a

कक्षा 9वी विज्ञान यूपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2024- 25।।Class 9th science up board half yearly paper full solution

 Class 9th science up board half yearly paper full solution 2024-25

कक्षा 9वी विज्ञान यूपी बोर्ड अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर का सम्पूर्ण हल 2024- 25


नमस्कार दोस्तों हम आपको अपनी इस पोस्ट में कक्षा 9वी विज्ञान के अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024- 25 का सम्पूर्ण हल बताने जा रहे हैं इस लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े यदि कुछ पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट करे।


      अर्द्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2024- 25


                     कक्षा-9वी 


                    विषय-विज्ञान


समय 3 घंटा                               पूर्णांक: 70


               [ खण्ड-'अ' वस्तुनिष्ठ प्रश्न ]

बहुविकल्पीय प्रश्न


उपखण्ड-क


1. यदि मैग्नीशियम की संयोजकता 2 तथा नाइट्रोजन की 3 है, तो मैग्नीशियम नाइट्राइड का आण्विक सूत्र होगा- 1


(a) MgN2


(b) Mg3N2 


(c) Mg2N3


(d) MgN


2. सीसा का प्रतीक है


(a) Ca


(b) CO


(c) Pb


(d) Ag


3. निम्न में से कौन-सा एक परमाण्विक अणु है-


(a) N2


(b) Cl2


(c) O2


(d) He


4. अमोनियम कार्बोनेट का सही अणु सूत्र है-


(a) NH4CO3


(b) (NH4)2 CO3


(c) (NH4)2


5. परमाणु है-


(a) अविभाज्य


(b) विभाज्य


(c) अणुओं से निर्मित


(d) तत्व का वह सूक्ष्मतम कण जो स्वतन्त्र अवस्था में रह सकता है।


6. निम्नलिखित में से तत्व नहीं है-


(a) ऑक्सीजन


(b) ब्रोमीन


(c) कागज


(d) जस्ता


7. जल है-


(a) मिश्रण


(b) धातु


(c) यौगिक


(d) तत्व


8. हृदय पेशियाँ होती हैं-


(a) रेखित एवं ऐच्छिक


(b) अरेखित एवं ऐच्छिक


(c) अरेखित एवं अनैच्छिक


(d) स्वतः उत्पादित प्रेरणा द्वारा उत्तेजित या रेखीय एवं अनैच्छिक


                [ उपखण्ड-ख ]


9. अस्थि किस प्रकार का ऊतक है-1


(a) संवहन ऊतक


(b) तन्त्रिका ऊतक


(c) संयोजी ऊतक


(d) पेशी ऊतक


10. वाहिकाएँ तथा वाहिनिकाएँ भाग होती हैं-1


(a) जाइलम की


(b) फ्लोएम की


(c) प्राविभाजी ऊतक की


(d) पेशी ऊतक की


11. जीवद्रव्य की सततता कोशिका से निश्चित होती है-1


(a) पर्णरन्ध द्वारा


(b) वाहिनिकाओं द्वारा


(c) प्लाज्मोडेस्मेटा द्वारा


(d) वाहिकाओं द्वारा


12. आनुवंशिक सूचना का वाहक (प्रायः) होता है-1


(a) r-RNA


(b) m-RNA


(c) DNA


(d) t-RNA


13. कोशिका के अन्दर प्रोटीन संश्लेषण होता है-1


(a) राइबोसोम


(b) संयोजी ऊतक


(c) वाहिकाओं में


(d) वाहिनिकाओं में


               [ उपखण्ड-ग ]


14. यदि दो राशियों का ग्राफ सरल रेखा हो, तो दोनों राशियाँ -1


(a) अचर होती हैं


(c) अनुक्रमानुपाती होती है


(b) व्युत्क्रमानुपाती होती है


(d) बराबर होती हैं


15. किसी m द्रव्यमान की वस्तु जिसका v वेग है, का संवेग क्या होगा-


(a) (mv)²


(b) mv²


(c) (mv²)²


(d) mv


16. 5 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड 10 मी/से. नियत वेग से एक सरल रेखीय गति में चलता है पिण्ड पर परिणामी बल कार्य कर रहा है- 1


(a) 50 न्यूटन


(b) 0.5 न्यूटन


(c) शून्य


(d) 2 न्यूटन


17. 1 न्यूटन बल, वह बल है जो 1 किग्रा द्रव्यमान की वस्तु में त्वरण उत्पन्न कर दे - 1

(a) 1 मी/से²


(b) मी/से2


(c) 0.1 मी/से²


(d) 10 मी/से²


18. यदि दो वस्तुओं A तथा B का द्रव्यमान क्रमशः 6 किग्रा तथा 34 किग्रा हो तो- 1


(a) Aका जड़त्व B से अधिक होगा


(b) B का जड़त्व A से अधिक होगा


(c) A तथा B का जड़त्व बराबर होगा


(d) A तथा B का जड़त्व शून्य होगा


19 . घनत्व का S.I. मात्रक है-


(a) g/m³


(b)kg/m³


(c) m/g


(d) कोई मात्रक नहीं


20. निम्न में कौन सदिश राशि नहीं है-


(a) वेग


(b) बल


(c) संवेग


(d) दूरी


[ खण्ड 'ब': वर्णनात्मक प्रश्न ]


             उपखण्ड-क


लघु उत्तरीय प्रश्न


1.(क) निम्न में कितने परमाणु विद्यमान है-


(अ) H2S अणु एवं

उत्तर – 3 परमाणु 


(ब) (PO4)- ³आयन

उत्तर – 5


(ख) निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिए-


(अ) बुझा हुआ चूना

उत्तर – Ca,O,H

(ब) हाइड्रोजन ब्रोमाइड

उत्तर – H,Br

(स) बेकिंग पाउडर(खाने वाला सोडा)

उत्तर – Na,H,C,O

(द) पोटैशियम सल्फेट

उत्तर – K,S,O


2. "उच्च ताप पर वायु में गर्म करने से चूने के पत्थर (CaCO3 ) का भार कम हो जाता है, परन्तु लोहे का भार बढ़ जाता है।" ये तथ्य द्रव्यमान संरक्षण नियम की पुष्टि किस प्रकार करते हैं।4


3. निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए- H2 ,O2, Cl2, CH4, C2H6, C2H4,NH3एवं CH3OH


                    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


4. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं?

उत्तर – यह मॉडल परमाणु की स्थिरता की व्याख्या करने में असमर्थ था. 

 

यह मॉडल कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था के बारे में कुछ नहीं बताता. 

 

नाभिक के चारों ओर घूमने वाला इलेक्ट्रॉन ऊर्जा त्याग देता है और गिर जाता है. 

 

गोलाकार कक्ष में चक्रण करते हुए इलेक्ट्रॉन स्थायी नहीं रह सकता. 

 

विद्युत चुंबकीय विकिरण विद्युत गति से ऊर्जा ले जाएगा, जिससे कक्षाएँ धीरे-धीरे सिकुड़ जाएँगी.

अथवा


स्थिर अनुपात के नियम को उदाहरण सहित समझाइए।


                      [ उपखण्ड-ख]


लघु उत्तरीय प्रश्न


5. ऊतक क्या है? बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है? 4

उत्तर – ऊतक, किसी जीव के शरीर में मौजूद कोशिकाओं का समूह होता है. इन कोशिकाओं की उत्पत्ति एक जैसी होती है और वे एक खास काम करती हैं. ज़्यादातर ऊतकों का आकार और आकृति एक जैसा होता है. हालांकि, कभी-कभी कुछ ऊतकों के आकार और आकृति में अंतर हो सकता है, लेकिन उनकी उत्पत्ति और काम एक जैसे ही होते हैं. 

 

ऊतक, किसी जीव के निर्माण खंडों में से एक होता है. 

 

बहुकोशिकीय जीवों में ऊतकों का इस्तेमाल कई तरह से होता है: 

 

बहुकोशिकीय जीवों में लाखों कोशिकाएं होती हैं, जो मिलकर ऊतक बनाती हैं. ये ऊतक शरीर में एक खास जगह पर खास काम करते हैं.

ऊतकों में श्रम विभाजन होता है, यानी अलग-अलग ऊतकों में अलग-अलग काम होता है.

ऊतकों के कारण ही बहुकोशिकीय जीवों में कार्यों का दक्षतापूर्ण संचालन होता है

6. रंध्र के क्या कार्य हैं?उत्तर – गैसों का आदान-प्रदान: रंध्रों के ज़रिए पौधों के अंदर और बाहर गैसों का आदान-प्रदान होता है. प्रकाश संश्लेषण और श्वसन के दौरान वातावरण से गैसों का विनिमय रंध्रों के ज़रिए ही होता है


वाष्पोत्सर्जन: रंध्रों के ज़रिए वाष्पोत्सर्जन होता है. वाष्पोत्सर्जन के ज़रिए पौधे से ज़्यादा पानी निकलने से रुकता है, खासकर कम आर्द्रता या ज़्यादा तापमान में. 

 

नमी संतुलन: जलवायु परिस्थितियों के हिसाब से रंध्र अपने छिद्रों को बंद या खोलते हैं, जिससे नमी संतुलन बना रहता है. 

 

पानी की आवाजाही का विनियमन: रंध्रों के ज़रिए पानी की आवाजाही का विनियमन होता है. 

 

पानी का वाष्पीकरण: रंध्रों के छिद्रों के ज़रिए पानी वाष्पीकृत होता है. 

 

रंध्र, पत्तियों, तनों, और अन्यांगों की बाहरी त्वचा में पाए जाते हैं. कई पौधों में रंध्र दिन में खुले रहते हैं और रात में बंद हो जाते हैं


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


7.तन्त्रिका ऊतक की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।6


अथवा


पौधों में जटिल ऊतक क्या है? इनका संक्षेप में सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर – पौधों में जटिल ऊतक, कई तरह की कोशिकाओं का समूह होता है. ये कोशिकाएं एक-दूसरे के साथ व्यवस्थित रूप से जुड़ी होती हैं और एक इकाई के रूप में काम करती हैं. जटिल ऊतक, पौधों के ऊपरी और निचले हिस्सों में पानी, कार्बनिक खनिज, और पदार्थों की आपूर्ति करते हैं।


                 [ उपखण्ड-ग]


लघु उत्तरीय प्रश्न


8. हम एक लकड़ी के बक्से को 200 N बल लगाकर उसे नियत वेग से फर्श पर धकेलते हैं। बक्से पर लगने वाला घर्षण बल क्या होगा ?


9. न्यूटन का गति का प्रथम नियम क्या है? एक उदाहरण दीजिए।4

उत्तर – न्यूटन के गति का पहला नियम कहता है कि कोई भी वस्तु तब तक स्थिर रहेगी या एकसमान गति से चलती रहेगी, जब तक उस पर कोई बाहरी बल न लगाया जाए

(i)अगर कोई वस्तु विरामावस्था में है, तो वह विरामावस्था में ही रहेगी.

(ii)अगर कोई वस्तु गतिमान है, तो वह उसी वेग और दिशा में गतिमान रहेगी


इस नियम को जड़त्व का नियम भी कहा जाता है. जड़त्व किसी वस्तु की विशेषता है, जिसके कारण वह स्थिर या गति में रहने की प्रवृत्ति रखती है


10. (i) यदि किसी वस्तु पर परिणामी बाह्य बल शून्य है, तो क्या वस्तु अवश्य ही विरामावस्था में होगी? 2+2=4

उत्तर – हां, अगर किसी वस्तु पर लगने वाले सभी बाहरी बलों का परिणामी बल शून्य है, तो वस्तु विरामावस्था में रहेगी

अगर कोई वस्तु विरामावस्था में है, तो उस पर कोई असंतुलित बल कार्य न करने तक वह विरामावस्था में बनी रहेगी.



(ii) बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से क्यों बाँधा जाता है?

उत्तर – बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से बांधने की सलाह दी जाती है, क्योंकि गति के जड़त्व के कारण सामान गिर सकता है

जब बस तेज़ गति से चल रही होती है और अचानक दिशा बदलती है, तो सामान भी उसी दिशा में गतिमान रहने की कोशिश करता है. इससे सामान छत से नीचे गिर सकता है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


11. न्यूटन का गति का दूसरा नियम बताइये। इसके आधार पर बल के मात्रक की परिभाषा दीजिए। 6

उत्तर – न्यूटन के गति का दूसरा नियम कहता है कि किसी वस्तु पर लगने वाला बल, वस्तु के द्रव्यमान और त्वरण के गुणनफल के बराबर होता है. इसे इस तरह से लिखा जा सकता है F=ma


वह बल जो 1 किग्रा के पिंड में 1 मीटर / सेकंड² का त्वरण पैदा कर देता है, उसे एक न्यूटन बल कहते हैं.


यानी, 1 N = 1 किग्रा मी/से²


अथवा


एक बस की गति 5s में 80 km/h-¹ से घटकर 60 km/h¹ हो जाती है। बस का त्वरण ज्ञात कीजिए।

                   [ ANSWER ]


1-(b) Mg3N2

2-(c) Pb

3-(d) Ne

4- (b) (NH4)2 CO3

5.(a) अविभाज्य

6.(c) कागज 

7.(c) यौगिक 

8.(d) रेखीय एवं अनैच्छिक 

9.(c) संयोजी ऊतक

10.(a) जाइलम की

11.(b) वाहिनिकाओं द्वारा

12.(c) DNA

13.(a) राइबोसोम

14.(c) अनुक्रमानुपाती होती है

15.(d) mv

16.(c) शून्य

17.(a) 1 मी/से²

18.(b) B का जड़त्व A से अधिक होगा

19.(b)kg/m एक³

20.(d) दूरी 





ये भी पढ़ें 👉

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad