कक्षा 11वी भूगोल यूपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024- 25 का सम्पूर्ण हल
Class 11th geography up board half yearly exam paper solution 2024-25
नमस्कार दोस्तों हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 11वी भूगोल के अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024- 25 का सम्पूर्ण हल बताने जा रहे हैं इस लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े यदि कुछ पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट करे
अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024-25
कक्षा - 11वी
विषय - भूगोल
समय - 3घंटा पूर्णांक : 70
खण्ड 'क' वस्तुनिष्ठ प्रश्न
बहुविकल्पीय प्रश्न 1×20=20
निर्देश : निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर में चार विकल्प दिये गये हैं, सही विकल्प का चयन कीजिए।)
(1) निम्नलिखित में से किस लक्षण को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है ?
(क) पत्तन
(ख) मैदान
(ग) सड़क
(घ) जल उद्यान
उत्तर – (ख) मैदान
(2) निम्नलिखित में से कौन भू-गर्म की जानकारी का प्रत्यक्ष साधन है ?
(क) भूकम्पीय तरंग
(ख) गुरुत्वाकर्षण बल
(ग) ज्वालामुखी
(घ) पृथ्वी का चुम्बकत्व
उत्तर – (ग) ज्वालामुखी
(3) बिग बैंग सिद्धान्त देने का श्रेय किस वैज्ञानिक को प्राप्त है ?
(क) रिमड को
(ख) रसेल
(ग) लाप्लास को
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (घ) इनमें से कोई नहीं
(4) पृथ्वी की उत्पत्ति हुई है -
(क) नैबुला गैसीय पिण्ड द्वारा
(ख) आकाशगंगा द्वारा
(ग) दो पिण्डों के टकराव द्वारा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) नैबुला गैसीय पिण्ड द्वारा
(5) पेड़ पौधों के सड़े-गले पदार्थ तथा जीवाणुओं के अवशेष क्या कहलाते हैं?
(क) मृदा
(ख) ह्यूमस
(ग) अरदन
(घ) सन्निघर्षण
उत्तर – (ख) ह्यूमस
(6) एक गहरी घाटी जिसकी विशेषता सीढ़ीनुमा खड़े ढाल होते हैं किस नाम से जानी जाती है ?
(क) Uआकार की घाटी
(ख) आन्धी घाटी
(ग) गॉर्ज
(घ) कैनियन
उत्तर –(घ) कैनियन
(7) निम्न में से किस शहर में दिन ज्यादा लम्बा होता है ?
(क) तिरूवन्तपुरम
(ख) हैदराबाद
(ग) चण्डीगढ़
(घ) नागपुर
उत्तर – (ग) चण्डीगढ़
(8) निम्न में से किस अक्षांश पर 21 जून की दोपहर सूर्य को किरणे सीधी पड़ती है?
(क) विषुवत वृत्त पर
(ख) 23.5° उत्तर
ग) 66.5° दक्षिण
घ) 66.5° उत्तर
उत्तर – (ख) 23.5° उत्तर
(9) कौन सी नदी 'बंगाल का शोक' के नाम से जानी जाती है?
(क) गंडक
(ख) कोसी
(ग) सोन
(घ) दामोदर
उत्तर – (घ) दामोदर
(10) निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अंश घाटी में बहती है ?
(क) सोन
(ख) यमुना
(ग) नर्मदा
(घ) लूनी
उत्तर – (ग) नर्मदा
(11) उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी पर्वतमाला की प्रमुख पर्वतश्रेणी है -
(क) वृहत हिमालय
(ख) मध्य हिमालय
(ग) शिवालिक
(घ) ये सभी
उत्तर – (घ) ये सभी
(12) निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है ?
(क) चीन
(ख) फ्राँस
(ग) मिस्र
(घ) ईरान
उत्तर – (क) चीन
(13) निम्नलिखित में से किस राज्य में दक्षिण-पश्चिमी मानसून द्वारा वर्षा नहीं होती है ?
(क) पंजाब
(ख) तमिलनाडु
(ग) कर्नाटक
(घ) राजस्थान
उत्तर – (ख) तमिलनाडु
(14) जाड़े के आरम्भ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस कारण होती है?
(क) दक्षिण पश्चिम मानसून
(ख) उत्तर-पूर्वी मानसून
(ग) शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात
(घ) स्थानीय वायु परिसंचरण
उत्तर – (ख) उत्तर-पूर्वी मानसून
(15) गहरे लम्बे व विस्तृत गर्व या बेसिन जिनके शीर्ष दीवानुमा खड़े ढाल वाले व किनारे खड़े व अवतल होते हैं। उन्हें क्या कहते हैं ?
(क) सर्क
(ख) पार्श्विक हिमोढ़
(ग) घाटी हिमनद
(घ) एस्कर
उत्तर – (क) सर्क
(16) निम्नलिखित में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी में बहती है ?
(क) सोन
(ख) यमुना
(ग) नर्मदा
(घ) लूनी
उत्तर – (ग) नर्मदा
(17) समुद्री नमक, पराग, राख, धुएँ, कालिमा महीन मिट्टी किससे सम्बन्धित है?
(क) गैस
(ख) जलवाष्प
(ग) धूलकण
(घ) उल्कापात
उत्तर – (ग) धूलकण
(18) वृहत संचलन कितने प्रकार का होता है ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर – (ग) तीन
(19) इनमें से कौन-सी लघु प्लेट नहीं है ?
(क) नजका
(ख) फिलिपिन
(ग) अरब
(घ) अण्टार्कटिक
उत्तर – (घ) अण्टार्कटिक
(20) निहारिका परिकल्पना का सम्बन्ध किस वैज्ञानिक से है ?
(क) काण्ट'
(ख) बफन
(ग) लाप्लास
(घ) मोल्टन
उत्तर – (क) काण्ट
खण्ड 'ख' वर्णनात्मक प्रश्न
(1) डेल्टा किसे कहते हैं?
उत्तर –नदी के मुहाने पर बनने वाले त्रिभुजाकार भू-आकार को डेल्टा कहते हैं. यह नदी द्वारा लाए गए तलछट के जमाव से बनता है. डेल्टा, नदी के प्रवाह में बहने वाले तलछट के ठहरने और फैलने से बनता है. डेल्टा शब्द ग्रीक अक्षर डेल्टा (Δ) से आया है, जिसका आकार त्रिभुज जैसा होता है
(2) तटीय सीमाओं से संलग्न राज्यों के नाम बताइए ।
उत्तर –भारत के नौ राज्य और चार केंद्र शासित प्रदेश तटीय सीमा बनाते हैं:
राज्य: गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
केंद्र शासित प्रदेश: दमन और दीव, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
(3) अपक्षय एवं अपरदन में क्या मौलिक अन्तर है ?
उत्तर – पृथ्वी की सतह पर होने वाली अपक्षय और अपरदन प्रक्रियाओं में मुख्य अंतर यह है कि अपक्षय में चट्टानें टूटती हैं, जबकि अपरदन में टूटी चट्टानों का परिवहन होता है।
(4) भूगोल के आधुनिक स्वरूप के जनक कौन हैं ?
उत्तर –आधुनिक भूगोल के जनक अलेक्ज़ेंडर वॉन हम्बोल्ट को माना जाता है. अलेक्ज़ेंडर वॉन हम्बोल्ट एक जर्मन यात्री, वैज्ञानिक, और भूगोलवेत्ता थे. उन्होंने आधुनिक भूगोल को वैज्ञानिक और दार्शनिक आधारों पर विकसित किया।
(5) प्रकाश वर्ष से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – प्रकाश वर्ष, खगोलीय दूरी को मापने की एक इकाई है. यह वह दूरी है जिसे प्रकाश एक साल में तय करता है. प्रकाश की रफ़्तार 3,00,000 किलोमीटर प्रति सेकंड होती है. इस हिसाब से, एक प्रकाश वर्ष की दूरी करीब 9.46 ट्रिलियन किलोमीटर होती है. प्रकाश वर्ष को 'ly' या 'lyr' से दर्शाया जाता है
(6) हमारे नक्षत्र पुंज का क्या नाम है ?
उत्तर – हमारे नक्षत्र पुंज का नाम नक्षत्र चक्र है. यह चंद्रमा के पृथ्वी के चारों ओर घूमने के रास्ते से मिलकर बना है. चंद्रमा को नक्षत्रों का अधिपति माना जाता है।
(7) सीमा से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर – सीमा का मतलब है, किसी बिंदु या रेखा को निर्धारित करना, जिसके आगे कोई चीज़ नहीं जा सकती या जाने की अनुमति नहीं है. सीमा शब्द के कई मतलब हो सकते हैं।
(8) भूगोल को परिभाषित कीजिए।
उत्तर – ऐसा शास्त्र जिसमें पृथ्वी तल के ऊपरी स्वरूप, प्राकृतिक, राजनीतिक विभागों का अध्ययन तथा विवेचन किया जाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
निर्देश: निम्न प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 शब्दों में लिखना है।4×5=20
(9) भूगर्भीय तरंगे क्या हैं ?
उत्तर – पृथ्वी के अंदरूनी भाग से गुज़रने वाली तरंगों को भूगर्भीय तरंगें कहते हैं. ये तरंगें, पृथ्वी के अंदरूनी भाग में ऊर्जा मुक्त होने के दौरान पैदा होती हैं और सभी दिशाओं में आगे बढ़ती हैं. भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, भूस्खलन, और बड़े मानव निर्मित विस्फोट जैसे कारणों से भूगर्भीय तरंगें पैदा होती हैं।
(10) भारत में ठण्डा मरूस्थल कहाँ स्थित है ? इस क्षेत्र की मुख्य श्रेणियों के नाम बताइए।
उत्तर – भारत में ठंडा मरुस्थल, हिमालय में स्थित है और इसे लद्दाख के नाम से जाना जाता है:
(i)यह जम्मू और कश्मीर के पूर्व में स्थित है.
(ii)यह चीन के साथ सीमा साझा करता है.
(iii)यह दक्षिण में ज़ांस्कर पर्वत और उत्तर में काराकोरम पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है.
(iv)यह मानसून से प्रभावित नहीं होता क्योंकि यह हिमालय के वर्षा छाया क्षेत्र में स्थित है.
(v)इस क्षेत्र में वर्षा प्रतिवर्ष 10 सेमी से भी कम होती है.
(vi)लद्दाख को 'दर्रो की भूमि' के नाम से भी जाना जाता है.
(Vii)इसकी स्थलाकृति बंजर है और आबादी अलग-अलग घाटियों की नदी के किनारे बसी हुई है.
(Viii)इस क्षेत्र की मुख्य श्रेणियाँ काराकोरम, जास्कर और पीरपंजाल हैं.
(11) भारत की चार प्रमुख ऋतुओं के नाम लिखकर उनका संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर – भारत की चार प्रमुख ऋतुएं और उनका संक्षिप्त वर्णन
ग्रीष्म ऋतु– यह ऋतु ज्येष्ठ से आषाढ़ के बीच होती है. इस ऋतु में सूरज की किरणें ज़्यादा पड़ती हैं और दिन बड़े होते हैं.
वर्षा ऋतु– यह ऋतु श्रावण से भाद्रपद के बीच होती है. इसे मॉनसून भी कहते हैं. इस ऋतु में बारिश होती है और कई त्योहार आते हैं
शरद ऋतु–यह ऋतु आश्विन से कार्तिक के बीच होती है. इसे अंग्रेज़ी में ऑटम कहते हैं. इस ऋतु में मौसम की गर्मी कम हो जाती है और शरदीय नवरात्र और विजयदशमी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं.
हेमंत ऋतु - इसे अंग्रेज़ी में विंटर कहते हैं. इस ऋतु में रातें लंबी होती हैं और दिन छोटे होते हैं.
(12) भारत में नदियों को आपस में जोड़ने के सामाजिक-आर्थिक लाभ क्या हैं?
उत्तर – भारत में नदियों को आपस में जोड़ने से कई सामाजिक-आर्थिक फ़ायदे हो सकते हैं:
(i)इससे बाढ़ और सूखे जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है.
(ii)पर्याप्त मात्रा में पानी होने से पीने के पानी की समस्या हल हो सकती है.
(iii) इससे जल संकट से जूझ रहे कई क्षेत्रों में मदद मिल सकती है.
(iv)इससे सिंचाई क्षमता बढ़ सकती है.
(v)इससे जलविद्युत उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है.
(vi)इससे दक्षिण भारत की नदियों के जल-स्तर में सुधार हो सकता है और साल भर जल-मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
(vii)इससे परिवहन के ज़रिए प्रदूषण कम हो सकता है और आर्थिक विकास में मदद मिल सकती है।
(viii)इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है और पैदावार बढ़ सकती है.
(13) साइबेरिया के मैदान में वार्षिक तापान्तर सर्वाधिक होता है। क्यों? वायुमण्डल के संघटन की व्याख्या करें ?
उत्तर – साइबेरिया में वार्षिक तापमान का अंतर ज़्यादा होने की वजह है, उच्च दबाव की वजह से हवा जमीन के करीब संपीड़ित हो जाती है और गर्म हो जाती है. इसके अलावा, उच्च दबाव की वजह से बादल दूर हो जाते हैं, जिससे सूरज की रोशनी ज़्यादा अंदर आ पाती है और तापमान बढ़ जाता है।
वायुमण्डल के संघटन की व्याख्या –पृथ्वी के वायुमंडल का संघटन इस प्रकार है:
वायुमंडल में 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन, 1% अन्य गैसें होती हैं.
वायुमंडल में 0.93% आर्गन, 0.03% कार्बन डाई ऑक्साइड, और अल्प मात्रा में हाइड्रोजन, हीलियम, ओज़ोन, निऑन, जेनान जैसी गैसें भी होती हैं.
वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा 3% से 5% तक होती है.
वायुमंडल में मौजूद गैसें तापमान और दबाव जैसी विशेषताओं के आधार पर परतों में बंटी होती हैं
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखना है)
(14) भूगोल की परिभाषा दीजिए तथा इसकी विषय वस्तु बताइए।
अथवा
बिग बैंग सिद्धान्त का विस्तार से वर्णन करें।
उत्तर – बिग बैंग सिद्धांत, ब्रह्मांड की उत्पत्ति और विस्तार की वैज्ञानिक परिकल्पना है. इस सिद्धांत के मुताबिक, करीब 13.7 अरब साल पहले ब्रह्मांड एक बेहद गर्म और सघन बिंदु में था. कुछ अज्ञात वजहों से इस बिंदु में विस्फोट हुआ और इसके बाद ब्रह्मांड का विस्तार शुरू हो गया. इस विस्फोट के साथ ही ब्रह्मांड के कण एक-दूसरे से दूर भागने लगे. इस विस्तार के साथ-साथ ब्रह्मांड का तापमान भी कम होता गया.
बिग बैंग सिद्धांत के बारे में कुछ और बातें
(i)बिग बैंग सिद्धांत के मुताबिक, ब्रह्मांड का विस्तार आज भी जारी है।
(ii)इस विस्फोट से ही आकाशगंगाएं और तारे बने।
(iii)इसी विस्फोट से बिखरे पदार्थ से पृथ्वी का भी निर्माण हुआ
(iv)बिग बैंग सिद्धांत को सबसे पहले जॉर्ज लेमैत्रे ने प्रस्तावित किया था. लेमैत्रे एक रोमन कैथोलिक पादरी और वैज्ञानिक थे.
(V)ऐडविन हबल ने कहा था कि ब्रह्मांड का निरंतर विस्तार हो रहा है.
(Vi)आकाशगंगाओं का हमसे सभी दिशाओं में दूर जाना, बिग बैंग विस्फोट का ही नतीजा है.
(15) अक्षांश और पृथ्वी के अक्ष का झुकाव किस प्रकार पृथ्वी की सतह पर प्राप्त होने वाली विकिरण की मात्रा को प्रभावित करते हैं?6
अथवा
भारत की मानसून ऋतु का वर्णन कीजिए।
उत्तर – मानसून या पावस, मूलतः हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं। ये ऐसी मौसमी पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक, प्रायः चार माह सक्रिय रहती है।
मानचित्र सम्बन्धी भारत के रेखा मानचित्र पर दर्शाइए ।1×5=5
(1) उड़ीसा की राजधानी
(2) बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदी
(3) ऊष्ण कटिबंधीय सदाबहार एवं अर्धसदाबहार वन
(4) लद्दाख श्रेणी
(5) 50 सेमी० से कम वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र
विश्व के रेखा मानचित्र पर दर्शाइए।1×5=5
(1) अमेरिका का सबसे बड़ा नगर
(2) चीनी का कटोरा कहा जाने वाला देश
(3) विश्व का सबसे बड़ा बन्दरगाह
(4) ब्रिटेन की राजधानी
(5) लौह इस्पात केन्द्र वाला प्रमुख देश
ये भी पढ़ें 👉
👉कक्षा 11वी गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024-25
👉Class 11th English half yearly paper 2024
👉कक्षा 11वी नागरिक शास्त्र अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024-25
👉कक्षा 11वी हिंदी अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024-25 का सम्पूर्ण हल
👉कक्षा 11वी भूगोल यूपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल
👉कक्षा 11वी अर्थशास्त्र अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर यूपी बोर्ड 2024-25
👉कक्षा 11वी भौतिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2024-25