up board annual exam paper 2022 class 11th chemistry full solutions
up board final year exam paper 2022 class 11th chemistry paper full solutions
वार्षिक परीक्षा
कक्षा – 11
विषय – रसायन विज्ञान
समय - 2 घण्टे पूर्णांक-70
नोट : :- (1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(2) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख निर्दिष्ट हैं।
(बहुविकल्पीय प्रश्न) 1x6 = 6
प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका पर लिखिए।
(क) किसी गैस के 0.1 ग्राम का सा० ता० दा० पर आयतन 28 मिली है। इस गैस का अणु भार है
(अ) 56
(ब) 85.85
(स) 40
(द) 60
(ख) एक प्रकृम के रूद्धोषम परिस्थितियों में होने के लिये
(अ) ∆T=0
ब) ∆P=0
स) W=0
द) q=0
(ग) जब दिगंशी क्वाष्टम संख्या l=0 हो तो कक्ष की आकृति होगी
(अ) गोलाकार
(ब) जटिल
(स) डम्बलाकार
(द) डबल डम्बलाकार
(घ) CH₂O में कार्बन की ऑक्सीकरण संख्या है
(अ) -2
( ब) +2
(स) 0
द) +4
(ड़) हाइड्रोजन पराक्साइड के 6% (w/v) विलयन की आयतन सान्द्रता क्या होगी?
अ) 18 आयतन
स) 30 आयतन
ब) 20 आयतन
द) 24 आयतन
(च) कौन-सी धातु जल के साथ साधारण ताप पर ही क्रिया करती है
(अ) सिल्वर
ब) सोडियम
स) ऐल्यूमिनियम
द) आयरन
(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 2. (क) प्रकृति में क्षार धातुएँ मुक्त अवस्था में क्यों नहीं पायी जाती है? समझाइये ।
बहुत अधिक अभिक्रियाशीलता के कारण क्षार धातुएँ प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पायी जाती हैं |
(ख) आर्थोबेटिक अम्ल पर ऊष्मा का क्या प्रभाव होता है?
(ग) CO के विषैली होने का कारण बताइये ।
CO, रक्त में उपस्थित ऑक्सीजन वाहक हीमोग्लोबिन (Hb ) के साथ अनुत्क्रमणीय रूप से अभिक्रिया करके कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन बनाती है, जिससे रक्त की ऑक्सीजन संवहन क्षमता समाप्त हो जाती है।
प्रश्न 3. (क) हाइड्रोकार्बन क्या होते है?
हाइड्रोकार्बन कार्बनिक यौगिक होते हैं जो हाइड्रोजन और कार्बन के परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं। इनका मुख्य स्रोत भूतैल है प्राकृतिक गैस में भी केवल हाइड्रोकार्बन पाए जाते हैं। हाइड्रोकार्बन संतृप्त तथा असंतृप्त दो प्रकार के होते हैं।
(ख) एथिलीन के शोधन की एक विधि लिखिए।
गैसों के मिश्रण को क्रमशः सान्द्र H₂SO4 व KOH विलयन में से प्रवाहित करते हैं। ईथर व ऐल्कोहॉल की वाष्प सान्द्र H₂SO4 द्वारा और CO₂, SO₂ पोटाश विलयन द्वारा अवशोषित कर लिये जाते हैं। शुद्ध एथिलीन को जल के ऊपर एकत्रित कर लेते हैं।
प्रश्न 4. (क) 12.044X10²³ अणु कार्बन डाई ऑक्साइड में मोलों की संख्या निकालिये।
(ख) lu से क्या तात्पर्य है?
(ग) इलेक्ट्रान का द्रव्यमान Kg में बताइये।
9.11×10-³¹ kg
प्रश्न 5. (क) आवर्त सारणी में व्यवस्था का भौतिक आधार क्या है ?
आवर्त सारणी में व्यवस्था का भौतिक आधार समान गुणधर्म (भौतिक तथा रासायनिक गुण) वाले तत्वों को एकसाथ एक ही वर्ग में रखना है। चूंकि तत्वों के ये गुणधर्म मुख्यत: उनके संयोजी कोश के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर निर्भर करते हैं। अत: किसी समूह के तत्वों के परमाणुओं के संयोजी कोश विन्यास समान होते हैं।
(ख) अक्रिय गैसों की त्रिज्या प्रायः उच्च होती है, क्यों?
प्रश्न 6. (क) 0.2 MNH.CI तथा 0.1MNH, के मिश्रण से बने विलयन के Ph की गणना कीजिए | NH3 विलयन के लिये P"b=4.75 है।
(ख) गहन तथा विस्तीर्ण गुण क्या होते है? प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
विस्तीर्ण गुण- निकाय के वे गुण जो पदार्थ की मात्रा पर निर्भर करते है, विस्तीर्ण गुण या मात्रात्मक गुण कहलाते है। उदाहरण द्रव्यमान, आयतन, ऊष्माधारिता
गहन गुण- निकाय के वे गुण जो पदार्थ की मात्रा पर निर्भर नहीं करते है, गहन गुण या विशिष्ट गुण कहलाते है। उदाहरण- ताप, दाब, पृष्ठ तनाव, श्यानता।
(ग) वैद्युत संयोजक आबन्ध कैसे बनता है? एक उदाहरण द्वारा समझाइये।
इसे विद्युत संयोजी आबंध (electrovalent bond ) भी कहते हैं। यह एक शक्तिमान स्वभाव का रासायनिक बंध होता है। सोडियम और फ्लोरीन मिलकर सोडियम फ्लोराइड बनाते हैं। सोडियम अपनी सबसे बाहरी कक्षा का इलेक्ट्रॉन निकालकर एक स्थायी इलेक्ट्रॉन संरचना को प्राप्त होता है, यही इलेक्ट्रॉन फ्लोरीन परमाणु ले लेता है और ऋणावेशित हो जाता है।
(घ) आधुनिक आवर्त-नियम लिखिए। दीर्घाकार आवर्त सारणी के मुख्य लक्षण क्या है ?
प्रश्न 7. (क) ऑक्सीकरण और अपचयन अभिक्रियाओं में इलेक्ट्रानों स्थानान्तरण को उदाहरण देकर समझाइये ।
वे अभिक्रियाएँ जिनमें तत्व या यौगिक से ऑक्सीजन का संयोग होता हैऑक्सीकरण कहलाता है।
उदाहरण: 2mg + 0₂ → 2mgOS + O₂ → SO₂तथा
वे अभिक्रियाएँ जिनमें तत्व या यौगिक से ऑक्सीजन का निष्कासन होता है अपचयन कहलाता है।
(ख) बर्फ की संरचना समझाइये।
बर्फ में ऑक्सीजन (O) परमाणु हाइड्रोजन (H) के चार हाइड्रोजन परमाणु के साथ चतुष्फलकीय ज्यामितीय बंध बनाते हैं, जिनमें से ऑक्सीजन परमाणु दो हाइड्रोजन परमाणु के साथ सह संयोजी बंध और दो हाइड्रोजन परमाणु के साथ हाइड्रोजन आबंधिक बंध बनाता है। इस तरह बर्फ की संरचना खुले रंध्रमय यानि पिंजरे के जैसी संरचना होती है।
(ग) सोडियम तथा पोटेशियम के जैविक महत्व की विवेचना कीजिए।
सोडियम और पोटेशियम शरीर के सबसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व हैं क्योंकि केवल इन्हीं से शरीर की कई महत्वपूर्ण मेटाबॉलिज्म क्रियाएं संपन्न होती हं । शरीर की हर कोशिका के अंदर और बाहर इन दोनों की सही मात्रा सेहत ही नहीं, बल्कि हर एक क्रिया के लिए जरूरी है। विशेष रूप से गर्मियों में इन दोनों के बीच में संतुलन रहना जरूरी होता है।
(घ) हीरा किस प्रकार ग्रेफाइट से भिन्न है ?
* हीरा विद्युत और ऊष्मा का कुचालक होता है जबकि ग्रेफाइट विधुत और ऊष्मा का सुचालक होता है.
* हीरा सबसे ठोस पदार्थ है ग्रेफाइट से भी अधिक.
* हीरा में सभी कार्बन परमाणु एक दूसरे से बहुत शक्तिशाली बॉन्ड बनाते हैं जिसके कारन हीरा बहुत मजबूत होता है और ग्रेफाइट के कार्बन परमाणु उतने शक्ति के साथ बॉन्ड नहीं बनाते हैं.
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 8. (क) निम्न समीकरण को संतुलित कीजिए।
KMnO4 + HCL→KCL + MnCl2 + H2O +CI2
अथवा
द्रव्य को परिभाषित कीजिए। उसका भौतिक तथा रासायनिक वर्गीकरण समझाइये ।
हर वह वस्तु जिसमें भार होता है और जगह घेरती है, उसे द्रव्य कहते हैं। किसी भी वस्तु में द्रव्य की मात्रा को द्रव्यमान (mass) कहते हैं। वर्गीकरण हम द्रव्य को शुद्ध पदार्थ तथा मिश्रण में वर्गीकृत कर सकते हैं। द्रव्य का वर्गीकरण तत्व, यौगिक और मिश्रण में भी किया जाता है।
(ख) कैथोड किरणें किस प्रकार उत्पन्न की जाती है?
इनके प्रमुख गुणों का भी वर्णन कीजिए।
यह प्रतिदीप्ति कैथोड से निकली हुई किरणों के काँच से टकराने के कारण होती है। इन किरणों को कैथोड किरणें कहते हैं। ये किरणें ऋणावेशित कणों की बनी होती हैं, इन कणों को ही इलेक्ट्रॉन कहते हैं।
(i) यदि दोनों इलैक्ट्रोडों के मध्य में कोई अपारदर्शी वस्तु रख दी जाये तो कैथोड के सामने वाले भाग में उस वस्तु की छाया दिखाई देती है।
अथवा
कार्बन सहसंयोजन यौगिक बनता है, जबकि सोडियम वैद्युत संयोजक कारण सहित समझाइये।
प्रश्न 9. (क) बोरेक्स के निर्माण की विधियों, प्रमुखों गुणों तथा उपयोगों का वर्णन कीजिए। बोरोक्स की संरचना बनाइये।
अथवा
नाभिकस्नेही अभिकर्मक क्या है? एक उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
नाभिक स्नेही (nucleophilic )
सभी ऋणावेशित अभिकर्मक तथा कुछ एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म युक्त यौगिक नाभिक स्नेही अभिकर्मक की भाँती व्यवहार करते है। ये अभिकर्मक रासायनिक अभिक्रिया में उस स्थान पर आक्रमण करते है जहाँ पर इलेक्ट्रॉन की कमी होती है , इन्हें Nu-से व्यक्त करते है।
(ख) H₂ की निम्न के साथ क्रिया को प्रदर्शित करने के लिये समीकरण दीजिए- Na, Ca, CO, S, N2, Cl2
देखे👉👉👉👉
ये भी देखें 👉👉भी👉👉
ये भी देखे 👉👉👉👉
ये भी देखे 👉👉👉👉
👉👉👉
👉essay on lockdown samasya aur samadhan
👉👉👉
👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू
👉👉👉
👉application for issuing new bank passbook
ये भी देखे👉👉👉👉
ये भी देखें 👉👉👉👉
ये भी देखे 👉👉👉👉
ये भी देखे 👉👉👉👉
👉👉👉
👉essay on lockdown samasya aur samadhan
👉👉👉
👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू
👉👉👉
👉application for issuing new bank passbook
यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia