Class 10 Science Half Yearly Paper 2026 with Solution | कक्षा 10 विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 70 Marks Solved
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट Subhanshclasses.com पर यदि आप गूगल पर कक्षा दसवीं विज्ञान के अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2026 देखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हो ।
Class 10 Science Half Yearly Paper 2026 - 70 Marks
Original Paper + Full Solution | भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान | PP 6-7
✅ NCERT Based - Q1 से Q31 तक पूरा हल
खंड 'अ' - बहुविकल्पीय प्रश्न (20 Marks)
1) कौन-सी रासायनिक अभिक्रिया है? (a) बर्फ पिघलना (b) जल वाष्पीकरण (c) लोहे पर जंग लगना (d) काँच टूटना
उत्तर: (c) लोहे पर जंग लगना - नया पदार्थ Fe2O3 बनता है।
2) Mg रिबन वायु में जलाने पर बनता है? (a) MgCl2 (b) MgO (c) MgCO3 (d) MgSO4
उत्तर: (b) MgO - 2Mg + O2 → 2MgO सफेद राख।
3) कौन-सी विस्थापन अभिक्रिया है?
उत्तर: (c) Zn + CuSO4 → ZnSO4 + Cu - Zn ज्यादा क्रियाशील।
4) pH = 2 वाला विलयन है—
उत्तर: (a) प्रबल अम्लीय - pH 0-3 प्रबल अम्ल।
5) नीला लिटमस अम्ल में?
उत्तर: (b) लाल - अम्ल नीले को लाल, क्षार लाल को नीला।
6) प्रबल क्षार है? (a) NH4OH (b) KOH (c) Mg(OH)2 (d) Al(OH)3
उत्तर: (b) KOH - NaOH, KOH प्रबल क्षार।
7) भोजन के पाचन की प्रक्रिया है?
उत्तर: (b) जैव प्रक्रम / रासायनिक प्रक्रम - एंजाइम द्वारा अपघटन।
8) पौधों में जल परिवहन?
उत्तर: (b) जाइलम - फ्लोएम भोजन ले जाता है।
9) ऑक्सीजन परिवहन?
उत्तर: (b) हीमोग्लोबिन - RBC में होता है।
10) प्रकाश संश्लेषण के लिए गैस?
उत्तर: (c) CO2 - 6CO2 + 6H2O → C6H12O6 + 6O2
11) तंत्रिका तंत्र की इकाई?
उत्तर: (b) न्यूरॉन
12) प्रकाश की ओर वृद्धि?
उत्तर: (c) प्रकाशानुवर्तन
13) प्रतिवर्ती क्रिया नियंत्रण?
उत्तर: (b) मेरुरज्जु
14) अंतःस्रावी ग्रंथि स्राव?
उत्तर: (c) हार्मोन
15) परावर्तन में i और r का संबंध?
उत्तर: (c) i = r
16) उत्तल दर्पण फोकस चिन्ह?
उत्तर: (a) धनात्मक (+) - अवतल का ऋणात्मक।
17) निकट दृष्टि दोष में लेंस?
उत्तर: (b) अवतल लेंस
18) नेत्र में प्रकाश मात्रा नियंत्रक?
उत्तर: (c) परितारिका (Iris) - पुतली को छोटा-बड़ा करती है।
19) श्वेत प्रकाश 7 रंगों में बंटना?
उत्तर: (c) विक्षेपण (Dispersion)
20) स्पष्ट दृष्टि न्यूनतम दूरी?
उत्तर: (c) 25 cm
खंड 'ब' - वर्णनात्मक प्रश्न - उपखंड A (रसायन विज्ञान)
लघु उत्तरीय - 12 Marks
21) रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? दो लक्षण?
जब पदार्थ मिलकर नए गुण वाला पदार्थ बनाए। लक्षण: 1. रंग परिवर्तन 2. गैस निकलना / ताप परिवर्तन / अवक्षेप बनना।
22) समीकरण संतुलित कीजिए:
(i) 3Fe + 4H2O → Fe3O4 + 4H2
(ii) 4Al + 3O2 → 2Al2O3
23) अम्ल और क्षार में 4 अंतर:
| अम्ल | क्षार |
|---|---|
| स्वाद खट्टा, नीले लिटमस को लाल | स्वाद कड़वा, लाल लिटमस को नीला |
| pH < 7 | pH > 7 |
| Ex: HCl, H2SO4 | Ex: NaOH, KOH |
विस्तृत उत्तरीय - 6 Marks
24) रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार:
1. संयोजन: CaO+H2O→Ca(OH)2
2. वियोजन: CaCO3→CaO+CO2
3. विस्थापन: Zn+CuSO4→ZnSO4+Cu
4. द्वि-विस्थापन: AgNO3+NaCl→AgCl+NaNO3
5. Redox: CuO+H2→Cu+H2O
अथवा - pH स्केल क्या है? दैनिक जीवन में 4 महत्व:
pH - H+ आयन सांद्रता का स्केल 0-14।
1. पेट का pH 1-2, ज्यादा अम्लता पर एंटासिड। 2. मुंह का pH 5.5 से कम पर दांत सड़ना। 3. मिट्टी का pH 6-7 फसल के लिए। 4. अम्लीय वर्षा (pH <5.6) पौधों को नुकसान।
उपखंड B - जीव विज्ञान
25) प्रकाश संश्लेषण - समीकरण:
6CO2 + 6H2O --(सूर्य प्रकाश, क्लोरोफिल)--> C6H12O6 + 6O2 - पत्ती में होता है।
26) प्रतिवर्ती क्रिया क्या है? प्रतिवर्ती चाप:
अचानक, अनैच्छिक प्रतिक्रिया - गर्म पर हाथ हटाना। चाप: ग्राही → संवेदी तंत्रिका → मेरुरज्जु → प्रेरक तंत्रिका → पेशी।
अथवा - पादप हार्मोन: ऑक्सिन (प्रकाश की ओर वृद्धि), जिबरेलिन (लंबाई), साइटोकाइनिन (विभाजन), ABA (वृद्धि रोकना), एथिलीन (फल पकाना)।
27) मानव पाचन तंत्र - क्रम: मुख (एमाइलेज) → ग्रासनली (क्रमाकुंचन) → आमाशय (HCl+पेप्सिन) → छोटी आंत (पित्त, अग्न्याशय रस से पूर्ण पाचन, विल्ली से अवशोषण) → बड़ी आंत (जल अवशोषण) → गुदा।
[चित्र में: मुख गुहा, ग्रासनली, आमाशय, यकृत, अग्न्याशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, गुदा]
उपखंड C - भौतिक विज्ञान - 24 Marks
28) परावर्तन नियम + अंतर:
नियम: 1) i=r 2) आपतित, परावर्तित, अभिलंब एक तल में।
नियमित - चिकनी सतह, स्पष्ट प्रतिबिंब। विसरित - खुरदरी सतह, प्रतिबिंब नहीं।
29) निकट और दूर दृष्टिदोष:
Myopia - दूर धुंधली, नेत्र गोलक लंबा, रेटिना से पहले फोकस - अवतल लेंस।
Hypermetropia - पास धुंधली, गोलक छोटा, पीछे फोकस - उत्तल लेंस।
30) समंजन क्षमता:
सिलियरी पेशी द्वारा लेंस की फोकस दूरी बदलकर दूर-पास की वस्तु को रेटिना पर फोकस करने की क्षमता। न्यूनतम दूरी 25 cm।
31) मानव नेत्र संरचना:
भाग: कॉर्निया (प्रकाश अंदर), परितारिका+पुतली (प्रकाश कंट्रोल), लेंस (फोकस), सिलियरी पेशी (समंजन), रेटिना (प्रतिबिंब - रॉड/कोन), दृष्टि तंत्रिका (मस्तिष्क को संकेत), पीत बिंदु (सबसे स्पष्ट), अंध बिंदु।
अथवा - विक्षेपण और इंद्रधनुष:
प्रिज्म में श्वेत प्रकाश 7 रंगों VIBGYOR में बंटना - लाल सबसे कम, बैंगनी सबसे ज्यादा मुड़ता है।
इंद्रधनुष: बूंद में प्रकाश का अपवर्तन → अंदर परावर्तन → फिर अपवर्तन+विक्षेपण = 7 रंग। सूर्य पीठ पर, बारिश सामने।
📢 Class 10 Science Half Yearly 2026 - Full PDF Ready
यह पेपर 100% Original है। सभी उत्तर NCERT पैटर्न पर लिखे गए हैं। चित्र अभ्यास कॉपी में जरूर बनाएं।
Download Solved PDF
