Class 9th Hindi varshik paper 2025 solution
कक्षा 9वीं हिन्दी यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर 2025
नमस्कार दोस्तों हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 9वीं हिन्दी वार्षिक परीक्षा पेपर 2025 का सम्पूर्ण हल बताने जा रहे हैं इस लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े यदि कुछ पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट करे।
यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर 2025
कक्षा-9वी
विषय - हिन्दी
समयः 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक 70अंक
सामान्य निर्देश-
(i) प्रश्न पत्र दो खण्डों में विभाजित हैं। खण्ड-अ एवं खण्ड-ब।
(ii) खण्ड-अ में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं।
(iii) खण्ड-ब में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख निर्धारित अंक अंकित हैं।
खण्ड-अ
(बहुविकल्पीय प्रश्न) प्रत्येक प्रश्न ।
Q1. 'हिन्दी प्रदीप' पत्रिका के सम्पादक हैं-
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) पं० बालकृष्ण भट्ट
(ग) प्रताप नारायण मिश्र
(घ) बाल मुकुन्द गुप्त
Q2. हिन्दी गद्य के प्राचीनतम प्रयोग मिलते हैं-
(क) राजस्थानी में
(ख) मैथिली में
(ग) बुन्दलेखण्डी में
(घ) हरियाणा में
Q3. 'सुखसागर' के लेखक हैं-
(क) लल्लूलाल
(ख) मुंशी सदासुखलाल
(ग) इंशा अल्ला खाँ
(घ) सदल मिश्र
Q4. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किसकी भाषा को 'रंगीन और चुलबुली' कहा है-
(क) लल्लू लाल की
(ख) सदासुखलाल की
(ग) इंशा अल्ला खाँ की
(घ) सदल मिश्र की
Q5. विशुद्ध संस्कृत गर्भित हिन्दी गद्य को प्रश्रय दिया-
(क) राजा शिवप्रसाद 'सितारेहिन्द' ने
(ख) राधाचरण गोस्वामी ने
(ग) राजा लक्ष्मण सिंह ने
(घ) गोकुलनाथ ने
Q6. 'अँधेरे नगरी' के रचनाकार हैं-
(क) प्रताप नारायण मिश्र
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) हरिकृष्ण प्रेमी
(घ) रामकुमार वर्मा
Q7. बालमुकुन्द गुप्त किस युग के लेखक थे-
(क) भारतेन्दु युग के
(ख) द्विवेदी युग के
(ग) छायावादी युग के
(घ) प्रगतिवादी युग के
Q8. प्रेमचन्द की किस रचना को अंग्रेज सरकार ने जब्त कर लिया था-
(क) कफन को
(ख) अग्नि-समाधि को
(ग) सोजे-वतन को
(घ) कर्बला को
Q9. 'गुरू नानकदेव' किस प्रकार का निबन्ध है
(क) विवेचनात्मक
(ख) संस्मरणात्मक
(ग) रेखाचित्रात्मक
(ङ) आत्मकथात्मक
Q10. 'पीड़ा की गायिका' के नाम से कौन सी लेखिका प्रसिद्ध हैं-
(क) महादेवी वर्मा
(ख) सुभद्रा कुमारी चौहान
(ग) मन्नू भण्डारी
(घ) शिवानी
Q11. आदिकाल को किस नाम से नहीं जाना जाता-
(क) वीर गाथा काल
(ख) रीतिकाल
(ग) चारणकाल
(घ) सन्धिकाल
Q12. 'बीसलदेव रासो' के रचयिता हैं-
(क) देवसेन
(ख) नरपति नाल्ह
(ग) वियजसेन सूरि
(घ) जिनदत्त सूरि
Q13. 'आदिकाल' के रचनाकार हैं-
(क) नरपति नाल्ह
(ख) अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
(ग) केशवदास
(घ) नामादास
Q14. 'अ', 'आ' के बाद हस्व या दीर्घ 'इ' के आने पर दोनों मिलकर होता है
(क) ए
(ख) ऐ
(ग) ओ
(घ) य
Q15. जहाँ पर नायक-नायिका के वियोग का वर्णन होता है, वहाँ होता है?
(क) संयोग श्रृंगार रस
(ख) वियोग श्रृंगार रस
(ग) वत्सल रस
(घ) करुण रस
Q16. दोहे के सम चरणों (2-4) के अन्त में वर्ण होते हैं-
(क) गुरु-गुरु
(ख) लघु-गुरू
(ग) गुरु-लघु
(घ) लघु-लघु
Q17. अशुद्ध वर्तनीकरण शब्द है-
(क) उत्तीर्ण
(ख) चिन्ह
(ग) आशीर्वाद
(घ) श्रृंखला
Q18. हृदय का तद्भव रूप है-
(क) हिय
(ख) मन
(ग) दिल
(घ) जी
Q19. 'दानव' का विलो शब्द है-
(क) दैत्य
(ख) मानव
(ग) देवता
(घ) लोग
Q20. 'यथाकाम' का समास-विग्रह होगा-
(क) काम के जैसा
(ख) काम के स्थान पर
(ग) इच्छा के अनुसार
(घ) इच्छा के साथ
खण्ड-ब (वर्णनात्मक प्रश्न)
Q1. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-6
दुनिया में दो अमोघ शक्तियाँ हैं- शब्द और कृति। इसमें कोई शक नहीं कि 'शब्दों' ने सारी पृथ्वी को हिला दिया है, किन्तु अन्तिम शक्ति तो 'कृति' की है। महात्माजी ने इन दोनों शक्तियों की असाधारण उपासना की है। कस्तूरबा ने इन दोनों में से अधिक श्रेष्ठ शक्ति कृति की नम्रता के साथ उपासना सन्तोष माना और जीवन सिद्धि प्राप्त की।
(अ) शब्द और कृति से लेखक का क्या तात्पर्य है?
(ब) गाँधी जी ने किसकी उपासना की ?
(स) कस्तूरबा कैसी महिला थी?
2. निम्नलिखित पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
टूटे सुजन मनाइए, जौ टूटे सौ बार।'
रहिमन फिरि-फिरि पोइए, टूटे मुक्ताहार।।
प्रश्न (अ) कवि के अनुसार हमें किसे बार-बार मना लेना चाहिए?
(ब) व्यक्ति किस वस्तु को बार-बार टूटने पर भी जोड़ लेता है?
(स)' सुजन' और 'मुक्ता' शब्दों का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
(द) मोतियों के हार के टूटन पर जैसे उसे पुनः धागों में पिरोकर जोड़ लिया जाता है, कवि वैसी ही किसे जोड़ने की बात कर रहा है?
3. (क) निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी अनुवाद अपने शब्दों में कीजिए। 4
श्री कृष्णस्य जन्म भाद्रपदमासस्य कृष्ण पक्षस्य अष्टम्यां तिथौ मथुरायाम् अभवत ।। मध्य रात्रे यदायम् उत्पन्नः जातः तदा आकाशे घटाटोपाः मेघाः मुसलाधाराः वर्षाः अकुर्वन। तदा रात्रिः अन्धकारपूर्णा आसीत्। परं वसुदेवः पुत्रस्य रक्षार्थ सद्योजातं तम् आदाय उत्तालतरङ्ग यमुनाम् उत्तीर्य गोकुले नन्दगृहं प्रापयत्। त? बाल्यादेव श्रीकृष्णः जनानां हृदयवल्लभः अभवत् ।
अनुवाद - भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में हुआ था। आधी रात को जब सूर्योदय हुआ तो आकाश बादलों और ओलों से ढका हुआ था। तब रात अंधेरी थी. लेकिन वासुदेव, अपने बेटे की रक्षा के लिए, उसे ले गए, जो तुरंत पैदा हुआ था, और यमुना की बढ़ती लहरों को पार करके गोकुल में नंद के घर ले आए। इसलिए? भगवान कृष्ण बचपन से ही लोगों के दिलों की धड़कन बन गए
(ख) निम्नलिखित संस्कृत पद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी अनुवाद कीजिए। 4
उत्साहसम्पन्नमदीर्घसूत्रं क्रियाविधिज्ञं व्यसनेष्वरक्तम्। यूर कृतज्ञं दृढ़ सौछदं च लक्ष्मीः स्वयं याति निवासहेतोः ।।
4. 'सीमा-रेखा' एकांकी की कथावस्तु पर प्रकाश डालिए। अथवा विश्वनाथ और रेवती का चरित्र-चित्रण कीजिए।
5. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन-परिचय देते हुए उनकी किन्हीं दो रचनाओं का नाम लिखिए।
(i) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ii) प्रेमचन्द
(iii) महादेवी वर्मा
जीवन परिचय- हिंदी साहित्य में आधुनिक मीरा के नाम से प्रसिद्ध कवियित्री एवं लेखिका महादेवी वर्मा का जन्म वर्ष 1907 में उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद शहर में हुआ था। इनके पिता गोविंदसहाय वर्मा भागलपुर के एक कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। माता हेमरानी साधारण कवयित्री थीं एवं श्री कृष्ण में अटूट श्रद्धा रखती थीं। इनके नाना जी को भी ब्रज भाषा में कविता करने की रुचि थी। नाना एवं माता के गुणों का महादेवी पर गहरा प्रभाव पड़ा। इनकी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर में और उच्च शिक्षा प्रयाग में हुई थी। नौ वर्ष की अल्पायु में ही इनका विवाह स्वरूप नारायण वर्मा से हुआ, किंतु इन्हीं दिनों इनकी माता का स्वर्गवास हो गया, ऐसी विकट स्थिति में भी इन्होंने अपना अध्ययन जारी रखा।
अत्यधिक परिश्रम के फल स्वरुप इन्होंने मैट्रिक से लेकर एम.ए. तक की परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। वर्ष 1933 में इन्होंने प्रयाग महिला विद्यापीठ में प्रधानाचार्या पद को सुशोभित किया। इन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी प्रयास किया साथ ही नारी की स्वतंत्रता के लिए ये सदैव संघर्ष करती रही। इनके जीवन पर महात्मा गांधी का तथा कला साहित्य साधना पर रविंद्र नाथ टैगोर का प्रभाव पड़ा।
1.नीहार- यह महादेवी जी का प्रथम काव्य संग्रह है। उनके इस काव्य में 47 भावात्मक गीत संकलित हैं और वेदना का स्वर मुखर हुआ है।
2. रश्मि- इस काव्य संग्रह में आत्मा-परमात्मा के मधुर संबंधों पर आधारित 35 कविताएं संकलित हैं
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक का जीवन-परिचय देते हुए उनकी किन्हीं दो रचनाओं का उल्लेख कीजिए।
(I) मैथिलीशरण गुप्त
(Ii) मीराबाई
(iii) कबीरदास
कृतियाँ — कबीर की वाणियों का संग्रह 'बीजक' के नाम से प्रसिद्ध है, जिसके तीन भाग हैं -
1. साखी — कबीर की शिक्षा और उनके सिद्धान्तों का निरूपण अधिकांशतः 'साखी' में हुआ है। इसमें दोहा छंद का प्रयोग हुआ है।
2. सबद — इसमें कबीर के गेय-पद संगृहीत हैं। गेय-पद होने के कारण इनमें संगीतात्मकता पूर्ण रूप से विद्यमान है। इन पदों में कबीर के अलौकिक प्रेम और उनकी साधना-पद्धति की अभिव्यक्ति हुई है।
6. अपनी पाठ्य पुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो।
7. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए-
(अ) किस प्रकार का व्यक्ति सभी को प्रिय होता है
(ब) किस प्रकार का मार्ग सर्वोत्तम है?
(स) कृष्ण कौन थे?
8. निम्नलिखित मुहावरों एवं लोकोक्तियों में से किसी एक का अर्थ बताते हुए अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए-
(i) गुड़ गोबर करना,
(ii) मुँह में पानी आना
(iii) ऊँट के मुँह में जीरा
(iv) चलती का नाम गाड़ी
9 निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का संस्कृत में अनवाद कीजिए।
(क) तुम्हें पढ़ना चाहिए।
(ख) राम के लिए नमस्कार है।
(ग) दो बालक गेंद से खेलते हैं।
(घ) वह गंगा का जल है।
(ङ) यमुना के तट पर एक गाँव था।
10. अपने प्रधानाचार्य को सम्बोधित करते हुए एक प्रार्थना पत्र लिखिए जिसमें अस्वस्थ होने के कारण एक दिन का आकस्मिक अवकाश माँगा गया है। 5
सेवा में ,
प्रधानाचार्य महोदय
राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर (उ.प्र.)
विषय - छुट्टी के लिए आवेदन पत्र
महोदय / महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं सोमवार से मलेरिया से पीड़ित हूं। डॉक्टर ने मुझे 1 दिन आराम करने की सलाह दी है। इसलिए मैं स्कूल नहीं आ पाऊंगा। कृपया मुझे तीन दिन का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।
दिनांक: 3 फरवरी 2025
आपका आज्ञाकारी
अथवा
विद्यालय में खेल-कूद की समुचित व्यवस्था के लिए अपने प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए।
ये भी पढ़ें लिंक पर क्लिक करके 👉