a

up pre board exam paper 2022 class 12 chemistry full solutions//यूपी प्री बोर्ड परीक्षा पेपर कक्षा 12वी रसायन विज्ञान पेपर का सम्पूर्ण हल 2022/

 up pre board exam paper 2022 class 12 chemistry full solutions


यूपी प्री बोर्ड परीक्षा पेपर कक्षा 12वी रसायन विज्ञान पेपर का सम्पूर्ण हल 2022


up pre board exam paper class 12 chemistry full solutions, class 12 chemistry up pre board exam paper 2022,up pre board questions paper class 12 chemistry full solutions 2022

नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारी वेब साइट www.Subhanshclasses.com में यदि आप गूगल पर सर्च UP Pre board exam paper class 12 Chemistry full solutions तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको आपके सभी टॉपिक पर पत्र लिखना शिखायेगे। यदि आप YouTube पर देखना चाहते हैं तो आप अपने यूट्यूब पर सर्च करे Subhansh classes वहा पर आपको हमारा चैनल मिल जायेगा, आप उसे जल्दी से subscribe कर लीजिए। हमारे यूट्यूब चैनल पर आपको पढाई से सम्बंधित सभी जानकारी दी जायेगी



                   प्री-बोर्ड परीक्षा 


                     कक्षा - 12


                    रसायन विज्ञान



समय: 3.00 घण्टे                             पूर्णांक : 70




                        खण्ड-अ


बहुविकल्पीय प्रश्न


(क) 180 ग्राम जल में जल के कितने मोल होते हैं?


(अ) 1 मोल            (ब) 18 मोल


(स) 10 मोल          (द) 100 मोल


 (ख) धातु जो हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से H2 विस्थापित नहीं कर सकती है, वह है- 1




(अ) Zn                   (ब) Cu 


(ग) Mg                   (द) AI




(ग) वेग स्थिरांक ताप बढ़ाने पर –


(अ) बढ़ेगा


(ब) घटेगा


(स) अपरिवर्तित रहेगा


(द) इनमें से कोई नहीं



(घ) निम्न तत्वों में लेन्थेनाइड तत्व है 


(अ) Ra                    (ब) Ce    


(स) Ac                     (द) Zr



(ड) औषधियाँ किस अवस्था में सर्वाधिक प्रभावी होती हैं? 


(अ) कोलॉइड        (ब) ठोस


( स) शर्करा           (द) इनमें से कोई नहीं



(च) फॉस्जीन है –


(अ) PH3          (ब) POCl3 



(स) CS2           (द) COCI 3



2.(क) रिक्तिका को परिभाषित कीजिए।


उत्तर – रिक्तिका दोष यदि क्रिस्टल जालक से अवयवी कण अपने नियमित स्थान (जालक बिन्दु) से बाहर निकल जाते हैं, तो उत्पन्न दोष को रिक्तिका दोष कहते हैं। इस दोष के कारण पदार्थ का घनत्व कम हो जाता है।

साधारणतया पदार्थ को गर्म करने पर इस प्रकार के दोष उत्पन्न होते हैं। इस कारण इसे ऊष्मागतिकी दोष (Thermodynamic defect) नाम भी दिया गया है। उदाहरण NaCl, KCI, CsCI, AgBr, आदि।



(ख) दो द्रवों A तथा B के वाष्प दाब क्रमश: 80 मिमी तथा 60 मिमी हैं। A के 3 मोल तथा B के 2 मोल मिलाने पर प्राप्त विलयन का कुल वाष्प दाब क्या होगा ?


उत्तर राउल्ट के नियम के अनुसार, विलयन का कुल वाष्प दाब


Ps = P°p Xp + PQ XQ


Aका मोल प्रभाज () = nₚ/(nₚ+nq ) 


                3 /(3+2)   = 3/5


B का मोल प्रभाज () = 2/( 3+2) = 2/5


अतः


Ps = 80 x( ⅗)+ 60 x ( ⅖)= 72 मिमी 




(ग) सिल्वर नाइट्रेट के घोल में कॉपर की छड़ डालने पर घोल नीला क्यों हो जाता है?


अधिक क्रियाशील धातु कम क्रियाशील को उसके लवण (salt ) के विलयन में से विस्थापित कर देती है । 


अतः कॉपर को सिल्वर नाइट्रेट विलयन में डालने पर यह धातु सिल्वर नाइट्रेट विलयन में से सिल्वर को विस्थापित कर देती है।... कॉपर आयन (Cu2+) बनने के कारण विलयन का रंग नीला हो जाता है।


(घ) नाइट्रोबेन्जीन बनाने की दो विधियाँ लिखिए।


नाइट्रोबेन्जीन को क्रमशः सोडियम कार्बोनेट विलयन और जल से धोकर निर्जल कैल्सियम क्लोराइड के ऊपर सुखाते हैं। फिर एक सूखे हुए वायु-संघनित्र लगे आसवन फ्लास्क में उसका आसवन करते हैं। शुद्ध नाइट्रोबेन्जीन 208-211°C ताप रेन्ज में आसवित होकर ग्राही में एकत्रित हो जाती है।



नाइट्रोबेन्जीन बनाने की प्रमुख विधियाँ निम्नलिखित हैं:


(i) बेन्जीन डाइऐजोनियम क्लोराइड से-बेन्जीन डाइऐजोनियम क्लोराइ साथ अभिक्रिया करने पर नाइट्रोबेन्जीन बनती है।


C₆H₅N=NCI + NaNO₂ → C₆H₅NO₂

                                      नाइट्रोबेन्जीन




(ii) प्रयोगशाला विधि - प्रयोगशाला में बेन्जीन को सान्द्र नाइट्रिक अम्ल , सल्फ्यूरिक अम्ल (दो भाग) के साथ जल ऊष्मक पर 50 – 60°Cताप पर नाइट्रोबेन्जीन बनती है।



C₆H₆ + HNO₃   →⁾H₂SO₄ - 50-60° C  →C₆H₅NO₂ + H₂O

नाइट्रोबेन्जीन




3. (क) राउल्ट का वाष्प दाब अवनमन नियम लिखिए। इसकी सीमाएँ भी लिखिए। 


उत्तर – राउल्ट का वाष्प दाब अवनमन का नियम इस नियम के अनुसार, अवाष्पशील विलेय पदार्थों के विलयनों के लिए, वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन विलयन में विलेय के मोल प्रभाज के बराबर होता है।



गणितीय रूप में, (pᵒ - Ps) / pᵒ  =X विलेय = n/(n+N)



जहाँ, p° − Ps =वाष्प दाब में अवनमन



 (pᵒ - Ps) / pᵒ = वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन



X विलेय = विलेय के मोल प्रभाज,



 n = विलेय के मोलों की संख्या


 N = विलायक के मोलों की संख्या




राउल्ट के नियम की सीमाएँ



(i) राउल्ट का नियम केवल अवाष्पशील विद्युत-अपघट्यों के तनु विलयनों पर लागू होता है।



(ii) राउल्ट का नियम केवल उन अवाष्पशील पदार्थों के विलयनों पर लागू होता है, जो विलायक से रासायनिक अभिक्रिया नहीं करते हैं।



(iii) चूँकि विद्युत अपघट्य विलयन में वियोजित होते हैं, अत: उनके विलयनों विद्युत-अपघट्य में पर राउल्ट का नियम लागू नहीं होता है।



(iv) जो पदार्थ विलयन में संगुणित होते हैं, उन पर भी राउल्ट का नियम लागू नहीं होता है।





(ख) फैराडे का विद्युत अपघटन का प्रथम नियम लिखिए।


फैराडे का प्रथम नियम- किसी विद्युत अपघट्य के विद्युत अपघटन के फलस्वरूप प्रत्येक इलेक्ट्रोड पर मुक्त होने वाले पदार्थ की मात्रा विलयन में से प्रवाहित होने वाली विद्युत धरा के समानुपाती होती है।


 जहाँ W = पदार्थ की ग्राम में मात्रा, i = विद्युत धारा ऐम्पियर में, t = समय सेकण्ड में, z = Z = विद्युत रासायनिक तुल्यांक।


(ग) द्रव-स्नेही और द्रव-विरोधी कोलॉइड किसे कहते हैं? प्रत्येक को एक-एक उदाहरण सहित समझाइए ।


उत्तर


द्रव स्नेही कोलाइड के कणों पर आवेश की मात्रा बहुत कम या शून्य होती है। जबकि द्रव विरोधी कोलाइड के कणों पर एक निश्चित धनात्मक या ऋणात्मक आवेश होता है। गोंद, स्टार्च, प्रोटीन आदि द्रव स्नेही कोलाइड के उदाहरण हैं। 


जबकि सल्फर सोल, सोना सोल आदि द्रव विरोधी कोलाइड के उदाहरण है।


(घ) रासायनिक समीकरण देते हुए SO2 की विरंजक क्रिया का कारण समझाइए।


SO₂ अपचयन के आधार पर विरंजक गुण व्यक्त करती है। SO₂ + 2H₂0 →H₂SO₄ + 2[H] रंगीन पदार्थ + [H] रंगहीन पदार्थ 



4.(क) सैटजैक नियम पर टिप्पणी लिखिए।



(ख) Antiseptics तथा Antibiotics क्या होते हैं? विस्तार में लिखिए।



(ग) अधिक्रिया का वेग स्थिरांक क्या है?



 (घ) श्मिट अभिक्रिया को समझाइए।


5 (क) 72 ग्राम जल और 92 ग्राम एथिल ऐल्कोहॉल के मिश्रण में दोनों मोल-प्रभाज ज्ञात कीजिए।



 (ख) कारण सहित अभिक्रिया की कोटि बताइए।


CH3COOC2H5+ NaOH CH3COONA + C2H5OH 


(ग) प्रयोगशाला में SO2 बनाने का रासायनिक समीकरण लिखिए। 4


(घ) ऐल्कोहॉल के प्रमुख उपयोग लिखिए। 4


6.(क) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर आवर्त सारणी में हैलोजनों की स्थिति की विवेचना कीजिए।  5


              अथवा


उप-सहसंयोजन संख्या को परिभाषित कीजिए।


(ख) क्रिस्टल तन्त्र के प्रकारों की विस्तृत विवेचना कीजिए। उदाहरण भी दीजिए।       5


                 अथवा


वैद्युत रासायनिक श्रेणी किसे कहते हैं? इसके प्रमुख लक्षण तथा दो प्रमुख उपयोग लिखिए।


विद्युत रासायनिक श्रेणी विभिन्न तत्वों को उनके बढ़ते हुए अपचयन इलेक्ट्रोड विभवों के क्रम में रखने पर जो श्रेणी प्राप्त होती है, उसे विद्युत रासायनिक श्रेणी कहा जाता है। 



इस श्रेणी में स्थित कुछ धातुओं का क्रम निम्न होता है Li, K, Na, Mg, Al, Zn, Cr, Fe, Co, Ni, Sn, Pb, H, Cu, Hg, Ag, Au.



विधुत रासायनिक श्रेणी के दो अनुप्रयोग लिखिए।


उत्तर 


(i) विद्युत रासायनिक श्रेणी में उच्च विद्युत धनात्मक तत्व, निम्न विद्युत धनात्मक तत्वों को उनके लवणों के विलयन से विस्थापित कर देते हैं। जैसे- जिंक, कॉपर सल्फेट के विलयन से कॉपर को विस्थापित कर देता है। 



(ii) विद्युत रासायनिक श्रेणी में आयरन से नीचे स्थित धातुओं के ऑक्साइडों का हाइड्रोजन द्वारा अपचयन हो जाता है।


7.(क) किसी रासायनिक अभिक्रिया के वेग पर दाब, सान्द्रता, ताप, उत्प्रेरक का क्या प्रभाव पड़ता है?


                   अथवा



स्कन्दन क्या है ? 


(ख) लैन्थेनाइडो द्वारा कौन-कौन सी ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित की जाती हैं?


                    अथवा


क्लोरोफार्म के प्रमुख उपयोग लिखिए।




देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉भी👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook




ये भी देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook










👉👉👉👉essay on my mother



यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad