a

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी का जीवन परिचय एवं साहित्यिक परिचय //dr rajendra prasad ji ka Jeevan Parichay avm rachnaye

 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी का जीवन परिचय एवं साहित्यिक परिचय

dr rajendra prasad ji ka Jeevan Parichay avm rachnaye
rajendra prasad ji ka jivan Parichay, rajendra prasad ji ka jivan Parichay aur sahityik parichay,



नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट subhansh classes.com पर यदि आप गूगल पर सर्च कर रहे कि राजेन्द् प्रसाद जी का जीवन परिचय से सम्बंधित पूरी जानकारी मिलेगी तो आपको हमारी पोस्ट को पूरा जरूर देखना है। यदि पसन्द आए तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें। यदि आप YouTube channel पर जीवन परिचय लिखना देखना चाहते हैं तो आप YouTube पर search करना है Subhansh classes सर्च करने पर हमारा चैनल मिल जायेगा उसे आपको subscribe जरूर कर लेना है वहा पर आपको पढाई से सम्बंधित पूरी जानकारी मिलेगी।







संक्षिप्त परिचय


नाम      –       डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 


जन्म      –      1884 ई.


जन्म स्थान –बिहार राज्य के छपरा जिले के जीरादेई नामक ग्राम में


पिता का नाम       –    महादेव सहाय


शिक्षा                  –     एम.ए. और एल.एल. बी.


आजीविका    –अध्यापन-कार्य,वकालत,सम्पादनकार्य


मृत्यु                28 फरवरी, 1963




लेखन-विधा    –      पत्रिका एवं भाषण 


साहित्य में पहचान  –  गहन विचारक


भाषा   – सरल, सुबोध, स्वाभाविक  और व्यावहारिक



शैली   –  साहित्यिक, भाषण,भावात्मक, विवेचनात्मक


तथा आत्मकथात्मक


साहित्य में स्थान


सन् 1962 में राजेन्द्र प्रसाद जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि 'भारत रत्न' से अलंकृत किया गया।






जीवन-परिचय


सफल राजनीतिज्ञ और प्रतिभा सम्पन्न साहित्यकार देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 1884 ई. में बिहार राज्य के छपरा जिले के जीरादेई नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम महादेव सहाय था। इनका परिवार गाँव के सम्पन्न और प्रतिष्ठित कृषक परिवारों में से था। ये अत्यन्त मेधावी छात्र थे। इन्होंने कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) विश्वविद्यालय से एम. ए. और कानून की डिग्री एल. एल. बी. की परीक्षा उत्तीर्ण की। सदैव प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले राजेन्द्र प्रसाद ने मुजफ्फरपुर के एक कॉलेज में अध्यापन कार्य किया। इन्होंने सन् 1911 में वकालत शुरू की और सन् 1920 तक कोलकाता और पटना में वकालत का कार्य किया। उसके पश्चात् वकालत छोड़कर देश सेवा में लग गए। इनका झुकाव प्रारम्भ से ही राष्ट्रसेवा की ओर था।


सन् 1917 में गाँधी जी के आदर्शों और सिद्धान्तों से प्रभावित होकर इन्होंने चम्पारण के आन्दोलन में सक्रिय भाग लिया और वकालत छोड़कर पूर्णरूप से राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम में कूद पड़े।


अनेक बार जेल की यातनाएँ भी भोगीं। इन्होंने विदेश जाकर भारत के पक्ष को विश्व सम्मुख रखा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभापति और सन् 1962 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। 'सादा जीवन उच्च विचार' इनके जीवन का मूल मन्त्र था। सन् 1962 में इन्हें 'भारत रत्न' से अलंकृत किया गया। जीवनपर्यन्त हिन्दी और हिन्दुस्तान की सेवा करने वाले डॉ. प्रसाद जी का देहावसान 28 फरवरी, 1963 में हो गया।


रचनाएँ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-भारतीय शिक्षा, गाँधीजी की देन, शिक्षा और संस्कृत साहित्य, मेरी आत्मकथा, बापूजी के कदमों में, मेरी यूरोप यात्रा, संस्कृत का अध्ययन, चम्पारण में महात्मा गाँधी और खादी का अर्थशास्त्र आदि।


भाषा-शैली डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की भाषा सरल, सुबोध और व्यावहारिक हैं। इनके निबन्धों में संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, बिहारी शब्दों का प्रयोग हुआ है। इसके अतिरिक्त जगह-जगह ग्रामीण कहावतों और शब्दों का भी प्रयोग हुआ है। इन्होंने भावानुरूप छोटे-बड़े वाक्यों का प्रयोग किया है। इनकी भाषा में बनावटीपन नहीं है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की शैली भी उनकी भाषा की तरह ही आडम्बर रहित है। इसमें इन्होंने आवश्यकतानुसार ही छोटे-बड़े वाक्यों का प्रयोग किया है। इनकी शैली के मुख्य रूप से दो रूप प्राप्त होते हैं- साहित्यिक शैली और भाषण शैली।


हिन्दी साहित्य में स्थान


डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 'सरल सहज भाषा और गहन विचारक' के रूप में सदैव स्मरण किए जाएँगे। यही सादगी इनके साहित्य में भी दृष्टिगोचर होती है। हिन्दी के आत्मकथा साहित्य में सम्बन्धित सुप्रसिद्ध पुस्तक 'मेरी आत्मकथा' का विशेष स्थान है। ये हिन्दी के अनन्य सेवक और उत्साही प्रचारक थे, जिन्होंने हिन्दी की जीवनपर्यन्त सेवा की। इनकी सेवाओं का हिन्दी जगत् सदैव ऋणी रहेगा।


देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉भी👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook




ये भी देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook










👉👉👉👉essay on my mother



यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia 


Thanks 🙏🙏🙏🙏







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad