a

भारतीय संविधान के महत्त्वपूर्ण 300 से अधिक प्रश्न ।Samvidhan Gk Questions

भारतीय संविधान के महत्त्वपूर्ण 300 से अधिक प्रश्न ।Samvidhan Gk Questions

Indian Polity hindi



भारतीय संविधान से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो की आने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी है। जीके प्रश्न " जो विभिन्न सरकारी परीक्षाओं UPSC, SSC, Railway, Banking, State PSC, CDS, NDA, SSC CGL, SSC CHSL, Patwari, Samvida, Police, SI, CTET, TET, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk, CET, के लिए बहुत उपयोगी हैं ।

[भारतीय संविधान से संबंधित 300 से अधिक GK प्रश्न]


प्रश्न 1. भारत के मूल संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ थीं

उत्तर – 8 (वर्तमान में 12)


प्रश्न 2. मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और कितनी अनुसूचियाँ थीं

उतर – 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ


प्रश्न 3. भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान की आत्मा कहलाता है

उत्तर – उद्देशिका


प्रश्न 4. किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया था

उत्तर – 42वें संविधान संशोधन के द्वारा


प्रश्न 5. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है 

उत्तर – एकल नागरिकता


प्रश्न 6. भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान किस देश से लिया गया है

उत्तर – ब्रिटेन


प्रश्न 7. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अस्पृश्यता का उन्मूलन किया गया है

उत्तर – अनुच्छेद-17


प्रश्न 8. राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों में कौन सा अनुच्छेद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संवर्द्धन से सम्बंधित है

उत्तर – अनच्छेद-51


प्रश्न 9. भारत के राष्ट्रपति को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व किस प्रकार पद से हटाया जा सकता है

उत्तर – महाभियोग द्वारा 


प्रश्न 10. भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से हटाने की अधिकार किसे प्राप्त है

उत्तर – संसद को


प्रश्न 11. अनुच्छेद 61 के अन्तर्गत राष्ट्रपति पर महाभियोग संसद के किस सदन द्वारा प्रारम्भ किया जा सकता है

उत्तर  – संसद के किसी भी सदन द्वारा


प्रश्न 12. राज्य सभा का सभापति कौन होता है

उत्तर – उपराष्ट्रपति


प्रश्न 13. भारत का राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसको संबोधित करके देता है

उत्तर – उपराष्ट्रपति को


प्रश्न 14. केन्द्र सरकार का प्रमुख कौन होता है

उत्तर – प्रधानमंत्री


प्रश्न 15. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितने वर्ष होना चाहिए।

उत्तर – 25 वर्ष


प्रश्न 16. संविधान के किस अनुच्छेद में मंत्रिमंडल शब्द का प्रयोग किया गया है

उत्तर – अनुच्छेद- 352 (3) में


प्रश्न 17. भारत का सर्वोच्च विधि अधिकारी कौन होता है

उत्तर – भारत का महान्यायवादी


प्रश्न 18. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत धन विधेयक को परिभाषित किया गया है

उत्तर – अनुच्छेद- 110


प्रश्न 19. लोक सभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है

उत्तर – 552


प्रश्न 20. राज्य सभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है

उत्तर – 30 वर्ष


प्रश्न 21. संसद के किस सदन का अध्यक्ष उसका सदस्य नहीं होता है

उत्तर – राज्य सभा का


प्रश्न 22. लोक सभा चुनाव में निर्धारित होने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की गयी है

उत्तर – 25 वर्ष


प्रश्न 23. लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या कितनी है

उत्तर – 545 सदस्य हैं 


प्रश्न 24. संसदीय व्यवस्था में शून्य काल किस देश की देन है

उत्तर – भारत की।


प्रश्न 25. सदन की कार्यवाही का प्रथम घंटा क्या कहलाता है

उत्तर – प्रश्न काल 


प्रश्न 26. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है

उत्तर – राष्ट्रपति के द्वारा


प्रश्न 27. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया था?

उत्तर – डॉ.राजेन्द्र प्रसा


प्रश्न 28. भारतीय संविधान के निर्माण काल में संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे

उत्तर – 12


प्रश्न 29. भारतीय संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे

उत्तर – सर बी. एन. राव


प्रश्न 30. भारत का संविधान कब स्वीकार किया गया 

उत्तर –26 नवम्बर 1949


प्रश्न 31. भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है

उत्तर – रूस के संविधान से


प्रश्न 32. भारत में न्यायिक पुनरावलोकन की संकल्पना किस देश के संविधान से ली गई है

उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका


प्रश्न 33. भारत के संविधान में सम्मिलित आपातकालीन उपबंध किस देश के संविधान से प्रेरित है

उत्तर – जर्मनी


प्रश्न 34. भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्यों का प्रावधान किस देश के संविधान से प्रेरित है

उत्तर – रूस


प्रश्न35. भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है

उत्तर – संसदात्मक


प्रश्न 36. नीति निदेशक तत्वों तथा मूल अधिकारों को संविधान की आत्मा किसने कहा है

उत्तर – ग्रेनविल ऑस्टिन


प्रश्न 37. संविधान के प्रथम अनुच्छेद के अनुसार, भारत होगा

उत्तर – राज्यों का संघ


प्रश्न 38.भाषाई आधार पर भारत में सर्वप्रथम किस राज्य का गठन किया गया

उत्तर – आंध्र प्रदेश


प्रश्न 39. भारत से बाहर लगातार कितने वर्षों तक रहने पर भारतीय नागरिकता समाप्त कर दी जायेगी

उत्तर – सात वर्ष


प्रश्न 40. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद विधि के समक्ष समता के अधिकार से सम्बंधित है

उत्तर – अनुच्छेद-14


प्रश्न 41. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल अधिकार का प्रावधान किया गया है

उत्तर – अनुच्छेद 19 में


प्रश्न 42. मौलिक अधिकारों का संरक्षक कौन है

उत्तर – न्यायपालिका


प्रश्न 43. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के लिए कौन सी याचिका दायर की जा सकती है

उत्तर – बंदी प्रत्यक्षीकरण


प्रश्न 44. भारतीय संविधान के किस भाग में मौलिक कर्त्तव्य उल्लिखित है

उत्तर – भाग- IV(A)


