CG board class 12th hindi half yearly paper 2022-23 full solutions
12th hindi cg board half yearly question paper full solutions 2022-23
कक्षा 12वी हिन्दी छत्तीस गढ़ बोर्ड अर्द्ध वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2022-23
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट Subhansh classes.com पर यदि आप गूगल पर cg board half yearly paper class 12th hindi सर्च कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 12वी हिन्दी अर्द्ध वार्षिक परीक्षा पेपर 202223 छत्तीस गढ़ बोर्ड के पेपर का सम्पूर्ण हल बताएंगे इसलिए आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें यदि आपको पोस्ट पसन्द आए तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आप कुछ पूछना चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes पर कॉमेंट करके ज़रूर बताइएगा।
अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23
कक्षा-12
विषय – हिंदी
समय-3 घंटे
पूर्णांक:80
निर्देश: 1. निर्देशानुसार सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है कुल 15 प्रश्न है।
2. प्रश्नपत्र तीन खंडों (अ,ब,स) में विभाजित है।
3. प्रश्न का अंक विभाजन उसके सम्मुख अंकित है।
4. अति लघु उत्तरीय प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं शब्द सीमा 20 शब्द है।
5. लघु उत्तरीय प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं शब्द सीमा 30 शब्द है।
6. लघु उत्तरीय प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित शब्द सीमा 50 शब्द है।
7. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 4 अंक निर्धारित हैं शब्द सीमा 80 शब्द है।
8. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पर 5 अंक निर्धारित हैं शब्द सीमा 150 शब्द है।
खंड-अ
प्रश्न-1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
"बाल मजदूरी की समस्या भारत में एक बड़ी सामाजिक चुनौती बनकर खड़ी है। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इस समस्या का समाधान सभी सामाजिक संस्थाओं और अभिभावकों द्वारा खोजा जाना चाहिए। यह समस्या सभी के लिए है अतः इसे सभी को व्यक्तिगत तौर पर समझाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि यह किसी के भी बच्चे के साथ हो सकता है। भयंकर गरीबी और खराब स्कूली व्यवस्था की वजह से बहुत सारे विकासशील देशों में बाल मजदूरी बेहद आम बात है। बाल मजदूरी की उच्च दर अभी भी 50% से अधिक है जिसमें 5 से 14 साल तक के बच्चे विकासशील देशों में काम कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र में बाल मजदूरी की दर सबसे उच्च है यह ज्यादातर ग्रामीण और अनियमित शहरी अर्थव्यवस्था में दिखाई देती है।जहां अधिकतर बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने और स्कूल जाने के बजाय अपने माता-पिता के द्वारा कृषि कार्य में लगाए जाते हैं। बाल मजदूरी को कम करने के लिए माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चों को शिक्षित करें, स्कूल भेजें खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें आदि।"
(क) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। (1)
(ख) समास विग्रह कीजिए एवं प्रकार का नाम लिखिए। माता-पिता (1)
(ग) कौन सी समस्या भारत के लिए एक सामाजिक चुनौती बनकर खड़ी है तथा इसका समाधान किसके द्वारा खोजा जाना चाहिए? (2)
(घ) किन कारणों से बाल मजदूरी विकासशील देशों में आम है?(2)
(ड़) किस क्षेत्र में बाल मजदूरी की दर सर्वाधिक है तथा वह कहां दिखाई देती है?(2)
(च) बाल मजदूरी को कम करने के लिए माता-पिता को क्या करना चाहिए?(2)
(छ) सरकार की जिम्मेदारी पदबंध में रेखांकित पद का भेद क्या है? (2)
प्रश्न-2 निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
"बढ़ जाता है मान वीर का,
रण में बलि होने से।
मूल्यवती होती सोने की,
भस्म यथा सोने से,
रानी से भी अधिक हमें अब,
यह समाधि है प्यारी।
यहां निहित है स्वतंत्रता की,
आशा की चिंगारी।
इस से भी सुंदर समाधियां,
हम जग में हैं पाते।
उनकी दाता पर निशीथ में,
क्षुद्र जंतु ही गाते।
पर कवियों की अमर गिरा,
में इसकी अमिट कहानी।"
1. वीरू के सम्मान में वृद्धि कैसे होती है?(1)
2. सोने से भी मूल्यवान क्या है?(1)
3. काव्य में रानी से भी अधिक प्रिय उनकी समाधि को क्यों कहा गया है?(1)
4. कबीर की वाणी में क्या विशेषता होती है? (1)
खंड-ब
प्रश्न -3.निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए।
1. हमारा देश भारत और उसके प्रति हमारे कर्तव्य
2. खेल कूद और स्वास्थ्य
3. पर्यटन के लाभ
4. क्यों ना परहेज करें हम पॉलिथीन से
5. संयुक्त परिवार व्यवस्था
प्रश्न-4. किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए। जिसमें जगह-जगह आवारा घूमने वाले पशुओं की समस्या की ओर जनता और संबंध अधिकारियों का ध्यान खींचा गया हो।
अथवा
उपसंचालक, शिक्षा विभाग, रायपुर को उनके अधीन सहायक शिक्षक के रिक्त पद पर नियुक्त हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिए।
(क) पत्रकारिता से आप क्या समझते हैं?
(ख) पत्रकारिता के विविध आयाम क्या है?
(ग) फोटो पत्रकारिता का क्या महत्व है?
(घ) फ़्लैश या ब्रेकिंग न्यूज़ किसे कहते हैं?
प्रश्न 6. प्रमुख नाटक कारों के नाम व उनकी एक-एक नाटक का नाम लिखिए। (कोई 3)
अथवा
प्रमुख कहानीकारों के नाम व उनके एक-एक कहानी का नाम लिखिए। (कोई 3)
प्रश्न 7. उपन्यास और कहानी में तीन प्रमुख अंतर लिखिए।
अथवा
नाटक व एकांकी में तीन प्रमुख अंतर लिखिए।
प्रश्न 8. यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं ऐसा क्यों?
अथवा
यशोधर बाबू की कहानी को दिशा देने में किसनंदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आपके जीवन को दिशा देने में किस का महत्वपूर्ण योगदान रहा और कैसे?
प्रश्न 9. श्री सौंदलगेकर के अध्यापन की उन विशेषताओं को लिखिए। जिन्होंने कविताओं के प्रति लेखक के मन में रुचि जगाई।
अथवा
'जूझ' शीर्षक के औचित्य पर विचार करते हुए स्पष्ट करें कि क्या यह शीर्षक कथा नायक की किसी केंद्रीय चारित्रिक विशेषता का उजागर करता है?