a

UP Board Class 12 Home Science Model Paper 2023-2024।कक्षा 12वी गृह विज्ञान वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर 2023–24

UP Board Class 12 Home Science Model Paper 2023-2024

कक्षा 12वी गृह विज्ञान वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर 2023–24


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट subhanshclasses.com पर इस पोस्ट में हम आपको Class 12th Home Science Up board model paper 2023-24 को लेकर आए हैं यह मॉडल पेपर आपकी अगामी बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा जिस प्रकार का मॉडल पेपर है उसी प्रकार का आपका बोर्ड परीक्षा पेपर भी आयेगा इसलिए आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें यदि आपको पोस्ट पसन्द आए तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आप कुछ पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट करके ज़रूर बताइएगा।


 यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर 2023–24


                     कक्षा 12वी


                विषय – गृह विज्ञान

           (केवल बालिकाओं के लिए)



समय: 3 घण्टे 15 मिनट                 पूर्णांक: 70


नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।


निर्देश:


(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।


(ii) प्रश्न संख्या-1 से 4 बहुविकल्पीय हैं। प्रश्न संख्या-5 से 9 अतिलघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 25 शब्दों में, प्रश्न संख्या-10 से 14 लघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 50 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या-15 से 18 विस्तृत उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 100 शब्दों में दीजिए ।


(iii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।


                   बहुविकल्पीय प्रश्न


1. (i) प्राचीन भारत का पारम्परिक व्यवसाय था-1


(क) कृषि व्यवसाय


(ख) हस्तशिल्प


(ग) भारतीय व्यंजन तथा चित्रण कलाएँ


(घ) ये सभी


(ii) आहार की तरलता में परिवर्तन के आधार पर आहार का प्रकार है-1


(क) तरल आहार


(ख) नरम आहार


(ग) विकल्प (क) व (ख) दोनों


(घ) अनेक प्रकार हैं


(iii) अरक्तता या एनीमिया का कारण है-1


(क) कैल्सियम की कमी


(ख) लौह तत्त्व या आयरन की कमी


(ग) वसा की कमी


(घ) प्रोटीन तथा विटामिन 'डी' की कमी


(iv) खाद्य पदार्थों को शीघ्र नष्ट होने से बचाने के उपायों को कहा जाता है–1


(क) खाद्य संरक्षण


(ख) खाद्य विक्रय


(ग) खाद्य मिलावट को रोकना


(घ) खाद्य पदार्थों का भण्डारण


(v) क्वाशियोरकर तथा मैरेस्मस नामक रोग होते हैं-1


(क) अतिपोषण के कारण


(ख) प्रोटीन की कमी से क्वाशियोरकर तथा प्रोटीन एवं ऊर्जा की कमी से मैरेस्मस


(ग) प्रोटीन की कमी के कारण


(घ) ऊर्जा की कमी के कारण


2. (i) प्रारम्भिक बाल्यावस्था की अवस्था है–1


(क) जन्म से लेकर 8 वर्ष तक


(ग) 5 वर्ष से 10 वर्ष तक


(ख) जन्म से लेकर 15 वर्ष तक


(घ) 3 वर्ष से 15 वर्ष तक


(ii) पारम्परिक भारतीय समाज में व्यक्ति का व्यवसाय-1


(क) अनिश्चित तथा अस्पष्ट था।


(ख) पारिवारिक व्यवसाय के रूप में पूर्व निर्धारित होता था।


(ग) कठिन तथा खतरों से भरा होता था।


(घ) जैसे-तैसे गुजर-बसर करने वाला होता था।


(iii) कार्य के लिए अनुकूल प्रवृत्ति के लिए आवश्यक है-1


(क) स्वास्थ्य सम्बन्धी अच्छी आदतें विकसित करना 


(ख) अपने कार्य को पारितोष के रूप में देखना


(ग) कार्य को अधिक सीखने का स्रोत मान लेना


(घ) उपर्युक्त सभी आवश्यक हैं


(iv) भारत में योजना आयोग के अनुसार, 2004 में कितने प्रतिशत जनसंख्या राष्ट्रीय गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रही थी?1


(क) 16%


(ख) 32.8%


(1)37.2%


(घ) 39.5%


(v) भारत में पहला एस० ओ० एस० गाँव कब स्थापित किया गया था?


(क) 1954 में


(ख) 1947 में


(ग) 1968 में


(घ) 1964 में


3. (i) दो प्राथमिक रंगों से मिलकर बनाए जाते हैं-1


(क) तृतीयक रंग


(ख) प्राथमिक रंग


(ग) द्वितीयक रंग


(घ) उदासीन रंग


(ii) अंतर्राष्ट्रीय फैशन में फ्रांस का प्रभुत्व किस शताब्दी के प्रारम्भ में शुरू हुआ? 1


(क) 18वीं शताब्दी 


(ख) 19वीं शताब्दी 


(ग) 16वीं शताब्दी 


(घ) 15वीं शताब्दी


(iii) महिलाओं का जेंडर भेदभाव सम्बन्धी मुद्दा है-1


(क) तनाव तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव का मसला


(ख) बिना जेंडर भेदभाव के कार्यस्थलों पर सुनिश्चित सुरक्षा का मुद्दा


(ग) मातृत्व लाभ तथा बच्चे की देखभाल के लिए सामाजिक सहायता का मुद्दा


(घ) उपर्युक्त सभी मुद्दे


(iv) निम्नलिखित में से गृह व्यवस्था विभाग का सदस्य है-1


(क) प्रमुख कार्यालय प्रबंधक


(ख) कार्यपालक गृह-अनुरक्षक


(ग) बेल कप्तान


(घ) दरबान


(v) वस्त्रों के रख-रखाव और देखभाल में सम्मिलित होता है-1


(क) धूल-धब्बों को हटाते हुए उसके रूप-रंग और चमक को बनाए रखना।


(ख) भौतिक क्षति से सामग्री को मुक्त रखना तथा आवश्यकता पड़ने पर उनमें सुधार करना।


(ग) (क) और (ख) दोनों


(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं


4. (i) डेवलपमेंट कम्यूनिकेशन शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?1


(क) नोरा क्यूबाल ने


(ख) डेल वॉटसन ने


(ग) पं० जवाहरलाल नेहरू ने


(घ) लाल बहादुर शास्त्री ने


(ii) भारत ने अपने शिक्षा उपग्रह का प्रमोचन कब किया?1


(क) अगस्त, 2003 में


(ख) सितम्बर, 2004 में


(ग) जनवरी, 2001 में


(घ) फरवरी, 2004 में


(iii) अच्छा संप्रेषक बनने के लिए आवश्यक कौशल है-1


(क) श्रवण कौशल


(ख) प्रस्तुतीकरण कौशल


(ग) तनाव प्रबन्धन


(घ) ये सभी कौशल आवश्यक हैं।


(iv) एड्स नामक घातक रोग के प्रति जागरूक करने के लिए चलाई गई ट्रेन है—


(क) शताब्दी एक्सप्रेस


(ग) रेड रिबन एक्सप्रेस


(v) निम्न में से किसका महत्त्व रोटी, कपड़ा और मकान जैसा है?


(क) नौकरी का


(घ) निर्देशन का


(ख) प्रबंधन का


(ख) मेट्रो ट्रेन


(घ) वन्दे भारत ट्रेन


(ग) संप्रेषण का


अतिलघु उत्तरीय प्रश्न


5.(क) 'अर्थपूर्ण कार्य' से क्या आशय है?1

(ख) शिरा द्वारा पोषण का उद्देश्य बताइए।1


6. (क) बच्चों में प्रोटीन-ऊर्जा कुपोषण के कारण उत्पन्न रोग बताइए।1

(ख) संश्लेषित खाद्य से क्या आशय है?1


7.(क) संतुलन को परिभाषित कीजिए।1


(ख) विनिर्माण प्रक्रिया क्या है?1


8. (क) वस्त्रों की देख-रेख में शामिल मुख्य उपकरण कौन-कौन से हैं?1


(ख) मोटल क्या है?1


9.(क) उपभोक्ता को परिभाषित कीजिए।1


(ख) विकास संचार की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।1


लघु उत्तरीय प्रश्न


10. (क) 'कार्य' का अर्थ संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।2


(ख) टिप्पणी लिखिए- आहार विशेषज्ञ के उत्तरदायित्व ।2


11.(क) विटामिन 'ए' की कमी के प्रतिकूल प्रभाव बताइए।2


(ख) खाद्य उद्योग के करियर को अपनाने के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता बताइए।2


12.(क) कोडेक्स और आई०एस० ओ० में अन्तर स्पष्ट कीजिए।2


(ख) टिप्पणी लिखिए- गोद लेना। 2


13. (क) फैशन डिजाइन के क्षेत्र में प्रमुख जीविकाओं का वर्णन कीजिए।2


(ख) आतिथ्य प्रबंधन के महत्त्व की व्याख्या कीजिए।2


14.(क) छतेरा ग्राम परियोजना का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।2


(ख) संदेश बनाते समय किन सात शब्दों को ध्यान में रखना चाहिए?2


विस्तृत उत्तरीय प्रश्न


15. गृहिणियाँ कौन होती हैं? परिवार की अर्थव्यवस्था में उनका क्या योगदान होता है?5


अथवा विभिन्न प्रकार के चिरकालिक रोगों से बचने के लिए हमें आहारीय परिवर्तनों की आवश्यकता। क्यों होती है? ये जीवन-शैली से किस प्रकार सम्बन्धित हैं?


16. सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण का दायरा क्या है? इस क्षेत्र में करियर के कुछ विकल्पों को सूचीबद्ध कीजिए।5


अथवा निम्न शब्दों को समझाइए खाद्य संकट, खाद्य आविषालुता, संदूषण, खाद्य गुणवत्ता, अपमिश्रण। 


17. बच्चों/युवाओं / वृद्धजनों के संस्थानों और कार्यक्रमों के प्रबंधन में करिअर बनाने के लिए आपको

जिन कौशलों और जानकारी की आवश्यकता होगी, उनके बारे में बताइए । 5


अथवा एक व्यावसायिक या औद्योगिक धुलाईघर के विभिन्न विभागों की व्यवस्था कैसे की जाती है?


18. उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण की मूलभूत संकल्पनाओं की संक्षेप में व्याख्या कीजिए। 5


अथवा जनसंपर्क गतिविधियों के प्रमुख क्षेत्रों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।5

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad