a

UPI लेनदेन के नए नियम 2026: अब 2000 से ज्यादा भुगतान पर लगेगा चार्ज?

UPI लेनदेन के नए नियम 2026: अब 2000 से ज्यादा भुगतान पर लगेगा चार्ज?

Upi new rules 2026

नमस्कार दोस्तों हम आपको upi से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं हाल ही में सरकार ने UPI से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों में फेर बदल किया है यह नियम सभी को जानना बहुत जरूरी है 



UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर

अगर आप Google Pay, PhonePe या Paytm से रोज़ाना UPI पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है UPI के नए नियमों के बारे में NPCI ने UPI को और सुरक्षित और तेज़ बनाने के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं 


UPI के प्रमुख 6 नए नियम जो आपको पता होने चाहिए:


नियम 1: 2000 रुपये से ज्यादा पर दुकानदार को चार्ज लगेगा 15 अक्टूबर 2026 से अगर आप किसी दुकान पर 2000 रुपये से ज्यादा का UPI भुगतान करते हैं, तो दुकानदार को 0.4% MDR चार्ज देना होगा। यह चार्ज अधिकतम 300 रुपये होगा। 2000 रुपये तक का भुगतान अभी भी पूरी तरह से फ्री रहेगा। आम ग्राहक को कोई चार्ज नहीं देना है।


नियम 2: छोटे दुकानदारों के लिए राहत

जो छोटे दुकानदार एक महीने में 1 लाख रुपये तक UPI से लेते हैं, उनको कोई चार्ज नहीं देना होगा। उनको P2PM कैटेगरी में रखा गया है।


नियम 3: बैलेंस चेक करने की लिमिट

अब आप एक दिन में एक UPI ऐप पर सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकते हैं। और अपने बैंक खातों की लिस्ट दिन में 25 बार ही देख सकते हैं। इससे सर्वर फेल होने की समस्या कम होगी।


नियम 4: साल भर बंद पड़ी UPI ID बंद हो जाएगी

अगर आपकी UPI ID 12 महीने से इस्तेमाल नहीं हुई है, तो वह अपने आप बंद हो जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आपका पुराना मोबाइल नंबर किसी और को मिलने पर आपके खाते में गलत पैसा न चला जाए।


नियम 5: आपका मोबाइल नंबर अब छिपा रहेगा

4 सितंबर 2026 से UPI पेमेंट करते समय सामने वाले को आपका पूरा मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा। आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी कदम है।


नियम 6: अब सिर्फ असली नाम दिखेगा

पैसे भेजने से पहले आपको बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम ही दिखेगा, न कि QR कोड वाला कोई भी नाम। इससे ठगी रुक जाएगी।


Q.क्या दोस्तों को पैसा भेजना अभी भी फ्री है?

हाँ, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति (P2P) को पैसा भेजना पूरी तरह से फ्री है, उस पर कोई चार्ज नहीं है।


निष्कर्ष

सरकार का कहना है कि UPI सिस्टम को सुरक्षित रखने और गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पैसे की जरूरत है। इसलिए बड़े व्यापारियों से थोड़ा चार्ज लिया जाएगा, लेकिन आम लोगों के लिए UPI अभी भी फ्री है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad