a

Important International Awards 2024//सभी महत्त्वपूर्ण पुरुष्कार 2024

Important International Awards

सभी महत्त्वपूर्ण पुरुष्कार 2024 

important awards 2023,awards current affairs 2023,international awards,awards and honours 2023,important awards,awards and honours 2023 current affairs,awards 2023 current affairs,all important awards 2023 current affairs,awards and honours current affairs 2023,important award and honours 2023 current affairs,awards,international and national awards,national and international awards,national & international awards,national awards,international awards,awards,brit awards,international male solo artist,international award,international awards 2017,international awards 2018,international,bet international awards 2022,the brit awards,bet international,international artist,national & international awards,bet awards best international act,best international act bet awards,international classical music awards,best international act,brits awards,international classical music awards 2023,awards current affairs 2023,awards 2023 current affairs,awards and honours 2023 current affairs,awards and honours 2023,awards and honours current affairs 2023,bet awards 2023,award and honour current affairs 2023,important awards 2023,current affairs 2023,award current affairs 2023,national and international awards,awards & honours 2023,international classical music awards 2023,awards,all international award to indian in 2023,bet international,gk questions,gk questions and answers,ssc cgl static gk previous year questions,ssc cpo static gk previous year questions,ssc cgl static gk important questions,gk questions in english,awards and honours questions,sports gk questions,gk question answer,ssc cgl static gk questions,international awards 2022,gk questions on awards,awards gk questions,awards & medals gk questions,awards and medals gk questions,sports awards gk questions

नमस्कार दोस्तों हम आपको अपनी इस पोस्ट में Important International Awards से सम्बन्धित सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी देने वाले है जो आपकी सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी है। जीके प्रश्न " जो विभिन्न सरकारी परीक्षाओं UPSC, SSC, Railway, Banking, State PSC, CDS, NDA, SSC CGL, SSC CHSL, Patwari, Samvida, Police, SI, CTET, TET, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk, CET, के लिए बहुत उपयोगी हैं




नोबेल पुरस्कार

(यह किसे और कैसे प्राप्त होता है)


1.नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल (स्वीडन) की स्मृति में 10 दिसंबर को नोबेल फाउंडेशन द्वारा वितरित किए जाते हैं।


2.इस पुरुष्कार की शुरूआत 1901 से हुई थी। 


3.यह स्वीडन देश द्वारा दिया जाता है।


3.भौतिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य तथा शांति- पाँच विषयों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।


4.इसमें छठा विषय 'अर्थशास्त्र' को नोबेल पुरस्कार में 1969 में सम्मिलित किया गया।


5.पुरस्कार राशि: एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना।


6.प्रथम प्राप्तकर्ता : 1901 में


7.अभी तक कुल 35 महिलाओं को दिए गए हैं।


8. पहली महिला नोबेल पुरस्कार विजेता मैडम क्यूरी हैं।


9. अधिकतम तीन लोगों को एक क्षेत्र में पुरस्कार दिया जा सकता है।


10. प्रथम भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर (गीताजंलि, 1913) हैं।


11. अंतिम भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी (2019) (अर्थशास्त्र के लिए) हैं।


12.शांति का पुरस्कार नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है।


नोबेल पुरस्कार 2022 विजेता 


श्रेणी

विजेता

फिजियोलॉजी

प्रोफेसर स्वंते पाबो

भौतिक विज्ञान

जॉन क्लॉसर, एटन जिलिंगर, एलेन आसपेक्ट

रसायन विज्ञान

कैरोलिन बर्टोजी, बैरी शार्पलेस, मोर्टन मेल्डन

साहित्य

एनी एर्नो

शांति

एलेस बिआलियात्सकी, मेमोरियल और सिविल लिबर्टीज

अर्थशास्त्र

बेन एस-बनार्न, डगलस डब्ल्यू डायमण्ड और फिलिप एच



नोबेल पुरस्कार विजेता (भारतीय)


नाम 

श्रेणी 

वर्ष 

रवीन्द्रनाथ टैगोर

साहित्य

1913

सी.वी. रमन

भौतिक विज्ञान

1930

हरगोविन्द खुराना

चिकित्सा

1968

मदर टेरेसा (अल्बनिया)[(1948 भारतीय नागरिकता)]

शांति

1979

एस. चंद्रशेखर

भौतिक विज्ञान

1983

अमर्त्य सेन

आर्थिक विज्ञान (कल्याणकारी अर्थशास्त्र)

1998

वी. रामकृष्णन

रसायन (राइबोसोम संरचना)

2009

कैलाश सत्यार्थी

शांति

2014

अभिजित बनर्जी

आर्थिक विज्ञान

2019



13.नोबेल फाउण्डेशन की स्थापना 29 जून, 1900 में हुई थी।


14. अल्फ्रेड नोबेल ने 1867 ई. में डायनामाईट की खोज की थी।


15. अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 1833 में और मृत्यु 1896 में हुई।


16.नोबेल पुरस्कार की राशि प्रत्येक वर्ष बदलती रहती है।


17.पहले पाँच क्षेत्रों की पुरस्कार राशि नोबेल फाउण्डेशन प्रदान करता है।


18. अर्थशास्त्र क्षेत्र की पुरस्कार राशि स्वेरिजेश रिम्स बैंक प्रदान करता है।


19.प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार की घोषणा ओस्लो में की जाती है।


20. ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को स्टॉकहोम (स्वीडन) में दिये जाते हैं।


21.1974 से इस नियम का प्रतिपादन हुआ कि मरणोपरात नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जायेगा।


22.अभी तक केवल दो मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है।


(i) एरि एक्सेल (1931)


(ii) डेंग हैमरसोल्ड (1961) (UN महासचिव)


23.सबसे अधिक बार नोबेल पुरस्कार रेडक्रॉस को 1917, 1944 तथा 1963 स्थापना दिवस पर मिले।


24.रेडक्रास (Redcross) के संस्थापक - हेनरी डयूनेट हैं, इन्हें 1901 में नोबेल पुरस्कार मिला।


25.सबसे कम उम्र के नोबेल पुरस्कार विजेता लारेंस बैग, पुरुष (25 साल)।


26.सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाली महिला मलाला युसुफजई (17 साल) हैं।


27. इनके साथ कैलाश सत्यार्थी को भी यह पुरस्कार मिला।


28. सबसे अधिक उम्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति गुडइनफ (97 वर्ष) हैं।


29. दो बार नोबेल पुरस्कार विजेता केवल 4 लोग हैं।


(i). मैडम क्यूरी

1903 - रेडियो सक्रियता (भौतिकी)


1911 रेडियम निष्कर्षण (रसायन)


(ii). जॉन बारडीन


1956 - ट्रांजिस्टर की खोज (भौतिकी)


1972 - अति चालकता (भौतिकी)


(iii). लिनस पालिंग


1956 - नाभिकीय परीक्षण (रसायन)


1962 - शाति


(iv). फ्रेडरिक सेंगर


1958, 1930 (रसायन)


ऑस्कर अवार्ड्स

(यह अवॉर्ड किसे और कैसे प्राप्त होता है)


1.अमेरिका की अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा दिया जाने वाला सालाना अकेडमी पुरस्कार ही 'ऑस्कर पुरस्कार' कहा जाता है।


2. इसमें फिल्म जगत से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखकों और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाता है।


3. इस पुरस्कार का आयोजन 16 मई, 1929 को किया गया था।


4. बेन हुर, टाइटेनिक (1997) और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स : द रिटर्न ऑफ द किंग (2003) इन तीनों को 11-11 ऑस्कर अवार्ड मिले हैं।


5. प्रसिद्ध पोशाक डिजाइनर भानु अथैया, भारत की प्रथम ऑस्कर पुरस्कार विजेता हैं। उन्होंने 1983 में फिल्म गाँधी के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर जीता।


6. भारत में अब तक पाँच भारतीयों को ऑस्कर अवार्ड मिला है। 


7. इसका आधिकारिक नाम 'एकेडमी अवार्ड ऑफ मेरिट' है।


8. यह अवार्ड प्रतिवर्ष फरवरी माह में आयोजित किया जाता है।


9. ऑस्कर एवं नोबेल पुरस्कार दोनों पाने वाले एकमात्र व्यक्ति जॉर्ज बर्नार्ड शॉ थे। उन्हें साहित्य (1925) के लिए नोबेल तथा 1938 में बेस्ट स्क्रीन प्ले के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला था।


10.भारत के 'सत्यजीत रे' को 1992 में ऑस्कर का 'लाईफटाईम अवार्ड' दिया गया। वे पहले ऐसे भारतीय थे जिन्हें सिनेमा में उनकी उपलब्धियों के लिए यह अवार्ड मिला।


11.ऑस्कर 2023 में भारत की ओर से तीन फिल्मों ने दावेदारी पेश की थी। 1. आर आर आर 2. द एलिफेंट विस्पेस 3. ऑल देट ब्रीफ्स


12.पुरस्कार व राशिः ऑस्कर पुरस्कार विजेता को एक ऑस्कर प्रतिमा दी जाती है। इस प्रतिमा पर सोने की परत चढ़ी होती है और इसे पाने वालों से पहले ही एग्रीमेंट करवा लिया जाता है कि वे उसे नहीं बेचेंगे। इसमें विजेताओं को जो ट्रॉफी दी जाती है उसके साथ कोई नकद पैसा या कोई अन्य सामान व नकद राशि नहीं दी जाती।


95वाँ ऑस्कर पुरस्कार - 2023


(i) सर्वश्रेष्ठ फिल्म : एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस (Everything, Everywhere All at Once)


(ii) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : डैनियल क्वान और डैनियल शेइनर्ट, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स (Deniel Kwan and Daniel Scheinert)


(iii)सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : ब्रेंडन फ्रेजर, द व्हेल (Brendan Fraser, The Whale)


(iv)सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : मिशेल योह, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्य


(v)बेस्ट औरिजिनल साँग : नाटू नाटू (RRR)


(vi) बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म : द एलिफेंट विस्पर्स (The Elephant Whisperer)


(vii)सबसे ज्यादा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति वाल्ट डिज्नी हैं, जिन्होंने (22 अकादमी + 4 मानद अकादमी) कुल 26 पुरस्कार जीते।


(viii) ऑस्कर अवार्ड पाने वाले भारतीय


13. भानु अथैया : भारत की पहली महिला हैं जिनको गाँधी फिल्म में रिचर्ड एटनबरो की Costume designing के लिए 1983 में ऑस्कर पुरस्कार मिला था।


14. सत्यजीत रे : बंगाली फिल्म निर्देशक को 1992 में अवार्ड मिला।


15. ए.आर. रहमान : इन्हें 2009 में Slum Dog Millionaire फिल्म के लिये 'जय हो' के संगीत के लिये।


16. गुलजार : 2009 में 'जय हो' गाने की लिरिक्स के लिए मिला।


17. रेसुल पुकुटी : 2009 में स्लमडॉग मिलियेनेयर के लिए अवार्ड मिला।


18. एम.एम. किरवानी : कंपोजर; नाटू-नाटू सांग के लिए


19.आस्कर में नामित फिल्मे


1957 – मदर इण्डिया


2001 – लगान


2006 – रंग दे बसंती


1988 – सलाम बॉम्बे


2005 – पहेली


2022 – छेलो शो (Chhello Show) (Director Pan Nali) 2022 (Last Film Show)


2023 – RRR


                  [ ग्रैमी पुरस्कार ]


1.ग्रैमी अवार्ड को मूल रूप से ग्रामोफोन अवार्ड कहा जाता है।


2.यह संगीत उद्योग में उपलब्धियों को पहचानने के लिए एक पुरस्कार है।


3.द ग्रैमी अवार्ड सबसे बड़े वार्षिक प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार में से एक है।


4.इसकी स्थापना सन् 1958 में हुई थी 


5.वर्णन : संगीत उद्योग में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ


6.प्रथम सम्मान : 4 मई, 1959 (ग्रामोफोन के रूप में)


7.यह पुरस्कार नेशनल एकेडमी फॉर रिकार्डिंग एण्ड साइंसेज द्वारा पश्चिमी संगीत में विशिष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।


8.सुप्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर 1968 में ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय थे।


9.2015 में वितरित 75वें ग्रैमी पुरस्कारों में, रिकी केज एवं नीला वासवानी का नाम शामिल हुआ।


10.2022 के ग्रैमी अवार्ड में भारतीय मूल की फाल्गुनी शाह को 'बेस्ट चिल्ड्रन एल्बम' के लिए यह पुरस्कार मिला।


11.2022 में रिकी केज को 'डिवाइन टाइड्स' एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड मिला।


12.यह पुरस्कार 'रिकॉर्डिंग अकादमी' द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार अंग्रेजी भाषा के संगीत के लिए दिया जाता है।


13.तन्वी शाह को 2010 में ग्रैमी पुरस्कार दिया गया।


14.जुबिन मेहता रिकार्ड 23 बार ग्रैमी के लिए नामित हुए हैं। इन्होंने यह पुरस्कार 5 बार जीता है।पहली बार 1981 में जीता था।


15.पंडित रविशंकर ने 5 बार यह पुरस्कार जीता है।


16. जाकिर हुसैन ने 2 बार यह पुरस्कार जीता है।


               [ मैन बुकर पुरस्कार ]


1.बुकर पुरस्कार उपन्यास (साहित्य लेखन) के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार है।


2.इसकी स्थापना 1969 में यूके में की गई थी। शुरूआत में यह


3.पुरस्कार राष्ट्रमंडल के लेखकों को दिया जाता था, लेकिन अब यह सभी मूल के लेखकों को दिया जाता है।


4.स्थापना : 1969, गिल्डहॉल, लंदन, इंग्लैंड


5.वर्णन: सर्वश्रेष्ठ मूल उपन्यास, अंग्रेजी भाषा में लिखित और यूनाइटेड किंगडम में प्रकाशित


6.प्रथम भारतीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय नागरिक अरुधति रॉय (1997) हैं।


7.2013 व 2014 से किसी भी अंग्रेजी में प्रकाशित उपन्यास को दिया जाता है।


8.यह पुरस्कार 5 भारतीयों को मिल चुका है।


(i). बी.एस. नायपाल (1971) In a Free State


(ii). सलमान रुश्दी (1981) - Midnight Children


(iii). अरुधंति राय (1997) Things The God of Small


(iv). किरण देसाई (2006) Love The Inheritance of


(v). अरविंद अडिगा (2008) The White Tiger


9.बुकर प्राईज -2023 के विजेता जार्जी गोस्पोडिनोव एवं एंजेला रोडेट हैं। यह बुल्गारिया देश के नागरिक हैं। इन्हें 'Time Shelter' के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


10.पुरस्कार राशि: 60 हजार पाउंड


               [ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार ]


1.रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। इसे 'एशिया का नोबेल पुरस्कार' भी कहा जाता है। यह पुरस्कार, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा फिलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है।


2.स्थापना : 1957 न्यूयॉर्क (रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड के ट्रस्टियों द्वारा)


3.वर्णन: सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला, शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ और उभरते नेतृत्व।


4. अंतिम सम्मानित (2022): 2022 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार कंबोडियाई मनोचिकित्सक सोथियारा छिम और जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ हदाशी हतोरी, फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेर मैड्रिड और फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघि को दिया जाएगा।


5. पहले भारतीय प्राप्तकर्ता : विनोवा भावे (1958)


6.अंतिम भारतीय : रवीश कुमार (2019)


7.पुरस्कार राशि: 50000 डॉलर तथा एक स्वर्ण पदक।


8.रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल भी कहा जाता है।


9.प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को मनीला में यह पुरस्कार वितरित किया जाता है।


10.पूर्व में यह पुरस्कार 5 क्षेत्रों में दिये जाते थे।


(i) शासकीय सेवा


(ii) सामुदायिक नेतृत्व


(iii) जनसेवा


(iv)पत्रकारिता, साहित्य और सृजनात्मकता संचार कला


(v) अंतर्राष्ट्रीय समझ और शांति


11.2006 से यह पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है। 6ठा क्षेत्र - उद्गामी नेतृत्व।


   [ रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले भारतीय ]


नाम

क्षेत्र 

वर्ष 

विनोबा भावे

सामुदायिक नेतृत्व

1958

चितामन देशमुख

जनसेवा

1959

मदर टेरेसा

जनसेवा

1962

वर्गीज कुरियन

सामुदायिक नेतृत्व

1963

जयप्रकाश नारायण

शासकी

1965

सत्यजीत रे

साहित्य

1967

एम.एस. स्वामीनाथन

सामुदायिक नेतृत्व

1971

एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी

सार्वजनिक नेतृत्व

1974

अरुण शौरी

पत्रकारिता

1982

पडित रविशंकर

साहित्य

1992

किरण बेदी

शासकीय सेवा

1994

अरुणा राय


सामुदायिक नेतृत्व

2000

अरविन्द केजरीवाल

उद्‌गामी नेतृत्व

2006

भारत वटवानी, सोनम वागंचुक

जनसेवा

2018

रविश कुमार

पत्रकारिता

2019






12.2022 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं में तदाशी हतोरी, बर्नार्डट मैड्रिड


                    [ उबेर कप ]


1.उबेर कप महिलाओं की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीमों द्वारा खेली जाने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता है। उबेर कप बैडमिंटन से जुड़ा हुआ है। इस कप का नाम एक पूर्व ब्रिटिश महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बिट्टी उबेर के नाम पर रखा गया है।


2. इसे अक्सर महिलाओं की विश्व टीम चैंपियनशिप कहा जाता है।


3. पहली बार इसका आयोजन 1956-1957 में तीन वर्षों के अंतराल पर किया गया था। फिर 1984 में यह हर दो वर्षों के अंतराल पर होने लगा।


4.स्थापना: 1957 (12 टीम)


5.शामिल देश: विश्व बैडमिंटन संघ के सदस्य देश


6.सर्वाधिक बार विजेता : चीन 15 बार


7.प्रथम विजेता : अमेरिका (1956-57)


8.अंतिम विजेता : दक्षिण कोरिया, 2022


            [ गोल्डन ग्लोब पुरस्कार ]


1.हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। यह सम्मान फिल्म व टेलीविजन में सर्वश्रेष्ठता के लिए दिया जाता है।


2.पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी वर्ष 1944 को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था।


3.यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय अजीज अंसारी थे।


4.गोल्डन ग्लोब अवार्ड 25 श्रेणियों में दिया जाता है।


5.ए.आर. रहमान, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं।


6.शुरूआत : 1944


7.प्रथम सम्मानित : 20 जनवरी, 1944


8.अंतिम सम्मानित : 9 जनवरी, 2022 (79वाँ गोल्डन ग्लोब पुरस्कार)


9.सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - विल स्मिथ


10.सर्वश्रेष्ठ फिल्म – दी पावर ऑफ डॉग


11.RRR की सांग 'नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवार्ड-2023 मिला है।


[ ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (BAFTA - British Academy of Film and Television Arts)]


1. यह अवार्ड, ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स द्वारा प्रदत्त एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे बाफ्टा पुरस्कार भी कहा जाता है। यह अमेरिका के ऑस्कर पुरस्कार का समकक्ष है जो कि फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री को उनके अच्छे अभिनय के लिए दिया जाता है।


2.स्थापना: 1947


3.प्रथम पुरस्कार : 1947


4.75वाँ बाफ्टा पुरस्कार : 2022


सर्वश्रेष्ठ फिल्म – द पावर ऑफ डॉग


सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – जेन कैंपियन (द पावर ऑफ डॉग)


सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – विल स्मिथ, किंग रिचर्ड फिलम


सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जोआन स्कैनलान (आफ्टर लव)


5.ए.आर. रहमान बाफ्टा फिल्म पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय हैं। (स्लमडॉग मिलियेनेयर)


               [ मिस यूनिवर्स ]


1. मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को 1952 में कैलिफोर्निया स्थित कपड़ा कंपनी पेसेफिक मिल्स (Pacific Mill) द्वारा स्थापित किया गया था।


2.पहला मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता लांग बीच, कैलिफॉनिया में सन् 1952 में आयोजित की गयी थी। फिनलैण्ड की अर्मि कुसेला ने प्रथम ब्रह्माण्ड सुंदरी का खिताब जीता था।


3.सी.बी. एस ने 1960 से ब्रह्माण्ड सुंदरी का प्रसारण किया।


4.भारतीय महिला विजेता


(i) सुष्मिता सेन – 1994


(ii) लारा दत्ता - 2000


(iii) हरनाज कौर संधु - 2021


           [ नेशनल फिल्म अवार्ड ]


1.सर्वश्रेष्ठ फिल्म – गंगूबाई काठियावाड़ी


2.सर्वश्रेष्ठ फिल्म – (क्रिटिक्स) बधाई दो


3.सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) – राजकुमार राव बधाई दो के लिए


4.सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) – आलिया भट्टा गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए


5.सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) – संजय मिश्रा वध के लिए


6.सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) – भूमि पेडनेकर बधाई दो के लिए और तब्बू भूल भुलैया 2 के लिए


7.सर्वश्रेष्ठ निदेशक – संजय लीला भंसाली गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए


8.बेस्ट डेब्यू (मेल)  – अंकुश गेदाम झुंड के लिए


9.बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – एनेक के लिए एंड्रिया केविचुसा


10.बेस्ट डेब्यू डायरेक्अर – वध के लिए जसपाल सिंह संधू और राजीव बर्णवाल


11. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – प्रेम चोपड़ा


12.बेस्ट लिरिक्स – ब्रह्मास्त्र से केसरिया के लिए अमिताभ भट्टाचार्य : एक एक शिव


13. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) – ब्रह्मास्त्र से केसरिया के लिए अरिजीत सिंह : भाग एक शिव


             [ पुलित्जर पुरस्कार ]


1.न्यूयॉर्क वर्ल्ड के प्रकाशक 'जोसेफ पुलित्जर' की स्मृति में 1917 से अमेरिका के कोलम्बिया विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है।


2.यह पुरस्कार 21 श्रेणियों में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।


3. 20 श्रेणियों में प्रत्येक विजेता को एक प्रमाण पत्र और 15000 डॉलर नकद पुरस्कार प्राप्त होता है।


4.सार्वजनिक सेवा श्रेणी में विजेता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है। इसमें नकद राशि नहीं होती।


(i)स्थापना: 1917


(ii)प्रथम सम्मानित : 1917


5.प्रथम भारतीय प्राप्तकर्ता गोविन्द बिहारी लाल (1937)। 


6.अब तक कुल 5 भारतीय लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

पुरस्कार राशि: 15000 डॉलर


          [ आईसीसी (ICC) पुरस्कार ]


1. आई.सी.सी. पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए खेल पुरस्कारों का एक वार्षिक सेट है, जो पिछले 12 महीनों के सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को पहचानता और सम्मानित करता है।


2. इसकी स्थापना 1909 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा इम्पीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गई।


3.इसका प्रमुख उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले 12 महीने (1 वर्ष) के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पहचानना और सम्मानित करना।


4.प्रथम सम्मानित – 7 सितंबर, 2004


5. अंतिम सम्मानित – आईसीसी ने ICC मैन्स, T-20 विश्व कप 2022 के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है जिसमें खिताब विजेताओं को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि दी गई है।


6. ICC T-20 (2022) विजेता इंग्लैंड 13 करोड़; उपविजेता पाकिस्तान 6.5 करोड़


        [ आईसीसी अवार्ड्स 2022 ]


(i) सर गेरफील्ड सोबर्स ट्रॉफी – बाबर आजम (पाकिस्तान)


(ii) मैन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)


(iii) मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर – बाबर आजम (पाकिस्तान)


(iv) महिला ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर – नेट स्कीवर


(v) मेन्स T-20 वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर – सूर्य कुमार यादव (भारत)


(vi) महिला T-20 वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर – टी. मैकग्राथ


(vii) महिला इर्मिजग क्रिकेटर ऑफ द ईयर – रेणुका सिंह


                   [ भारत रत्न ]


1.भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।


2.यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इनमें कला,साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं।


3.इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी।


4.प्रारंभ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था। यह प्रावधान 1966 में जोड़ा गया। तत्पश्चात् 15 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया।


5.एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।


6. अभी तक विभिन्न क्षेत्रों की 48 हस्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है।


7.विवरण –  एक पीपल के पत्ते पर सूर्य की प्लैटिनम छवि के संग देवनागरी लिपि में खुदा हुआ भारत रत्न।


8.प्रथम अलंकृत –  सर्वपल्ली राधाकृष्ण


9.अंतिम अलंकृत – 2019, नानाजी देखमुख (मरणोपरांत), भूपेन हजारिका (मरणोपरांत), प्रणव मुखर्जी


10.उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में भारत रत्न के पश्चात् क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं।


11.सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के (40 वर्ष) व्यक्ति हैं।


12. पुरस्कार – भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से सिर्फ एक प्रमाण-पत्र और एक तमगा मिलता है। इस सम्मान के साथ कोई रकम या राशि नहीं दी जाती है।


भारत रत्न विजेताओं की सूची


डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमण

1954

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

1954

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

1954

सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

1955

डॉ. भगवान दास

1955

जवाहर लाल नेहरू

1955

गोविन्द वल्लभ पंत

1957

महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे (100वें जन्मदिन पर)

1958

डॉ. बिधान चंद्र राय

1961

पुरुषोत्तम दास टंडन

1961

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

1962

डॉ. जाकिर हुसैन

1963

डॉ. पांडुरंग वामने काणे

1963

लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत)

1966

इंदिरा गांधी

1971

वराहगिरी वेंकट गिरी

1975

कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत)

1976

मदर टेरेसा

1980

आचार्य विनोबा भावे (मरणोपरांत)

1983

खान अब्दुल गफ्फार खान

1987


मरुथुर गोपालन रामचंद्रन (मरणोपरांत)

1988

डॉ. भीमराव अंबेडकर (मरणोपरांत)

1990

नेल्सन मंडेला

1990

सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरांत)

1991

मोरारजी देसाई (पाकिस्तान का शीर्ष सम्माननिशान-ए-पाकिस्तान)

1991

राजीव गांधी (मरणोपरांत)

1991

मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत)

1992

जे.आर.डी. टाटा

1992

सत्यजीत रे

1992

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

1997

अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत)

1997

गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत)

1997

एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी

1998

चिदंबरम् सुब्रह्मण्यम्

1998

जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत)

1998

पंडित रविशंकर

1999

प्रोफेसर अमर्त्य सेन

1999

गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत)

1999

उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ (चारों शीर्ष सम्मान)

2001

लता मंगेशकर

2001



भीमसेन जोशी

2009

चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव

2014

सचिन तेंदुलकर (सबसे कम आयु)

2014

अटल बिहारी वाजपेयी

2015

मदन मोहन मालवीय

2015

नानाजी देशमुख (मरणोपरांत)

2019

प्रणव मुखर्जी

2019

भूपेन हजारिका (मरणोपरांत)

2019



                  [ पद्म पुरस्कार ]


1.भारत रत्न के बाद पद्म पुरस्कार देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।


2.यह पुरस्कार सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में की गयी सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में की गई उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।


3. पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं-

 1. पदम् विभूषण 2. पदम् भूषण 3. पद्म श्री


4.वर्ष 1977 में जनता पार्टी सरकार द्वारा भारत रत्न तथा पद्म पुरस्कारों को बंद कर दिया गया था, किन्तु 1980 में कांग्रेस सरकार ने पुनः शुरू किया।


5.तीन तरह के पद्म अवार्ड्स चिकित्सा, साहित्य, खेल, कला, समाज सेवा, शिक्षा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों में ये पद्म पुरस्कार दिए जाते हैं।


               [ पद्म विभूषण ]


1.पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है। जो देश के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।


2.स्थापना –  2 जनवरी, 1954 में की गई थी।


3. यह भारत रत्न के बाद भारत का दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है।


4.प्रथम अलंकरण : 1954


5.प्रथम अलंकृत व्यक्ति : सत्येन्द्रनाथ बोस व अन्य


यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारियों के द्वारा की गई सेवाएँ भी शामिल हैं।


6.अंतिम अलंकरण26 जनवरी, 2023 को 6 व्यक्तियों को पद्म विभूषण सम्मान से पुरस्कृत किया गया।


1. बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) वास्तुकला


2. जाकिर हुसैन कला


3. एस. एम. कृष्णा जनसेवा


4. दिलीप महालानाबिस चिकित्सा (मरणोपरांत)


5. श्रीनिवास वर्धन ( विज्ञान एवं अभियांत्रिकी)


6. मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)


                  [ पद्म भूषण ]


1.यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा उच्च नागरिक सम्मान है।


2.पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिए बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है।


3.भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्मश्री का नाम लिया जा सकता है।


4.यह पुरस्कार उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा, व्यवसाय, स्थिति या जाति व लिंग के भेद के बिना दिया जाता है।


5.स्थपाना – 2 जनवरी, 1954


6.प्रथम सम्मानित – 1954


7.अंतिम पुरस्कृत – 2023 (2023 में 9 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।)


8.पुरस्कार – इसमें सम्मान के रूप में कांसे का बिल्ला दिया जाता है। इसके बीच में कमल का फूल बना होता है जिसकी तीन पत्तियाँ इसे घेरे रहती हैं। एक राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर किया गया प्रमाण-पत्र मिलता है।


                      [ पद्म श्री ]


1.पद्म श्री, भारत सरकार द्वारा आमतौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है।


2.भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा उच्च नागरिक सम्मान है। इसकी घोषणा 26 जनवरी के दिन की जाती है।


3.स्थापना : 1954


4.प्रथम अलंकरण – 1954


5.प्रथम पुरस्कृतबलबीर सिंह दोसांझ, 1954। पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वाली प्रथम महिला नरगिस थी जो एक अभिनेत्री थीं। 


6.अंतिम अलंकृत: 2023 में 91 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया गया।


             [ ज्ञानपीठ पुरस्कार ]


1.ज्ञानपीठ पुरस्कार, भारत में दिया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है। ज्ञानपीठ पुरस्कार, भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा उन भारतीय लेखकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने साहित्य में उत्कृष्ट योगदान दिया है।


2.भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रदान किए जाने वाले कुछ अन्य साहित्यिक पुरस्कारों में ज्ञानगरिमा पुरस्कार, मूर्तिदेवी पुरस्कार और नवलेखन पुरस्कार शामिल हैं।


3.श्री शंकर कुरूप (मलयालम कवि) अपने संकलन ओडक्कुजल के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय लेखक थे। अमिताभ घोष (2018)


4.पहली महिला ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता आशापूर्णा देवी थीं।


5.अब तक कुल 62 व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया है।


6.इसमें पुरस्कार के रूप में 11 लाख रुपये की राशि दी जाती है।


7.अंतिम पुरस्कार – वर्ष 2022 के लिए 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए प्रसिद्ध कोंकणी लेखक दामोदर मौउजो को सम्मानित किया गया है।


          [ शांति स्वरूप भटनागर ]


1.यह पुरस्कार भारतीय औद्योगिक तथा वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद द्वारा उल्लेखनीय एवं असाधारण अनुसंधान, जीववैज्ञानिक, रासायनिक, पर्यावरणीय, सागर एवं ग्रह के गहन अध्ययन, अभियांत्रिकी, गणित, चिकित्सा एवं भौतिक विज्ञान के क्षेत्रों में दिया जाता है।


2.यह पुरस्कार विज्ञान का सर्वोच्च पुरस्कार है।


3.इसकी स्थापना 1958 में इसके संस्थापक निदेशक शांति स्वरूप भटनागर के सम्मान में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार सीएसआईआर के प्रथम एवं संस्थापक निदेशक सर शांति स्वरूप भटनागर के सम्मान में दिया जाता है।


4.प्रथम प्रदत्त – 1960


5.पुरस्कार – इस पुरस्कार में एक सम्मान पत्र और 5 लाख की राशि और एक पट्टिका दी जाती है।


[ भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) ]


1. 1952 में स्थापित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) एशिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म समारोहों में से एक है।


2.इस महोत्सव का उद्देश्य फिल्म कला की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने के लिए दुनिया के सिनेमाघरों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।


3. विभिन्न राष्ट्रों की सामाजिक और सांस्कृतिक लोकाचार के संदर्भ में फिल्म संस्कृतियों की समझ और प्रशंसा में योगदान देना और दुनिया के लोगों के बीच मित्रता और सहयोग को बढ़ावा देना।


4. यह सम्मान भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अंतर्गत सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा प्रदान किया जाता है।


5.स्थापना – 24 जनवरी, 1952


6.पुरस्कार – महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को ₹ 10 लाख के नकद पुरस्कार के साथ स्वर्ण शंख पुरस्कार प्रदान किया जाता है।


                   [ अशोक चक्र ]


1.अशोक चक्र भारत का शांति के समय दिया जाने वाला सबसे ऊँचा वीरता पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता, शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है।


2. यह मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।


3. अशोक चक्र राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।


4. यह पदक थल, जल और नभ में साहस, पराक्रम और आत्म बलिदान का सराहनीय कार्य दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है।


5.यह सर्वोच्च शांतिकालीन शौर्य पुरस्कार है।


6. स्थापना : 4 जनवरी, 1952


7.प्रथम प्रदत्त : 26 जनवरी, 1952


8.अंतिम प्रदत्त : ASI बाबू राम


9.कुल प्राप्तकर्ता : 90 (मरणोपरांत 58)


                    [ कीर्ति चक्र ]


1.कीर्ति चक्र शौर्य का यह पुरस्कार उस वीर को प्रदान किया जाता है, जिसने शत्रु से मुकाबले में अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन - किया हो।


2. कीर्ति चक्र भारत का वीरता का पदक है।


3.यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या


4.प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है।


5. यह मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।


6. वरीयता में यह महावीर चक्र के बाद आता है।


7.बी.बी.एल. दत्त कीर्ति चक्र पाने वाले पहले नागरिक थे।


8.स्थापना : 1952


9.प्रथम प्राप्तकर्ता : 1952


10.अंतिम प्राप्तकर्ता : 2019


11.कुल प्राप्तकर्ता : 496 (मरणोपरांत प्राप्तकर्ता 198)


12.कैप्टन जोगिन्द्र सिंह घरया और अन्य 11 व्यक्ति कीर्ति चक्र के पहले प्राप्तकर्ता थे।


               [ राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार ]


राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार


1.राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार भारत में हर वर्ष 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर बहादुर बच्चों (6 से 18 वर्ष की आयु) को दिए जाते हैं।


2.भारतीय बाल कल्याण परिषद ने 1957 से ये पुरस्कार शुरू किए थे।


3.पुरस्कार – पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और नकद राशि दी जाती है। वित्तीय सहायता भी दी जाती है।


4.राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार 6 श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने पर दिया जाता है।


5.2022 में यह पुरस्कार 29 बच्चों को दिया गया है।


6.यह पुरस्कार खेल, शैक्षिक, कला और संस्कृति, नवाचार और वीरता श्रेणियों में दिया जाता है।


7.भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा प्रदान किया जाता है।


                    [ परमवीर चक्र ]


1.यह भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण है जो युद्ध के दौरान अद्वितीय साहस और अदम्य व असाधारण वीरता के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।


2. यह मेडल कांस्य का बना होता है जिस पर एक ओर इंद्रवज्र अंकित होता है।


3.भारत में प्रथम परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा को सैन्य कार्यवाही (1947) के लिए दिया गया।


4.परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले अंतिम व्यक्ति राइफल मैन संजय कुमार 13वीं जम्मू-कश्मीर राईफल्स कारगिल संघर्ष (1999) मे ऑपरेशन विजय के लिए दिया गया।


5.स्थापना: 26 जनवरी, 1950


6.प्रथम प्रदत्त : 3 नवंबर, 1947 (मेजर सोमनाथ शर्मा)


7.अंतिम प्रदत्त : 6 जुलाई, 1999 (कैप्टन विक्रम बत्रा)


8.कुल प्राप्तकर्ता : 21 (मरणोपरांत 14)


9.पुरस्कार राशि: 2.50 लाख रुपये वार्षिकी भत्ता (कुल 31 लाख रुपये)


                [ महावीर चक्र ]


1.देश का यह द्वितीय सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार उस बहादुर सैनिक को प्रदान किया जाता है जिसने शत्रुओं के दमन में अद्वितीय पराक्रम प्रदर्शित किया हो।


2. महावीर चक्र भारत का युद्ध के समय वीरता का पदक है।


3.यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता व बलिदान के लिए दिया जाता है।


4.यह मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।


5. वरीयता क्रम में यह परमवीर चक्र के बाद आता है।


6.स्थापना: 26 जनवरी, 1950


7.प्रथम प्रदत्त : 1947


8.अंतिम प्रदत्त : 2001


9.पुरस्कार राशि: 10000 रुपये प्रतिमाह भत्ता


                [ व्यास सम्मान ]


1.व्यास सम्मान भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्य-सम्मान, साहित्य अकादमिक पुरस्कार है।


2.शुरूआत : इस पुरस्कार की शुरूआत 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी।


3.प्रथम प्राप्तकर्ता रामविलास शर्मा (भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी, 1991)


4.अंतिम प्राप्तकर्ता : असगर वजाहत (2021) 31वाँ संस्करण (2021)


5.पुरस्कार राशि : 4 लाख रुपये नकद, उद्धरण व फलक प्रदान किया जाता है।


6.10 वर्षों के भीतर प्रकाशित हिंदी की कोई भी साहित्यिक कृति इस पुरस्कार की पात्र हो सकती है।


           [ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ]


1.यह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय फिल्मों में उच्च स्तरीय सौंदर्य बोध, शिक्षाप्रद एवं सांस्कृतिक मूल्यों में वृद्धि के लिए प्रदान किया जाता है।


2.यह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रत्येक वर्ष नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं।


3.स्थापना: 10 अक्टूबर, 1954


4.अंतिम पुरस्कार : 9 अगस्त, 2019


5. वर्णन: भारत में चलचित्र को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार


6.राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2022) – 68वाँ


7.इनाम राशि: 10 लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती है।


    [ तानसेन समारोह या तानसेन सम्मान ]


1.तानसेन समारोह या तानसेन संगीत समारोह हर साल दिसंबर के माह में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बेहत गाँव में मनाया जाता है।


2.यह समारोह मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा तानसेन के मकबरे के पास आयोजित किया जाता है।


3.प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय तानसेन सम्मान' एक संगीत पुरस्कार है जो हिन्दुस्तानी संगीत के प्रतिपादकों को दिया जाता है।


4.प्रथम तानसेन सम्मान उस्ताद अब्दुल हलीम जफर खान (सितार वादक उत्साद, 2000)


5.अंतिम प्राप्तकर्ता पंडित सतीश व्यास (संतूरवादक, 2020)


6. पुरस्कार : 5 लाख रुपये


                [ सरस्वती सम्मान ]


1.सरस्वती सम्मान, के.के, बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है।


2.यह सम्मान प्रतिवर्ष भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है।


3.पुरस्कार : इस सम्मान में शाल, एक प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और 15 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है।


4.सरस्वती सम्मान का आरंभ 1991 में किया गया था।


5. पहला सरस्वती सम्मान हिंदी के साहित्यकार डॉ. हरिवंशराय बच्चन को उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए दिवा गया था।


6.यह साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है।


7. सरस्वती सम्मान 2021 (31वाँ) रामदरश मिश्र को उनके प्रमुख कविता संग्रह 'मैं तो यहाँ हूँ' के लिए दिया गया।


8.इस पुरस्कार के तहत ₹ 15 लाख की राशि एवं प्रशस्ति पत्र के साथ देवी सरस्वती की प्रतिमा प्रदान की जाती है।


          [ इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार ]


1. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की याद में दिया जाता है। उनकी स्मृति में स्थापित 'इंदिरा गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट' द्वारा वर्ष 1986 से इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' प्रतिवर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।


2.स्थापना: 1986


3.प्रथम प्राप्तकर्ता पार्लियामेंटेरियन्स फॉर ग्लोबल एक्शन, 1986


4.अंतिम प्राप्तकर्ता : सर एटनबरो को वर्ष 2019 के लिए


5.पुरस्कार राशि 25 लाख रुपये नकद, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्त्रि पत्र


          [ मिस इंडिया अवार्ड ]


1.मिस इंडिया अथवा फेमिना मिस इंडिया। यह अवार्ड वर्ष में एक बार दिया जाता है।


2. इसमें विजेता बनने के बाद ही भारतीय सुंदरी को अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाती है।


3.स्थापना: 1952 (मुख्यालय मुंबई)


4.अधिकारिक भाषा : हिंदी, अंग्रेजी


5.प्रथम विजेता : एस्थर विक्टोरिया अब्राहम (1947)


6.अंतिम विजेता (2023): नंदिनी गुप्ता (2023)


7.पुरस्कार: एक लाख रुपये


8.रवीन्द्रनाथ टैगोर अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार


9.रवीन्द्रनाथ टैगोर के जन्म दिवस की 150वीं वर्षगांठ पर वर्ष


10.2011 में भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार की शुरूआत की गई।


11.एक करोड़ राशि का यह पुरस्कार कवियों व कलाकारों को दिया जाता है।


12. वर्ष 2012 के लिए यह पुरस्कार पण्डित रविशंकर तथा वर्ष 2013 के लिए जुबिन मेहता को दिया गया।


13. अंतिम प्राप्तकर्ता : राजकमल झा (पुस्तक 'समुद्र का शहर' के लिए)


[जवाहरलाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार]


1. जवाहरलाल नेहरू सद्भावना पुरस्कार भारत की सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसकी स्थापना 1965 में की गई है। ये पुरस्कार दुनिया के लोगों के बीच अंतर्राष्ट्रीय समझ, सद्भावना और मैत्री को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।


2. यह पुरस्कार भारत सरकार के भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (ICCR) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।


3.स्थापना : 1965


4. प्रथम प्राप्तकर्ता : यू थांट (बर्मा), 1965 में


5.अंतिम प्राप्तकर्ता : 2009 में एन्जेला मार्केल (जर्मनी) को मिला।


6.वर्ष 1986 तथा 1995 से 2003 के बीच किसी को भी कोई पुरस्कार नहीं दिया गया। 


7.अंतिम पुरस्कार 2009 में दिया गया था। पुरस्कार राशि: 2.5 मिलियन रुपये (25 लाख रुपये), एक

प्रशस्त्रि पत्र


8.अब तक कुल 36 लोगों को यह अवार्ड दिया जा चुका है।


      [ साहित्य अकादमी पुरस्कार 'हिंदी' ]


1.साहित्य अकादमी पुरस्कार, सन् 1955 से प्रत्येक वर्ष भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों को दिया जाता है।


2.साहित्य अकादमी द्वारा अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार एवं युवा लेखन पुरस्कार भी प्रतिवर्ष विभिन्न भारतीय भाषाओं में दिए जाते हैं।


3.स्थापना: 1955


4.प्रथम सम्मानित : 1955, माखनलाल चतुर्वेदी, कृति हिम तरंगिनी


5.अंतिम सम्मानित : 2021, दया प्रकाश सिंहा (सम्राट अशोक के लिए) 


6.पुरस्कार (राशि): एक ताम्रपत्र के साथ 1 लाख रुपये नकद


[ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार) ]


1.मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है।


2.इस पुरस्कार को भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है, जो तीन बार ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।


3.यह प्रतिवर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा चुना जाता है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले चार साल की अवधि में खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है।


4.स्थापना: 1991-92


5.प्रथम अलंकरण: 1991 (विजेता विश्वनाथ आनंद)


6.विवरण: भारत में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार


7.पुरस्कार : इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति-पत्र और 25 लाख रुपये की नगद राशि पुरस्कृत व्यक्ति को दिये जाते हैं।


8.सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त सुविधा दी जाती है।


9.अंतिम विजेता : शरथ कमल, 2022 (टेबल टेनिस) (38वाँ)


[ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड प्रमुख बिंदु ]


1.पहले इसे राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के नाम से जाना जाता था।


2. यह खेलों में उत्कृष्ट सम्मान है।


3.इसे प्रत्येक वर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।


4. इसकी स्थापना 1991-1992 में हुई।


5.प्रथम प्राप्तकर्ता : विश्वनाथन आनंद (शतरंज)


6.अंतिम प्राप्तकर्ता 


 i. नीरज चोपड़ा (जेवलीन थ्रो),


ii. रवि दहिया (कुश्ती) 


iii. लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी)


iv. सुनील छेत्री (फुटबॉल)


v. मिताली राज (क्रिकेट)


vi. पी. श्रीजेश (हॉकी) 


vii. मनप्रीत सिंह (हॉकी) 


viii. प्रमोद भगत(पैरा-बैडमिंटन प्लेयर)


                 [ कलिंग पुरस्कार ]


1.कलिंग पुरस्कार समाज के बीच विज्ञान को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।


2.कलिंग पुरस्कार विज्ञान संचार के क्षेत्र में बड़े योगदान के लिए दिया जाता है।


3.यह पुरस्कार युनेस्को द्वारा प्रदान किया जाता है।


4.कलिंग पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय जगजीत सिंह हैं,जिन्हें 1963 में एक लेखक के रूप में यह पुरस्कार मिला था।


5.यह पुरस्कार द्विवार्षिक है और विश्व विज्ञान दिवस पर 10 नवंबर को प्रदान किया जाता है।


6.प्रथम प्राप्तकर्ता लुइस डी ब्रोगली, 1952


7.अंतिम प्राप्तकर्ता : जीन-पियरे ल्यूमिनेट (2021


8. भारतीय निमाई चरण पांडा, 2019


9. 2021 में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को वर्ष 2021 के लिए कलिंग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


10.पुरस्कार राशि: 10 लाख रुपये, एक स्वर्ण कमल पदक, व एक शाल प्रदान की जाती है।


     [ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार ]


1. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जोो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।


2.इस पुरस्कार का प्रारंभ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ।


3.यह पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने भारतीय सिनेमा के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।


4.स्थापना: 1969


5.प्रथम प्राप्तकर्ता देविका रानी (1969)


6.पुरस्कार 10 लाख रुपये, एक स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती है


7.अंतिम प्राप्तकर्ता रजनीकांत (2021) आशा पारेख (2020), 52वाँ संस्करण;


                 [ अर्जुन पुरस्कार ]


1.अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।


2.अर्जुन पुरस्कार प्रसिद्ध खेल पुरस्कारों में से एक है।


3. अर्जुन पुरस्कार 1961 में शुरू किया गया।


4. यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।


5.अर्जुन पुरस्कार लगातार चार वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।


6.वर्ष 2020 से इस पुरस्कार के विजेता को 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और स्क्रॉल शामिल है।


7.सबसे कम उम्र के अर्जुन पुरस्कार विजेता 14 वर्षीय तैराक कुत्रलेश्वरन रमेश हैं। विश्वनाथ आनंद को अर्जुन पुरस्कार 15 वर्ष की आयु में मिला।


8. भारत के प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता मैनुएल आरोन (1961 में) थे जो भारत के पहले शतरंज अंतर्राष्ट्रीय मास्टर थे।


9.अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला कुमारी मीना शाह थी।


10.प्रथम सम्मानित : 1961


11.अंतिम सम्मानित : 2022


12.कुल पुरस्कृत : 941 व्यक्ति 1 टीम पुरस्कार


13.पुरस्कार राशि: 15 लाख रुपये


                [ द्रोणाचार्य पुरस्कार ]


1. द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल और खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। इस पुरस्कार का नाम गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर रखा गया है।


2.इस पुरस्कार को युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।


3.स्थापना: 1985


4.वर्ग: खेल में कोच (व्यक्तिगत)


5.प्रथम अलंकरण – 1985 (भारत सरकार द्वारा)


6.विवरण: भारत में प्रतिभाशाली कोचों को


7.प्रथम विजेता – 

(i). भलाचंद्र भास्कर भागवत (कुश्ती) 


(ii). ओम प्रकाश भारद्वाज 


(iii). ओ.एम. नेम्बियर


पुरस्कार : 15 लाख (लाइफटाइम श्रेणी); 10 लाख (नियमित श्रेणी)


8.द्रोणाचार्य पुरस्कार-2021 : लाइफटाइम श्रेणी


i. टी.पी. ओसेफ एथलेटिक्स


ii. सरकार तलवार क्रिकेट


iii. सरपाल सिंह - हॉकी


iv.अशान कुमार - कबड्डी


v. तपन कुमार पाणिग्रही - तैराकी


vi.द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021: नियमित श्रेणी


vii.राधाकृष्णन नायर पी. एथलेटिक्स


viii. संध्या मुरूंग - मुक्केबाजी


ix. प्रीतम सिवाच - हॉकी


x. जयप्रकाश नौटियाल - पैरा शूटिंग


xi.सुब्रमण्यन रमन टेबल टेनिस


              [ ध्यानचंद पुरस्कार ]


1.ध्यानचंद पुरस्कार, भारत का सर्वोत्तम खेल पुरस्कार है जो किसी खिलाड़ी के जीवन भर के कार्यों को गौरवान्वित करता है।


2. आधिकारिक रूप से इसका नाम खेलों में जीवनगौरव ध्यानचंद पुरस्कार है।


3.इस पुरस्कार का नाम भारत का प्रसिद्ध मैदानी हॉकी के खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है।


4.यह पुरस्कार सन् 2002 से खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।


5.प्राप्तकर्ताओं का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है और उनके सक्रिय खेल कार्यकाल के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद दोनों के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।


6.स्थापना: 2002


7.प्रथम प्राप्तकर्ता : 2002 (शाहुराज बिराजदार व अन्य)


8.अंतिम प्राप्तकर्ता : 2021, सज्जनसिंह (कुश्ती) व अन्य


9.पुरस्कार (राशि): इस पुरस्कार में एक प्रतिमा, एक प्रमाण-पत्र, औपचारिक पोशाक और 25 लाख रुपये नकद


10.वर्ष 2017 के लिए ध्यानचंद पुरस्कार से भूपेन्द्र सिंह (कुश्ती), सुमराई टेटे (हॉकी) व सैयद शाहिद हाकिम (फुटबॉल) को सम्मानित किया गया।


[ तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार ]


1.तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार, जिसे पहले राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार के रूप में जाना जाता था। यह भारतीय गणराज्य का सर्वोच्च साहसिक खेल सम्मान है।


2. इस पुरस्कार का नाम तेन्जिंग नॉरगे के नाम पर रखा गया है, जो 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचने वाले पहले दो व्यक्तियों में से एक थे।


3.यह पुरस्कार खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा हर साल दिया जाता है।


4.प्राप्तकर्ता को पिछले तीन वर्षों में भूमि, जल अथवा हवा में साहसिक खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाता है।


5.यह भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।


6.वर्ष 1993-1994 में स्थापित, यह पुरस्कार पहली बार 1994 में दिए गए थे। इस पुरस्कार को अर्जुन पुरस्कार के बराबर माना जाता है।


7.सन् 2020 तक 139 व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है।


8.पुरस्कार – 2020 तक, इस पुरस्कार में 'तेन्जिंग नॉरगे' की एक कांस्य प्रतिमा, एक सर्टिफिकेट, ब्लेजर और सिल्केन टाई/साड़ी के साथ एक रंगीन जैकेट और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है।


[ भारत के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध पुरस्कार ]


पुरस्कार

राज्य

यश भारती पुरस्कार

उत्तर प्रदेश

धनजी कांजी गाँधी सुवर्ण चंद्रक/धनजी गाँधी गोल्ड मेडल

गुजरात

रमनलाल नीलकंठ हास्य परितोषिक

गुजरात

असोम वैभव पुरस्कार

असम

राजस्थान रत्न

राजस्थान

भीम पुरस्कार

हरियाणा

राष्ट्रीय कालिदास सम्मान

मध्य प्रदेश

शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान

छत्तीसगढ़

बिरसा मुंडा खेल पुरस्कार

झारखंड

राजेन्द्र सम्मान

बिहार

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

महाराष्ट्र

एज्डुथाचन पुरस्कार

केरल

सिक्किम रत्न

सिक्किम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad