Class 12th Hindi pre board exam paper solution 2023-24
कक्षा 12वी सामान्य हिन्दी प्री बोर्ड परीक्षा पेपर 2024 का सम्पूर्ण हल
पूर्वानुमानित परीक्षा 2023-24
कक्षा - 12वी
विषय – सामान्य हिन्दी
समय : 3:15 घण्टे पूर्णांक : 100
सामान्य निर्देश :
1. इस प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं, दोनों खण्डों के सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. कृपया जांच लीजिए कि प्रश्न पत्र में प्रश्नों की कुल संख्या 14 तथा मुद्रित पृष्ठों की संख्या 06 है।
3. कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखिए।
4. घण्टी का प्रथम संकेत प्रश्न पत्रों के वितरण एवं प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए है। 15 मिनट के पश्चात घण्टी के द्वितीय संकेत पर प्रश्न पत्र हल करना प्रारम्भ कीजिए ।
प्र.1(क) जयशंकर प्रसाद का अपूर्ण उपन्यास है -1
(अ) कंकाल
(स) इरावती
(ब) तितली
(द) चन्द्रगुप्त
(ख) आनन्द कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक थे -1
(अ) बालकृष्ण भट्ट
(ब) प्रताप नारायण मिश्र
(स) बदरी नारायण चौधरी
(द) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) "ठेठ हिन्दी के ठाठ" के लेखक हैं -1
(अ) देवकी नन्दन खत्री
(ब) अयोध्या सिंह उपाध्याय
(स) जयशंकर प्रसाद
(द) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
(घ) हिन्दी की गद्य विधाओं में मुख्य विधा नही है।1
(अ) एकांकी
(ब) नाटक
(स) उपन्यास
(द) रेखाचित्र
(ङ) "हिन्दी प्रदीप" किस युग की पत्रिका है।1
(अ) भारतेन्दु युग
(ब) द्विवेदी युग
(स) शुक्ल युग
(द) शुक्लोत्तर युग
प्र.2(क) आदिकाल का नाम वीरगाथाकाल किसने दिया -1
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) रामचन्द्र शुक्ल
(ब) विश्वनाथ मिश्र
(द) मिश्र बन्धु
(ख) तृतीय तारसप्तक का प्रकाशन वर्ष है।1
(ब) 1843 ई.
(अ) 1943 ई.
(द) 1959 ई.
(स) 1859 ई.
(ग) "ज्ञानपीठ पुरस्कार" किस रचना पर नही प्राप्त हुआ -1
(अ) उर्वशी
(ब) चिदम्बरा
(स) यामा
(द) कला और बूढ़ा चाँद
(घ) वीरगाथा काल के कवि हैं -1
(अ) सूरदास
(ब) भूषण
(स) चन्दबरदायी
(द) केशवदास
(ङ) प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना हुई थी -1
(अ) सन् 1943 ई. में
(ब) सन् 1954 ई. में
(स) सन् 1938 ई. में
(द) सन् 1936 ई. में
प्र.3निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
जो कुछ भी हम इस संसार में देखते हैं वह ऊर्जा के ही स्वरूप हैं। जैसा कि महर्षि अरविन्द ने कहा है कि हम भी ऊर्जा के ही अंश हैं। इसलिए जब हमने यह जान लिया है कि आत्मा और पदार्थ दोनों ही अस्तित्व का हिस्सा हैं, वे एक दूसरे से पूरा तादात्म्य रखे हुए हैं तो हमें यह एहसास भी होगा कि भौतिक पदार्थों की इच्छा रखना किसी भी दृष्टिकोण से शर्मनाक या गैर-आध्यात्मिक बात नही है।
(अ) उपर्युक्त गद्यांश के शीर्षक तथा लेखक का नाम लिखिए।2
(ब) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।2
(स) हम इस संसार में जो कुछ भी देखते हैं यह किसका स्वरूप है ?2
(द) लेखक के अनुसार महर्षि अरविन्द ने क्या कहा है?2
(य) लेखक के अनुसार शर्मनाक या गैर आध्यात्मिक बात कौन सी नही है? 2
अथवा
निन्दा कुछ लोगों की पूँजी होती है। बड़ा लम्बा-चौड़ा व्यापार फैलाते हैं वे इस पूँजी से । कई लोगों की प्रतिष्ठा ही दूसरों की कलंक-कथाओं के पारायण पर आधारित होती है। बड़े रस-विभोर होकर वे जिस-तिस की सत्य-कल्पित कलंक कथा सुनाते हैं और स्वयं को पूर्ण संत समझने की तुष्टि का अनुभव करते हैं।
(अ) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।2
(ब) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।2
(स) निन्दा किसकी पूँजी है?2
(द) कुछ लोगों की प्रतिष्ठा का आधार क्या होता है ?2
(य) "सत्य कल्पित, कलंक कथा" का अर्थ स्पष्ट कीजिए।2
प्र.4.दिए गए पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए - विस्तृत नभ का कोई कोना, मेरा न कभी अपना होना, परिचय इतना इतिहास यही, उमड़ी कल थी मिट आज चली!
