Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai biography
छत्तीस गढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय
नमस्कार दोस्तों हम आपको छत्तीस गढ़ के चौथे मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है
जीवन परिचय –
विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीस गढ़ राज्य के जशपुर जिले के बगिया गांव में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था उनके पिता का नाम राम प्रसाद साय और माता जश्मनी देवी है उन्होंने अपनी शिक्षा उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ से 12 वी की परीक्षा पास की थी। विष्णु देव साय का मन बचपन से ही राजनीतिक कार्यों पर लगा रहता था इसी के चलते उन्होंने भाजपा पार्टी जॉइन किया और कुछ समय बाद पार्टी ने उन्हें सन् 2000 से 2022 तक छत्तीस गढ़ राज्य का भाजपा पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था इसके साथ ही विष्णु देव साय प्रधान मंत्री मोदी के पहले (2014)मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री चुने गए थे।वह छत्तीसगढ़ के कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र का
प्रतिनिधित्व करने वाले 16वीं लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने सन् 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और
उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।
संक्षिप्त जीवन परिचय
राजनैतिक कैरियर
एक माध्यम वर्गीय किसान परिवार में जन्मे विष्णु देव साय आज 13 दिसम्बर 2023 को छत्तीस गढ़ राज्य के मुख्य मंत्री के रुप में नियुक्त हुए।
विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत ग्राम सरपंच बनकर की सन् 1989 में वो ग्राम पंचायत बगिया के सरपंच बने, इसी के साथ उनकी राजनीति का पहला अध्याय शुरू हुआ उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा,विष्णु देव साय ने 1990 में भाजपा पार्टी से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की. इसके बाद उन्होंने दूसरा विधान सभा का चुनाव भी जीता और वो 1998 तक विधायक रहे। इसके बाद उन्होंने पहली बार 1999 में पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की,इसके बाद साय 2004 में दोबारा सांसद चुने गए। इसके बाद तीसरी बार 2009 और चौथी बार 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद सांसद बने।
उन्होने लगातार 4 बार लोकसभा का चुनाव लडा और जीत हासिल की।
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल (2014) में उनको इस्पात और खनन मंत्रालय सौंपा ,इसके साथ ही विष्णु देव साय को साल 2006 में छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं दुबारा 2011 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद उन्हें 8 जुलाई 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया 2023 में उन्होंने छत्तीस गढ़ विधान सभा का चुनाव कुनकुरी सीट लडा और जीत हासिल की इसी के साथ ही भाजपा पार्टी ने उन्हें छत्तीस गढ़ राज्य का चौथा मुख्य मंत्री भी बना दिया।
👉Click here to join My YouTube channel 👈
👉Click here to join My Telegram group 👈
ये भी पढ़ें 👉👇
👉मोहन यादव मध्य प्रदेश राज्य के वर्तमान मुख्य मंत्री 2023
👉भजन लाल शर्मा राजस्थान राज्य के वर्तमान मुख्य मंत्री 2023
👉विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्य मंत्री 2023