a

Class 12th History mp board paper solution 2023।।कक्षा 12वी इतिहास वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड

Class 12th History mp board paper solution 2023


कक्षा 12वी इतिहास वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड

class 12th history model paper 2023 ka full solution,12th history questions 2023,12th history paper 2023,12th history questions bank 2023,ncert class 12th history model paper 2023 ka full solution,class 12 history model paper for 2023,class 12th brilliant model paper 2022,12th history model paper 2023 board exam,12th history important question for 2023,12th history important question 2023,history model paper 2023 class 12th,class 12th history
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट Subhansh Classes.Com पर यदि आप गूगल पर कक्षा 12 वी इतिहास वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर देखना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको अपनी इस पोस्ट में Class 12th History पेपर को पूरा बताएंगे इसलिए आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें यदि आपको कुछ पूछना हो तो आप हमारे youtube chennal पर कॉमेंट करके ज़रूर बताइएगा।


वार्षिक पेपर 2022-23

इतिहास : XII

आदर्श प्रश्न-पत्र 


समय: 3 घण्टा ]                             [ पूर्णांक 80


 निर्देश : (1) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।


(2) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। सही विकल्प के लिए 06 अंक, रिक्त स्थान पूर्ति के लिए 07 अंक, सही जोड़ी के लिए 06 अंक, एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर के लिए 07 अंक तथा सत्य/असत्य के लिए 06 अंक निर्धारित हैं।


(3) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में आन्तरिक विकल्प दिए गए हैं।


(4) प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक हैं एवं प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखना है।


(5) प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 03 अंक हैं एवं प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखना है। 


(6) प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 04 अंक है एवं प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखना है।


प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए- 1×6=6


(1) भारत के सबसे प्राचीन सिक्के किस नाम से जाने जाते हैं ?


(अ) मुहर,

(ब) निष्क,

(स) आहत,

(द) इनमें से कोई नहीं।


(2) मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?


(अ) महापद्मनन्द,

(ब) चन्द्रगुप्त मौर्य,

(स) बिन्दुसार,

(द) अशोक।


(3) पौराणिक सन्दर्भों के अनुसार 'महाभारत' के रचनाकार कौन थे ?


(अ) श्रीकृष्ण,

(ब) गोस्वामी तुलसीदास,

(स) वेदव्यास,

(द) महर्षि वाल्मीकि ।


(4) महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश किस स्थान पर दिया था ?


(अ) सारनाथ,

(ब) बोधगया,

(स) राजगृह,

(द) कौशाम्बी।


(5) अलवार सन्तों के 'अराध्य देव' कौन हैं ?


(अ) महात्मा बुद्ध,

(ब) विष्णु,

(स) शिव,

(द) महावीर स्वामी।


(6) 'अकबरनामा' किस भाषा में लिखा गया ?


(अ) फारसी, 

(ब) तुर्की,

(स) हिन्दी

(द) संस्कृत।


उत्तर- (1) (स), (2) (ब), (3) (स), (4) (अ), (5) (ब), (6) (अ) । 


प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-1×7=7


(1) अभिलेखों के अध्ययन को …….कहा जाता है।


(2) उपलब्ध महाभारत में लगभग …….श्लोकों का संग्रह है।


 (3) महावीर स्वामी जैन धर्म के……... तीर्थंकर थे।


(4) हिन्दुओं के देवता भगवान जगन्नाथ का मन्दिर….

में स्थित है। 


(5) 'आइन-ए-अकबरी' की रचना मुगल सम्राट अकबर के दरबारी इतिहासकार…. (नाम) ने की थी।


(6) बम्बई दक्कन में भू-राजस्व की …..व्यवस्था को लागू किया गया था। 


(7) महात्मा गाँधी द्वारा प्रथम सत्याग्रह वर्ष …...में चम्पारन में किया गया था।


उत्तर- (1) पुरालेखशास्त्र (एपिग्रेफी), (2) एक लाख, (3) चौबीसवें, (4) पुरी (ओडिशा), (5) अबुल फजल, (6) रैयतवाड़ी, (7) 1917 ई. 


प्रश्न 3. सही जोड़ियाँ बनाइए- 1×6= 6


'अ'                                      'ब'


(1) अंग्रेजों की पहली व्यापारिक कोठी (i) कलकत्ता


(2) फोर्ट सेंट जॉर्ज.                 (ii) 1920 ई.


(3) फोर्ट विलियम.                   (iii) सूरत


(4) असहयोग आन्दोलन प्रारम्भ.   (iv) मद्रास


(5) साइमन कमीशन का आगमन.  (v) 1931 ई.


(6) गाँधी-इरविन समझौता.           (vi) 1928 ई.


उत्तर- (1) (iii), (2) → (iv), (3) (i), (4) (ii),

(5) → (vi), (6) (v) |


प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में लिखिए- 1×7= 7


(1) चन्द्रगुप्त मौर्य का किस यूनानी शासक के साथ युद्ध हुआ था ?


(2) कौटिल्य द्वारा रचित सुप्रसिद्ध ग्रन्थ का नाम क्या है ?


(3) महाकाव्य 'महाभारत' का प्रारम्भिक नाम क्या था ? 


(4) जैन धर्म के सिद्धान्तों में जीवन का अन्तिम लक्ष्य क्या बताया गया है ?


(5) अजमेर में किस प्रसिद्ध सूफी सन्त की दरगाह है ?


(6) सिक्ख धर्म के प्रवर्तक कौन थे ? 


(7) पहाड़िया लोग किस प्रकार की खेती करते थे ?


उत्तर- (1) सेल्यूकस, (2) अर्थशास्त्र, (3) जय, (4) निर्वाण, (5) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती, (6) गुरुनानक, (7) झूम खेती।


प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य/असत्य लिखिए-

1×6=6 


(1) वारेन हेस्टिंग्स ने 1793 ई. में बंगाल में भू-राजस्व के 'स्थायी बन्दोबस्त' को लागू किया गया था।


(2) भारत में आने वाले प्रथम यूरोपीय व्यापारी डच थे।


(3) बंगाल का विभाजन 1919 ई. में हुआ था।


(4) मोहम्मद अली जिन्ना प्रारम्भ में मुस्लिम लीग के घोर विरोधी थे। 


(5) स्वतन्त्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे।


(6) संविधान सभा की पहली बैठक पं. जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी।


उत्तर- (1) असत्य, (2) असत्य, (3) असत्य, (4) सत्य, (5) सत्य, (6) असत्य ।


प्रश्न 6. अशोक के अभिलेख किन-किन लिपियों में लिखे गए थे ?2


अथवा


दानात्मक अभिलेखों से आप क्या समझते हैं ?


प्रश्न 7. वेदव्यास ने किस महाकाव्य की रचना की थी ? संक्षिप्त विवरण लिखिए। 2


अथवा


धर्मशास्त्रों के अनुसार क्षत्रियों के किन्हीं दो आदर्श कार्यों का उल्लेख कीजिए। 


प्रश्न 8. महावीर स्वामी के अनुयायियों को जैन क्यों कहा जाता है ? 2


अथवा


जैन धर्म के 'त्रिरत्न' कौन-कौन से हैं ?


प्रश्न 9. ज्ञान प्राप्त करने के लिए सिद्धार्थ ने अंततः क्या किया ? ज्ञान प्राप्त करने के बाद वह किस नाम से जाने गये ?  2


अथवा


जातक ग्रन्थों से आप क्या समझते हैं ?


प्रश्न 10. हिन्दू परम्परा के अनुसार मोक्ष प्राप्ति के कितने मार्ग हैं तथा कौन-कौन से हैं ? 2


अथवा


दक्षिण भारत में प्रारम्भिक भक्ति आन्दोलन का उदय कब और कहाँ हुआ था ? इसके प्रवर्तक कौन थे ?


प्रश्न 11. अंग्रेजों ने मुख्य रूप से बंगाल में किन दो प्रकार की भू-राजस्व व्यवस्थाओं का अनुसरण किया था ?  2


अथवा


ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में लगान वसूली का कार्य अपने हाथ में कब लिया था ?


प्रश्न 12. ब्रिटिश काल के प्रारम्भ में बनाये गए ह्वाइट टाउन और ब्लैक टाउन के अन्तरों को स्पष्ट कीजिए। 2


अथवा


अखिल भारतीय जनगणना कराने के किसी एक उद्देश्य को लिखिए। 


 प्रश्न 13. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के 1919 ई. - 1947 ई. के काल को 'गाँधी  युग' के नाम से क्यों जाना जाता है ? 2


अथवा


भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में कौन-से नेताओं को त्रिमूर्ति के नाम से जाना जाता है ?


प्रश्न 14. संविधान सभा के छह प्रमुख सदस्यों के नाम बताइए। 2


अथवा 


संविधान सभा की पहली बैठक कब और किसकी अध्यक्षता में हुई थी ?


15. भारतीय संविधान के अनुसार धर्मनिरपेक्षता क्या है ? 2


अथवा


वयस्क मताधिकार पर आधारित लोकतन्त्र को स्पष्ट कीजिए।


प्रश्न 16. इतिहास के पुनर्निर्माण में अभिलेखों के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए। 3


अथवा


प्राचीन चेर राज्य के विषय में आप क्या जानते हैं ? संक्षेप में लिखिए।


 प्रश्न 17. जैन धर्म के 'पाँच महाव्रत' का उल्लेख कीजिए।   3


अथवा


बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्यों का विवरण दीजिए। 


प्रश्न 18. कृषि इतिहास लिखने के लिए 'आइन-ए-अकबरी' को स्रोत के रूप में इस्तेमाल करने में कौन-सी समस्याएँ हैं ? इतिहासकार इन समस्याओं से कैसे निपटते हैं ? 3


अथवा


'आइन-ए-अकबरी' के तीसरे भाग 'मुल्क आबादी' की विषय-वस्तु क्या है ? संक्षेप में लिखिए।


प्रश्न 19. विभाजन को दक्षिण एशिया के इतिहास में एक ऐतिहासिक मोड़ क्यों माना जाता है ? 3


अथवा


1940 ई. के प्रस्ताव के जरिए मुस्लिम लीग ने क्या माँग की ? 


प्रश्न 20. उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए कि सम्प्रदाय के समन्वय से इतिहासकार क्या अर्थ निकालते हैं ?


अथवा


अलवार-नयनार परम्परा में स्त्री भक्तों पर टिप्पणी लिखिए।


प्रश्न 21. औपनिवेशिक शहरों में रिकॉर्ड्स सँभाल कर क्यों रखे जाते थे ? 4


अथवा


'ह्वाइट' और 'ब्लैक' टाउन शब्दों का क्या महत्व था ?


प्रश्न 22. महात्मा गाँधी ने खुद को आम लोगों जैसा दिखने के लिए क्या किया ? 4


अथवा


1915 ई. में जब गाँधी जी भारत लौटे तो उन्होंने यहाँ कौन-से परिवर्तन देखे संक्षेप में लिखिए।


प्रश्न 23. भारत के मानचित्र पर छठी शताब्दी ई. पू. के 'सोलह महाजनपदों' में से किन्हीं चार को नाम सहित अंकित कीजिए ।


अथवा


भारत के मानचित्र पर भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से सम्बन्धित निम्नांकित स्थल अंकित कीजिए-


(1) बम्बई, (2) लखनऊ, (3) चौरी-चौरा, (4) चंपारन । 


👉Class 12th English mp board paper solution 2023

👉कक्षा 12वी भूगोल मध्य प्रदेश बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2023


👉कक्षा 12वी राजनीति विज्ञान मध्य प्रदेश बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2023

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad