बनाइए -



          अ

              ब

मैं क्यों लिखता हूं

अज्ञेय

बालगोबिन भगत

कबीरपंथी

माता का आंचल

शिवपूजन सहाय

गद्य हमारी

स्वाभाविक अभिव्यक्ति है।

रस काव्य की

आत्मा है

माता - पिता

द्वंद समास



प्रश्न 4 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखिए -


(i) यथाशक्ति में कौन सा समास है?

(ii) माता का अंचल में कहां की संस्कृति का अंकन हुआ है?

(iii) साहित्य लहरी किसकी रचना है।

(iv) एक से अधिक अर्थ देने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?

(v) भारत किस वर्ष स्वतंत्र हुआ था?

(vi) सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति कहां लगी थी?

(vii) सभ्यता किसका परिणाम है?



उत्तर-

(i) अव्ययीभाव समास

(ii) देहाती संस्कृति

(iii) सूरदास जी की

(iv) अनेकार्थी शब्द

(v) सन 1947 में

(vi) कस्बे के चौराहे पर

(vii) संस्कृति के


प्रश्न 5 निम्नलिखित वाक्यों में सत्य/असत्य लिखिए -


(i) बाल गोविंद भगत गृहस्थ नहीं थे।

(ii) वीर रस का स्थाई भाव क्रोध होता है।

(iii) परशुराम के क्रोध को देखकर लक्ष्मण डर गए।

(iv) चौपाई छंद में 18 मात्राएं होती हैं।

(v) कामायनी आधुनिक काल का श्रेष्ठ महाकाव्य है।

(vi) छायावाद के जनक सुमित्रानंदन पंत हैं।


उत्तर

(i) असत्य

(ii) असत्य 

(iii) असत्य

(iv) असत्य

(v) सत्य

(vi) असत्य



प्रश्न 6 लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएं बताएं?

अथवा

गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग निहित है? 



प्रश्न 7 सेनानी ना होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे?

अथवा

'मरजादा न लही' के माध्यम से कौनसी मर्यादा ना रहने की बात की जा रही है।


प्रश्न 8 गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए? 

अथवा

लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएं बताएं?


प्रश्न 9 स्मृति को पाथेय बनाने से कवि का क्या आशय है?

अथवा

कवि आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहते हैं?


प्रश्न 10 परशुराम के क्रोध करने पर राम और लक्ष्मण की जो प्रतिक्रियाएं हुई उनके आधार पर दोनों के स्वभाव की विशेषताएं अपने शब्दों में लिखिए।

अथवा

भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएं किस तरह व्यक्ति की? 


प्रश्न 11 कहानी और उपन्यास में दो अंतर लिखिए।

अथवा

भक्ति काल की कोई दो विशेषताएं लिखिए


प्रश्न 12 कैप्टन की मृत्यु का समाचार देते हुए पानवाला उदास हो जाता है क्यों?

अथवा

जॉर्ज पंचम की नाक की नाक को पुन: लगाने के लिए मूर्तिकार ने क्या-क्या प्रयत्न किए 



प्रश्न 13 महाकाव्य और खंडकाव्य में अंतर लिखिए

अथवा

किन्हीं दो महाकाव्य के नाम लिखते हुए उनके लेखकों के नाम लिखिए।


प्रश्न 14 गीतिका छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

हरिगीतिका छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


प्रश्न 15 वीर रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

रस की परिभाषा देते हुए रस के प्रकार लिखिए ।


प्रश्न 16 निबंध शब्द का अर्थ बताते हुये बाबू गुलाब राय के अनुसार निबंध की परिभाषा लिखिए।

अथवा

रसों के अंगो के नाम लिखिए। 


प्रश्न 17 निम्नलिखित के समास विग्रह कीजिए तथा समास का नाम बताइए।

महानगर, लाभ- हानि, राजभवन

अथवा

स्थाई भाव एवं संचारी भाव में अंतर लिखिए।


प्रश्न 18 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संवाद लिखिए -

1.कंप्यूटर का आविष्कार

2.गणतंत्र दिवस

3.आतंकवाद 

4.कोरोनावायरस

5.दीपावली


अथवा

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए -

1.स्वच्छ भारत अभियान

2.बेरोजगारी समस्या

3.पुस्तकालय


प्रश्न 19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए -


मनुष्य का जीवन बहुत संघर्षमय होता है। उसे पग-पग पर कटिनाइयो का सामना करना पड़ता है। फिर भी ईश्वर के द्वारा जो मनुष्य रूपी वरदान की निर्मिति इस पृथ्वी पर हुई है मानो धरती का रुप ही बदल गया है। यह संसार कर्म करने वाले मनुष्यों के आधार पर ही टिका हुआ है। देवता भी उनसे ईर्ष्या करते हैं। मनुष्य अपने कर्म बल के कारण श्रेष्ठ है। धन्य है मनुष्य का जीवन ।


प्रश्न-

1.उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।

2.उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

3.मनुष्य किस कारण श्रेष्ठ माना गया है?


प्रश्न 20 निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश का भावार्थ लिखिए तथा काफी शानदार है बताइए -



प्रश्न 21 सूरदास अथवा जयशंकर प्रसाद का साहित्यिक परिचय लिखिए।


प्रश्न 22 विद्यालय से शुल्क मुक्ति लेने हेतु अपने प्राचार्य को आवेदन पत्र लिखिए। 


उत्तर –


सेवा में,



प्रधानाध्यापक महोदय/ महोदया


मीरा बाई जूनियर हाईस्कूल, मध्य प्रदेश



विषय- फीस माफी के लिए प्रार्थना पत्र


श्रीमान या श्रीमती,


आपसे मेरा सविनय निवेदन यह है कि मैं 12वी कक्षा का छात्र हूँ। मै एक निर्धन परिवार से संबंध रखता हूँ, मेरे पिताजी किसान हैं वे किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर पाते हैं, इसीलिए मेरी पढ़ाई का खर्च देने में असमर्थ हैं, अतः मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ कि आप मेरी विद्यालय शुल्क माफ करने की कृपा करें जिससे मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकूं। मैं आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हैं, कि अपने आचरण और पठन-पाठन में आपको किसी शिकायत का मौका नहीं दूंगा।



धन्यवाद


दिनांक- 11/12/2022



आपका आज्ञाकारी शिष्य


नाम- सुभांश


कक्षा 10वी



अथवा

अपने प्राचार्य महोदय को बुक बैंक से पूछता कि देने के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।

अथवा

अपने प्राचार्य को साला जोड़ने पर स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।


प्रश्न 23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संक्षिप्त किंतु सारगर्भित निबंध लिखिए.


(i) कोरोनावायरस

(ii) विज्ञान के बढ़ते चरण

(iii) पर्यावरण प्रदूषण

(iv) नारी शिक्षा का महत्व

(v) पर्यावरण प्रदूषण 


Ans.

(i) कोरोनावायरस

प्रमुख विचार-बिन्दु - (1) प्रस्तावना, (2) कोरोना कैसे फैलता है, (3) कोरोना वायरस के लक्षण, (4) कोरोना वायरस से बचने के कुछ उपाय, (5) कोरोना | वायरस का चीन पर पहला वार, (6) कोरोना वायरस से निपटने के लिए खोज, (7) लॉकडाउन की भारत ने की पहली पहल (8) उपसंहार।


प्रस्तावना - कोरोना वायरस कहाँ से आया, कैसे आया हमें पता ही नहीं चला। लेकिन समाचार की दृष्टि से यह कोरोना वायरस चीन के वुहान राज्य से फैला। कहा जाता है कि चीन के वुहान राज्य के समुद्री-खाद्य बाजार अर्थात् पशु मार्किट से निकलकर चीन के कई राज्यों में फैला और देखते-ही-देखते इसने लाखों लोगों की जिंदगी से खेलना शुरू कर दिया। इस कोरोना वायरस ने 180 देशों को और अनेक राज्यों को अपने चपेट में ले लिया। अभी तक दिसम्बर, में 2019 चीन में पहली कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। इस वायरस ने लगभग दो लाख लोगों की जान ली है। 7 जनवरी, 2020 को चीन ने वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन को नए वायरस 'कोरोना वायरस (Covid 19)' के बारे में जानकारी दी।


कोरोना कैसे फैलता है- कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के छींकने से इसके आस-पास के लोगों तक तेजी से फैलता है। किसी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के थूक को सतह पर छूने से और फिर, अपने मुँह, चेहरे, नाक को हाथ लगाने से फैलता है। यह कोरोना वायरस यात्रा कर रहे किसी संक्रमित व्यक्ति के कारण तेजी से फैल सकता है। इतना ही नहीं हवाई जहाज की सीट पर यह कई घंटों तक जिन्दा रहकर स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। कहा जा सकता है कि एक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति हजारों लोगों को संक्रमित कर सकता है। कोरोना वायरस मनुष्य के शरीर में बिना कोई लक्षण दिखाए 14 दिनों तक एक्टिव रह सकता है।


कोरोना वायरस के लक्षण- तेज बुखार, गले में दर्द, खत्म न होने वाली खाँसी और साँस लेने में तकलीफ होती है। अंत में यह फेफड़ों को कमजोर बना देता है, जिससे मरीज को साँस लेने में कठिनाई होती है। यह शरीर के दूसरे अंगों को भी नाकाम कर देता है, जिससे मरीज की मृत्यु हो जाती है।


कोरोना वायरस से बचने के कुछ उपाय- अपने आपको कोरोना वायरस से मुक्त रखने के लिए हमें 20 सेकेंड तक बार-बार अपने हाथ धोने चाहिए। हम चाहें तो हैंड सैनेटाइजर का प्रयोग कर सकते हैं। हमेशा घर से बाहर निकलते समय मुँह पर मास्क पहनकर निकलें और घर आकर मास्क को साफ कर लें। छींकते समय अपने मुँह को कोहनी से अथवा टिश्यू पेपर से ढक लें और टिश्यू पेपर को कूड़ेदान में फेंक दें। अगर कोई इंसान बाहर से सफर करके आया हो, तो दो हफ्ते तक अपने आप घर पर रहें और लोगों से दूरी बनाए रखें, इससे संक्रमण का खतरा कम होगा। इस समय सामजिक दूरी बनाए रखना सबसे बेहतर उपाय माना जा रहा है। तकरीबन इस संकट की घड़ी में सभी देशों ने लॉकडाउन करने का फैसला कर दिया और उसे शीघ्र ही लागू कर दिया, जो इस समय सही उपाय है।


कोरोना वायरस का चीन पर पहला वार- 11 जनवरी, 2020 को चीन ने 61 वर्षीय आदमी की मौत की जानकारी दी, जिसने वुहान के पशु बाजार से सामान खरीदा था। दिल का दौड़ा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। 16 जनवरी को एक दूसरी मौत की खबर आई। इसी तरह देखते ही देखते नेपाल, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ताइवान, अमेरिका, भारत, इटली आदि देशों को अपने पंजों में जकड़ लिया।


चीन ने जनवरी के आखिरी दिनों में यह दावा किया कि यह एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में फैलता है, जोकि काफी भयानक है, लेकिन बहुत देर हो गई थी। पूरा विश्व इसकी चपेट में आ चुका था और फिर संक्रमित लोगों तथा मृत्यु के मुख में जाने वालों की संख्या लाखो-हजारों में आ चुकी है। 11 मार्च, 2020 को वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना वायरस को एक भयानक महामारी घोषित कर दिया।


कोरोना वायरस से निपटने के लिए खोज – पूरी दुनिया कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन की खोज में जुट गई है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। दुनिया भर के वैज्ञानिक, डॉक्टर्स इसकी खोज के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। इसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक आदि संस्थाएँ भी प्रयत्नशील हैं।


लॉकडाउन की भारत ने की पहली पहल-21 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समस्त विद्वज्जन और वरिष्ठ जनता ने एक साथ मिल-जुलकर भारत में लॉकडाउन कर दिया। जिसके चलते अब तक चार बार यही निर्णय किया गया और जनता ने इसे अपना और अपने देश का हित मानते हुए इसका पालन किया। सारे देश में धारा 144 लगा दी गई। दुकानें, दफ्तर, स्कूल, रेस्टोरेंट, होटल सब बन्द कर दिए गए, ताकि इस महामारी से छुटकारा मिल जाए। परिणाम काफी हद तक सफल रहा। सामाजिक दूरी बनाए रखने के कारण संक्रमित लोगों और मृत्युदर में कमी आई। किन्तु खेद है, जैसे किसी भी जगह की स्वच्छता में जिस प्रकार कुछ लोग बाधक बन जाते हैं, जैसे सत्य की खोज में कुछ अज्ञानी अपना ज्ञान बाँटने लगते हैं, जैसे किसी संस्थान में आग लग जाने के बाद कुछ लोग हाथ तापने लगते हैं, वैसे ही कुछ साम्प्रदायिक और राजनीति का रोना रोने वाले राजनेता अपने भड़काऊ भाषणों से, अपने कुकर्मों से भोली जनता को बहकाने से बाज नहीं आते। ऐसे लोग 'हम तो डूबेंगे सनम लेकर तुमको भी डूबेगे' वाली कहावत को चरितार्थ करते हैं। ऐसे लोगों से बचना ही श्रेयष्कर है, क्योंकि कँटीली झाड़ियों को कोई अपने घर की शोभा नहीं बनाता।


उपसंहार देखा जा रहा है, जहाँ मरीजों का इलाज चल रहा है वहाँ हर चीज में कोरोना वायरस का प्रकोप है। कोरोना वायरस बहुत समय तक हवा में और कपड़ों में कई घंटों तक जीवित रह सकता है। भारत की जनता को चाहिए कि वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वारा दी गईं हिदायतों से अपनी एवं अपने परिवार की रक्षा करे। साथ ही असमाजिक दुष्प्रभाव फैलाने वाले लोगों और उनके मोबाइल संदेशों एवं भाषण से दूर रहें। वे सभी इस कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक और हानिकारक वायरस हैं।

class 10th social science half yearly paper 2022-23

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad