up board class 12th economics half yearly questions paper 2022-23
class 12 economics up board half yearly exam paper full solutions 2022-23
कक्षा 12वी अर्थशास्ञ अर्द्ध वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2022–23 यूपी बोर्ड
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट subhansh classes.com पर यदि आप गूगल पर up board half yearly exam paper 2022-23 सर्च कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 12वी Economics के पेपर का सम्पूर्ण हल बताएंगे तो आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें और अपने दोस्तो को शेयर करें यदि आप कुछ पुछना चाहते हैं तो आप हमारे youtube chennal पर subhansh classes पर कॉमेंट करके ज़रूर बताईए।
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा
कक्षा 12
विषय - अर्थशास्त्र
समय-3 घण्टे। पूर्णांक - 100
नोट :- (1) सभी प्रश्नों को निर्देशानुसार हल कीजिए। सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख निर्दिष्ट हैं।
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका पर लिखिए।
(क) कीमत बाजार में उपभोक्ता द्वारा की गयी मात्रा को प्रभावित करती है
(अ) पूर्ति
(ब) माँग
(स) सन्तष्टि
(द) सम्प्राप्ति
उत्तर –(ब) माँग
(ख) सन्तुलन कीमत में निचली कीमतों पर होती है
( अ) अधिपूर्ति
(ब) अधिमांक
(स) उच्चतम कीमत
(द) न्यूनतम
उत्तर –( अ) अधिपूर्ति
(ग) समरूप वस्तु (उत्पाद) इस बाजार की विशेषता है
(अ) पूर्ण प्रतियोगिता
(ब) अपूर्ण प्रतियोगिता
(स) एकाधिकार
(द) अल्पाधिकार
उत्तर –(स) एकाधिकार
(घ) आगत प्राप्त करने के लिये एक फर्म द्वारा किया जाने वाला व्यय कहलाता है
(अ) लाभ
(ब) लागत
(स) उत्पाद
(द) आगत
उत्तर –(ब) लागत
(ड.) निम्नलिखित में से असंगत है
(अ) चाय तथा काफी
(ब) चावल तथा दाल
(स) पेन तथा रिफिल
(द) टायर तथा ट्यूब
उत्तर –(अ) चाय तथा काफी
(च) प्रत्येक अर्थव्यवस्था के साधन है
(अ) अपर्याप्त
(स) पर्याप्त
(ब) सीमित
(द) असीमित
उत्तर –(द) असीमित
(छ) विश्वव्यापी मंदी किस वर्ष में प्रारम्भ हुई थी
(अ) 1929
(ब) 1930
(स) 1931
(द) 1932
उत्तर –(अ) 1929
(ज) राष्ट्रीय आय की गणना की जाती है
(अ) आय पद्धति द्वारा
(ब) व्यय पद्धति द्वारा
(स) उत्पाद पद्धति
(द) इन सभी के द्वारा
उत्तर –(द) इन सभी के द्वारा
(झ) सिक्के जारी करता/करती है
(अ) भारत सरकार
(ब) रिजर्व बैंक
(स) 1 तथा 2 दोनों
(द) राज्य सरकार
उत्तर –(ब) रिजर्व बैंक
(ञ) प्रभावी माँग की संकल्पना किसे दी थी
(अ) एडम स्मिथ
(ब) मार्शल
(स) जे० बी० से
(द) कीन्स
उत्तर –(द) कीन्स
(ट) एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार' से सम्बन्धित अप्रत्यक्ष कर है
(अ) वैट
(ब) जी० एस० टी०
स) बिक्री कर
(द) मनोरंजन कर
उत्तर –(ब) जी० एस० टी०
(ठ) निम्नलिखित में कौन व्यापार संतुलन का घटक है
(अ) विदेशी ऋण
(ब) वस्तुओं का आयात
(स) प्रत्यक्ष निवेश
(द) अतंरण भुगतान
उत्तर –(ब) वस्तुओं का आयात
(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 2. निवल राष्ट्रीय उत्पाद क्या है?
उत्तर –सकल राष्ट्रीय उत्पाद में से मूल्यह्रास को घटाने पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद प्राप्त होता है। इसी प्रकार, सकल घरेलू उत्पाद में से मूल्यह्रास को घटाने पर शुद्ध घरेलू उत्पाद प्राप्त होता है। मूल्यह्रास का तात्पर्य उत्पादक गतिविधियों में उपयोग के दौरान टूट - फूट के कारण हुए अचल पूंजी के अवमूल्यन से है।
प्रश्न 3. विदेशी विनिमय दर क्या है ?
उत्तर –विदेशी विनिमय दर वह दर है, जिस पर एक देश की प्रचलित मुद्रा का दूसरे देश की प्रचलित मुद्रा में विनिमय किया जाता है । उदाहरणार्थ, भारत के एक रुपये में अमेरिका के 2.5 सेन्ट या अमेरिका के एक डॉलर में भारत के 40 रुपये के बराबर हो ।
प्रश्न 4 सीमान्तर सम्प्राप्ति को परिभाषित कीजिए।
उत्तर –सीमान्त संप्राप्ति: एक फर्म की सीमान्त संप्राप्ति फर्म के निर्गत में प्रति इकाई वृद्धि से कुल संप्राप्ति वृद्धि के रूप में परिभाषित की जाती है अर्थात् निर्गत की एक अतिरिक्त इकाई से कुल संप्राप्ति में जो वृद्धि होती है, उसे सीमान्त संप्राप्ति कहते हैं। इसे निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है।
प्रश्न 5. स्थिर पैमाने का प्रतिफल से क्या अभिप्राय हैं ?
उत्तर –यदि उत्पत्ति के समस्त साधनों को एक निश्चित अनुपात में बढ़ाया जाये तो उत्पादन भी उसी निश्चित अनुपात से बढ़ता है । इस प्रकार यदि उत्पत्ति साधनों में 10% वृद्धि की जाती है तो उत्पादन भी 10% बढ़ता है
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 6. एक अर्थव्यवस्था की तीन केन्द्रीय समस्यायें क्या है?
उत्तर –एक अर्थव्यवस्था को यह निर्धारित करना पड़ता है कि वह खाद्द पदार्थों का उत्पादन करें या मशीनों का, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च करें या सैन्य सेवाओं के गठन पर, उपभोक्ता वस्तुएँ बनाए या पूंजीगत वस्तुएँ।
प्रश्न 7. सीमान्त लागत का अर्थ समझाइये |
उत्तर –सीमांत लागत से आशय परिवर्तनशील लागतों अर्थात्, मूल लागत तथा परिवर्तनशील उपरिव्ययों के योग से है। प्रति इकाई सीमांत लागत उत्पादन के किसी भी स्तर पर राशि में हुए परिवर्तन से है जिससे कुल लागत में परिवर्तन होता है, यदि उत्पादन मात्रा एक इकाई से बढ़ायी या घटाई जाती है।
प्रश्न 8. एक पूर्ण प्रतिस्पर्धी बाजार की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर –क्रेताओं और विक्रेताओं की बहुत बड़ी संख्या-क्रेताओं की संख्या इतनी अधिक होती है कि किसी वस्तु की बाजार माँग को कोई एक व्यक्ति क्रेता प्रभावित नहीं कर सकता। इसी तरह, विक्रेताओं की संख्या भी इतनी अधिक होती है कि एक व्यक्ति विक्रेता बाजार पूर्ति को प्रभावित नहीं कर सकता।
प्रश्न 9. सकल निवेश एवं शुद्ध निवेश में भेद कीजिए।
उत्तर –सकल निवेश और शुद्ध निवेश के बीच बुनियादी अंतर मूल्यह्रास का विचार है। सकल निवेश में, परिकलित व्यय मूल्यह्रास पर विचार नहीं करता है। दूसरी ओर, शुद्ध निवेश में, व्यय की गणना करते समय मूल्यह्रास पर विचार किया जाता है।
प्रश्न 10. केन्द्रीय बैंक के प्रमुख कार्यो का वर्णन कीजिए।
उत्तर –सरकार के बैंकर, एजेण्ट तथा सलाहकार
इस रूप में केन्द्रीय बैंक सरकार को वो सेवाएं प्रदान करता है जो व्यापारिक बैंक जनता को प्रदान करते हैं। यह सरकारी विभागों के खाते रखता है और कोषों की व्यवस्था करता है। सरकार को आवश्यकता पड़ने पर ऋण भी देता है। सरकार की ओर से विदेशी मुद्राओं का क्रय-विक्रय भी करता है ।
प्रश्न 11. पूर्ण प्रतियोगी बाजार की मुख्य विशेषताओं का संक्षेप्त में वर्णन कीजिए
उत्तर –1. प्रत्येक उत्पादक बाजार की पूरी आपूर्ति का इतना छोटा हिस्सा प्रदान करता है की वो अकेला बाजार में वस्तु की कीमत पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकता।
2. प्रत्येक उत्पादक के द्वारा बनाई गयी वस्तु समान होती है।
3.. प्रत्येक उत्पादक बाजार में उप्लब्ध उत्पादन तकनीक तक पहुंच रखता है।
4. किसी भी नये उत्पादक के बाजार में आने पर अथवा बाजार में उपस्थित किसी उत्पादक के बाजार से निकलने पर कोई रोक टोक नहीं है।
5. बाजार में विद्यमान प्रत्येक क्रेता और विक्रेता को बाजार का पूर्ण ज्ञान है।
यद्यपि पूर्ण प्रतियोगिता व्यावहारिक जीवन में सम्भव नहीं है, पर शेयर बाजार इसकी विशेषताओं की दृष्टि से बहुत पास पहुंच जाता है। कृषि क्षेत्र(चावल, गेहूं आदि) में भी प्रतियोगिता पूर्ण प्रतियोगिता के समान ही होती है।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 12. राष्ट्रीय आय क्या है? राष्ट्रीय आय को मापने की किसी एक विधि की विवेचना कीजिए।
अथवा
वितरण के सीमान्त उत्पादकता सिद्धान्त को समझाइये।
उत्तर –सीमान्त उत्पादकता सिद्धान्त वितरण का केन्द्रीय सिद्धान्त माना जाता है और यह प्रकट करता है कि राष्ट्रीय लाभांश में उत्पत्ति के प्रत्येक साधन का भाग किस प्रकार निर्धारित होता है। इस सिद्धान्त के अनुसार राष्ट्रीय आय में से उत्पत्ति के प्रत्येक साधन को जो भाग मिलता है वह उस साधन की सीमान्त उत्पादकता के बराबर होता है।
प्रश्न 13. मांग में वृद्धि के कारण बताइये। इनमें से किन्हीं दो की व्याख्या कीजिए
उत्तर –आम तौर पर वस्तु की मांग तब बढती है जब उस वस्तु के कीमत में गिरव आता है और ठीक इसके विपरीत मूल्य में बढ़ोतरी के साथ वस्तु की मांग की गई राशि गिर जाती है। कुछ मामलों में, हालांकि, यह सच नहीं हो सकता है ऐसे कुछ सामान हैं जो इस कानून का पालन नहीं करते हैं।
अथवा
परिवर्ती अनुपात नियम को रेखाचित्र की सहायता से समझाइये।
प्रश्न 14. एक बाजार में फर्मों की संतुलन संख्या किस प्रकार निर्धारित होती है, जब उन्हें निवधि प्रवेश तथा वर्टिगमन की अनुमति हो ।
अथवा
जब मांग वक्र लोचदार हो तो सीमान्त सम्प्राप्ति का मूल्य क्या होगा ?
उत्तर –यदि माँग वक्र लोचदार हो तो सीमान्त संप्राप्ति धनात्मक होगी
जब तक EDp > 1 तो सीमान्त संप्राप्ति धनात्मक होती है।
जबे EDp = 0 तो सीमान्त संप्राप्ति शून्य होती है। जब EDp < 1 तो सीमान्त संप्राप्ति ऋणात्मक होती
है।
प्रश्न 15. सकल घरेलू उत्पाद से आप क्या समझते है ?
उत्तर –किसी देश की सीमा में एक निर्धारित समय के भीतर तैयार सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक या बाजार मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कहते हैं. यह किसी देश के घरेलू उत्पादन का व्यापक मापन होता है और इससे किसी देश की अर्थव्यवस्था की सेहत पता चलती है.
अथवा वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है? इसकी क्या कमियाँ है ?
प्रश्न 16. प्रत्याशित निवेश और यथार्थ निवेश में क्या अन्तर है?
उत्तर –प्रत्याशित अथवा इच्छित निवेश वह निवेश है जो निवेशकर्ता किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आय तथा रोजगार के विभिन्न स्तरों पर करने की इच्छा रखते हैं। यथार्थ अथवा वास्तविक निवेश वह निवेश है, जो निवेशकर्ता किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आय तथा रोजगार के विभिन्न स्तरों पर वास्तव में करते हैं।
अथवा
वस्तु एवं सेवाकर (GST) से आप क्या समझते है? पुरानी कर व्यवस्था के मुकाबले GST व्यवस्था कितनी श्रेष्ठ है? इसकी श्रेणियों की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 17. भुगतान संतुलन क्या है? भुगतान सन्तुलन के चालू खाते तथा पूँजी खाते के प्रमुख घटकों का वर्णन कीजिए।
अथवा
स्थिर विनिमय दर के गुणों एवं दोषों का वर्णन कीजिए।
उत्तर –एक देश की विनिमय दर दूसरे देश की विनिमय दर की तुलना में पर्याप्त लंबी अवधि तक स्थिर नहीं रह सकती। विनिमय दर को अर्थव्यवस्था में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण स्थिर बनाए रखना असंभव है। 2) स्थिर विनिमय दर व्यवस्था से पूर्ण रोजगार और स्थिर कीमतों के उद्देश्यों को प्राप्त नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें 👉
👉class 12 english up board half yearly paper 2022-23
👉 class 12 chemistry half yearly paper 2022
👉class 12 economics up board half yearly paper 2022
👉कक्षा 12 साहित्यिक हिन्दी अर्द्ध वार्षिक पेपर 2022
यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia