मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री मोहन यादव
MP CM Mohan Yadav biography
नमस्कार दोस्तों हम आपको अपनी इस पोस्ट में मध्य प्रदेश राज्य के 19वे मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है इसलिए आप पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।
मोहन यादव को भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश राज्य का नया मुख्य मंत्री घोषित किया है मोहन यादव ने अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत 2013 में विधान सभा चुनाव से की थी उन्होंने भाजपा पार्टी से उज्जैन दक्षिण सीट से चुनावी मैदान में उतरे और इस चुनाव में विजय प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 2018 का भी विधान सभा का चुनाव उज्जैन दक्षिण सीट से लडा और उसमे भी वो विजय रहे, शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उन्हे शिक्षा मंत्री भी बनाया गया था इसके बाद 2 जुलाई 2020 को उस समय के वर्तमान मुख्य मंत्री ने उन्हे कैबिनेट मंत्री पद की शपत दिलाई थी। हाल ही के विधान सभा चुनाव 2023 में वो तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उनके अच्छे कार्य काल को देखते हुए भाजपा पार्टी ने उन्हे मध्य प्रदेश राज्य का नया मुख्य मंत्री बनाने का फैसला लिया है मोहन यादव ने 13 दिसम्बर 2023 को उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य के 19 वे मुख्य मंत्री की शपत गृहण की।
जीवन परिचय – मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में एक गरीब परिवार में हुआ था हुआ। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव और माता का नाम लीलाबाई यादव है। डॉ मोहन यादव ने अपने जीवन की शुरुआत भजिए की दुकान चलाने से की थी. 1965 में गीता कॉलोनी निवासी पूनमचंद यादव के घर जन्मे मोहन यादव का शुरुआती जीवन काफी ग़रीबी में बीता, उनके पिता पूनम यादव और उनके चाचा शंकर लाल यादव की मालीपुर स्थित शराब की दुकान के सामने भजिए की दुकान थी मोहन यादव भी अपने पिता और चाचा का हाथ बंटाते थे। मोहन यादव ने अपनी शिक्षा में एमबीए, एलएलबी के साथ पीएचडी भी किया है मोहन यादव आरएसएस संघ से जुड़े हुए थे और संघ के ही एक प्रोग्राम में मोहन यादव की मुलाकात सीमा के परिवार वालों से हुई थी और उसके बाद सीमा से उनकी शादी साल 1994 में उज्जैन में परिवार वालों की मर्जी से हुई।
संक्षिप में जीवन परिचय
राजनीतिक कैरियर
मोहन यादव का राजनैतिक कैरियर की शुरूआत सन् 2013 से हुई थी जब उन्होंने भाजपा के टिकट पर मध्य प्रदेश राज्य के विधान सभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण सीट से चुनावी मैदान पर उतरे और पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2018 मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में, वह एक बार फिर से मैदान में उतरे और उज्जैन दक्षिण सीट से दूसरी बार विधायक बने। उन्होंने मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। 2 जुलाई 2020 को उन्होंने श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अभी हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव 2023 में वह तीसरी बार विधायक चुने गए इसी के साथ मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री की घोषणा भी की गई हैं। जिसमे मोहन यादव को मध्य प्रदेश का 19वा मुख्यमंत्री बनाया गया हैं। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई हैं। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। वह उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वह तीसरी बार विधायक बने हैं। मोहन यादव को मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया हैं।
मोहन यादव को आरएसएस संघ का करीबी बताया जाता हैं। जानकारी के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने खुद मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा,मोहन यादव ने माधव साइंस कॉलेज से पढ़ाई की हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रह चुके हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे। वे भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य रह चुके हैं। वे भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य रह चुके हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रमुख पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
👉Click here to join My YouTube channel 👈
👉Click here to join My Telegram group 👈
ये भी पढ़ें 👉👇
👉मोहन यादव मध्य प्रदेश राज्य के वर्तमान मुख्य मंत्री 2023
👉भजन लाल शर्मा राजस्थान राज्य के वर्तमान मुख्य मंत्री 2023
👉विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्य मंत्री 2023