(अ) उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए ।2
(ब) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।2
(स) यहाँ किसके माध्यम से कवयित्री अपने जीवन की व्याख्या प्रस्तुत कर रही है? 2
(द) आकाश में रहने वाली बदली के सन्दर्भ में यहाँ क्या कहा गया है ?2
(य) पद्यांश के अन्त में कवयित्री अपना परिचय किस रूप में प्रस्तुत कर रही है? 2
अथवा
जन - जन के मन की मधुर वहिन, प्रत्येक हृदय की उजियाली, नारी की मैं कल्पना चरम नर के मन में बसने वाली। विषधर के कण पर अमृतवर्ति; उद्धत, अदम्य, बर्बर बल पर रूपांकुश, क्षीण मृणाल - तार ।
(अ) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।2
(ब) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।2
(स) उर्वशी ने 'मीठी ज्वाला' शब्दों का प्रयोग किस सन्दर्भ में किया है? 2
(द) उर्वशी के अनुसार वह प्रत्येक मानव - मन में किस रूप में निवास करती है?2
(य) उर्वशी कमल नाल के समान तार-पार किसे कर देती है ?
प्र.5(क) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का साहित्यिक परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिए।(अधिकतक शब्द सीमा 80)(3+2=5)
(i) डा. हजारी प्रसाद द्विवेदी
(iii) डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
(ii) हरिशंकर परसाई
(ख) निम्नलिखित में से किसी एक कवि का साहित्यिक परिचय लिखते हुए उनकी प्रमुख काव्य कृतियों का उल्लेख कीजिए । (शब्द सीमा 80)(3+2=5)
(i) महादेवी वर्मा
(ii) रामधारी सिंह दिनकर
(iii) सुमित्रानन्दन पन्त
प्र.6'लाटी' कहानी का सारांश लिखिए।
अथवा
बहादुर कहानी के पात्र की भूमिका द्वारा स्पष्ट उद्देश्य लिखिए। स्वपठित खण्ड काव्य के तृतीय सर्ग का सार (कथानक) लिखिए। (5)
प्र.7.स्वपठित खण्ड काव्य के आधार पर नायक का चरित्र चित्रण कीजिए।(5)
अथवा
स्वपठित खण्ड काव्य के प्रमुख पात्र के चरित्र की कोई पाँच विशेषताएँ लिखिए।
प्र.8.(क) दिए गए संस्कृत गद्यांशों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए ।(7)
पञ्चशीलमिति शिष्टाचार विषयकाः सिद्धान्ताः । महात्मा गौतमबुद्धः एतान् पञ्चापि सिद्धान्तान् पञ्चशीलमिति नाम्ना स्वशिष्यान शास्ति स्म। अतएवायं शब्दःअधुनापि तथैव स्वीकृतः । इमे सिद्धान्ताः क्रमेण एवं सन्ति -
1. अहिंसा
2. सत्यम्
3. अस्तेयम्
4.अप्रमादः
5. ब्रहमचर्यम् इति ।
अथवा
महामना विद्वान वक्ता धार्मिकोनेता पटुः पत्रकारश्चासीत्। परमस्य सर्वोच्चगुणः जनसेवैव आसीत्। यत्र कुत्रापि अयं जनान् दुःखितान् पीड्यमानांश्च अपश्यत् तत्रैव सः शीघ्रमेव उपस्थितः, सर्वविधं सहाय्यञ्च अकरोत् । प्राणिसेवा अस्य स्वभाव एवासीत् ।
(ख) दिए गए श्लोकों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए। 7
सुखार्थिनः कुतो विद्या कुतो विद्यार्थिनः सुखम् । सुखार्थी वा त्यजेद् विद्यां विद्यार्थी वा त्यजेत् सुखम् ।।
अथवा
जयन्ति ते महाभागाः जन सेवा परायणाः ।
जरामृत्युभयं नास्ति येषां कीर्तितनोः क्वचित ।।
प्र.9निम्नलिखित मुहावरो और लोकोक्तियों में से किसी एक का अर्थ लिखकर अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए।(2)
(क) हाँथ-पाँव फूलना
(ख) न तीन में न तेरह में
(ग) एक और एक ग्यारह होना
(घ) घर का न घाट का
प्र.10निम्नलिखित शब्दों के सन्धि विच्छेद के सही विकल्प का चयन करके लिखिए।
(क) (i) परमार्थः का सन्धि विच्छेद है
(अ) पर + मार्थः
(ब) पर + मर्थः
(स) परमा + अर्थः
(द) परम + अर्थः
(ii) 'स्वार्थ' का सन्धि विच्छेद है -(1)
(अ) सु + अर्थ
(ब) स्वा + अर्थ
(स) स्व+अर्थ
(द) सु+वार्थ
(iii) रजनीशः का सही सन्धि विच्छेद है -(1)
(अ) रजन + ईशः
(ब) रजनी + इशः
(स) रजनी + ईशः
(द) रजने + ईशः
(ख) दिए गए निम्नलिखित शब्दों की विभक्ति और वचन के अनुसार सही विकल्प का चयन करके लिखिए।
(i) "सर्वस्मिन"(1)
(अ) सप्तमी, एकवचन
(ब) षष्ठी, एकवचन
(स) चतुर्थी, एकवचन
(द) षष्ठी, बहुवचन
(ii) "राज्ञाम्"(1)
(अ) षष्ठी, एकवचन
(ब) षष्ठी, बहुवचन
(स) सप्तमी, एकवचन
(द) सप्तमी, द्विवचन
प्र.11.(क) निम्नलिखित शब्द युग्मों का सही अर्थ चयन करके लिखिए।(1)
(i) सकल - शकल
(अ) पदार्थ और सुन्दर
(ब) सम्पूर्ण और रूप रंग
(स) रूप रंग और सम्पूर्ण
(द) मुख और दर्पण
(ii) धरा - धारा(1)
(अ) पृथ्वी और जल का प्रवाह
(ब) पृथ्वी और आकाश
(स) आकाश और पाताल
(द) सूर्य और चन्द्रमा
(ख) निम्नलिखित शब्दों में से किसी एक के दो अर्थ लिखिए।
(अ) जड़
(ब) जोड़
(स) जलज
(ग) निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक सही शब्द का चयन करके लिखिए।(2)
(i) जो मर्यादा का पालन करता है -(1)
(अ) सज्जन
(ब) संस्कारित
(स) धैर्यवान
(द) मर्यादित
(ii) जो फालतू बोलता हो -(1)
(अ) प्रगल्भ
(ब) वाचाल
(स) लोल
(द) वक्ता
(घ) निम्नलिखित में से किन्ही दो वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए -
(अ) मैं लखनऊ अनेकों बार गया हूँ।
(ब) माया को भारी भूख लगी है।
(स) वह धर्मार्थ के लिए दान दे रहा है।
(द) पुस्तक मेज पर डाल दी।
प्र.12(क) श्रृंगार अथवा वीर रस का स्थायी भाव के साथ उदाहरण भी लिखिए।(2)
(ख) अनुप्रास और श्लेष अलंकार की परिभाषा सोदाहरण लिखिए ।2
(ग) दोहा अथवा कुण्डलिया छन्द का लक्षण और उदाहरण लिखिए। (2)
प्र.13.किसी बैंक की शाखा के शाखा प्रबन्धक को उच्च शिक्षा हेतु ऋण प्राप्ति के लिए आवेदन पत्र लिखिए। (6)
प्र.14 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर अपनी भाषा शैली में निबन्ध लिखिए। (9)
(अ) लोकनायक कवि तुलसीदास
(ब) साहित्य और समाज
(स) सड़क सुरक्षा
(द) विद्यालय में खेलों का महत्व
ये भी पढ़ें 👉
👉कक्षा 12वी गणित प्री बोर्ड परीक्षा पेपर 2023–24