राजस्थान के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय
Bhajan Lal Sharma biography
नमस्कार दोस्तों हम आपको अपनी इस पोस्ट में मध्य प्रदेश राज्य के 14वे मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है इसलिए आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।
भजन लाल शर्मा को भाजपा पार्टीपी ने राजस्थान राज्य का 14 वा मुख्य मंत्री बनाया है उनका जन्म 15 दिसम्बर 1967 को अटारी नदबई भरतपुर को एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था उनके पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा और माता गोमती है इनके पिता इन्हे डॉक्टर बनाना चाहते थे इन्होंने राजस्थान विश्व विद्यालय,जयपुर से राजनीति में मास्टर डिग्री प्राप्त की है इनका राजनैतिक कैरियर में बडा मोड़ तब आया जब उन्होंने राजस्थान विधान सभा चुनाव में भाजपा पार्टी ने चुनावी मैदान पर उतरे, और उन्होंने बडी जीत हासिल की। इन्होंने कांग्रेस प्रत्यासी पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48000 से अधिक मतों से हराया था। आरएसएस संघ से काफ़ी समय से जुड़े होने की वजह से भाजपा ने इन्हे राजस्थान का मुख्य मंत्री बना दिया है। भजन लाल शर्मा की सादी गीता शर्मा से हुई थी इनके दो पुत्र भी है जिनमे से एक डॉक्टर है।
संक्षिप्त परिचय
राजनैतिक कैरियर
इनका राजनैतिक कैरियर की शुरूआत 2000 से हुई थी जब वह पहली बार अटारी गांव से सरपंच चुने गए थे
1987 नदबई में विद्यार्थी परिषद से जुड़े
भरतपुर के अटारी गांव में जन्मे सीएम भजनलाल माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई करने नदबई पहुंचे और एबीवीपी के संपर्क में आए। उनके मित्र एडवोकेट राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि 1984 में हाथ से बुश बनाते और संगठन के लिए दीवार पर लिखते थे। वर्ष 1987 में विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग लगा। हलवाई ने आखिरी वक्त मना कर दिया। भजनलाल भोजन प्रभारी थे। उन्होंने खुद ही 4 टाइम की रोटी-सब्जी चूल्हे पर बनाई।
1990 कश्मीर मार्च निकाला
1990 में कश्मीर मार्च में शामिल हुए। उधमपुर में गिरफ्तारी दी। 1991-92 में भाजयुमो की जिम्मेदारी मिली। सतीश पूनिया 1997 में प्रदेशाध्यक्ष थे, तब नई जिम्मेदारी मिली।
2000 सरपंच बने, रैलियां निकाली
1992 में श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में जेल गए। वर्ष 2000 में 27 वर्ष की उम्र में अटारी सरपंच और 2010 से 2015 तक अटारी पंचायत समिति सदस्य रहे। इसके बाद भाजयुमो भरतपुर जिला मंत्री, जिला महामंत्री, तीन बार जिलाध्यक्ष बने। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का भरतपुर जिला मंत्री, जिला महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2009 से 2014 तक भारतीय जनता पार्टी भरतपुर के जिलाध्यक्ष रहे। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में संगठन मजबूत हुआ और पार्टी की सीटें बढ़ी।
2014 प्रदेश उपाध्यक्ष-महामंत्री बने
2014 में प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 प्रदेश महामंत्री का कार्य संभाला। इस दौरान कई बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा किया। वे गिर्राज जी के भक्त हैं।
2022 नड्डा के करीब नजर आए
2 दिसंबर 2022 को भजनलाल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रणथंभौर की सफारी। यहां उन्होंने बाघ साइटिंग भी की। -जैसा रेंजर विष्णु गुप्ता ने बताया।
2023 में राजस्थान में विधान सभा का चुनाव लडा और जीते
इन्होंने पहली बार 2023 में विधान सभा का चुनाव लडा और कांग्रेस प्रत्यासी पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48000 से अधिक मतों से हराया था इसी के साथ भाजपा पार्टी ने इनको अपना नया मुख्य मंत्री भी बना दिया।
15 दिसम्बर 2023 को राजस्थान राज्य के 14 वे मुख्य मंत्री बने
15 दिसम्बर को इन्होंने राजस्थान राज्य के मुख्य मंत्री के रूप में शपत गृहण की।
Q. भजन लाल शर्मा कौन है
Ans – राजस्थान राज्य के वर्तमान मुख्य मंत्री है जिन्होंने 15 दिसम्बर 2023 को अपना पद गृहण किया था
Q.भजन लाल शर्मा की सादी हुई या नहीं
Ans – भजन लाल शर्मा की सादी गीता शर्मा से हुई थी उनके दो बेटे भी है जिनमे से एक बेटा डॉक्टर है और दूसरा उनका व्यवसाय देखता है
Q. भजन लाल शर्मा के कितने बच्चे हैं
Ans – इनके 2 पुत्र है
Q. भजन लाल शर्मा मुख्य मंत्री कब मुख्य मंत्री बने थे
Ans – 15 दिसम्बर 2023 को मुख्य मंत्री बने थे
Q.भजन लाल शर्मा हिस्ट्री कौन है?
Ans – भारतीय राजनीतिज्ञ भजनलाल शर्मा राजस्थान राज्य विधान सभा में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। 15 दिसंबर 2023 को उन्हें राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सेवा शुरू की। उनका जन्म 1967 में किशन स्वरूप शर्मा के घर हुआ था और अब वे भरतपुर में रहते हैं
Q.भजन लाल शर्मा का जन्म कहां हुआ था?
Ans – भरतपुर जिले के मूल निवासी, उनका जन्म अटारी नदबई भरतपुर, राजस्थान में हुआ था
Q.भजन लाल शर्मा ने किस सीट से चुनाव जीता है
Ans – सांगानेर (जयपुर)
Q. भजन लाल शर्मा की कुल कितनी संपत्ति है
Ans – 1.5 करोड़ रुपए है