a

कक्षा 12वी जीव विज्ञान अर्द्ध वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2022–23

 up board half yearly exam paper class 12 biology 2022-23

class 12 biology up board half yearly exam paper 2022-23


कक्षा 12वी जीव विज्ञान अर्द्ध वार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2022–23

class 12 biology paper 2022-23, class 12 biology half yearly exam paper 2022, class 12 biology half yearly questions paper 2022-23

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट subhansh classes.com पर यदि आप गूगल पर up board half yearly exam paper 2022-23 सर्च कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 12वी जीव विज्ञान के पेपर का सम्पूर्ण हल बताएंगे तो आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें और अपने दोस्तो को शेयर करें यदि आप कुछ पुछना चाहते हैं तो आप हमारे youtube chennal पर subhansh classes पर कॉमेंट करके ज़रूर बताईए।

                  अर्द्ध वार्षिक परीक्षा


                       कक्षा - 12


                 विषय - जीव विज्ञान



समय -3 घण्टे                              पूर्णांक- 70


 नोट :- (1) सभी प्रश्नों को निर्देशानुसार हल कीजिए।


(2) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख निर्दिष्ट हैं। प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका पर लिखिए


(क) शुक्राणु में माइट्रोकाण्डिया स्थित होता है-


अ) पूछ में


ब) एक्रोसोम में


स) शीर्ष में


द) मध्य भाग में

उत्तर –द) मध्य भाग में


(ख) चिकित्सीय सगर्भता समापन को कानूनी स्वीकृति प्रदान की गई थी 


अ) 1971 में 


ब) 1981 में 


स) 1986 में 


द) 1976 में

उत्तर –अ) 1971 में 


 (ग) कौन-सा आनुवंशिक विकास 21 वें क्रोमोसोम की त्रिसूत्रता के कारण होता है 


अ) क्लाइनफेल्टर सिण्ड्रोम 


ब) टर्नर सिण्ड्रोम


स) डाउन सिण्ड्रोम


द) थैलेसीमिया

उत्तर –स) डाउन सिण्ड्रोम


(घ) अफीम से प्राप्त मॉर्फीन है 


अ) पोम


ब) ऐल्केलॉयड


स) टेनि


द) लैटेक्स

उत्तर –ब) ऐल्केलॉयड


(ड़) किण्वन प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाला एक कोशिकीय सूक्ष्म जीव है


अ) प्रोटोजोआ


ब) यीस्ट


स) नॉस्टॉक


द) एनाबीबा

उत्तर –ब) यीस्ट


प्रश्न 2.(क) निम्न में से कौन भारत का राष्ट्रीय पशु है


अ) हाथी


ब) भालू


स) हिरण


द) बाघ (टाइगर)

उत्तर –द) बाघ (टाइगर)


(ख) उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी है


अ) मोर


 ब) सारस


स) कबूतर


द) गौरैया

उत्तर –ब) सारस


(ग) निम्न में से कौन आंशिक मूल परजीवी (Partial root parasite) है 


अ) चन्दन का पेड़


ब) मिलिसटो


(स) गेनोडर्मा 


द) ओरोवेंकी

उत्तर –अ) चन्दन का पेड़


 (घ) जीनी अभियान्त्रिकी से प्राप्त होता है


अ) सुनहरा चावल


ब) ग्लूकोस


स) मक्का


द) गेहूँ

उत्तर –अ) सुनहरा चावल


(ड़) निम्न में से कौन-सा जीवाणु जनिन मानव रोग है


अ). पोलियो


ब) पायरिया


स) अतिसार


द) हाथीपाँव

उत्तर –द) हाथीपाँव


         (अति लघुउत्तरीय प्रश्न) 


प्रश्न 3. जरायुजी अंकुरण किस पौधे में पाया जाता है?

उत्तर –जरायुजता अंकुरण एक विशेष प्रकार का अंकुरण है जो मैंग्रोव पौधों में पाया जाता है, जो लवण-प्रिय होते हैं और इस प्रकार लवणमृदोद्भि होते हैं। मैंग्रोव पौधे समुद्री तट पर दलदली क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 4. एण्डोमेट्रियम क्या है?

उत्तर –गर्भाशय की लाइनिंग को एंडोमेट्रियम कहते हैं। जब ओवरी, बाउल और पेल्विस की लाइनिंग के ऊतकों पर एंडोमेट्रियल टिश्‍यू विकसित होने लगते हैं, तब एंडोमेट्रियोसिस की समस्‍या उत्‍पन्‍न होती है। लगभग 40 फीसदी महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस की वजह से गर्भधारण करने में दिक्‍कत आती है।


प्रश्न 5. सहायक जनन प्रौद्योगिकी का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

उत्तर –सहायक प्रजनन तकनीक का प्रयोग बाँझपन की समस्या के समाधान के लिये किया जाता है। इसमें बाँझपन के ऐसे उपचार शामिल हैं जो महिलाओं के अंडे और पुरुषों के शुक्राणु दोनों का प्रयोग करते हैं। इसमें महिलाओं के शरीर से अंडे प्राप्त कर भ्रूण बनाने के लिये शुक्राणु के साथ मिलाया जाता है।


 प्रश्न 6. मेण्डल ने जिन लक्षणों की वंशागति का अध्ययन किया उनमें से चार के नाम लिखिए।

उत्तर –(i) फूलों का रंग, (ii) फूलों की स्थिति, (iii) तने की लम्बाई, (iv) बीजपत्रों का रंग


प्रश्न 7. ओपेरॉन को परिभाषित कीजिए।

उत्तर –ऑपेरॉन जीनों का एक समूह है जो एक एकल संदेशवाहक आरएनए (एमआरएनए) अणु देने के लिए एक साथ स्थानांतरित होता है, जो इसलिए कई प्रोटीनों को एन्कोड करता है इस तरह के पॉलीसिस्ट्रोनिक एमआरएनए आमतौर पर प्रोकैरियोट्स में पाए जाते हैं।


प्रश्न8. डी० एन० ए० में कितने प्रकार की न्यूक्लियोटाइड इकाइयाँ होती है?

उत्तर –डीएनए व RNA प्रत्येक में 4-4 भिन्न प्रकार के न्यूक्लियोसाइड होते है। न्यूक्लियोटाइड (nucleotide): फॉस्फोरिक अम्ल एवं न्यूक्लियोसाइड के संयोजन से न्यूक्लियोटाइड बनता है।


प्रश्न 9. निकोटीन क्या है? यह किस पौधे में पायी जाती है?

उत्तर –निकोटीन एक रासायनिक यौगिक है। यह एक शक्तिशाली परानुकंपीसम अल्कलॉयड तथा एक उद्दीपक औषधि है। यह सोलानेसी कुल के पौधों में पाया जाता है। यह जड़ों में बना है और पौधों की पत्तियों में जम जाता है। यह तंबाकू की सूखी वजन का लगभग 0.6-3.0% का गठन और 2-7 ग्राम / विभिन्न खाद्य पौधों का किलो की रेंज में मौजूद है।


 प्रश्न 10. सिरका उत्पादन में किन जीवाणुओं का उपयोग होता है?

उत्तर –शराब सिरका किण्वन में सबसे आम बैक्टीरिया निम्नलिखित में से हैं: एसिटोबैक्टर पास्चुरियन ,एसिटोबैक्टर एसिटि एसिटोबैक्टर सर्वाइसी , तथा एसिटोबैक्टर मलोरम


प्रश्न 11. डी0एन0ए0 पुनर्सयोजन तकनीक क्या है?

उत्तर –इस तकनीकी द्वारा DNA खण्डों के नये क्रम तैयार किये जाते हैं। वैसे प्रकृति में जीन विनिमय द्वारा DNA के नये क्रम बनते रहते हैं। किन्तु D.N.A पुनर्सयोजन का सम्बन्ध उस DNA क्रम से है जो प्रकृति में नहीं पाया जाता। इस तकनीकी में उच्च जन्तु या पौधों के DNA के इच्छित भागों की अनेक प्रतिकृतियाँ तैयार की जाती हैं।


प्रश्न 12. रेड डाटा बुक क्या है?

उत्तर –जो जीव लुप्त हो चुके है वो जीव किस कारण से लुप्त हुए और जो जीव लुप्त होने वाले है उन सभी जीवो का उल्लेख एक विशेष प्रकार की लाल किताब में किया गया है। जिसे रेड डाटा बुक (red data book of india) कहा जाता है


              (लघुउत्तरीय प्रश्न)


प्रश्न 13. भारत में वन्य प्राणियों के स्वस्थाने तथा उत्स्थाने संरक्षण से आप क्या समझते है ?


प्रश्न 14. फल एवं बीजों के प्रकीर्णन का महत्व बताइये

उत्तर –वायु द्वारा प्रकीर्णन (dispersal by wind) : फलों और बीजों में प्रकीर्णन सबसे अधिक वायु के माध्यम से होता है जो फल और बीज वायु के द्वारा प्रकिर्णित होते है। उनमें अनेक प्रकार की अनुकूलन वियुक्तियाँ होती है , जो उनके जनक पौधे से दूर ले जाने में सहायक होती है। वायु द्वारा प्रकिर्णित होने वाले बीज प्राय: हल्के होते है।


प्रश्न 15. द्विनिषेचन एवं त्रिसंलयन से आप क्या समझते है ? संक्षिप्त वर्णन कीजिए ।

उत्तर –आवृत्तबीजियों में निषेचन की प्रक्रिया दो बार होती है-- एक नर युग्मक अंडकोशिका से तथा दूसरा नर युग्मक द्वितीयक केन्द्रक (2n) से संलयित होता है, यह प्रक्रिया द्विनिषेचन कहलाती है।


द्वितीयक केन्द्रक में दो केन्द्रक पहले से होते हैं तथा नर केन्द्रक से संलयन के पश्चात् केन्द्रकों की संख्या तीन हो जाती है। तीन केन्द्रकों का यह संलयन, त्रिसंलयन (triple fusion) कहलाता है।


प्रश्न 16. पुरूष में शुक्राणु बनने की प्रक्रिया पर संक्षिप्त टिप्पड़ी लिखिए। 

उत्तर –पुरुषों में शुक्राणु (स्पर्मेटोजोआ) का उत्पादन वृषण (testis) में होता है, जबकि महिला के अंडाशय में ओसाइट्स (oocytes) या अंडाणु कोशिकाएं उत्पन्न होती हैं। जब एक अंडाणु और शुक्राणु एकजुट होते हैं, तो वे एक जायगोट (zygote) बनाते हैं, जो एक embryo में विकसित होता है, और बाद में भ्रूण (fetus) के रूप में विकसित हो जाता है।


प्रश्न 17. वन्ध्य दम्पतियों को सन्तान पाने हेतु सहायता देने वाली कुछ विधियाँ बताइये ।

उत्तर –बंध्य दंपत्तियों को संतान पाने हेतु सहायता देने वाली विधियाँ जैसे-परखनली शिशु, युग्मक अंत: डिम्बवाहिनी स्थानान्तरण (GIFT), गर्भाशय वीर्य सेचन (IUI) आदि।


प्रश्न 18. मंगोली जड़ता क्या है? इसके दो प्रमुख लक्षण लिखिए।


प्रश्न 19. B- कोशिकाओं व - कोशिकाओं का निमार्ण कहाँ होता है? वह एक दूसरे से कैसे भिन्न है ? उजेनिसिस 


              (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)


प्रश्न 20. ई0 कोलार्ड जैसे जीवाणु में मानव जीन की क्लोनिंग एवं अभिव्यक्ति के प्रयोगिक चरणों का आरेखीय निरूपण प्रस्तुत कीजिए। 


अथवा


जैव विविधता की परिभाषा लिखिए। इसके संरक्षण की दो विधियों का उल्लेख कीजिए

उत्तर –जैव विविधता जीवन और विविधता के संयोग से निर्मित शब्द है जो आम तौर पर पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता और परिवर्तनशीलता को संदर्भित करता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (युएनईपी), के अनुसार जैवविविधता biodiversity विशिष्टतया अनुवांशिक, प्रजाति, तथा पारिस्थितिकि तंत्र के विविधता का स्तर मापता है

जैवविविधता संरक्षण स्वस्थाने ( इन सीटू) तथा बाह्य स्थाने (एक्स सीटू) होता है | स्वस्थाने में संकटापन्न जातियों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रखा जाता है, जिससे कि सारा पारितंत्र सुरक्षित रह सके ।


प्रश्न 21, जनसंख्या वृद्धि पर कैसे नियंत्रण किया जा सकता है? परिवार नियोजन की वैज्ञानिक विधियों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 

उत्तर –जनसंख्या वृद्धि को रोकने के उपाय

1- शिक्षा का प्रसार- भारत की 80 प्रतिशत जनसंख्या गॉंवों में निवास करती है।

2- परिवार नियोजन

3- विवाह की आयु में वृद्धि करना

4- संतानोत्पत्ति की सीमा निर्धारण

5- सामाजिक सुरक्षा

6- सन्तति सुधार कार्यक्रम

7- जीवन-स्तर को ऊॅंचा उठाने का प्रयास

8- स्वास्थ्य सेवा व मनोरजन के साधन


अथवा 'माइकोराइजा' क्या है? इसकी उपयोगिता का वर्णन कीजिए।



ये भी पढ़ें 👉
👉कक्षा 12वी हिन्दी अर्द्ध वार्षिक परीक्षा पेपर 2022–23

👉class 12 english up board half yearly paper 2022-23

👉 class 12 chemistry half yearly paper 2022

👉class 12 economics up board half yearly paper 2022

👉कक्षा 12 साहित्यिक हिन्दी अर्द्ध वार्षिक पेपर 2022

यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia


class 12 biology model paper 2022,up board class 12 biology model paper 2022,class 12 biology model paper,class 12 biology half yearly paper,class 12 biology half yearly question paper 2022-23,half yearly paper class 12 biology,mp board class 12 biology half yearly paper 2022,biology class 12 half yearly paper,class 12 biology paper half yearly exam 2022-2023

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad