MP board class 9th social science prashn bank 2022-23 chapter 5 solution
class 9th social science prashn bank full solutions 2023 mp board
कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान प्रश्न बैंक का सम्पूर्ण हल 2023
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट subhansh classes.com पर यदि आप गूगल पर प्रश्न बैंक का सम्पूर्ण हल सर्च कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह आ गए हैं हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान प्रश्न बैंक का सम्पूर्ण हल बताएंगे इसलिए आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें यदि आपको पोस्ट पसन्द आए तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें।
MP board class 9th social science prashn bank solution 2022-23
प्र. 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
(i)भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार लिखिए।
उत्तर- भारत की मुख्य भूमि 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के बीच है. भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य है।
(ii) भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम लिखिए।
उत्तर- केंद्र शासित प्रदेशों के नाम-
1-अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
2-चण्डीगढ
3-दादरा तथा नगर हवेली और दमन एवं दीव
4-जम्मू एवं कश्मीर
5-लद्दाख
6-लक्षद्वीप
7-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
8-पुडुचेरी
(iii) भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है।
(iv)क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के 7 बड़े देशों के नाम लिखिए।
उत्तर- क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 10 सबसे बड़े देश-
1-रूस क्षेत्रफल: 17,075,400 वर्ग कि.मी
2-कनाडा क्षेत्रफल: 9,984,670 वर्ग कि.मी
3-संयुक्त राज्य अमरीका क्षेत्रफल: 9,826,675 वर्ग
कि.मी
4-चीन क्षेत्रफल: 9,598,094 वर्ग कि.मी
5-ब्राज़ील क्षेत्रफल: 8,514,877 वर्ग कि.मी
6-ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल: 7,617,930 वर्ग कि.मी
7-भारत क्षेत्रफल: 3,287,263 वर्ग कि.मी
8-अर्जेंटीना क्षेत्रफल: 2,766,890 वर्ग कि.मी
9. कज़ाख़िस्तान क्षेत्रफल: 2,724,900 वर्ग कि.मी
10. अल्जीरिया क्षेत्रफल: 2,381,741 वर्ग कि.मी
(v) कर्क रेखा भारत के कौन-कौन से राज्यों से होकर गुजरती है, नाम लिखिए।
उत्तर- जिन 8 भारतीय राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है:
1.गुजरात
2.राजस्थान
3.मध्य प्रदेश
4.छत्तीसगढ़
5.झारखंड
6.पश्चिम बंगाल
7.त्रिपुरा
8.मिजोरम
(vi) भारत उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बना है।
उत्तर- इस उपमहाद्वीप में आमतौर पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश सम्मिलित किए जाते हैं, और नेपाल, भूटान और श्रीलंका को भी प्रायः सम्मिलित किया जाता है और कभी-कभी अफ़्गानिस्तान और मालदीव भी सम्मिलित किए जाते हैं।
(vii) भारत के तीनों ओर विस्तृत जल राशियों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत के तीनों ओर विस्तृत जल राशियों के नाम हैं , पूर्व में बंगाल की खाड़ी , पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर
(viii) भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर स्थित राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर- पश्चिमी तट पर स्थित राज्य-
1.गुजरात
2.महाराष्ट्र
3.गोवा
4.कर्नाटक
5.केरल
(ix) भारत को विश्व में किन किन नामों से जाना जाता है।
उत्तर- जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया.
(x) भारत के पूर्वी तट पर स्थित राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत के पूर्वी तटीय राज्यों के नाम इस प्रकार हैं…
1.पश्चिम बंगाल
2.त्रिपुरा
3.आंध्र प्रदेश
4.तमिलनाडु
(xi) मानक याम्योत्तर से क्या आशय है।
उत्तर- 82° 30'E याम्योत्तर या देशांतर को भारत का मानक याम्योत्तर भी कहा जाता है। भारत का मानक याम्योत्तर, ग्रीनविच याम्योत्तर के पूर्व में है।
प्र. 7 लघु उत्तरीय प्रश्न-
(i)रेशम मार्ग पर संक्षिप्त में लिखिए।
उत्तर- रेशम मार्ग प्राचीन समय में बहुत महत्वपूर्ण मार्ग था क्योंकि विश्व का ज्यादातर व्यापार इसी मार्ग के जरिए होता था। इस मार्ग द्वारा व्यापार के सिवाए किसी एक प्रदेश के ज्ञान, धर्म, संस्कृति और दौलत के बारे में दूसरे प्रदेशों को पता चला तथा उनका आदान – प्रदान हुआ।
(ii) कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर होता है, कोई दो कारण लिखिये
उत्तर- कन्याकुमारी भारत का अक्षांशीय विस्तार के दक्षिणी छोर (8°4' उत्तरी अक्षांश) और कश्मीर भारत का अक्षांशीय विस्तार के उत्तरी छोर (37°6' उत्तरी अक्षांश) पर स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 30° है जिसका प्रभाव दिन-रात की अवधि पर पड़ता है। इसलिए कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन- रात की अवधि में अंतर है।
(1) कन्या कुमारी भूमध्यरेखा के नज़दीक स्थित है जहाँ वर्ष भर सूर्य सिर के उपर चमकता रहता है जिससे दिन और रात का अन्तराल लगभग बराबर रहता है।
(2) भूमध्य रेखा से दूर होने के कारण कश्मीर में दिन और रात केअन्तराल में अधिक अन्तर दिखाई देता है।
(iii) स्वेज नहर के निर्माण का भारत व यूरोप के व्यापार में महत्व को लिखिये। (कोई दो)
उत्तर-
1. इस नहर के बन जाने से यूरोप एवं सुदूर-पूर्व के देशों के बीच की दूरी काफी कम हो गयी है।
2. भारत और यूरोपीय देशों के बीच इस नहर के कारण व्यापारिक सम्बन्ध सुदृढ़ हुए हैं।
(iv) भुवन पोर्टल पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर- भू-स्थानिक पोर्टल 'भुवन':
यह एक प्रकार का वेब पोर्टल है, जिसका उपयोग इंटरनेट के माध्यम से भौगोलिक जानकारी (भू-स्थानिक जानकारी) और अन्य संबंधित भौगोलिक सेवाओं (प्रदर्शन, संपादन, विश्लेषण आदि) को खोजने और उनका उपयोग करने के लिये किया जाता है।
(v) कर्क रेखा का भारत की जलवायु में महत्व है। कोई दो महत्व लिखिए ।
उत्तर- कर्क रेखा का भारत की जलवायु में महत्व इस प्रकार हैं…
कर्क रेखा के कारण भारत के दक्षिणी गोलार्ध में उच्च दबाव उत्पन्न होता है, जिससे हवाएं उच्च दबाव से कम दबाव की ओर बहती हैं और जल को एकत्रित करके यह हवाएं पूरे भारत में वर्षा का कारण बनती हैं। इन हवाओं को मानसून कहा जाता है।
प्र.8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(i)भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा क्यों दी जाती है, तीन बिन्दुओ से स्पष्ट कीजिए ।
Answer: उपमहाद्वीप एक महाद्वीप का एक ऐसा हिस्सा होता है जिसकी अपनी एक अलग पहचान हो और भोगोलिक रूप से वह हिस्सा पुरे महाद्वीप से अगल थलग सा दिखता हो। इसके आलावा भोगोलिक, सांस्कृतिक, खान पान के आधार पर एक अलग पहचान रखने वाला महाद्वीप का एक हिस्सा उप महाद्वीप कहलाता है।
उदहारण के लिए, भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर में हिमालय है। हिमालय इस हिस्से को एशिया के और देशों से बिलकुल अलग कर देता है। इसके अलावा दक्षिण, पश्चिम और पूर्व दिशा में महासागर है।
दक्षिण में हिंदी महासागर, पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। इसी के कारण भारतीय उपमहाद्वीप का एशिया के दूसरे देशों से थल मार्ग से नहीं जुड़ा है। यही भौगोलिक परिस्थितियां इस हिस्से के एक अलग महाद्वीप की संज्ञा देते हैं, लेकिन फिर भी यह हिस्सा एशिया महाद्वीप का एक हिस्सा भर है। इसलिए इस हिस्से को भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है।
(ii) हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति होने के कोई तीन लाभ लिखिये।
उत्तर- हिंद महासागर प्रशांत और अटलांटिक महासागरों के बाद तीसरा सबसे बड़ा महासागर है और यह एकमात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर रखा गया है। हिंद महासागर में भारत के केंद्रीय स्थान के कारण हिंद महासागर का नाम भारत के नाम से रखा गया है।
हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे निम्न प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है-
•भारत हिंद महासागर के मध्य में स्थित है इसलिए यह पश्चिम में यूरोप और पूर्वी एशिया को जोड़ता है।
•हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति ने भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के साथ और पूर्वी तट से दक्षिण पूर्व और पूर्वी एशिया के साथ निकट संपर्क स्थापित करने में मदद की हैं ।
•यूरोप और पूर्वी एशिया का जलीय व्यापार भारत से होकर जाती हैं।
•हिंद महासागर में किसी अन्य देश की उतनी तटरेखा नहीं है जितनी भारत के पास (7516.6 किमी) है।
•भारत की ऐसी रणनीतिक स्थिति के कारण और यह हिंद महासागर में कई छोटे देशों के लिए एक सुरक्षा प्रदाता है।
(iii)भारत में मानक समय की आवश्यकता क्यों है, तीन बिन्दुओ से स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर-
अभी तक, पूरे भारत के लिए केवल एक मानक समय है, जबकि भारत के देशांतरीय विस्तार (भारत के पूर्वी और पश्चिमी छोर के बीच ) 30 डिग्री देशांतर या लगभग 2 घंटे का अंतर है।
भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है की नहीं इसके दो दृष्टिकोण हैं-
हाँ, हमें एक से अधिक मानक की आवश्यकता है क्योंकि भारत का देशांतरीय विस्तार लगभग 30 डिग्री या 2 घंटे है। इसका मतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले लोग गुजरात के पश्चिमी हिस्से की तुलना में 2 घंटे पहले सूर्योदय का अनुभव करते हैं। भारत में कई मानक समय होने से ऊर्जा की बचत कर सकते हैं क्योंकि पूर्वोत्तर राज्य अपने आधिकारिक काम (विशेषकर सरकारी कार्यालयों में काम) को दो घंटे पहले शुरू और बंद कर सकते हैं। स्थानीय समय (सूर्य पर आधारित) के साथ आधिकारिक कार्य करने से उनके रोशनी, एसी, पंखे आदि के लिए कम ऊर्जा की आवश्यकता होगी
Class 9th social science chapter 4 prashn bank solution 2022-23 MP board
प्र. 6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
1. भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन कौन से है ?
उत्तर- स्थिति एवं अक्षांशीय विस्तार,समुद्र से दूरी, समुद्री धाराएं, पर्वत मालाओं की स्थिति, भूमि की ढाल, मिट्टी की प्रकृति इत्यादि जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक है।
2. भारत के किस भाग में दैनिक तापान्तर अधिक होता है और क्यों ?
उत्तर- भारत में सबसे अधिक दैनिक तापमान भारत के मरुस्थल में होता है क्योंकि रेत शीघ्र गर्म होने से दिन में तापमान अधिक होता है।
3. कोरिआलिस बल किसे कहते है ?
उत्तर- कोरिऑलिस बल एक आभासी बल है जो पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न होता है। वस्तुतः पृथ्वी के विभिन्न अक्षांशों में परिधि का आकार तथा केंद्र से दूरी के कारण पृथ्वी की घूर्णन गति भिन्न भिन्न होती है।
4. मौसम और जलवायु में क्या अंतर है ?
उत्तर- किसी स्थान का मौसम उस स्थान के तापमान, आर्द्रता, पवन दिशा और प्रवाह, वायुदाब, वर्षा आदि के तात्कालिक प्रभाव को कहते हैं जबकि किसी विस्तृत क्षेत्र के लगभग तीस वर्षों के औसत मौसम को उस स्थान की जलवायु कहते हैं।
5. एलनीनो किस महासागर में होता है ?
उत्तर- प्रशांत महासागर के भूमध्यीय क्षेत्र की उस समुद्री घटना का नाम है, जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित इक्वाडोर और पेरु देशों के तटीय समुद्री जल में कुछ सालों के अंतराल पर घटित होती है।
6. पेरू की धारा किस महासागर में चलती है ?
उत्तर- पेरु धारा, प्रशान्त महासागर मे बहने वाली एक ठंडे जल की महासागरीय धारा हैं, जो दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के सहारे दक्षिण से उत्तर दिशा में प्रवाहित होती हैं। इसे हम्बोल्ट धारा भी कहते हैं।
7. भारत के सबसे गर्म एवं ठंडे माह कौन से है ?
उत्तर- सर्दी तो ज्यादा तीन महीने है पड़ती हैं। पर ज्यादा सर्दी जनवरी में पड़ती है। दिसंबर से जनवरी के बीच में सबसे ज़्यादा ठंडी पड़ती है।
जुलाई आमतौर पर विश्व स्तर पर वर्ष का सबसे गर्म महीना होता है, हालांकि अगस्त भी कभी-कभी गर्म हो सकता है। कोपरनिकस ने कहा, अगर 2016 और 2019 के जुलाई माह को छोड़ दें तो जुलाई 2021 का महीना पिछले सभी सालों के महीनों के मुकाबले सबसे गर्म रहा।
8. भारत की औसत वार्षिक वर्षा कितनी है ?
उत्तर- भारत में औसत वर्षा 120 सेमी है।
9. भारत में 20 से.मी. से कम वर्षा वाले स्थानों के नाम लिखिए.
उत्तर- भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान : लेह नगर, पूर्वी जम्मू-कश्मीर राज्य के उत्तरी भारत में स्थित है।
10. कारोमंडल तट किसे कहते है ?
उत्तर- कोरोमंडल तट भारतीय उपमहाद्वीप का दक्षिणपूर्वी तट क्षेत्र है। यह पूर्वी घाट और हिंद महासागर के बंगाल की खाड़ी के बीच स्थित है। कावेरी नदी के डेल्टा के पास, कृष्णा नदी के मुहाने के पास, प्वाइंट कैलिमेरे (कोडिक्कराई) से तट फैला है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पांडिचेरी के केंद्र शासित प्रदेश कोरोमंडल तट का हिस्सा है।
11. हिमालय का भारत की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता है, संक्षिप्त में लिखिये ?
उत्तर-
1) यह पर्वत श्रृंखला उत्तरी ध्रुव से आने वाली जमा देने वाली ठंडी हवाओं को रोकने का कार्य करता है। इस कारण भारत के मौसम सुहावने होते हैं।
2) पश्चिमी मोनसून की हवाओं को भारत से बाहर जाने से रोकता है। इसी कारण भारत में मोनसून का प्रभाव अच्छा बना रहता है और वर्षा अच्छी होती है।
12. मालाबार तट पर किन पवनो से वर्षा होती है ?
उत्तर- दक्षिण पश्चिमी पवनों के कारण मालाबार तट पर वर्षा होती है।
13.राजस्थान की जलवायु उष्ण शुष्क होने के क्या कारण है संक्षिप्त में लिखिये ?
उत्तर- इस प्रकार की जलवायु राजस्थान के पश्चिमी भाग में पाई जाती है। यहाँ वर्षा बहुत कम होने के कारण वाष्पीकरण अधिक होता है। इस प्रदेश में मरुस्थलीय जलवायु पायी जाती है। इस प्रदेश के अन्तर्गत-जैसलमेर, पश्चिमी बीकानेर, उत्तर पश्चिमी जोधपुर, हनुमानगढ़ तथा गंगानगर आदि आते हैं।
14. मानसूनी वर्षा की विशेषताए लिखिए। (कोई दो)
उत्तर-
भारतीय मानसूनी वर्षा की प्रमुख विशेषताएँ-
मानसूनी वर्षा – सामान्यतः भारत में मानसूनी वर्षा की अवधि 15 जून से 15 सितम्बर तक होती है ।
वर्षा की निश्चित अवधि – भारत में विभिन्न प्रकार की जलवायु पाई जाती है ।
मूसलाधार वर्षा – भारत में बहुत तेजी से वर्षा होती है, जिसे मूसलाधार वर्षा कहते हैं ।
15.ग्रीष्मकाल में प्रायदीपीय भारत में तापमान क्यों कम रहता है ? कारण लिखिये। (कोई दो)
16. मानसून गर्त किसे कहते है?
उत्तर-
मानसूनी गर्त का अभिप्राय अंतर उष्णकटिबंधीय क्षेत्र से है, जो गंगा के मैदानों में होता है। जुलाई के महीने में यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्र 20-25 डिग्री अक्षांशों में स्थापित हो जाता है। इसे ही मुख्यत: 'मानसूनी गर्त' कहा जाता है। यह गर्त उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी भारत में प्रमुख भूमिका निभाता है।
17. मालाबार क्षेत्र में ढालू छत वाले मकान क्यों बनाये जाते है ? कारण लिखिये (कोई दो) 1
18. चक्रवात प्रभावित राज्यों के नाम लिखिये। (कोई दो)
उत्तर-
चार राज्य - आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल और एक केंद्र शासित प्रदेश - पूर्वी तट पर पांडिचेरी चक्रवात आपदाओं के लिए सबसे अधिक संवेदनशील हैं।
19. जेट पवने क्या है ?
उत्तर-
जेट स्ट्रीम या जेटधाराएँ ऊपरी वायुमंडल में और विशेषकर समतापमंडल में तेज़ गति से प्रवाहित/बहने वाली हवाएँ हैं. इनके प्रवाह की दिशा जलधाराओं की तरह ही निश्चित होती है, इसलिए इसे जेट स्ट्रीम का नाम दिया गया है. जेट स्ट्रीम धरातल से ऊपर यानी 6 से 14 km की ऊँचाई पर लहरदार रूप में चलने वाली एक वायुधारा है.
20. भारत की जलवायु पर जेट पवनो का प्रभाव समझाईए ? (कोई दो )
उत्तर-
इन्हें दक्षिण-पश्चिम मानसून पवनों के नाम पवनों के नाम से जाना जाता है। ये पवनें कोष्ण महासागरों के ऊपर से बहती हैं, नमी ग्रहण करती हैं तथा भारत की मुख्य भूमि पर वर्षा करती हैं। इस प्रदेश में, ऊपरी वायु परिसंचरण पश्चिमी प्रवाह के प्रभाव में रहता है। इस प्रवाह का एक मुख्य घटक जेट धारा है।
21. भारत में अधिकतर वर्षा साल के कुछ महीनों में ही होती है। कोई दो कारण लिखिये ।
भारत में अधिकतर वर्षा कुछ ही महीनों में होती है।
(i) मानसूनी अनिश्चित है मानसून का समय जून के आरम्भ से मध्य सितंबर तक होता है। भारतीय भौतिक स्वरूप के अलग होने के कारण वर्षा सभी क्षेत्रों में आसमान रूप से होती है।
(ii) ऊँचाई के कारण हिमालय में वर्षण हिम के रूप में होता है।
22. भारत की जलवायु अवस्थाओं की क्षेत्रीय भिन्नताओ के कोई दो कारण लिखिये।
(i) दिन गर्म और राते ठंडी होती है।
(ii) शीत ऋतु नवंबर से आरंभ होकर फरवरी तक रहती है।
(iii) सहित ऋतू में तापमान दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ने पर घटता जाता है।
(iv) भारत में उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रभावित होती है इनके कारण कुछ मात्रा में वर्षा तमिलनाडु के तट पर होती है।
23.भारत में शीतकाल की दो वायुमंडलीय दशाओं का वर्णन कीजिये ?
तापमान लगभग 50° से० तक पहुँच जाता है, जबकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में तापमान लगभग 20° से० रहता है। सर्दी की रात में, जम्मू-कश्मीर में द्रास का तापमान -45° से॰ तक हो सकता है, जबकि थिरुवनंथपुरम् में यह 22° से हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में रात एवं दिन के तापमान में बहुत अधिक अंतर होता है ।
24. यदि भूमध्य रेखा भारत के मध्य से गुजरती तो भारत की जलवायु पर पड़ने वाले दो प्रभावों को लिखिये ?
25.उत्तर भारत में पूर्व से पश्चिम वर्षा की मात्रा कम होती जाती है, क्यों ?
उत्तर-
उत्तर भारत में पूर्व से पश्चिम की ओर वर्षा की मात्रा इसलिए घटती जाती है क्योंकि बंगाल की खाड़ी से मानसून भारत में सबसे पहले उत्तर पूर्व में प्रवेश करती है । ऊंचे हिमालय पर्वत इन्हें आगे नहीं जाने देते । वाष्प से भरी होने के कारण पवनों की यह शाखा इस भाग में खूब वर्षा करती है।
26. मानसून अभिक्रिया से क्या आश्य है ?
उत्तर-
स्थल और जल के गर्म और ठंडी होने के अंतर के कारण भारत में स्थल भाग पर निम्न दाब क्षेत्र उत्पन्न होता है। इसके विपरीत इसके आसपास के समुद्र के ऊपर उच्च दाब का क्षेत्र बनता है। ग्रीष्म ऋतु के दौरान उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र की स्थिति गंगा के मैदानों की ओर किस जाती है।
MP board class 9th social science prashn bank 2022-23 chapter 5 solution
प्र. 6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
1. सदाबहार वन और पर्णपाती वनों में अंतर लिखिए।(कोई दो )
उत्तर-
उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहां प्रति वर्ष 200 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा होती है। जबकि, उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहां प्रति वर्ष 70-100 सेंटीमीटर के बीच वर्षा होती है।
ये वन मुख्य रूप से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल राज्यों में पाए जाते हैं
जबकि, ये वन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
2. भारत में बहुत संख्या में जीव और पादप प्रजातियां संकटग्रस्त हैं। एक पादप व एक जीव प्रजाति का उदाहरण सहित कारण लिखिये।
उत्तर-
भारत में बहुत से संख्या में जीव जंतुओं की प्रजाति के संकटग्रस्त होने के निम्नलिखित कारण है-
(i) खाल, चिकित्सा उद्देश्य और ऊनी वस्र आदि के लिए जंतुओं का वध किया जाता हैं
(ii) वनोन्मूलन।
(iii) शिकार का अतिक्रमण |
(iv) रसायनिक और औद्योगिक अपशिष्टों ने जलीय जीवन को अव्यवस्थित कर दिया है।
कारण-
(i) नगरीय विकास आदि के लिए जंगलो की कटाई।
(ii) सड़क, बांध निर्माण आदि के लिए पेड़ो की कटाई।
3. जीव मंडल निचय से क्या अभिप्राय है कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
इस जीवमंडल निचय में विभिन्न प्रकार के आवास हैं। विभिन्न प्रकार की वनस्पति में शुष्क और आर्द्र पर्णपाती वन, अर्ध-सदाबहार और आर्द्र सदाबहार वन, सदाबहार शोलास, घास के मैदान और दलदल सम्मिलित हैं। यहां पर दो संकटापन्न प्राणी प्रजातिया. नीलगिरि ताहर (Tahr) और शेर जैसी दुम वाले बंदर की सबसे अधिक संख्या पाई जाती है।
4. सर्पगंधा, अर्जुन, नीम तथा तुलसी के एक-एक औषधीय गुण लिखिए।
उत्तर-
सर्पगंधा-
सर्पगंधा को आयुर्वेद में निद्राजनक कहा जाता है इसका प्रमुख तत्व रिसरपिन है, जो पूरे विश्व में एक औषधीय पौधा बन गया है इसकी जड़ से कई तत्व निकाले गए हैं जिनमें क्षाराभ रिसरपिन, सर्पेन्टिन, एजमेलिसिन प्रमुख हैं जिनका उपयोग उच्च रक्त चाप, अनिद्रा, उन्माद, हिस्टीरिया आदि रोगों को रोकने वाली औषधियों के निर्माण किया जाता है
तुलसी-
तुलसी के सक्रिय घटक-
( i)Eugenol इयुबेनल
(ii) मेथिल उतर cencol
उपयोग =खाँसी, सर्दी, जुकाम, बच्चो को दमा की दवा के उपयोग हेतु किया जाता है।.
नीम-
नीम ⇒ वैज्ञानिक नाम⇒ Azadirachta indica सक्रिय घटक नीम्बी डॉइन, नीम्बीडीन, Azdectrine .
उपयोग- मलेरिया, त्वचा संबंधी रोग, पायरिया के उपचार में
5.भारत में कोई दो जीव मंडल निचय क्षेत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर-
मन्नार की खाड़ी, नीलगिरी, नाकरेक, ग्रेट निकोबार, मानस, सिमलीपाल, पंचमढ़ी और अचनकमर - अमरकंटक की गणना विश्व के जीव मंडल निचय में की गई है।
6.मध्य प्रदेश में पाए जाने वाले वन्य प्राणियों के नाम लिखिए।
उत्तर-
सांभर, चीतल, नीलगाय, कृष्णमृग, लंगूर, जंगली सुअर, सेही, खरगोश आदि हैं। मांसाहारी वन्यप्राणियों को बडे-बडे बाडों में रखा गया है।
7. सदाबहार वन और पर्णपाती वनों में अंतर लिखिए। (कोई दो)
8. कंटीले वनों की वनस्पति के नाम लिखिए।
उत्तर-
जिन क्षेत्रों में 70 सेमी से कम वर्षण होती है वहाँ कंटीले वन पाये जाते हैं। इस प्रकार की वनस्पति भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में पाई जाती है,जैसे गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, उत्तर प्रदेश और हरियाणा। इस वन में उगने वाले मुख्य पादप हैं: बबूल, खजूर, यूफॉर्बिया और कैक्टस।
9. अल्पाइन वनस्पति भारत में कंहा पाई जाती है ?
उत्तर-
अल्पाइन और अर्द्ध अल्पाइन वन हिमालय के उन प्रदेशों में पाए जाते हैं, जिसकी ऊँचाई 2500-3500 मीटर के बीच होती है. इस प्रदेश की विशेषता है – छोटे और कम ऊँचे शंकुवृक्ष. कैल, स्प्रूस, देवदारु आदि इस forest के प्रमुख वृक्ष हैं.
10. हिमालयी वनों की विशेषताए लिखिए। (कोई दो)
उत्तर-
इन वनों में पेड़ शंक्वाकार आकार के होते हैं। अधिक ऊंचाई पर समशीतोष्ण घास के मैदान आम हैं। समशीतोष्ण वन और घास के मैदान अधिक ऊंचाई पर अल्पाइन वनस्पतियों को रास्ता देते हैं, आमतौर पर समुद्र तल से 3,600 मीटर से अधिक होते हैं। इन जंगलों में सबसे आम पेड़ सिल्वर फ़िर, जुनिपर्स, पाइंस और बर्च हैं।
11. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन की दो विशेषताएं लिखिये।
उत्तर-
(1) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन घने वन होते हैं। काफी घने वृक्षों की मोटी वितान के कारण दिन के समय भी सूर्य का प्रकाश वन के अन्दर नहीं पहुँच पाता है।
(2) ये वन भूमध्य रेखा एवं उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं। ये क्षेत्र गर्म होते हैं एवं पूरे वर्ष अत्यधिक वर्षा होती है।
(3) यहाँ का मौसम कभी शुष्क नहीं होता। यहाँ के पेड़ों की पत्तियाँ पूरी तरह नहीं झड़तीं। इसलिए इन्हें सदाबहार कहते हैं।
(4) आमतौर पर यहाँ दृढ़ काष्ठ वृक्ष जैसे रोजवुड, आबनूस, महोगनी आदि पाए जाते हैं।
12.उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन की दो विशेषताएं लिखिये।
उत्तर-
उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन की विशेषताएँ-
(1) ये वन मानसूनी वन होते हैं जो भारत, उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते हैं।
(2) इन. क्षेत्रों में मौसमी परिवर्तन होते हैं तथा जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में यहाँ के वृक्ष पत्तियाँ झाड देते हैं।
(3) इन वनों में पाए जाने वाले दृढ़ काष्ठ वृक्षों में साल, सागवान, नीम तथा शीशम हैं।
(4) इन प्रदेशों में बाघ, शेर, हाथी, गोल्डन लंगूर एवं बंदर आदि जानवर पाए जाते हैं।
13. पर्वतीय वन की दो विशेषताएं लिखिये।
उत्तर-
हिमालय प्रदेशीय अथवा पर्वतीय वन इस प्रकार के वन उच्च स्थलाकृति वाले हिमालय क्षेत्र में पाए जाते हैं। इस प्रदेश में विभिन्न ऊचाईयों के अनुसार वनों की प्रजातियों में भी भिन्नता पाई जाती है। अधिक ऊँचाई वाले भागों में कोणधारी नुकीली पत्ती वाले वन पाए जाते हैं जो कि 17-18 मीटर से अधिक ऊँचे होते हैं।
14. मैग्रोव वन की दो विशेषताएं लिखिये।
उत्तर-
मैंग्रोव वन धरती तथा समुद्र के बीच एक उभय प्रतिरोधी (बफर) की तरह कार्य करते हैं तथा समुद्री प्राकृतिक आपदाओं से तटों की रक्षा करते हैं। ये तटीय क्षेत्रों में तलछट के कारण होने वाले जान-मान के नुकसान को रोकते हैं। मूंगे की चट्टानों को समुद्री पारिस्थितिकी तंत्रों में सबसे अधिक जैव विविधता वाला क्षेत्र कहा जाता है।
15. उष्णकटिबंधीय कटीले वन की दो विशेषताएं लिखिये।
उत्तर-
कंटीले जंगलों और झाड़ियों की तीन विशेषताएँ हैं:
कंटीले वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ 70 सेमी से कम वर्षा होती है।
ये वन गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
कंटीली झाड़ियों के पेड़ों की जड़ें लंबी होती हैं जो पानी की तलाश में मिट्टी में गहराई तक घुस जाती हैं।
वाष्पीकरण को कम करने के लिए पत्तियां मोटी और छोटी होती हैं। पेड़ों की कुछ किस्में बबूल, ताड़ और कैक्टि हैं।
16.भारत के प्रमुख वन्य प्राणी अभय वन की दो विशेषताएं लिखिये ।
उत्तर-
ऐसा अरण्य या वन जहां जानवर बिना किसी भय के रहते हैं । सरकार अथवा किसी अन्य संस्था द्वारा संरक्षित वन, पशु-विहार या पक्षी विहार को अभयारण्य कहते हैं। इनका उद्देश्य पशु, पक्षी या वन संपदा को संरक्षित करना, उसका विकास करना व शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में उसकी मदद लेना होता है।
17. भारत के प्रमुख दो पक्षी अभय वन के नाम लिखिये।
उत्तर-
1-नेलापट्टु पक्षी अभयारण्य आंध्र प्रदेश
2-उपपालपडू पक्षी अभयारण्य आंध्र प्रदेश
3-पुलिकट पक्षी अभयारण्य आंध्र प्रदेश
4-नजफगढ़ पक्षी अभयारण्य नई दिल्ली
5-ओखला पक्षी अभयारण्य नई दिल्ली
6-गागा वन्यजीव अभयारण्य नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश
7-नल सरोवर पक्षी अभयारण्य ...
18.भारत के दो प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के नाम लिखिये ।
उत्तर-
भारत के शीर्ष 10 सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान-
1-जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
2-गिर वन राष्ट्रीय उद्यान
3-गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान
4-खांगचेन्दोंगा राष्ट्रीय उद्यान
5-गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
6-मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान
7-हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
19. भारत के दो प्रमुख जीवमंडल निचय क्षेत्र के नाम लिखिये ।
भारत के दो प्रमुख जैवमंडल क्षेत्र का नाम-
उत्तर- नीलगिरि -5520वर्ग किमी – तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक। मानस-2,837 वर्ग किमी – असम।