कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा पेपर 2025 का सम्पूर्ण हल
Class 9th Social Science annual exam paper solution 2025
दोस्तों हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक परीक्षा पेपर 2025 का सम्पूर्ण हल बताने जा रहे हैं इस लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े यदि कुछ पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट करे।
यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर 2025
कक्षा-9वीं
विषय - सामाजिक विज्ञान
समय: 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70
सामान्य निर्देश-
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(ii) इस प्रश्न पत्र के दो खण्ड, खण्ड-अ तथा खण्ड-व है।
(iii) खण्ड-अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओ०एम०आर० उत्तर पत्रक पर देने हैं।
(iv) खण्ड-अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ०एम०आर० उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें।
(v) खण्ड-व में 50 अक के वर्णनात्मक प्रश्न है। इस खण्ड में वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-2 तथा मानचित्र सम्बन्धी दो प्रश्न है।
खण्ड 'अ'(बहुविकल्पीय प्रश्न)
Q1. 'दे सोशल कॉन्ट्रेक्ट' किसकी रचना है-
(क) हॉब्स
(ख) लॉक
(ग) रूसो
(घ) मॉण्टेस्क्यू
Q2. 'सेण्ट पीटर्सवर्ग' का नाम बदलकर 'पेत्रोग्राद' क्यों किया गया-
(क) जर्मन नाम होने के कारण
(ख) जर्मनी पर कब्जा होने के कारण.
(ग) राजधानी बदलने के कारण
(घ) प्राचीन नाम होने के कारण
Q3. पर्ल हार्बर पर आक्रमण निम्नलिखित में से किस युद्ध से सम्बन्धित है ।
(क) ऑस्ट्रिया-पर्सिया युद्ध
(ख) फ्रेंच-पर्सिया युद्ध
(ग) प्रथम विश्व युद्ध
(घ) द्वितीय विश्वयुद्ध
Q4. भारतीय वन अधिनियम किस वर्ष बना?
(क) 1860 में
(ख) 1864 में
(ग) 1865 में
(घ) 1868 में
Q5. महाराष्ट्र के धंगर समुदाय के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है- 1
(क) अधिकतर धगर गड़रिये / चरवाहे थे।
(ख) कुछ धगर कम्बल और चादरें बनाते थे।
(ग) कुछ भैंसे पालते थे।
(घ) वे गेहूँ तथा चावल की खेती करते थे।.
Q6. बंगाल की खाडी में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश है-
(क) लक्षदीप
(ख) श्रीलंका
(ग) मालदीव
(घ) अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह,
Q7.किस क्षेत्र को खनिजों का भण्डार कहा जाता है?
(क) कार्की एंगलोंग पठार
(ग) मालवा का पठार
(ख) छोटा नागपुर का पठार
(घ) दक्कन का पठार
Q8.सुन्दरी नामक वृक्ष किस डेल्टा क्षेत्र में पाया जाता है?
(क) गोदावरी
(ख) कृष्णा-कावेरी
(ग) महानदी
(घ) गंगा-ब्रह्मपुत्र
Q9.जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात किसका परिणाम है-
(क) उच्च जन्म-दर का
(ख) उच्च मृत्यु दर का
(ग) उच्च जीवन दर का
(घ) अधिक विवाहित जोड़ो का
Q10. भारत में शीत ऋतु में स्थल से समुद्र की आरे बहने वाली पवनें कहलाती हैं- 1
(क) उत्तर पूर्वी व्यापारिक पवनें
(ख) उत्तर-पश्चिमी व्यापारिक पवनें
(ग) चक्रवाती पवनें
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Q11.किस देश में महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं है?
(क) एस्टोनिया
(ख) सऊदी अरब
(ग) फिजी
(घ) मैक्सिको
Q11.भारत का संविधान लागू किया गया
(क) 14 जनवरी 1950
(ख) 17 जनवरी 1950
(ग) 26 जनवरी 1950
(घ) 26 दिसम्बर 1949
Q12.किसे वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा सकता है?
(क) महिलाओं को
(ख) निजी कम्पनियों में काम करने वाले लोगों को
(ग) अपराधियों तथा दिमागी असन्तुलन वाले लागों को
(घ) वयस्क छात्रों को
Q13.अगर आपको भारत का राष्ट्रपति चुना जाए तो आप निम्नलिखित में से कौन सा फेसला खुद कर सकते हैं?
(क) अपनी पसन्द के व्यक्ति को प्रधानमन्त्री चुन सकते हैं।
(ख) लोकसभा में बहुत वाले प्रधानमन्त्री को उसके पद से हटा सकते हैं।
(ग) दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक पर पुनर्विचार के लिए कह सकते हैं।
( घ) मन्त्रिपरिषद में अपनी पसन्द के नेताओं का चयन कर सकते हैं।
Q14.इनमें से कौन सा मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहीं है-
(क) बिहार के मजदूरों का पंजाब के खेतों में काम करने जाना।
(ख) ईसाई मिशनों द्वारा मिशनरी स्कूलों की श्रृंखला चलाना।
(ग) सरकारी नौकरी में औरत और मर्द को समान वेतन मिलना।
(घ) बच्चों द्वारा माँ-बाप की सम्पत्ति विरासत में पाना।.
Q15.पालपुर में विनिर्माण कार्य की क्या विशेषताएँ हैं-
(क) कम संख्या में लोगों का प्रयुक्त होना
(ख) सरल उत्पादन विधियों का प्रयोग
(ग) छोटे पैमाने पर कार्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
Q17. मानव पूँजी अन्य संसाधनों से श्रेष्ठ है, क्योंकि मानव संसाधन
(क) भूमि और पूँजी का उपयोग कर सकता है।
(ख) संसाधनों की उत्पादकता में तीव्र वृद्धि ला सकता है।
(ग) विकास के लाभ को सभी लोगों तक पहुँचा सकता है।
(घ) उपर्युक्त सभी
Q18. निर्धनता के सामाजिक अभिसूचक हैं-
(क) निरक्षरता व कुपोषण
(ख) रोग प्रतिरोधी क्षमता व स्वास्थ्य सेवाओं की कमी
(ग) स्वच्छ व सुरक्षित पेय जल का अभाव
(घ) ये सभी
Q19. अन्नपूर्णा योजना के लक्षित समूह कौन से हैं?
(क) निर्धनों में सबसे निर्धन व्यक्ति
(ख) पिछड़ों में सबसे पिछड़े क्षेत्र
(ग) दीन वरिष्ठ नागरिक
(घ) इनमें से कोई नहीं।
Q20. 'पावर्टी एण्ड फेमिस' के लेखक है-
(क) रॉबर्टसन
(ख) पीगू
(ग) प्रो० अमर्त्यसेन
(घ) जे.के. मेहता
खण्ड 'ब'
वर्णनात्मक प्रश्न-1 (लगभग 80 शब्दों में उत्तर दीजिए)
Q1. उन कारकों का उल्लेख कीजिए जिनके फलस्वरूप जर्मनी में हिटलर का उत्कर्ष हुआ।
अथवा
भारत में 'चरवाही टैक्स' का चरवाहों जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए।
Q2. पश्चिम बंगाल की जनसंख्या पंजाब की अपेक्षा अधिक सघन हैं। तीन कारण लिखिए।
अथवा
भारत में बहुत संख्या में जीव ओर पादप प्रजातियाँ संकट ग्रस्त है। उदाहरण सहित कारण दीजिए।
Q3. चुनाव याचिका (Election Petition) पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश को उसके पद से कैसे हटाया जा सकता है?
Q4. प्रच्छन्न और मौसमी बेरोजगारी में क्या अन्तर है?
अथवा
क्या आप जानते हैं कि हरित क्रान्ति ने भारत को खाद्यान्न में आत्म निर्भर बना दिया है? कैसे ?
वर्णनात्मक प्रश्न-2(लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए)
Q5.वनों के अधीन क्षेत्र बढाने की क्या आवश्यकता है? कारण बताइए।
अथवा
नात्सियों ने जनता पर पूरा नियन्त्रण हासिल करने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए ?
Q6.वन राष्ट्र की अमूल्य निधि है। व्याख्या कीजिए।
अथवा
बड़े बाँधों के विरूद्ध मुख्य तर्क दीजिए। यह व्याख्या कीजिए कि बड़े बाँधों से पर्यावरण को खतरा न हो।
Q7.समानता के अधिकार की विवेचना कीजिए।
अथवा
गठबन्धन सरकार का क्या अर्थ है? गठवन्धन सरकार के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमन्त्री की शक्तियों की विवेचना कीजिए।
Q8.निर्धनता उन्मूलन की वर्तमान सरकारी रणनीति की चर्चा करें।
अथवा
हरित क्रान्ति का क्या अर्थ है? भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में हरित क्रान्ति का क्या योगदान है? स्पष्ट कीजिए।
Q9. मानचित्र कार्य-
(क) निम्नलिखित स्थानों को दिए गए विश्व के रेखामानचित्र में चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा सही अंकन के लिए 1/2, 1/2 अंक निर्धारित हैं-
(i) मित्र राष्ट्र में सम्मिलित किसी एक देश का नाम।
(ii) 'केन्द्रीय शक्ति' में सम्मिलित किसी एक देश का नाम।
(iii) भारत के उस राज्य का नाम जहाँ गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग रहते हैं।
(iv) वह स्थान जो 1789 ई0 की क्रान्ति के समय फ्रांस की राजधानी था।
(v) अफ्रीका का वह क्षेत्र जिसे मसाईलैण्ड कहा जाता है।
(ख) भारत के दिए गए रेखामानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
(i) भारत के पश्चिमी घाट से पूर्वी घाट तक बहने वाली एक नदी का नाम ~ चिन्ह द्वारा दर्शाइए।
(ii) राजस्थान के मरूस्थल का नाम लिखकर चिन्ह द्वारा दर्शाइए।
(iii) भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक बन्दरगाह दर्शाइए। चिन्ह द्वारा नाम सहित
(iv) उत्तर प्रदेश की राजधानी चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइए।
(v) गुजरात में स्थित खाड़ी का नाम चिन्ह सहित दर्शाइए।
ये भी पढ़ें लिंक पर क्लिक करके 👉