a

केदारनाथ सिंह जी का जीवन परिचय एवं साहित्यिक परिचय तथा रचनाएं/kedarnath singh ji ka jivan parichay aur rachnaye

 केदारनाथ सिंह जी का जीवन परिचय एवं साहित्यिक परिचय तथा रचनाएं    


केदारनाथ सिंह जी का जीवन परिचय एवं रचनाएं


kedarnath singh ji ka jivan parichay aur rachnaye



      साइटwww.Subhanshclasses.com में यदि आप गूगल पर सर्च कर रहे है केदारनाथ सिंह जी का जीवन परिचय एवं रचनाएं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको आपके सभी टॉपिक पर जीवन परिचय लिखना शिखायेगे। यदि आप YouTube पर देखना चाहते हैं तो आप अपने यूट्यूब पर सर्च करे Subhansh classes वहा पर आपको हमारा चैनल मिल जायेगा, आप उसे जल्दी से subscribe कर लीजिए। हमारे यूट्यूब चैनल पर आपको पढाई से सम्बंधित सभी जानकारी दी जायेगी






              संक्षिप्त परिचय



नाम

केदारनाथ सिंह

जन्म

वर्ष 1934

जन्म-स्थान

चकिया गाँव, बलिया जिला (उत्तर प्रदेश)

शिक्षा

हिन्दी एम.ए. (बनारस विश्वविद्यालय) पी.एच.डी

कृतियाँ

'अभी बिल्कुल अभी', 'जमीन पक रही है', 'यहाँ से देखो', 'अकाल में सारस', 'बाघ', 'टॉल्सटॉय और साइकिल'

उपलब्धियाँ

साहित्य अकादमी पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, कुमारन आशातन पुरस्कार, दिनकर पुरस्कार, जीवन भारती सम्मान, व्यास सम्मान, शलाका सम्मान, ज्ञानपीठ पुरस्कार। 


साहित्य में योगदान

केदारनाथ सिंह साहित्य में मानव-मूल्य, भ्रष्टाचार, विषमता और मूल्यहीनता जैसे विषयों का सृजन कर प्रगतिशील कवियों में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं, जो सदैव ही बना रहेगा।




जीवन परिचय


समकालीन कविता के प्रमुख हस्ताक्षर श्री केदारनाथ सिंह का जन्म वर्ष 1934 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में चकिया नामक गाँव में हुआ था। उन्होंने बनारस विश्वविद्यालय से वर्ष 1956 में हिन्दी में एम. ए. और वर्ष 1964 में पी. एच. डी. की उपाधि प्राप्त की। वे अनेक कॉलेजों में पढ़ाते हुए अन्त में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली में हिन्दी के विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए। हिन्दी साहित्य की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अनेक सम्मानों द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी कविता में गाँव एवं शहर का द्वन्द्व स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। 'बाघ' नामक लम्बी कविता को नई कविता के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जाता है।


श्री केदारनाथ सिंह को उनकी कविता 'अकाल में सारस' के लिए वर्ष 1989 का साहित्य अकादमी पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, दिनकर सम्मान, जीवन भारती सम्मान और व्यास सम्मान दिया गया है। हिन्दी साहित्य अकादमी के वर्ष 2009-10 के प्रतिष्ठित और सर्वोच्च शलाका सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया, पर यह सम्मान उन्होंने ठुकरा दिया। साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' वर्ष 2013 का प्रो. केदारनाथ को प्रदान किया गया। केदारनाथ सिंह की कविताओं की सबसे बड़ी विशेषता है-अपनी संस्कृति, सभ्यता, भाषायी सिद्धपन, मानवता और अपनी ज़मीन से जुड़े रहना। इनसे उनका जुड़ाव शाश्वत और सकारात्मक है। उनकी कविताओं में सर्वत्र निराशा में भी आशा की किरण दिखाई देती है, पतझड़ में वसन्त की आहट सुनाई देती है। जन-जन में मानव मूल्यों के संचार का प्रयास भी हर पद में दिखाई देता है। उनकी यह विशेषता उन्हें अन्य कवियों से सबसे अलग, किन्तु उच्च स्तर पर खड़ा करती है। किन्तु उसकी प्रवाहमयता नदी के समान अविरल है। वे काव्य की भाषा का परिष्कार करते हुए दिखाई देते हैं। उनका झुकाव भाषा की मुक्ति की ओर है।


कृतियाँ (रचनाएँ)


केदारनाथ सिंह की प्रमुख कृतियाँ निम्नांकित हैं-अभी बिलकुल अभी, ज़मीन पक रही है, यहाँ से देखो, अकाल में सारस, उत्तर कबीर और अन्य कविताएँ-बाघ, टॉल्सटॉय और साइकिल ।


भाषा-शैली


केदारनाथ सिंह की भाषा अत्यन्त सरल व स्पष्ट है। इनकी भाषा के सम्बन्ध में कहा गया है कि भाषा को लेकर यह निरन्तर निरीक्षण करते दिखाई देते हैं कि भाषा कहाँ है, कैसे बचेगी और कहाँ विफल है. और कहाँ विकसित किए जाने की आवश्यकता है। इनकी शैली मानव-मूल्यों के संचार के लिए सदैव प्रयासरत रही है, जिसमें मनुष्य की कभी न नष्ट होने वाली ऊर्जा तथा अदम्य जीजिविषा है। इन्होंने मुक्तक शैली का प्रयोग किया है।


हिन्दी साहित्य में स्थान


केदारनाथ सिंह समकालीन कविता के सशक्त हस्ताक्षर हैं। वे भाषा की मुक्ति चाहते हैं, पर उसमें गुणात्मक परिवर्तन भी करते रहते है। यह सुधार उनकी कविता तक ही सीमित नहीं रहता है। अपनी कृतियों के माध्यम से उन्होंने हिन्दी साहित्य को अत्यधिक समृद्ध किया है। हिन्दी साहित्य जगत् में उन्हें उच्च स्थान प्राप्त है।

  1. अगर धीरे चलो वह तुम्हें छू लेगीदौड़ो तो छूट जायेगी नदी अगर ले लो साथ वह चलती चली जायेगी कहीं भी यहाँ तक कि कबाड़ी की दुकान तक भी




सन्दर्भ – प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक के हिन्दी 'काव्यखण्ड' के 'नदी' शीर्षक से उद्धृत है। यह कवि केदारनाथ सिंह द्वारा रचित 'विविधा' से ली गई है। 


प्रसंग – इन पंक्तियों में कवि ने मानव जीवन में नदी की महत्ता की ओर संकेत किया है और कहा है कि नदी मनुष्य का साथ हर क्षण निभाती है।


व्याख्या – कवि नदी का महत्त्व बताते हुए कहता है कि नदी सिर्फ बहते जल का स्रोत मात्र नहीं है, वह हमारी जीवन धारा है। वह हमारी सभ्यता और संस्कृति का जीवन्त रूप है। नदी हमारी रग-रग में प्रवाहित हो रही है। यदि हम गम्भीरतापूर्वक नदी को अपनी सभ्यता-संस्कृति से जोड़कर विचार करते हैं उसके साथ संवाद स्थापित करते हैं, तो नदी हमारे अन्तर्मन को छूकर हमें प्रसन्न कर देती है।


इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति आधुनिकता को पाने की होड़ में अन्धाधुन्ध भागता जाता है और नदी अर्थात् अपनी सभ्यता और संस्कृति को अनदेखा कर देता है, तो यह नदी उससे दूर हो जाती है और वह व्यक्ति नदी से दूर होता जाता है अर्थात् आधुनिकता की अन्धी दौड़ में शामिल व्यक्ति अपनी सभ्यता-संस्कृति को भूलता जाता है और उससे अलग होता जाता है।


यदि प्रगति की ओर बढ़ता आदमी नदी (सभ्यता और संस्कृति) का थोड़ा-सा भी ध्यान रखता है, तो नदी उसका अनुसरण करती उसके पीछे-पीछे वहाँ तक चली जाती है, जहाँ तक व्यक्ति उसे ले जाना चाहता है। फिर तो व्यक्ति उसे संसार के किसी कोने में ले जाए, यहाँ तक कि कबाड़ी की दुकान पर भी जाने के लिए नदी तैयार रहती है। वह सच्चे साथी की तरह कभी भी हमारा साथ नहीं छोड़ती, क्योंकि वह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। 



काव्य सौन्दर्य


कवि द्वारा अपनी सभ्यता-संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी गई है।


भाषा               सहज और सरल खड़ी बोली


शैली               वर्णनात्मक व प्रतीकात्मक


गुण                प्रसाद


रस                 शान्त


छन्द              अतुकान्त व मुक्त


शब्द-शक्ति       अभिधा तथा लक्षणा



अलंकार


अनुप्रास अलंकार 'ले लो', 'चलती चली', 'कि कबाड़ी की में क्रमश: 'ल', 'च' और 'क' वर्ण की पुनरावृत्ति होने से यहाँ अनुप्रास अलंकार है।


मानवीकरण अलंकार इस पद्यांश में 'नदी' को एक जीवन साथी के रूप में व्यक्त किया है, इसलिए यहाँ मानवीकरण अलंकार है।




  1. छोड़ दो तो वहीं अँधेरे में करोड़ों तारों की आँख बचाकर वह चुपके से रच लेगी एक समूची दुनिया एवं छोटे-से घोंघे में सचाई यह है कि तुम कहीं भी रहो तुम्हें वर्ष के सबसे कठिन दिनों में भी प्यार करती है एक नदी




सन्दर्भ – प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक के हिन्दी 'काव्यखण्ड' के 'नदी' शीर्षक से उद्धृत है। यह कवि केदारनाथ सिंह द्वारा रचित 'विविधा' से ली गई है।



प्रसंग – कवि के कहने के अनुसार मनुष्य भले ही सभ्यता और संस्कृति की उपेक्षा करे, किन्तु सभ्यता और संस्कृति उसका पीछा नहीं छोड़ती है।


व्याख्या – कवि कहते हैं कि यदि मनुष्य अपनी सभ्यता और संस्कृति से दूरी बनाता है, थोड़े समय के लिए भी उससे दूर होता है या अलग हो जाता है, तो वह सारे समाज से अलग हो जाता है। यह सभ्यता और संस्कृति अजर-अमर है, जो किसी-न-किसी रूप में हमेशा जीवित रहती है। यदि इसका थोड़ा-सा भी अंश कहीं छूट जाता है, तो यह विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए अपना विकास कर लेती है।


अपने अस्तित्वरूपी बीज बचाए रखने के लिए इसे घोंघे जितना कम स्थान चाहिए। उसी थोड़े से स्थान में पल बढ़ कर संस्कृति अपना विकास कर लेती है। नदी अर्थात् सभ्यता और संस्कृति जीवन के सबसे कठिन समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ती है।


जब कभी दानवी प्रवृत्तियाँ मानवता पर आक्रमण करती हैं, तब भी सभ्यता और संस्कृति अपने आपको बचाए रखती है और मनुष्य का साथ नहीं छोड़ती है। यह मनुष्य को बहुत प्यार करती है, तभी तो अपने से बाँधे रखकर उसे अपने से अलग नहीं होने देती।


काव्य सौन्दर्य


अपनी सभ्यता-संस्कृति को अनदेखी करने वाला व्यक्ति समाज से कटकर अलग-थलग पड़ जाता है।


भाषा             सहज और सरल खड़ी बोली


शैली              वर्णनात्मक व प्रतीकात्मक


गुण                 प्रसाद


रस                  शान्त


छन्द               अतुकान्त व मुक्त


शब्द-शक्ति        अभिधा तथा लक्षणा




अलंकार


उपमा अलंकार 'छोटे-से घोंघे में' वाचक शब्द 'से' होने से उपमा अलंकार है।

देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉भी👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook




ये भी देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook










👉👉👉👉essay on my mother



यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad