a

Essay on republic day in hindi//गणतंत्र दिवस पर निबंध हिन्दी में

 Essay on republic day in hindi

Republic day 10 lines 


10 lines on republic day in hindi


गणतंत्र दिवस पर निबंध हिन्दी में


गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन का निबंध हिन्दी मे



essay on republic day,essay on republic day 250 words,essay on republic day 500 words,essay on republic day 10 lines,essay on republic day in english for class 10,essay on republic day for class 3,essay on republic day celebration in school,essay on republic day 2021,essay on republic day in english for class 8th,essay on republic day,essay on republic day 250 words,essay on republic day 500 words,essay on responsibility,essay on republic day 10 lines

essay on republic day,essay on republic day 250 words,essay on republic day 500 words,essay on republic day 10 lines,essay on republic day in english for class 10,essay on republic day for class 3,essay on republic day celebration in school,essay on republic day 2021,essay on republic day in english for class 8th,essay on republic day,essay on republic day 250 words,essay on republic day 500 words,essay on responsibility,essay on republic day 10 lines




नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट Subhansh classes पर , यदि आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं essay on republic day, या गणतंत्र दिवस पर निबंध, गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन का निबंध,तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको निबंध लिखना शिखायेगे। यदि आप यही यूट्यूब चैनल पर देखना चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को यूट्यूब पर सर्च करके आप हमारे यूट्यूब चैनल को subscribe कर लीजिएगा। आपको हमारे चैनल पर पढाई से सम्बंधित सब कुछ मिल जायेगा।



10 lines on Republic Day In Hindi for Class 2nd & 3rd



1.गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है।


2.गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।


3.इसी दिन हमारे भारत देश का संविधान लागू हुआ था।


4.इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष , 11 महीने और 18 दिन लगे थे।


5.गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।


6.इस अवसर पर देश की तीनों सेनाएं राष्ट्रपति को सलामी देती हैं।


7.26 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करते हैं।


8.26 जनवरी का यह पावन पर्व संपूर्ण देश में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।


9.इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों एवं निजी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।


10.संपूर्ण देश में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।






10 lines on Republic Day In Hindi for Class 4th & 5th




1.गणतंत्र दिवस अपने भारत देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। जो कि प्रत्येक वर्ष देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर मनाया जाता है।


2.26 जनवरी का यह पावन पर्व अपने भारत देश के गणतंत्र बनने की खुशी में मनाया जाता है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारत सरकार अधिनियम 1935 को हटाकर देश में संविधान लागू किया गया था।



3.देश का संविधान बाबा साहब अंबेडकर के दिशा निर्देशों एवं समिति के अन्य गणमान्य सदस्यों के सहयोग से निर्मित हुआ था।



4.भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन का समय लगा। एवं 26 जनवरी सन 1950 ईस्वी को इसे लागू किया गया।



5.इस संविधान को लागू करके भारत देश ने अपने आप को धर्मनिरपेक्ष ,पंथनिरपेक्ष , एवं प्रभुत्व संपन्न राष्ट्र घोषित किया। यही कारण है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।



6.गणतंत्र दिवस का सबसे भव्य एवं आकर्षक समारोह देश की राजधानी नई दिल्ली में होता है। गणतंत्र दिवस का समारोह देश के सबसे भव्य आयोजनों में से एक है।



7.देश की राजधानी नई दिल्ली एवं विभिन्न राज्यों की राजधानियों में इस दिन विशेष परेड का आयोजन होता है। देश की राजधानी नई दिल्ली में इस दिन तीनों सेनाओं की टोलियां राष्ट्रगान गाते हुए सलामी मंच से गुजर कर देश के सर्वोच्च सेना कमांडर महामहिम राष्ट्रपति को सलामी देते हैं।



8.गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सभी सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया जाता है एवं इस राष्ट्रीय पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।



9.गणतंत्र दिवस वास्तव में हम प्रत्येक भारतीय के लिए अपनी संप्रभुता दिखाने का एक अवसर है। गणतंत्र दिवस के बहाने हमारे देश की तीनों सेनाएं अपनी क्षमता एवं अपना शौर्य दिखाती हैं। एवं विश्व को यह संदेश देती है कि वह अपने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में सक्षम है।



10. इस प्रकार से हम यह कह सकते हैं कि गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के लिए हमारी आन बान शान का प्रतीक एक राष्ट्रीय पर्व है। जिसे समस्त देशवासी जाति ,धर्म से ऊपर उठकर बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं।






10 lines on Republic Day In Hindi for Class 6,7,8,9th & 10th



1. गणतंत्र दिवस एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जो कि हम सभी भारतीयों की एकता एवं अखंडता को दर्शाता है। 26 जनवरी, सन 1950 ऐतिहासिक दिन जिस दिन हमारे भारत देश का संविधान लागू हुआ था और हमारा भारत देश भी एक गणतंत्र बन गया ।



2. भारत देश ने आजादी बहुत ही लंबे संघर्षों एवं ना जाने कितने देशभक्तों के बलिदान से पाई है। अंग्रेजो के खिलाफ हमारे अनेक क्रांतिवीर देशभक्त ने अपना बलिदान दिया। इन सभी देश भक्तों एवं क्रांतिवीरों के अथक प्रयास, संघर्ष  एवं बलिदान से 15 अगस्त, सन 1947 ईस्वी को हमारे देश ने आजादी पाई। लेकिन अंग्रेजों से स्वतंत्र होने के बावजूद भी हम लोग पूर्ण रुप से स्वतंत्र नहीं हुए थे क्योंकि अपने देश में नियम एवं कानून अभी अंग्रेजों के ही थे।



3. भारत देश को आजादी भले ही 15 अगस्त 1947 को मिल गई हो लेकिन हमारा गणतंत्र 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। किंतु हमारे देश के सूर्य वीरो,  महान हस्तियों विशेष कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिनकी  देखरेख में हमारे देश का संविधान 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। इस प्रकार से ऐतिहासिक दिन 26 जनवरी सन 1950 जो हमारे देश का गणतंत्र संपूर्ण देश में लागू हुआ और भारत भी एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित हुआ जिसका अपना संविधान था।



4. हमारे देश के संविधान में देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का बनाया गया। जोकि देश का प्रथम नागरिक होता है । इस प्रकार से भारत देश जोकि धर्मनिरपेक्ष, पंथनिरपेक्ष, संप्रभुता संपन्न एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य घोषित किया गया। और विश्व का ऐसा देश बन गया जिसका अपना स्वयं का संविधान है। इस प्रकार की शासन व्यवस्था से अपना देश विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र बन गया।



5. यह तो सभी जानते हैं कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत देश का अपना संविधान 26 जनवरी सन 1950 को लागू हुआ था। इसलिए भारत देश के 26 जनवरी के दिन देश का गणतंत्र लागू होने कारण इस दिन का बहुत अधिक महत्व है। 26 जनवरी के दिन को भारत सरकार भी बहुत ही भव्य तरीके से मनाती है। 26 जनवरी के इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली एवं विभिन्न राज्यों की राजधानियों में भव्य आयोजन किए जाते हैं एवं विशेष परेड निकाली जाती है।



6. 26 जनवरी के पावन पर्व पर भारत देश के सर्वोच्च नागरिक महामहिम राष्ट्रपति महोदय  नई दिल्ली के इंडिया गेट पर शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में अमर जवान ज्योति पर सलामी देते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में भव्य परेड का आयोजन होता है, जिसमें भारतीय सेना के तीनों अंग थल सेना, जल सेना एवं नभ सेना की टुकड़ियां अपने अपने करतब दिखाती हैं।



7. इसके अतिरिक्त इस दिन भारत देश की वायु सेना अपने हवाई जहाज एवं हेलीकॉप्टर से आकाश में उड़ते हुए करतब दिखाते हैं जिसे देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। भारतीयों की उपलब्धि के लिए आज से गणतंत्र दिवस को बहुत ही भव्य एवं धूमधाम से मनाया जाता है।



8. गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर देश के सभी सरकारी कार्यालय एवं निजी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। देश के मुख्य आयोजन केंद्र नई दिल्ली में भी देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराते हैं।



9. 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से देश की जनता को संबोधित भी करते हैं।




10. इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि 26 जनवरी का यह पावन पर्व भारत देश में धर्म, जाति एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश के सभी नागरिक देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाते हैं।






   गणतन्त्र दिवस 

              अथवा 


     राष्ट्रीय त्योहार


 राष्ट्रीय एकता का पर्व: गणतन्त्र दिवस


गणतन्त्र दिवस परेड का आँखों देखा हाल 


गणतन्त्र दिवस का महत्त्व



प्रस्तावना  –  भूमिका, गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन, गणतन्त्र या प्रजातन्त्र प्रणाली के लाभ, उपसंहार


भूमिका  – गणतन्त्र का अर्थ है-ऐसा राष्ट्र जिसकी सत्ता जनसाधारण में समाहित हो। यूँ तो हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेज़ों की दासता से आज़ाद हो गया था, लेकिन इस स्वतन्त्रता को वास्तविक अर्थ मिला 26 जनवरी, 1950 को। यह वह तारीख है, जब भारत का संविधान लागू हुआ था और इसी दिन भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य घोषित किया गया था। इसी दिन को हम गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है।


गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन


इस दिन प्रत्येक भारतीय देश की आज़ादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। गणतन्त्र दिवस की पूर्व सन्ध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम सन्देश देते हैं, जिसका सीधा प्रसारण रेडियो एवं दूरदर्शन पर किया जाता है।


इण्डिया गेट, विजय पथ और नई दिल्ली में गणतन्त्र दिवस का समारोह विशेष तौर पर आयोजित किया जाता है। अतिथि के रूप में प्रायः किसी अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष को आमन्त्रित किया जाता है। राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड एवं भव्य झाँकियाँ निकाली जाती हैं।


इण्डिया गेट से लेकर विजय पथ तक इसे देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। थल सेना, नौ सेना, वायु सेना एवं अर्द्ध-सैनिक बलों की परेड इस समारोह की जान होती है। इसके अतिरिक्त, पूरे देश की संस्कृति का आभास कराते हुए प्रायः हर प्रदेश की भव्य एवं खूबसूरत झाँकियाँ लोगों का मनमोह लेती हैं। इस समारोह में देश के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देने वाले जवानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है।


देश के कोने कोने से किसी विशेष मौके पर अपनी सूझ-बूझ एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बहादुर बच्चों को भी इस दिन राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। परेड के अन्त में वायु सेना के जहाज़ आसमान में कलाबाजियाँ प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लेते हैं। इस दिन विद्यालयों में भी गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपरक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


इस दिन राष्ट्रपति भवन में अनेक राजकीय समारोह आयोजित किए जाते हैं। विदेशी राजनयिक, वरिष्ठ सम्माननीय जन व पदक विजेता यहाँ एकत्र होते हैं। रात्रि को राष्ट्रपति भवन, सचिवालय, इण्डिया गेट व अन्य राजकीय कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठते हैं। लालकिले के प्रांगण में हिन्दी एवं उर्दू भाषा में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाता है।


गणतन्त्र या प्रजातन्त्र प्रणाली के लाभ – प्रजातन्त्र एवं लोकतन्त्र गणतन्त्र के ही समानार्थी शब्द हैं। प्रजातन्त्र शासन प्रणाली के अनेक लाभ हैं। प्रजातन्त्रीय शासन में राज्य की अपेक्षा जन को अधिक महत्त्व दिया जाता है। राज्य व्यक्ति के विकास के लिए पूर्ण अवसर प्रदान कराता है।


जिस तरह व्यक्ति और समाज को अलग करके दोनों के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती, ठीक उसी प्रकार प्रजातान्त्रिक शासन प्रणाली में प्रजा और सरकार को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। इसकी सफलता के लिए यह आवश्यक है कि जनता शिक्षित हो एवं अपना हित समझती हो।


उपसंहार – राष्ट्रीय एकता का यह पर्व सभी धर्म के लोगों को मिल-जुलकर रहने एवं भाईचारे का सन्देश देता है। हमें देश की स्वतन्त्रता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता बनाए रखनी चाहिए तथा यह नहीं भूलना चाहिए कि हम आज आज़ादी की जो साँस ले रहे हैं, वह हमारे वीर जवानों की देन है। सरहद पर जवान सर्दी-गर्मी, लू के थपेड़े सहते हुए भी हरपल दुश्मनों पर नज़र रखते हैं, तो सिर्फ इसलिए कि हमारा गणतन्त्र सुरक्षित रह सके। हमें भी अपनी स्वतन्त्रता एवं अखण्डता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए देश के विकास में हरसम्भव योगदान देना चाहिए।


यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आए तो आप अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कोई समस्या हो तो कॉमेंट करके जरुर बताएं। यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल subhansh classes को subscribe नही किया है तो जल्दी से कर लीजिए

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad