mp board class 9th social science half yearly paper 2022-23
class 9th social science half yearly questions paper full solutions 2022-23
कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान अर्द्ध वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2022–23
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट subhansh classes.com पर यदि आप गूगल पर mp board half yearly exam paper 2022-23 सर्च कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान के पेपर का सम्पूर्ण हल बताएंगे तो आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें और अपने दोस्तो को शेयर करें यदि आप कुछ पुछना चाहते हैं तो आप हमारे youtube chennal पर subhansh classes पर कॉमेंट करके ज़रूर बताईए।अर्धवार्षिक परीक्षा 2021 22
विषय: सामाजिक विज्ञान
कक्षा: 9वी
समय: 3 घंटा
पूर्णांक: 80
निर्देश:
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। उत्तर लगभग 30 शब्द ।
4. प्रश्न 15 से 19 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक के लिए 3 अंक निर्धारित हैं। उत्तर लगभग 75 शब्द ।
5. प्रश्न 20 से 23 विश्लेषणात्मक प्रश्न है। प्रत्येक के लिए 4 अंक निर्धारित हैं उत्तर लगभग 120 शब्द I
प्रश्न० 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए।
किस नदी को दक्षिण भारत की गंगा कहते हैं
(क) नर्मदा नदी
(ख) कृष्णा नदी
(ग) कावेरी नदी
(घ) गोदावरी नदी
भारत में वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ
(क) 1972
(ख) 1975
(ग) 1978
(घ) 1987
गुलाम वंश का संस्थापक था
(क) इल्तुतमिश
(ख) मोहम्मद गौरी
(ग) कुतुबुद्दीन ऐबक
(घ) मोहम्मद तुगलक
मतदान समाप्त होने के कितने घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाता है
(क) 24 घंटे
(ख) 36 घंटे
(ग) 48 घंटे
(घ) 72 घंटे
पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में संसाधनों पर स्वामित्व होता है
(क) निजी
(ख) सरकारी
(ग) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
भारत में कर्क रेखा किस राज्य से होकर नहीं गुजरती है
(क) गुजरात
(ख) महाराष्ट्र
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) मध्य प्रदेश
किसे वोट देने का अधिकार नहीं है
(क) पागल व मानसिक विकलांगों को
(ख) नाबालिगों को
(ग) न्यायालय द्वारा दिवालिया घोषित
(घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न० 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
कर्क रेखा भारत को ……………………भागों में बांटती है
भारत में सीएनजी का उपयोग सबसे पहले…………………… में प्रारंभ हुआ
मौलिक अधिकारों का संरक्षण…………… करता है
कलिंग युद्ध के बाद सम्राट…………………. को आत्मबोध हुआ
चावल उत्पादन में भारत का विश्व……………….. में स्थान है
परमार वंश का संस्थापक……….……... था
हमारे देश के सभी स्त्री-पुरुष जिनकी उम्र………………… वर्ष है वोट डालने के अधिकारी हैं
प्रश्न० 3 सही जोड़ी बनाइए-
सर्पगंधा (क) इंडिका
व्यस्क मताधिकार (ख) कॉल मार्क्स
मेगास्थनीज (ग) रक्तचाप का निदान करना
साम्यवाद के प्रवर्तक (घ) आर्थिक विकास
पूंजी निर्माण (ड़) 18 वर्ष
प्रश्न० 4 निम्नलिखित में सत्य/ असत्य कथन लिखिए।
आम्र वृष्टि मध्यप्रदेश में होती है
भारत में लिंगानुपात प्रतिकूल है
भारतीय संविधान में नागरिकों को 8 मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं
सिंधु सभ्यता में लिपि का ज्ञान था
भारत का सबसे गरीब जिला डा़ंग है
प्रश्न० (5) निम्नलिखित में एक शब्द एक वाक्य में उत्तर दीजिए।
1985 में ओजोन छिद्र सर्वप्रथम किस क्षेत्र में देखा गया था
देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है
एलोरा के मंदिरों का निर्माण किस काल में हुआ
बहुमत प्राप्त ना करने वाले राजनीतिक दल कहलाते हैं
भारतीय संविधान कब लागू हुआ
प्राचीन भारत के प्रमुख शिक्षा केंद्र के नाम बताओ
प्रश्न० 6 गुप्त काल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है।
उत्तर –गुप्तकाल में विज्ञान प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य, स्थापत्य तथा मूर्तिकला के क्षेत्र में नये प्रतिमानों की स्थापना की गई जिससे यह काल भारतीय इतिहास में 'स्वर्ण युग' के रूप में जाना गया।
प्रश्न० 7 चंद्रगुप्त मौर्य की शासन व्यवस्था की विशेषताएं लिखिए।
उत्तर –,1.वह प्रजा-हित के कार्यों में संलग्न रहता था।
(2) राजा की सहायता हेतु मन्त्रिपरिषद् थी।
(3) गुप्तचर न्याय व्यवस्था एवं सैन्य संगठन सुदृढ़ था। (4) भूमिकर राज्य की आय का प्रमुख साधन था।
प्रश्न० 8 महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में क्यों प्रसिद्ध है।
उत्तर –महाराणा प्रताप का नाम भारत के इतिहास में उनकी बहादुरी के कारण अमर है। वह अकेले राजपूत राजा थे जिन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 9 मई, 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ किले में हुआ था
प्रश्न० 9 भारत में जनसंख्या वृद्धि के चार प्रमुख कारण लिखिए।
उत्तर –जनसंख्या वृद्धि के कारण
1.जन्म-दर
2.मृत्यु दर
3.प्रवास
4.जीवन प्रत्याशा
5.विवाह एवं सन्तान प्राप्ति की अनिवार्यता
6.अशिक्षा एवं अज्ञानता
7.बाल विवाह
8.अंधविश्वास
प्रश्न० 10 मानसून से क्या अभिप्राय है।
उत्तर –मानसून या पावस, मूलतः हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं। ये ऐसी मौसमी पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक, प्रायः चार माह सक्रिय रहती है।
प्रश्न० 11 हिमालय पर्वत मालाओं के दो प्रमुख क्षेत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर –हिमाद्रि, हिमाचल और शिवालिक हिमालय की तीन प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ हैं। जास्कर, लद्दाख तथा काराकोरम तथा इनके पूर्वी विस्तार के रूप में फैले तिब्बत, कैलाश हिमालय पार की पर्वत श्रेणियाँ हैं