प्रश्न 45. भारत के राष्ट्रपति चुनाव में उत्पन्न विवाद का निपटारा कौन करता है

उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय


प्रश्न 46. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति पद के लिए पुनः निर्वाचन की पात्रता निर्धारित करता है

उत्तर – अनुच्छेद


प्रश्न 47. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे प्राप्त है

उत्तर – राष्ट्रपति को


प्रश्न 48. लोकसभा और राज्यसभा का संयुक्त अधिवेशन किसके द्वारा आहत किया जाता है

उत्तर – राष्ट्रपति के द्वारा


प्रश्न 49. वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है

उत्तर – राष्ट्रपति


प्रश्न 50. किस सदन की अध्यक्षता ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाती है, जोbउस सदन का सदस्य नहीं होता है

उत्तर – राज्य सभा


प्रश्न 51. प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है

उत्तर – राष्ट्रपति के द्वारा


प्रश्न 52. संसदीय शासन व्यवस्था में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसके अधीन होती है

उत्तर – प्रधानमंत्री


प्रश्न 53. भारत सरकार को कानूनी विषयों पर परामर्श कौन देता है

उत्तर –;महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल)


प्रश्न 54. लोक सभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है

उत्तर – लोक सभा उपाध्यक्ष को


प्रश्न 55. राज्य सभा की अधिकतम निर्धारित सदस्य संख्या कितनी है

उत्तर – 250


प्रश्न 56. एक वर्ष में लोकसभा के कम से कम कितने सत्र बुलाए जाते हैं

उत्तर – दो


प्रश्न 57. भारत की संघीय शासन प्रणाली किस देश के संविधान से प्रेरित है

उत्तर – कनाडा


प्रश्न 58. आपात उपबंध आपातकाल में किसी राज्य विधानसभा की अवधि बढ़ाई जा सकती है

उत्तर – संसद द्वारा


प्रश्न 59. राज्य में राष्ट्रपति शासन किसकी सलाह पर लागू किया जाता है

उत्तर – राज्यपाल की


प्रश्न 60. राष्ट्रपति शासन अधिकतम कितनी अवधि तक लगाया जा सकता है

उत्तर – 3 वर्ष


प्रश्न 61. वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिशों को संसद सदन के समक्ष कौन रखवाता है

उत्तर – भारत का राष्ट्रपति


प्रश्न 62. भारत में वित्त आयोग का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है

उत्तर – अनुच्छेद- 280


प्रश्न 63. वित्त आयोग का कार्यकाल कितना होता है

उत्तर – 5 वर्ष


प्रश्न 64. भारत की संचित निधि में से राज्यों के राजस्व में सहायता अनुदान को कौन विनियमित करता है

उत्तर – वित्त आयोग


प्रश्न 65. नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है

उत्तर – प्रधानमंत्री


प्रश्न 66. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है

उत्तर – 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो


प्रश्न 67. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है

उत्तर – राष्ट्रपति द्वारा


प्रश्न 68. राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन होता है

उत्तर – उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश


प्रश्न 69. संविधान संशोधन का प्रावधान किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किया गया है

उत्तर–अनच्छेद- 368


प्रश्न 70. किस संविधान संशोधन अधिनियम को लघु संविधान कहा जाता है

उत्तर – 42वें संविधान संशोधन को


प्रश्न 71. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र किस संविधान संशोधन द्वारा बना 

उत्तर –  69वें संशोधन द्वारा


प्रश्न 72. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची कब जोड़ी गई

उत्तर – प्रथम संविधान संशोधन 1951 के द्वारा


प्रश्न 73. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों की संकल्पना किस देश के संविधान से अभिप्रेरित है 

उत्तर – आयरलैंड


प्रश्न 74.भारतीय संविधान में संवैधानिक संशोधन का प्रावधान किस देश से लिया गया है

उत्तर – दक्षिण अफ्रीका


प्रश्न 75. शक्तिशाली केन्द्र के साथ भारत की संघात्मक व्यवस्था किस देश के संविधान से प्रेरित है

उत्तर – कनाडा


प्रश्न 76. भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश से ली गई है

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया


प्रश्न 77. भारतीय संघ में नये राज्य के गठन का प्रावधान किस अनुसूची में किया गया है

उत्तर – प्रथम अनुसूची


प्रश्न 78. संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किन नामों से किया गया है

उत्तर – इंडिया दैट इज भारत (भारत अर्थात इंडिया)


प्रश्न 79. संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था

उत्तर – 13 दिसम्बर, 1946


प्रश्न 80. समाजवादी, अखण्डता तथा पंथनिरपेक्ष शब्द संविधान की प्रस्तावना में किस संशोधन द्वारा सम्मिलित किए गए थे

उत्तर – 42वें संशोधन द्वारा


प्रश्न 81. भारतीय संघ के अंतर्गत किसी राज्य को सम्मिलित करने का अधिकार किसे प्राप्त है

उत्तर – संसद को


प्रश्न 82. नए राज्य के गठन की शक्ति किसे प्राप्त है

उत्तर – संसद को


प्रश्न 83. लक्ष्मीमल सिंघवी समिति किससे सम्बंधित है

उत्तर – दोहरी नागरिकता से


प्रश्न 84. भारतीय संविधान के किस भाग के अंतर्गत नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं

उत्तर – भाग- 3 (अनु. 12 से 35)


प्रश्न 85. अनुच्छेद-18 का सम्बंध है

उत्तर – उपाधियों के अन्त से


प्रश्न 86. भारत के संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता का प्रत्यक्ष प्रावधान नहीं है, परन्तु यह स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में अंतर्निहित है

उत्तर –अनुच्छेद 19 (A) में


प्रश्न 87. भारतीय संविधान में किसके अंतर्गत पंचायती राज प्रणाली की व्यवस्था की गई है

उत्तर – राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों के अंतर्गत


प्रश्न 88. किस देश के संवैधानिक प्रावधानों से प्रभावित होकर भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्यों को सम्मिलित किया गया है

उत्तर – पूर्व सोवियत संघ (USSR)


प्रश्न 89. संघ की कार्यपालकीय शक्तियाँ किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति में निहित हैं

उत्तर – अनुच्छेद- 53


प्रश्न 90. राष्ट्रपति लोकसभा को कब भंग कर सकते हैं

उत्तर – केंद्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर


प्रश्न 91. यदि भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाए और कोई उप- राष्ट्रपति भी न हो तब कार्यवाहक राष्ट्रपति कौन होगा

उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश


प्रश्न 92. एक विधेयक जो संसद में प्रस्तुत किया जाता है वह किस प्रक्रिया के बाद अधिनियम बन जाता है

उत्तर – राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद


प्रश्न 93. भारत के उपराष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल में कौन- कौन सम्मिलित हैं

उत्तर – संसद के दोनों सदनों के सभी निर्वाचित(Elected) एवं मनोनीत (Nominated) सदस्य


प्रश्न 94. संसद का सदस्य नहीं होने पर कोई व्यक्ति अधिकतम कितने माह तक केंद्रीय मंत्री रह सकता है

उत्तर – छह माह तक


प्रश्न 95. मंत्रिपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है

उत्तर – संसद के प्रति


प्रश्न 96. भारत का प्रथम महान्यायवादी कौन था

उत्तर –एम. सी.सीतलवाड़


प्रश्न 97. भारत का महान्यायवादी किसका विधि सलाहकार होता है

उत्तर – भारत सरकार का


प्रश्न 98. अनुच्छेद- 76 (4) के अनुसार, महान्यायवादी किसके प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा

उत्तर – राष्ट्रपति


प्रश्न 99. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के पद का सृजन किसके द्वारा किया गया है

उत्तर – संविधान द्वारा


प्रश्न 100. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है

उत्तर – छ: वर्ष


प्रश्न 101. लोकसभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 किस संविधान संशोधन द्वारा दी गयी

उत्तर – 31वें संशोधन द्वारा


प्रश्न 102. लोकसभा को कार्यकाल पूरा होने के पहले किसके द्वारा भंग (Dissolve ) किया जा सकता है 

उत्तर – प्रधानमंत्री की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा


प्रश्न 103.क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र कौन सा है

उत्तर – लद्दाख


प्रश्न 104. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है

उत्तर – राष्ट्रपति


प्रश्न 105.उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन का निर्धारण, किसके द्वारा किया जाता है

उत्तर – संसद द्वारा


प्रश्न 106.सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आय कितनी है

उत्तर – 65 वर्ष


प्रश्न 107. भारतीय संविधान में राज्यपाल को मनोनीत किए जाने की पद्धति में किस देश का अनुसरण किया गया है

उत्तर –कनाडा


प्रश्न 108.भारत की संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी 

उत्तर – 9 दिसम्बर, 1946 को


प्रश्न 109. भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा

उत्तर – 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन


प्रश्न 110. रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कहाँ की गयी थी

उत्तर – कलकत्ता में (1774 ई.)


प्रश्न 111. भारतीयों को भारत के प्रशासन में भाग लेने का अधिकार किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुआ

उत्तर – चार्टर एक्ट, 1833 द्वारा 


प्रश्न 112.भारतीय विधान परिषद् को बजट पर बहस करने की शक्ति किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुई

उत्तर –;भारत परिषत् अधिनियम,1892


प्रश्न 113. केन्द्रीय विधानमण्डल सर्वप्रथम किस अधिनियम द्वारा द्विसदनीय बनाया गया

उत्तर – 1919 के भारत शासन अधिनियम


प्रश्न 114. भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश निर्गत करने की शक्ति मूलत: किस अधिनियम से प्रेरित है

उत्तर – भारत शासन अधिनियम, 1935 से


प्रश्न 115.केन्द्र में द्वैध शासन व्यवस्था किस अधिनियम के द्वारा लागू की गयी थी

उत्तर – भारत शासन अधिनियम, 1935 V


प्रश्न 116. ब्रिटिश भारत में किस अधिनियम में संघीय शासन का प्रावधान था 

उत्तर – भारत शासन अधिनियम, 1935


प्रश्न 117. अखिल भारतीय संघ स्थापित करने का प्रावधान किस अधिनियम में किया गया था

उत्तर – भारत शासन अधिनियम, 1935


प्रश्न 118. एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण करने का प्रस्ताव किसके द्वारा दिया गया था

उत्तर – क्रिप्स मिशन द्वारा


प्रश्न 119. भारतीय संविधान सभा का गठन किसके अंतर्गत किया गया था

उत्तर – कैबिनेट मिशन 1946 ई. के अंतर्गत


प्रश्न 120. कैबिनेट मिशन द्वारा प्रस्तुत योजना के अनुसार, संविधान सभा में प्रांतों से प्रतिनिधियों का निर्वाचन किस अनुपात में था

उत्तर – 10 लाख की जनसंख्या पर एक सदस्य


प्रश्न 121. भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया गया था 

उत्तर – विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं के द्वारा


प्रश्न 122. संविधान सभा में पण्डित नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था 

उत्तर – 13 दिसम्बर, 1946


प्रश्न 123. नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव संविधान सभा में कब स्वीकृत हुआ था 

उत्तर – 22 जनवरी, 1947


प्रश्न 124. भारत की संविधान सभा ने वर्तमान रूप में राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया ?

उत्तर – 22 जुलाई, 1947 को


प्रश्न 125.भारतीय संविधान पूर्णतः कब लागू हुआ था

उत्तर – 26 जनवरी, 1950


प्रश्न 126.26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान किसके द्वारा अधिनियमित किया गया था

उत्तर – संविधान सभा द्वारा


प्रश्न 127. जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में कब अपनाया गया था 

उत्तर – 24 जनवरी, 1950 में


प्रश्न 128. भारत सरकार द्वारा अशोक स्तम्भ को राष्ट्रीय चिह्न के रूप में अंगीकृत किया गया था 

उत्तर – 26 जनवरी, 1950


प्रश्न 129. संविधान सभा की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे

उत्तर – डॉ. राजेंद्र प्रसाद


प्रश्न 130. संविधान सभा के कार्यों से सम्बंधित समिति के अध्यक्ष कौन थे

उत्तर – जी. वी. मावलंकर


प्रश्न 131. संविधान सभा ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था

उत्तर – 29 अगस्त, 1947


प्रश्न 132. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन किस प्रेसीडेंसी से हुआ था 

उत्तर – बम्बई प्रेसीडेंसी से


प्रश्न 133. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का सिद्धांत किस देश से लिया गया है

उत्तर – फ्रांस


प्रश्न 134. भारतीय संविधान में निहित विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है

उत्तर – जापान से


प्रश्न 135. भारतीय संविधान में संसदीय विशेषाधिकार की संकलना किस देश के संविधान पर आधारित है

उत्तर – ब्रिटेन


प्रश्न 136. भारत के संविधान में सम्मिलित मूल अधिकार किस देश के संविधानिक प्रावधानों से प्रेरित है

उत्तर –  संयुक्त राज्य अमेरिका


प्रश्न 137.भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची को किस संविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया

उत्तर – प्रथम संविधान संशोधन


प्रश्न 138.भारत के संविधान की किस अनुसूची में विभिन्न राज्यों में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और नियंत्रण के लिए विशेष उपबंध हैं

उत्तर – पाँचवीं


प्रश्न –139.सरकारों द्वारा शुल्क एवं कर लगाने का अधिकार संविधान की किस अनुसूची में उल्लिखित है

उत्तर – सातवीं अनुसूची में


प्रश्न 140. राज्य भूमि सुधार अधिनियम को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु इसे किस अनुसूची में सम्मिलित किया गया है

उत्तर – 9वीं अनुसूची में


प्रश्न 141.अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का आधारभूत तत्व क्या है 

उत्तर – एकल कार्यपालिका


प्रश्न 142.भारत की संसदीय शासन प्रणाली एवं ब्रिटेन की संसदीय शासन प्रणाली के मध्य अंतर का मुख्य बिंदु कौन सा है

उत्तर – न्यायिक समीक्षा


प्रश्न 143. भारत का संविधान परिसंघीय है, यह किससे निर्धारित होता है

उत्तर – केन्द्र और राज्यों के मध्य शक्तियों के वितरण से


प्रश्न 144. सर्वप्रथम कांग्रेस के किस अधिवेशन में जन-गण-मन गाया गया था?

उत्तर – कलकत्ता अधिवेशन (वर्ष 1911)


प्रश्न 145. राष्ट्र गान के गायन का मानक समय कितना है

उत्तर – 52 सेकंड


प्रश्न 146. भारतीय संविधान अधिक कठोर तथा अधिक लचीले के मध्य एक अच्छा संतुलन स्थापित करता है, यह कथन किसका है

उत्तर – के. सी. व्हियर


प्रश्न 147. भारतीय संविधान के वृहद् होने का क्या कारण है

उत्तर – संघ तथा राज्यों का एकल संविधान


प्रश्न 148. अपनी राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया में भारतीय संविधान के निर्माताओं ने, अल्पसंख्यकों के हितों तथा भावनाओं के महत्व को कम करके आँका है। यह कथन किसका है

उत्तर – आइवर जेनिंग्स का


प्रश्न 149. भारत अर्द्धसंघात्मक राज्य है, यह किसने कहा था

उत्तर – के. सी. व्हियर ने


प्रश्न 150. भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत कौन है

उत्तर – जनता 

प्रश्न 151. भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए,यह सुझाव किसने दिया था

उत्तर – महात्मा गाँधी ने


प्रश्न 152. भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा है

उत्तर – जी. आस्टिन ने


प्रश्न 153. अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में कार्यपालिका की समस्त शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं

उत्तर – राष्ट्रपति में


प्रश्न 154. कृषि भारतीय संविधान की किस सूची से सम्बंधित है

उत्तर – राज्य सूची


प्रश्न 155.पंचायती राज किस सूची में सम्मिलित है

उत्तर – राज्य सूची में


प्रश्न 156. विवाह, विवाह विच्छेद और गोद लेना आदि संविधान की सातवीं अनुसूची में किसके अंतर्गत सम्मिलित किए गए हैं

उत्तर – सूची-III (समवर्ती सूची) में


प्रश्न 157. भारतीय संविधान का कौन सा भाग भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में वर्णित करता है

उत्तर – संविधान की प्रस्तावना


प्रश्न 158.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ऐसा किस वाद में कहा गया है कि अनुच्छेद- 368 के अंतर्गत संविधान के प्रस्तावना में भी संशोधन किया जा सकता है, परन्तु यह मूल ढाँचे का उल्लंघन करने वाला नहीं होना चाहिए

उत्तर – केशवानंद भारती वाद, 1973


प्रश्न 159. भारत एक गणतंत्र है, इसका क्या अर्थ है

उत्तर – भारत में वंशानगत शासन नहीं है


प्रश्न 160. भारत के संदर्भ में धर्मनिरपेक्ष शब्द का सही भाव क्या है

उत्तर – भारत में राज्य का कोई धर्म नहीं है


प्रश्न 161. उद्देशिका में सम्मिलित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय के तत्व किससे सम्बंधित है

उत्तर – 1917 की रूसी क्रांति से


प्रश्न 162.उच्चतम न्यायालय ने किस वाद में यह धारणा प्रस्तुत की कि, उद्देशिका संविधान का अभिन्न अंग है

उत्तर – एस. आर.बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया


प्रश्न 163.सभी व्यक्ति पूर्णतः और समान रूप से मानव हैं, यह सिद्धान्त जाना जाता है

उत्तर – सार्वभौमिकता का


प्रश्न 164. भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरम्भ होती है

उत्तर – हम, भारत के लोग शब्दों से


प्रश्न 165. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है, उनका विस्तार कहाँ है

उत्तर – मूल  अधिकारों, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों एवं मौलिक कर्त्तव्यों के अध्याय में


प्रश्न 166.राज्य का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व क्या है

उत्तर – संप्रभुता 


प्रश्न 167. उद्देशिका को राजनीतिक जन्मपत्री की संज्ञा किसने प्रदान की है

उत्तर – के. एम. मुंशी


प्रश्न 168. प्रस्तावना संविधान का अंग नहीं है, उच्चतम न्यायालय ने यह मत किस वाद में व्यक्त किया था

उत्तर – बेरूबारी संघ मामले में (वर्ष 1960)


प्रश्न 169. भारत में कितने राज्य एवं संघीय प्रदेश हैं

उत्तर – 28 राज्य एवं 8 संघीय प्रदेश


प्रश्न 170. लोकसभा में केंद्रशासित प्रदेशों के लिए अधिकतम कितनी सीटें आरक्षित है

उत्तर – 20


प्रश्न 171.दो पृथक केन्द्र शासित प्रदेशों के रूप में जम्मू-कश्मीर का विभाजन कब किया गया

उत्तर – 31 अक्टूबर, 2019


प्रश्न 172.राज्यों के पुनर्गठन से सम्बंधित फजल अली आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था

उत्तर – वर्ष 1953 में


प्रश्न 173.राज्य पुनर्गठन आयोग ने 1 नवम्बर, 1956 को कितने राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश बनाए थे

उत्तर – 14 राज्य एवं 6 संघ राज्य


प्रश्न 174. सिक्किम भारत का एक राज्य किस वर्ष बनाया गया था

उत्तर – 36वें संविधान संशोधन के अंतर्गत वर्ष 1975 में


प्रश्न 175. भारत में केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रशासन किस के द्वारा किया जाता है

उत्तर – राष्ट्रपति द्वारा


प्रश्न 176. नागरिक संशोधन अधिनियम- 2019 (CAA) में किन देशों के हिन्दू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी तथा इसाई नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है

उत्तर– पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान


प्रश्न 177. नए राज्य के गठन की शक्ति किसे प्राप्त है

उत्तर – संसद को


प्रश्न 178. भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) का कार्डधारक भारत में नहीं खरीद सकता है

उत्तर – कृषि भूमि


प्रश्न 179. संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों को लागू करने की शक्ति किसे प्रदान की गई है

उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को


प्रश्न 180.भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 13 का मुख्य उद्देश्य किसके सन्दर्भ में संविधान की सर्वोच्चता सुनिश्चित करना है

उत्तर – मौलिक अधिकारों के


प्रश्न 181. भारतीय संविधान में समानता के अधिकार का विस्तार किन अनुच्छेदों में है

उत्तर – अनुच्छेद- 14 से 18 तक


प्रश्न 182. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त समाजवाद शब्द को किस अनुच्छेदों के साथ समग्रता में रख कर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समान कार्य के लिए समान वेतन का मौलिक अधिकार प्रदान किया गया है

उत्तर – अनुच्छेद 14 तथा 16


प्रश्न 183.भारतीय संविधान के अनुच्छेदों में से कौन सा एक लोक नियोजन के विषय में भारत के सभी नागरिकों को अवसर की समानता की गारण्टी प्रदान करता है

उत्तर – अनुच्छेद 16 (1) और 16 (2)


प्रश्न 184.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत यह प्रावधान किया गया है कि, किसी अपराध के अभियुक्त को स्वयं अपने विरुद्ध गवाह बनने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता 

उत्तर – अनुच्छेद- 20 (C) में


प्रश्न 185.संविधान का कौन सा अनुच्छेद दोषसिद्धि के संबंध में अभियुक्तों को दोहरे दंड एवं स्व-अभिशासन से संरक्षण प्रदान करता है

उत्तर – अनुच्छेद-20


प्रश्न 186.भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद व्यक्ति की विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है

उत्तर – अनुच्छेद 21


प्रश्न 187. मौलिक अधिकारों के अन्तर्गत कौन सा अनुच्छेद बच्चों के शोषण के विरुद्ध प्रावधान से सम्बंधित है

उत्तर – अनुच्छेद-24


प्रश्न 188.भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत कौन से अधिकार प्रवर्तित किए जा सकते हैं

उत्तर – मौलिक अधिकार


प्रश्न 189. डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने मौलिक अधिकारों में से किसे संविधान का हृदय एवं आत्मा कहा है

उत्तर – संवैधानिक उपचारों का अधिकार ( अनुच्छेद 32)


प्रश्न 190. संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार किस वाद में निर्णय के आधार पर प्राप्त हुआ

उत्तर – केशवानंद भारती बनाम केरल वाद (1973 ई.)


प्रश्न 190. संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार किस वाद में निर्णय के आधार पर प्राप्त हुआ

उत्तर – केशवानंद भारती बनाम केरल वाद (1973 ई.)


प्रश्न 191. संपत्ति के मौलिक अधिकार को किस संविधान संशोधन के द्वारा मौलिक अधिकारों की श्रेणी से हटा कर केवल वैधानिक अधिकार बनाया गया

उत्तर – 44वें संशोधन, 1978 द्वारा


प्रश्न 192. वर्तमान समय में भारतीय संविधान के अंतर्गत संपत्ति का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है

उत्तर – वैधानिक अधिकार


प्रश्न 193. आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) को आरक्षण प्रदान करने के लिए संविधान में कौन से अनुच्छेद किया गया है

उत्तर – अनुच्छेद 15 (6) तथा 16 (6)


प्रश्न 194. 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रदत्त शिक्षा का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है

उत्तर – मूल अधिकार (अनु.300A)


प्रश्न 195. कौन सा मूल अधिकार राष्ट्रीय आपातकाल में भी समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है

उत्तर – व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा जीवन का अधिकार


प्रश्न 196.बंधुआ मजदूर (उन्मूलन), अधिनियम संसद द्वारा किस वर्ष पारित किया गया था

उत्तर – वर्ष 1976 में


प्रश्न 197. राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों को भारतीय संविधान में 1973 शामिल किए जाने का क्या उद्देश्य है

उत्तर – सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र को स्थापित करना


प्रश्न 198. कल्याणकारी राज्य की संकल्पना का समावेश संविधान के किस भाग में किया गया है

उत्तर – राज्य के नीति-निदेशक सिद्धातों में (भाग-4)


प्रश्न 199. संविधान के किस अनुच्छेद में उद्योगों के प्रबन्धन में कर्मकारों की भागीदारी का प्रावधान किया गया है

उत्तर – अनुच्छेद- 43क


प्रश्न 200. भारत के संविधान में समान कार्य के लिए समान वेतन के अधिकार का प्रावधान कहाँ किया गया है

उत्तर – राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों में


प्रश्न 201. राज्य के नीति- निदेशक सिद्धान्त एक ऐसा चेक है जो बैंक की सुविधानुसार अदा किया जाता है, यह कथन किसका है

उत्तर – के. टी. शाह का


प्रश्न 202. भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्य किस समिति की अनुशंसा पर शामिल किये गये थे

उत्तर – सरदार स्वर्ण सिंह समिति (1976 ई.) में गठित


प्रश्न 203. भारतीय संविधान में 11वें मूल कर्त्तव्य को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया था 

उत्तर – 86वें संविधान संशोधन अधिनयम,2002


प्रश्न 204. मूल कर्त्तव्यों को मुख्यतः किन दो वर्गों में रखा जाता है

उत्तर – नैतिक कर्त्तव्य तथा नागरिक कर्त्तव्य


प्रश्न 205. मूल कर्त्तव्यों के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम के उच्च आदर्शों का सम्मान कौन सा कर्तव्य माना जाता है

उत्तर – नैतिक कर्त्तव्य


प्रश्न 206. महिलाओं के सम्मान के लिए कुप्रथाओं का त्याग करना, प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है, यह किस अनुच्छेद में वर्णित है

उत्तर – अनुच्छेद 51 क (5)


प्रश्न 207. मूल कर्त्तव्य किन पर लागू होते हैं

उत्तर – केवल नागरिकों पर


प्रश्न 208. किसी व्यक्ति को राष्ट्रगान गाने के लिए बाध्य किया जा सकता है, सर्वोच्च न्यायालय ने किस मामले में ऐसा कहा है

उत्तर – विजय इमैनुअल बनाम केरल राज्य (1986)


प्रश्न 209.भारत में राष्ट्रपति का निर्वाचन किस प्रकार होता है

उत्तर – अप्रत्यक्ष मतदान से (आनुपातिक प्रतिनिधित्व से एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा)


प्रश्न 210.भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान कौन करता है

उत्तर – राज्य सभा, लोक सभा और राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य


प्रश्न 221. भारत के राष्ट्रपति उम्मीदवार के प्रस्ताव का अनुसमर्थन कम से कम कितने सदस्यों द्वारा किया जाना चाहिए

उत्तर – पचास निर्वाचकों द्वारा


प्रश्न 212. राष्ट्रपति के निर्वाचन में किसी राज्य का मुख्यमंत्री किस स्थिति में मतदान करने के लिए पात्र नहीं होगा

उत्तर – यदि वह राज्य विधान मंडल में उच्च सदन का सदस्य हो


प्रश्न 213. कौन राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल का तो भाग है परंतु वह उसके महाभियोग में भाग नहीं लेता है

उत्तर – राज्यों की विधान सभाएँ


प्रश्न 214.संसद अथवा विधान सभा का कोई सदस्य राष्ट्रपति निर्वाचित हो सकता है, परन्तु उस पर क्या शर्तें हैं

उत्तर – निर्वाचित होने के उपरांत उसे अपनी सदस्यता छोड़नी होगी


प्रश्न 215. संसद के लिए राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है

उत्तर – केंद्रीय मंत्रिमंडल


प्रश्न 216. राष्ट्रपति को कोई भी विषय पुनर्विचार के लिए मंत्रिपरिषद् को वापस भेजने का अधिकार किस संविधान संशोधन द्वारा प्रदान किया गया है

उत्तर – 44वें संशोधन द्वारा


प्रश्न 217.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किसी विधेयक पर अपनी स्वीकृति रोक सकते हैं

उत्तर – अनुच्छेद- 111


प्रश्न 218. किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति कुछ आकस्मिकताओं में राज्यपाल के कार्यों के निर्वहन हेतु उपबंध कर सकता है

उत्तर – अनुच्छेद- 160 में


प्रश्न 219. भारत के राष्ट्रपति ने किस एकमात्र मामले में जेबी वीटो की शक्ति का प्रयोग किया था 

उत्तर – भारत डाकघर (संशोधन)विधेयक (वर्ष 1986) 


प्रश्न 220. किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का संवैधानिक अधिकार किसे प्राप्त है

उत्तर – राष्ट्रपति को


प्रश्न 221. वर्तमान में राष्ट्रपति का मासिक वेतन कितना है।

उत्तर – 5 लाख


प्रश्न 222.वह राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है परंतु राष्ट्र का नेतृत्व नहीं करता है, यह उक्ति किस पर लागू होती है

उत्तर – भारत के राष्ट्रपति पर


प्रश्न 223. भारत के राष्ट्रपतियों में से कौन बिहार का राज्यपाल रह चुका था

उत्तर – डॉ. जाकिर हसैन / श्री रामनाथ कोविंद


प्रश्न 224. निर्विरोध रूप से चुने गए भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे

उत्तर – नीलम संजीव रेड्डी


प्रश्न 225. भारत के राष्ट्रपतियों में से किन का सम्बंध ट्रेड यूनियन आंदोलन से रहा है

उत्तर – वराह वेंकट गिरि


प्रश्न 226. राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है

उत्तर – पद ग्रहण के दिन से पाँच वर्ष तक


प्रश्न 227. भारत के किस राष्ट्रपति को मिसाइल मैन की संज्ञा दी जाती है

उत्तर – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम


प्रश्न 228.भारत के मुख्य न्यायाधीशों में से किसने राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था

उत्तर – जस्टिस एम. हिदायतुल्ला


प्रश्न 229.भारत के उपराष्ट्रपति को पद से हटाने (Dismiss) सम्बंधी प्रस्ताव संसद के किस सदन में लाया जा सकता है

उत्तर – केवल राज्य सभा में


प्रश्न 230.राष्ट्रपति की मृत्यु त्यागपत्र अथवा हटाए जाने की स्थिति में राष्ट्रपति का पदभार कौन सबसे पहले ग्रहण करेगा

उत्तर – उपराष्ट्रपति


प्रश्न 231.राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति किसी के भी निर्वाचन में राज्य अथवा संसद के किस सदन के सदस्य भाग नहीं लेते हैं

उत्तर – राज्य विधान परिषद् के सदस्य


प्रश्न 232. लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए लोकसभा सदस्यों की न्यूनतम कितनी संख्या होनी चाहिए

उत्तर – पचास


प्रश्न 233. भारत का प्रधानमंत्री सामान्यतः किस सदन का सदस्य होता है

उत्तर – लोक सभा (राज्यसभा का सदस्य भी प्रधानमंत्री बन सकता)


प्रश्न 234.मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या, प्रधानमंत्री सहित लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी, यह प्रावधान किस संविधान संशोधन के द्वारा किया गया

उत्तर – 91वाँ संविधान संशोधन, 2003


प्रश्न 235. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में यह प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का इस प्रकार प्रयोग किया जाएगा, जिससे संघ की कार्यपालिका शक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े-द्वारा किया गया

उत्तर – 91वाँ संविधान संशोधन, 2003


प्रश्न 235. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में यह प्रावधान किया गया है कि प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का इस प्रकार प्रयोग किया जाएगा, जिससे संघ की कार्यपालिका शक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े

उत्तर – अनुच्छेद- 257


प्रश्न 236. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कार्यपालिका किसके अधीन कार्य करती है

उत्तर – विधायिका के


प्रश्न 237.नेहरू की कैबिनेट में पहले गृह मंत्री तथा बाद में रक्षा मंत्री कौन बने

उत्तर – कैलाश नाथ काटजू


प्रश्न 238. भारत के किस प्रधानमंत्री का विदेश में आकस्मिक निधन हुआ

उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री


प्रश्न 239. अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कौन सा नेता एक बार भी संसद में उपस्थित नहीं हुआ

उत्तर – चौधरी चरण सिंह


प्रश्न 240. संघीय मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किसके प्रतिपादन पर आधारित था 

उत्तर – गोपालस्वामी आयंगर


प्रश्न 241. सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General) कौन होता है

उत्तर – महान्यायवादी का अधीनस्थ


प्रश्न 242. भारत के प्रथम नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कौन थे

उत्तर – वी. नरहरि राव


प्रश्न 243. राज्य सरकार को कानूनी विषयों पर कौन परामर्श देता है

उत्तर – महाधिवक्ता


प्रश्न 244.संसद की लोक सेवा समिति की बैठकों में कौन उपस्थित रहता है

उत्तर – भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक


प्रश्न 245. भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक किसका मार्गदर्शक होता है

उत्तर – लोक लेखा समिति का


प्रश्न 246. राज्य एवं केन्द्र सरकारों के सभी खर्चों की वित्तीय जाँच कौन करता है

उत्तर –नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक


प्रश्न 247. नियंत्रक एवं महालेखाकार के पेंशन व भत्ते किस पर भारित होते हैं- भारत की संचित निधि परल का पुनर्गठन किसके प्रतिवेदन पर आधारित था

उत्तर – गोपालस्वामी आयंगर


प्रश्न 248. संविधान के अनुच्छेद- 82 के अनुसार, लोकसभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन किस वर्ष की जनगणना के आधार पर किया गया है

उत्तर – वर्ष 1971 की


प्रश्न 249. राज्य सभा की एकांतिक शक्ति के अन्तर्गत कौन सा अनुच्छेद आता है

उत्तर – अनुच्छेद- 249


प्रश्न 250. संविधान की चौथी अनुसूची किस प्रकार के प्रावधान है

उत्तर – राज्य सभा में स्थानों के आवंटन से सम्बंधित


प्रश्न 251. भारतीय संविधान के अंतर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों तथा उन्मुक्तियों को कौन सा एक प्रावधान निर्धारित करता है

उत्तर – अनुच्छेद- 105


प्रश्न 252. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद को अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को लागू करने के लिए विधि निर्माण करने की शक्ति प्रदान करता है

उत्तर – अनुच्छेद- 253


प्रश्न 253. लोकसभा में राज्यवार सीटों का आवंटन सन् 1971 की जनगणना पर आधारित है। यह निर्धारण किस वर्ष तक यथावत रहेगा

उत्तर –वर्ष 2026 तक


प्रश्न 254.किस राज्य में लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों (Schedule Tribes) के लिये सर्वाधिक सीटें आरक्षित ( Reserved) है

उत्तर – मध्य प्रदेश (6)


प्रश्न 255. लोकसभा में दो आंग्ल- भारतीय सदस्य कौन मनोनीत करता है

उत्तर – भारत का राष्ट्रपति


प्रश्न 256. लोकसभा व राज्यसभा के सर्वाधिक प्रतिनिधि भारत के किस राज्य से आते हैं

उत्तर – उत्तर प्रदेश से


प्रश्न 257. उत्तर प्रदेश के पश्चात् लोकसभा में सर्वाधिक सीटें किस राज्य में है

उत्तर – महाराष्ट्र में (48)


प्रश्न 258. परिसीमन के पश्चात् उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा लोक सभा क्षेत्र कौन सा है

उत्तर – उन्नाव (उत्तर प्रदेश)


प्रश्न 259. लोकसभा का पहला आम चुनाव किस वर्ष हुआ था

उत्तर – 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 के मध्य


प्रश्न 260. लोकसभा में बिहार (40) को आवंटित सीटें किन दो राज्यों को आवंटित सीटों के योग के बराबर है

उत्तर – छत्तीसगढ़


प्रश्न 261. राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है

उत्तर – 6 वर्ष


प्रश्न 262. लोक सभा अध्यक्ष (स्पीकर) अपने निर्णायक मत का प्रयोग कब करता है

उत्तर – किसी विधेयक / प्रस्ताव के पक्ष एवं विपक्ष में बराबर मत होने की स्थिति में


प्रश्न 263. लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे

उत्तर – जी. वी. मावलंकर 

प्रश्न 264. प्राक्कलन समिति का कार्यकाल कितना होता है 

उत्तर – एक वर्ष


प्रश्न 265.राज्य सभा के सदस्य किसके द्वारा चुने जाते हैं

उत्तर – राज्यों की विधान सभाओं द्वारा


प्रश्न 266.विशेषाधिकार समिति में दोनों सदनों से कुल कितने सदस्य होते है

उत्तर – 25 (लोक सभा से 15 तथा राज्य सभा से 10)


प्रश्न 267. राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में कितने व्यक्ति मनोनीत (Nominate) किए जाते है

उत्तर – 12


प्रश्न 268. राज्य सभा के लिए नामांकित होने वाली प्रथमः अभिनेत्री कौन थी

उत्तर – नरगिस दत्त राज्यसभा सदस्य (वर्ष 1980- 1986)


प्रश्न 269. लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं

उत्तर – मीरा कुमार (4 जून, 2009 - 4 जून, 2014)


प्रश्न 270. वे प्रथम लोक सभा अध्यक्ष कौन थे जिनके विरुद्ध लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था

उत्तर – जी. वी. मावलंकर


प्रश्न 271. लोकसभा का सचिवालय किसके नियंत्रण में होता है

उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष


प्रश्न 272. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कौन सर्वोच्च है

उत्तर – संविधान


प्रश्न 273. भारत की संचित निधि पर कौन सा व्यय भारित नहीं होता है

उत्तर – भारत के प्रधानमंत्री के वेतन और भत्ते


प्रश्न 274. धन विधेयक संसद के किस सदन में पुरःस्थापित किया जाता है

उत्तर – केवल लोक सभा में


प्रश्न 275. धन विधेयक राज्य विधान मण्डल के किस सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है

उत्तर – केवल विधान सभा में


प्रश्न 276. बजट की रूपरेखा किस विभाग के द्वारा तैयार की जाती है

उत्तर – आर्थिक कार्य विभाग


प्रश्न 277.करों और सरकारी कामकाज के निर्वाह में हुई अन्य प्राप्तियों से संघीय सरकार को प्राप्त होने वाला राजस्व किस निधि में जमा होता है

उत्तर – भारत की संचित निधि में


प्रश्न 278. आर्थिक सर्वेक्षण प्रतिवर्ष संसद में कब प्रस्तुत किया जाता है

उत्तर – आगामी वर्ष के बजट के प्रस्तुतीकरण से पूर्व


प्रश्न 279. कोई विधेयक, धन विधेयक है अथवा नहीं, इसका निर्णय कौन करता है

उत्तर – लोक सभा अध्यक्ष


प्रश्न 280. प्राक्कलन समिति संसद के किस सदन के सदस्यों से गठित की जाती है

उत्तर – लोकसभा के सदस्यों द्वारा


प्रश्न 281. कोई भी कानूनी विधेयक संसद के किस सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है

उत्तर – संसद के किसी भी सदन में


प्रश्न 282. संसद के दो सत्रों के मध्य अधिकाधिक अंतराल कितना होना चाहिए

उत्तर – छ: महीने का


प्रश्न 283. आकस्मिक निधि को राष्ट्रपति कैसे व्यय कर सकते हैं 

उत्तर – बिना संसदीय स्वीकृति के


प्रश्न 284. लोक सभा में विधेयक पर आम बहस किस वाचन में होती है

उत्तर – द्वितीय वाचन में


प्रश्न 285. कटौती प्रस्ताव को और किस अन्य नाम से जाना जाता है

उत्तर – समापन प्रस्ताव ( Closure Motion )


प्रश्न 286. यदि कोई धन विधेयक लोक सभा द्वारा स्वीकृत कर दिया जाए तो राज्य सभा इसे अधिक से अधिक कितनी अवधि तक रोक सकती है

उत्तर – 14 दिन तक


प्रश्न 287.लोक सभा तथा राज्य सभा के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है

उत्तर – लोक सभा अध्यक्ष


प्रश्न 288. संसद की किस समिति में राज्य सभा का प्रतिनिधित्व नहीं होता है

उत्तर – प्राक्कलन समिति में


प्रश्न 289. अंतर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत में लागू करने के लिए संसद कोई भी कानून बना सकती है

उत्तर – बिना किसी राज्य की सहमति से


प्रश्न 290. भारतीय संसद किसके माध्यम से प्रशासन पर नियंत्रण करती है

उत्तर – संसदीय समितियों के माध्यम से


प्रश्न 291.सरकार द्वारा लोकसभा में अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए कौन सा प्रस्ताव रखा जाता है

उत्तर – विश्वास प्रस्ताव


प्रश्न 292.भारतीय संसद के दोनों सदनों की प्रथम संयुक्त बैठक किस विधेयक पर हुई थी

उत्तर – दहेज उन्मूलन विधेयक पर (वर्ष 1961 में)


प्रश्न 293.लोक लेखा समिति अपनी रिपोर्ट किसे प्रस्तुत करती है

उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष को


प्रश्न 294. संसद में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष को नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है

उत्तर – लोक सभा अध्यक्ष के द्वारा


प्रश्न 295. संसद राज्य सूची के किसी विषय पर कानून कब बना सकती है

उत्तर – यदि राज्य सभा ऐसा संकल्प पारित करती है।


प्रश्न 296. किसी मंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार प्रस्ताव कब लाया जा सकता है

उत्तर – जब वह मंत्री किसी मामले के तथ्यों को


प्रश्न 297.संसद द्वारा वर्ष 1989 में निर्मित कानून के अनुसार एक नागरिक के वयस्क होने की आयु कितनी है

उत्तर – 18 वर्ष लोक


प्रश्न 298. लोक सभा में शून्यकाल की अवधि अधिक से अधिक कितनी हो सकती है

उत्तर – एक घंटा


प्रश्न 299. भारतीय संसद की संप्रभुता किसके द्वारा प्रतिबंधित है

उत्तर – न्यायिक समीक्षा से


प्रश्न 300.उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने का अधिकार किसके पास है

उत्तर – संसद के


प्रश्न 301.भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी 

उत्तर – 28 जनवरी 1950


प्रश्न 302.सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल कितने न्यायाधीश हो सकते हैं

उत्तर – 34

👉मानव शरीर से सम्बन्धित GK Questions in hindi

👉भारतीय संविधान GK Questions

यह पोस्ट आपको कैसी लगी कॉमेंट करके ज़रूर बताइएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad