Chandrayan 3 important questions।। मिशन चंद्रयान 3 महत्वपूर्ण प्रश्न
[ Chandrayan 3 important questions ]
प्रश्न 1.मिशन चंद्रयान -3 को कब लॉन्च किया गया है ?
उत्तर – 14 जुलाई 2023
प्रश्न 2.मिशन चंद्रयान- 3 को कहां से लॉन्च किया गया है ?
उत्तर – सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (श्री हरिकोटा)
प्रश्न 3.चंद्रयान -3 को कहाँ पर लैंड करना है ?
उत्तर – चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर
प्रश्न 4.चंद्रयान 3 चन्द्रमा पर लगभग कितने दिन में पहुंचेगा?
उत्तर – 42 दिनों में
प्रश्न 5.चंद्रयान 3 का वजन कितना रखा गया है?
उत्तर – 3,897.89 किलोग्राम
प्रश्न 6.चंद्रयान 3 का मिशन पर लगभग कितना खर्च आया है?
उत्तर – चंद्रयान 3 मिशन में करीब 615 करोड़ रुपये
प्रश्न 7.पृथ्वी से चन्द्रमा कितनी दूरी पर स्थित है
उत्तर – 384,400 किलोमीटर
प्रश्न 8.चंद्रयान 3 को किस रॉकेट से लॉन्च किया गया है ?
उत्तर – LVM3-M4
प्रश्न 9.LVM3-M4 रॉकेट की लगभग स्पीड कितनी होती है?
उत्तर – रॉकेट की रफ्तार 6,437 किलोमीटर प्रति घंटा
प्रश्न 10.LVM3-M4 रॉकेट का पुराना नाम क्या था?
उत्तर – GSLV MK-III
प्रश्न 11.चंद्रयान- 3 के लिए प्रमुख रॉकेट इंजन का क्या नाम है ?
उत्तर – CE-20 क्रायोजेनिक इंजन
प्रश्न 12.मिशन चंद्रयान 3 को किसने लॉन्च किया है ?
उत्तर – ISRO (भारत)
प्रश्न 13.ISRO का फुल फॉर्म क्या होता है?
उत्तर – Indian Space Research Organisation(भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन)
प्रश्न 14.ISRO की स्थापना कब हुई थी
उत्तर – 15 अगस्त 1969
प्रश्न 15.ISRO का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
उत्तर – बेंगलुरु (कर्नाटक)
प्रश्न 16.इसरो ने चंद्रयान- 3 मिशन के कौनसे मुख्य उद्देश्य निर्धारित किए हैं ?
उत्तर – 1.चंद्रमा की सतह पर एक सुरक्षित और नरम लैंडिंग का प्रदर्शन
2. चंद्रमा पर रोवर की घूमने की क्षमताओं का प्रदर्शन
3. वैज्ञानिक अवलोकनों का प्रदर्शन करना
प्रश्न 17.मिशन चंद्रयान 3 भारत का चंद्रमा के लिए कौनसा मिशन होगा ?
उत्तर – तीसरा
प्रश्न 18.पहला चंद्रमा मिशन कब लॉन्च किया गया था
उत्तर – 22 अक्टूबर 2008
प्रश्न 19.चंद्रयान-1 को किस रॉकेट से लांच किया गया?
उत्तर – PSLV XL-C11
प्रश्न 20.चंद्रयान-1 के लांचिंग के समय इसरो के अध्यक्ष कौन थे
उत्तर – जी माधवन
प्रश्न 21.दूसरा चंद्रमा मिशन कब लॉन्च किया गया था
उत्तर – 22 जुलाई 2019
प्रश्न 22.चंद्रयान-2 अभियान को भारत के किस रॉकेट से लांच किया गया था?
उत्तर – GSLV मार्क 3
प्रश्न 23.मिशन चंद्रयान 3 की थीम क्या रखी गई है ?
उत्तर – Science of the Moon
प्रश्न 24.चंद्रयान- 3 में चंद्रयान 2 से क्या भिन्नता है ?
उत्तर – चंद्रयान 2 में ऑर्बिटर था, लेकिन इस बार चंद्रयान 3 में इसे नहीं रखा गया है
चंद्रयान- 3 में ऑर्बिटर के बजाय स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल है.
प्रश्न 25.चंद्रयान-3 में कितने मॉड्यूल है ?
उत्तर – 3
चंद्रयान-3 के मॉड्यूल - प्रोप्ल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर
प्रश्न 26.प्रोप्ल्शन मॉड्यूल का क्या कार्य होता है?
उत्तर – अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले यान का पहला हिस्सा होता है, जिसे प्रोप्ल्शन मॉड्यूल कहा जाता है. ये किसी भी स्पेसशिप को उड़ान भरने की ताकत देता है।
प्रश्न 27.लैंडर मॉड्यूल का क्या कार्य होता है?
उत्तर – चंद्रयान 3 का ये दूसरा और महत्वपूर्ण हिस्सा है इसे ही चंद्रमा पर उतारा जाएगा, रोवर को चंद्रमा की सतह तक सही तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी इसी की होती है।
प्रश्न 28.रोवर का क्या कार्य होता है?
उत्तर – चंद्रयान का यह तीसरा हिस्सा है रोवर, जो लैंडर के जरिए चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और फिर मूवमेंट कर जानकारी जुटाकर धरती पर भेजेगा ।
प्रश्न 29.मिशन चंद्रयान 3 के लैंडर का क्या नाम रखा गया है ?
उत्तर – विक्रम
प्रश्न 30.मिशन चंद्रयान 3 के रोवर का क्या नाम रखा गया है ?
उत्तर – प्रज्ञान
प्रश्न 31.चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला कौनसा देश बन जाएगा ?
उत्तर – पहला देश बन जायेगा।
प्रश्न 32.चंद्रयान 3 का सफर कैसा होगा?
उत्तर – VLVM3 रॉकेट चंद्रयान को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा ,पृथ्वी की आर्बिट में पहुंचने के बाद चंद्रयान धीरे-धीरे पृथ्वी की कक्षा में दूरी को बढ़ाएगा. दूरी बढ़ाने के लिए ऑनबोर्ड रॉकेट का इस्तेमाल होगा. ये रॉकेट चंद्रयान के साथ जाएंगे. इस तरह चंद्रयान चंद्रमा की कक्षा में दाखिल होगा।
इसके बाद चक्कर काटते हुए चंद्रयान चंद्रमा की निचली कक्षा में दाखिल हो जाएगा।
इसके बाद चांद की सतह पर लैंडर को उतारने की तैयारी होगी. यही इस मिशन का सबसे मुश्किल हिस्सा है. इससे पहले के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग की वजह से चंद्रयान 2 मिशन खराब हो गया था. चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद 6 पहियों वाला रोवर बाहर आएगा. ये लैंडर चंद्रमा का सतह पर चलकर डेटा जुटाएगा और चंद्रमा की सतह की तस्वीरे लेगा. जिसे वो लैंडर विक्रम को भेजेगा।
प्रश्न 33.वर्तमान में इसरो के अध्यक्ष कौन है ?
उत्तर – एस सोमनाथ
प्रश्न 34.भारत ने पहला रॉकेट कब लॉन्च किया था ?
उत्तर – 21 नवंबर 1963
प्रश्न 35.चंद्रमा से परावर्तित रोशनी पृथ्वी तक कितने समय में पहुंचता है?
उत्तर – 1.28 सेकेंड
प्रश्न 36.चन्द्रमा का व्यास कितना है?
उत्तर – 3,475 किलो मीटर
प्रश्न 37.सबसे पहला चन्द्रमा के धरातल पर उतरा मानव अंतरिक्ष यान कौन सा था?
उत्तर – अपोलो-11 (भेजा - नासा ने, 1969 में)
प्रश्न 38.चन्द्रमा पर कदम रखने वाला पहला व्यक्ति कौन था?
उत्तर – नील आर्मस्ट्रांग (APOLLO - 11 मिशन 1969)
प्रश्न 39.चंद्रमा के अध्ययन को क्या कहते हैं?
उत्तर – सेलेनोलोजी
प्रश्न 40.लैंडर और रोवर चन्द्रमा पर कब उतरेंगे?
उत्तर – 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास उतरने की उम्मीद है।
👉मानव शरीर से सम्बन्धित GK Questions in hindi
यह पोस्ट आपको कैसी लगी कॉमेंट करके ज़रूर बताइएगा।