a

जय प्रकाश भारती 'गद्य खण्ड' पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी/गद्यांशों के रेखांकित अंशों की सन्दर्भ सहित व्याख्या एवं प्रश्नोत्तर

 जय प्रकाश भारती 'गद्य खण्ड' पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी

कक्षा 10वी हिन्दी अध्याय 6 पानी में चन्दा और चांद पर आदमी



नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट www.Subhanshclasses.com में यदि आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं जय प्रकाश भारती 'गद्य खण्ड' पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी
कक्षा 10वी पाठ के सभी गद्यांशों के रेखांकित अंशों की सन्दर्भ सहित व्याख्या तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको आपके सभी टॉपिक पर पत्र लिखना शिखायेगे। यदि आप YouTube पर देखना चाहते हैं तो आप अपने यूट्यूब पर सर्च करे Subhansh classes वहा पर आपको हमारा चैनल मिल जायेगा, आप उसे जल्दी से subscribe कर लीजिए। हमारे यूट्यूब चैनल पर आपको पढाई से सम्बंधित सभी जानकारी दी जायेगी


  1. दुनिया के सभी भागों में स्त्री-पुरुष और बच्चे रेडियो से कान सटाए बैठे थे, जिनके पास टेलीविजन थे, वे उसके पर्दे पर आँखें गड़ाए थे। मानवता के सम्पूर्ण इतिहास की सर्वाधिक रोमांचक घटना के एक क्षण के वे भागीदार बन रहे थे-उत्सुकता और कुतूहल के कारण अपने अस्तित्व से बिल्कुल बेखबर हो गए थे।


प्रश्न


(क) उपरोक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।


(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।


 (ग) रोमांचक घटना के भागीदार कौन बन रहे थे?


उत्तर


(क) सन्दर्भ –  प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक के 'गद्य खण्ड' में संकलित पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी' नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक 'जयप्रकाश भारती हैं।


(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या – लेखक कहता है कि मानव का चन्द्रमा पर उतरना मनुष्य के अब तक के इतिहास की सबसे अधिक रोमांचक घटना थी। दुनिया के सभी स्थानों के स्त्री-पुरुष और बच्चे इस महत्त्वपूर्ण घटना के इस अद्भुत क्षण का हिस्सा बन रहे थे। यह सब सुनकर प्रत्येक व्यक्ति उत्सकुता और आश्चर्य से अपने आप से बेखबर हो गया था। अर्थात् वे अपनी सुध-बुध खो बैठे थे।


(ग) संसार के समस्त व्यक्ति अर्थात् वह प्रत्येक स्त्री-पुरुष और बालक जो रेडियो पर मानव के चाँद पर उतरने की खबर सुन रहे थे, इस रोमांचक घटना के भागीदार बन रहे थे।


  1. मानव को चन्द्रमा पर उतारने का यह सर्वप्रथम प्रयास होते हुए भी असाधारण रूप से सफल रहा यद्यपि हर क्षण, हर पग पर खतरे थे। चन्द्रतल पर मानव के पाँव के निशान, उसके द्वारा वैज्ञानिक तथा तकनीकी क्षेत्र में की गई असाधारण प्रगति के प्रतीक हैं, जिस क्षण डगमग-डगमग करते मानव के पग उस धूलि-धूसरित अनछुई सतह पर पड़े तो मानो वह हजारों-लाखों वर्षों से पालित-पोषित सैकड़ों अन्धविश्वासों तथा कपोल-कल्पनाओं पर पद-प्रहार ही हुआ। कवियों की कल्पना के सलोने चाँद को वैज्ञानिकों ने बदसूरत और जीवनहीन करार दे दिया-भला अब चन्द्रमुखी कहलाना किसे रुचिकर लगेगा।



प्रश्न


(क) उपरोक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।


(ख) गद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए। 


(ग) चन्द्रतल पर मानव के पाँव के निशान किस बात के प्रतीक थे?


(घ) चन्द्रतल पर मानव के पग पड़ने से उसके अन्धविश्वासों तथा कल्पनाओं पर पद-प्रहार कैसे हुआ?


अथवा


 मानव के चन्द्रमा पर उतरने का क्या भाव प्रतिध्वनित हुआ?


उत्तर


(क) सन्दर्भ –  प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक के 'गद्य खण्ड' में संकलित पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी' नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक 'जयप्रकाश भारती हैं।




(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या – लेखक कहता है कि जिस समय अमेरिकी चन्द्रयान चन्द्रमा की सतह पर पहुंचा और मानव ने अपने लड़खड़ाते हुए कदम सफलतापूर्वक चन्द्रमा की सतह पर रखे, उस समय ही चन्द्रमा के सम्बन्ध में प्राचीनकाल से आज तक चली आ रही कोरी कल्पनाएँ तथा अन्धविश्वास व निरर्थक अनुमान असत्य सिद्ध हो गए। मनुष्य द्वारा चन्द्रमा 

पर पहुँचने के कारण उसके विषय में यथार्थ सत्य के रूप में सबके सम्मुख आ गया। प्राचीन कवियों ने चन्द्रमा को सुन्दर कहते हुए नारियों के मुख की तुलना उससे की थी, परन्तु चन्द्रमा की सतह पर पहुंचकर वैज्ञानिकों ने कवियों की इन भ्रान्तियों व सन्देह को असत्य सिद्ध कर दिया। वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के विषय में बताया कि वह बहुत कुरूप, ऊबड़ खाबड़ और जीवन रहित है। आज यदि कोई व्यक्ति किसी सुन्दर मुख वाली स्त्री की तुलना चन्द्रमा से करेगा तो अब वह अपने को चन्द्रमुखी कहलाना कैसे पसन्द करेगी? अर्थात् चन्द्रमा तो कुरूप है और कोई सुन्दरी स्वयं की तुलना उस कुरूप चन्द्रमा से नहीं करवाना चाहेगी।


(ग) चन्द्रतल पर मनुष्य के जो पैरों के निशान पड़े हैं, वे मनुष्य की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति के अतिरिक्त उसके अदम्य साहस, अलौकिक इच्छा और अलौकिक वैज्ञानिक प्रगति के प्रतीक थे।


(घ) मनुष्य, चन्द्रमा के सौन्दर्य से आदिकाल से आकर्षित होता रहा है। उसने चन्द्रमा के विषय में अनेक कल्पनाएँ और अन्धविश्वास पाल रखे थे परन्तु चन्द्रतल पर मानव के कदम पड़ने के पश्चात् इन कल्पनाओं और अन्धविश्वासों पर प्रहार हुआ, क्योंकि उसने चाँद को ऊबड़-खाबड़ सतह वाला और जीवन के अयोग्य पाया। इस प्रकार उसके अन्धविश्वास और कल्पनाओं पर प्रहार हुआ।


  1. हमारे देश में ही नहीं संसार की प्रत्येक जाति ने अपनी भाषा में चन्द्रमा के बारे में कहानियाँ गढ़ी हैं और कवियों ने कविताएँ रची हैं। किसी ने उसे रजनीपति माना तो किसी ने उसे रात्रि की देवी कहकर पुकारा। किसी विरहिणी ने उसे अपना दूत बनाया तो किसी ने उसके पीलेपन से क्षुब्ध होकर उसे बूढ़ा और बीमार ही समझ लिया। बालक श्रीराम चन्द्रमा को खिलौना समझकर उसके लिए मचलते हैं तो सूर के श्रीकृष्ण भी उसके लिए हठ करते हैं। बालक को शान्त करने के लिए एक ही उपाय था-चन्द्रमा की छवि को पानी में दिखा देना।



प्रश्न



(क) उपरोक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।


(ख) गद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।


 (ग) राम और कृष्ण चन्द्र के लिए क्यों हठ करते थे? उनके हठ को कैसे शान्त किया जाता था?


अथवा


 बालक को शान्त करने के लिए क्या उपाय था?


(घ) उपरोक्त गद्यांश का साहित्यिक सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए।




उत्तर


(क) सन्दर्भ –  प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक के 'गद्य खण्ड' में संकलित पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी' नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक 'जयप्रकाश भारती हैं।


(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या – लेखक कहता है कि किसी कवि ने चन्द्रमा को रात्रि के अधिपति की उपमा दी है, तो किसी ने इसका निशा देवी के रूप में वर्णन किया है। प्रेमी के वियोग में दुःखी प्रेमिका ने भी चन्द्रमा को में दूत बनाकर स्वयं के सन्देशों को प्रियतम तक पहुँचाने का असफल प्रयत्न किया है, तो कभी उसका पीलापन देखकर उसे बूढ़ा, बीमार और दुर्बल समझ लिया गया है। बाल्यकाल में श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसे श्रेष्ठ पुरुष भी इस चन्द्रमा की ओर आकर्षित हुए तो उन्होंने इसे खिलौने के रूप में लेने की हठ कर ली। बालक की जिद के समक्ष बेबस माँ कौशल्या और यशोदा क्या करती? उनके सम्मुख बालक राम और कृष्ण के हठ को शान्त करने का एक ही उपाय था, चन्द्रमा के प्रतिबिम्ब (परछाई) को पानी में दिखा दिया जाए। उस समय उन्हें इस बात का बोध नहीं था कि एक दिन वास्तव में चन्द्रमा के पास पहुंचना सम्भव हो सकेगा किन्तु आज मानव में इतनी प्रगति कर ली है कि इस असम्भव कार्य को सम्भव करके दिखा दिया है। मानव विकास की इस कहानी को महादेवी वर्मा ने इस प्रकार स्पष्ट किया है कि प्राचीन समय में चन्द्रमा के प्रतिबिम्ब को पानी में दिखाकर उसे पृथ्वी पर उतारा जाता था, किन्तु आधुनिक समय में स्वयं मानव चन्द्रमा पर उतर गया है अर्थात् कहने का तात्पर्य यह है कि पहले चन्द्रमा को प्राप्त करने की कल्पनाएँ की जाती थीं, किन्तु आज मनुष्य उस तक पहुँचने में सफल हो गया है।


(ग) कवि तुलसीदास के श्रीराम और सूरदास के श्रीकृष्ण चन्द्रमा को खिलौना समझकर उसे पाने की बार-बार ज़िद करते रहे हैं। उनकी ज़िद को पूरा करने के लिए थाली में पानी रखकर उसमें चाँद का प्रतिबिम्ब दिखाकर उन्हें शान्त किया जाता था।


(घ) साहित्यिक सौन्दर्य


भाषा सरल, सहज, बोधगम्य (प्रवाहमयी) साहित्यिक हिन्दी। गद्य शैली भावात्मक वाक्य-विन्यास सुगठित

शब्द चयन विषय-वस्तु के अनुरूप तथा भावाभिव्यक्ति में समर्थ । विचार-विश्लेषण चाँद के आकर्षण से आकर्षित होकर उसके विषय में कहानियाँ गढ़ लेने तथा लम्बी यात्रा के पश्चात् चाँद पर पहुंचने का सुन्दर वर्णन किया गया है।


  1. मानव मन सदा से ही अज्ञात के रहस्यों को खोलने और जानने-समझने को उत्सुक रहा है। जहाँ तक वह नहीं पहुँच सकता था, वहाँ वह कल्पना के पंखों पर पहुँचा। उसकी अनगढ़ और अविश्वसनीय कथाएँ उसे सत्य के निकट पहुँचाने में प्रेरणाशक्ति का काम करती रहीं। अन्तरिक्ष युग का सूत्रपात 4 अक्टूबर, 1947 को हुआ था, जब सोवियत रूस ने अपना पहला स्पूतनिक छोड़ा। प्रथम अन्तरिक्ष यात्री बनने का गौरव यूरी गागरिन को प्राप्त हुआ। अन्तरिक्ष युग के आरम्भ के ठीक 11 वर्ष 9 मास 17 दिन पश्चात् चन्द्र तल पर मानव उतर गया।



प्रश्न


(क) उपरोक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।


(ख) गद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए। 


(ग) अन्तरिक्ष युग का सूत्रपात कब हुआ?


अथवा अन्तरिक्ष युग का आरम्भ कब हुआ? प्रथम अन्तरिक्ष यात्री बनने का श्रेय किस व्यक्ति को है?


उत्तर


(क) सन्दर्भ –  प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक के 'गद्य खण्ड' में संकलित पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी' नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक 'जयप्रकाश भारती हैं।



 (ख) रेखांकित अंश की व्याख्या –  लेखक कहता है कि मानव अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति के कारण सदैव नई वस्तुओं व नए विषयों को जानने के लिए जिज्ञासु रहा है। इसी प्रवृत्ति के कारण वह सदैव अज्ञात रहस्यों को सुलझाने में सफलता प्राप्त करता रहा है। अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार वह अनजाने (अज्ञात) रहस्यों पर पड़े पर्दे को हटाने के लिए निरन्तर प्रयास करता रहा है और जो उसकी सामर्थ्य से बाहर है वहाँ वह कल्पना द्वारा उसे जानने की चेष्टा करता है।मानव ने अपनी कल्पना शक्ति के द्वारा अनेक काल्पनिक कहानियाँ गढ़ी हैं, यद्यपि यह कल्पित कथाएँ सत्य से परे निराधार मालूम पड़ती है, किन्तु इन्हीं कल्पनाओं के सहारे वह सत्य के निकट पहुँचने का प्रयास करता रहा है और अनजाने रहस्यों पर पड़े पर्दे को हटाने में सफलता प्राप्त कर रहा है। मानव की जिज्ञासु प्रवृत्ति ही उसे सदैव सत्य की खोज के लिए प्रेरित करती रहेगी। अन्तरिक्ष युग का सूत्रपात सोवियत रूस के द्वारा पहले स्पतनिक को छोड़े जाने की तिथि अक्टूबर, 1917 थी। अतः यूरी गागरिन को प्रथम अन्तरिक्ष यात्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। अन्तरिक्ष युग के प्रारम्भ में 11 वर्ष 9 महीने 17 दिन पश्चात् चन्द्रमा के तल पर मानव ने अपना पहला कदम रखा अर्थात् मानव चन्द्रतल पर उतर गया।


(ग) अन्तरिक्ष युग का सूत्रपात 4 अक्टूबर, 1947 को उस समय हुआ, जब रूस ने अपना पहला स्पूतनिक यान छोड़ा और यूरी गागरिन को प्रथम अन्तरिक्ष यात्री बनने का अवसर मिला।


  1. अभी चन्द्रमा के लिए अनेक उड़ानें होंगी। दूसरे ग्रहों के लिए मानव रहित यान छोड़े जा रहे हैं। अन्तरिक्ष में परिक्रमा करने वाला स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेज़ी से प्रयत्न किए जा रहे हैं। ऐसा स्टेशन बन जाने पर ब्रह्माण्ड के रहस्यों की पर्तें खोजने में काफी सहायता मिलेगी। यह पृथ्वी मानव के लिए पालने के समान है। वह हमेशा-हमेशा के लिए इसकी परिधि में बँधा हुआ नहीं रह सकता। अज्ञात की खोज में वह कहाँ तक पहुँचेगा, कौन कह सकता है?


प्रश्न


(क) उपरोक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।


(ख) गद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।


(ग) मानव किसकी परिधि में नहीं बँधा रह सकता और क्यों?


उत्तर


(क) सन्दर्भ –  प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक के 'गद्य खण्ड' में संकलित पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी' नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक 'जयप्रकाश भारती हैं।




(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या – मनुष्य जिज्ञासु प्रवृत्ति का प्राणी है। उसकी जिज्ञासा उसे नित नए तथ्य जानने के लिए प्रेरित करती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर लेखक कहता है कि मनुष्य ने 21 जुलाई, 1969 को चन्द्रमा के तल पर अपने कदम रखकर भले ही उसके कुछ रहस्यों को समझ लिया हो, पर मनुष्य इतने से ही शान्त नहीं होगा। वह चन्द्रमा के विषय में और अधिक जानने के लिए बार-बार उड़ान भरेगा।

उसकी जिज्ञासा यहीं शान्त नहीं होगी। वह चन्द्रमा पर अपने कदम रखने से उत्साहित होकर अन्य ग्रहों का रहस्य जानने के लिए मानव रहित यान छोड़ने में जुटा है। वह चाहता है कि अन्तरिक्ष में निरन्तर घूमने वाला कोई स्टेशन स्थापित हो जाए। इस दिशा में वह तेजी से निरन्तर प्रयासरत है। ऐसा स्टेशन बन जाने पर ब्रह्माण्ड के अनेक अनसुलझे रहस्यों को जानने व समझने में काफी सहायता मिलेगी।


(ग) मानव पृथ्वी की परिधि में बंधकर नहीं रह सकता है। इसका कारण है—पृथ्वी से बाहर की दुनिया का रहस्य जानने की जिज्ञासा। वह पृथ्वी के अतिरिक्त अन्तरिक्ष और ब्रह्माण्ड के अज्ञात रहस्यों की खोज में निरन्तर प्रयत्नशील रहता है। चन्द्रमा के विषय में कुछ रहस्यों को जानने के पश्चात् उसका मनोबल और भी बढ़ गया है।

देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉भी👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook




ये भी देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook










👉👉👉👉essay on my mother



यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad