a

श्याम नारायण पाण्डेय जी की काव्य खण्ड ‘पद’ के सभी पद्यांश की संदर्भ,प्रसंग,व्याख्या, काव्य सौंदर्भ

 श्याम नारायण पाण्डेय जी की काव्य खण्ड ‘पद’ के सभी पद्यांश की संदर्भ,प्रसंग,व्याख्या, काव्य सौंदर्भ



श्याम नारायण पाण्डेय जी की काव्य खण्ड ‘पद’ के सभी पद्यांश की संदर्भ,प्रसंग,व्याख्या, काव्य सौंदर्भ



नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइटwww.Subhanshclasses.com में यदि आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं श्याम नारायण पाण्डेय जी की काव्य खण्ड ‘पद’ के सभी पद्यांश की संदर्भ,प्रसंग,व्याख्या, काव्य सौंदर्भ तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको आपके सभी टॉपिक पर लिखना शिखायेगे। यदि आप YouTube पर देखना चाहते हैं तो आप अपने यूट्यूब पर सर्च करे Subhansh classes वहा पर आपको हमारा चैनल मिल जायेगा, आप उसे जल्दी से subscribe कर लीजिए। हमारे यूट्यूब चैनल पर आपको पढाई से सम्बंधित सभी जानकारी दी जायेगी





  1. मेवाड़-केसरी देख रहा,केवल रण का न तमाशा था। वह दौड़-दौड़ करता था रण, वह मान रक्त का प्यासा था चढ़कर चेतक पर घूम-घूम करता सेना रखवाली था। ले महामृत्यु को साथ-साथ मानों प्रत्यक्ष कपाली था।



सन्दर्भ प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक हिन्दी के काव्यखण्ड के 'पद' शीर्षक से उद्धृत है। यह श्री श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा रचित काव्य 'हल्दीघाटी' से लिया गया है।


प्रसंग प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने महाराणा प्रताप की वीरता का वर्णन करते हुए, हल्दीघाटी के युद्ध का सजीव चित्रण किया है।


व्याख्या – कवि कहता है कि मेवाड़-केसरी अर्थात् महराणा प्रताप हल्दीघाटी के युद्ध को मात्र देख ही नहीं रहे थे, बल्कि वह स्वयं युद्ध क्षेत्र में जाकर उत्साहपूर्वक युद्ध कर रहे थे। वह मुगलों से युद्ध अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए कर रहे थे। इसके लिए वे बलिदान तक देने को तत्पर थे। उन्होंने अपने घोड़े पर चढ़कर पूरा युद्ध किया और मुगलों की सेना को ध्वस्त करते हुए अपनी सेना की रखवाली भी की। उन्होंने मुगलों की सेना का सामना दृढ़तापूर्वक किया था और सदैव उन पर हावी रहे थे। वे मृत्यु की परवाह किए बिना ही इस प्रकार रणक्षेत्र में युद्ध कर रहे थे मानो महाराणा प्रताप ने शिवजी का रूप धारण कर लिया हो।


काव्य सौन्दर्य


भाषा        खड़ी बोली


रस           वीर


शैली          प्रबन्ध


गुण           ओज


शब्द –शक्ति      अभिधा


छन्द            मुक्त



अलंकार


 'दौड़-दौड़', घूम-घूम तथा 'साथ-साथ' में एक ही शब्द की पुनरावृत्ति होने के कारण पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार है। 'मानो प्रत्यक्ष कपाली था' में 'मानो' बोधक शब्द है। अतः यहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार है।



  1. चढ़ चेतक पर तलवार उठा,रखता था भूतल पानी को । राणा प्रताप सिर काट-काट,करता था सफल जवानी को ।। सेना नायक राणा के भी -रण देख-देखकर चाह भरे।मेवाड़ सिपाही लड़ते थे दूने-तिगुने उत्साह भरे।।



सन्दर्भ प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक हिन्दी के काव्यखण्ड के 'पद' शीर्षक से उद्धृत है। यह श्री श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा रचित काव्य 'हल्दीघाटी' से लिया गया है।


प्रसंग प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने महाराणा प्रताप और उनके सेना नायक के वीरत्व का वर्णन किया है।


व्याख्या महाराणा प्रताप की सेना और मुगलों की सेना के मध्य भयानक युद्ध चल रहा था। जिस प्रकार भूमि के नीचे पानी में हलचल होने पर उफान उठता है और उस उफान में बहुत कुछ तहस-नहस हो जाता है। उसी प्रकार अपने मान-सम्मान की रक्षा हेतु महाराणा प्रताप के हृदय में उफान उठ गया था। उन्होंने अपने घोड़े पर बैठकर तलवार उठा ली और अपने विरोधियों का संहार करना आरम्भ कर दिया।


मेवाड़ के राजकुमार ने मुगलों की सेनाओं के सर धड़ से अलग करके अपनी जवानी की सार्थकता को सिद्ध किया था। महाराणा प्रताप के इस रौद्र रूप को देखकर मेवाड़ सेनानायक और सिपाहियों में उत्साह का संचार होने लगा था। पहले की अपेक्षा अब मेवाड़ की सेना ने भी युद्ध में अपना प्रयास बढ़ा दिया और विपक्षियों को ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


काव्य सौन्दर्य


भाषा         खड़ी बोली


रस            वीर


शैली         प्रबन्ध


छन्द        मुक्त


गुण       ओज


शब्द-शक्ति     अभिधा

 

अलंकार


'चढ़ चेतक' में 'च' वर्ण की आवृत्ति होने के कारण यहाँ अनुप्रास अलंकार है। काट-काट में काट वर्ण की पुनरावृत्ति होने के कारण यहाँ पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है



  1. क्षण मार दिया कर कोड़े से. रण किया उतर कर घोड़े से। राणा रण कौशल दिखा दिखा, चढ़ गया उतर कर घोड़े से क्षण भीषण हलचल मचा-मचा, राणा-कर की तलवार बढ़ी। था शोर रक्त पीने का यह रण चण्डी जीभ पसार बढ़ी।।



सन्दर्भ प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक हिन्दी के काव्यखण्ड के 'पद' शीर्षक से उद्धृत है। यह श्री श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा रचित काव्य 'हल्दीघाटी' से लिया गया है।



प्रसंग कवि ने हल्दीघाटी के युद्ध का भीषण चित्रण करते हुए राणा प्रताप के रौद्र रूप का वर्णन किया है।


व्याख्या कवि कहता है कि मेवाड़ के राजा के साथ-साथ अब उनकी सेना भी दोगुने उत्साह से युद्ध कर रही थी और विरोधियों को परास्त कर रही थी। महाराणा प्रताप ने मुग़ल सैनिकों को क्षण भर में कोड़े (चाबुक) मारकर रणभूमि में गिरा दिया था। अब महाराणा प्रताप अपने घोड़े से उतरकर युद्ध कौशल दिखा दिखाकर मुगल सैनिकों को मार रहे थे। अब ऐसा क्षण देखने को मिल रहा था, जो वास्तव में अत्यन्त भीषण था। महाराणा प्रताप ने विरोधी सैनिकों पर अपनी तलवार से आक्रमण कर दिया और यह देखकर कुछ ही क्षणों में चारों ओर भीषण हाहाकार मच गया था। रणभूमि में मचे इस भीषण नरसंहार को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो रणचण्डी (दुर्गा) की खून की प्यास बुझाने के लिए, राणा अपने विरोधियों का संहार कर रहे हों।


काव्य सौन्दर्य


भाषा         खड़ी बोली


रस           वीर और बीभत्स


 छन्द            मुक्त


शैली               प्रबन्ध


गुण                 ओज


शब्द शक्ति        अभिधा



अलंकार


'राणा रण', में 'र' वर्ण की पुनरावृत्ति होने के कारण अनुप्रास अलंकार है। 'दिखा दिखा' और 'मचा-मचा' में एक शब्द की पुनरावृत्ति होने के कारण पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार है।



  1. वह हाथी दल पर टूट पड़ा, मानो उस पर पवि छूट पड़ा। कट गई वेग से भू, ऐसा शोणित का नाला फूट पड़ा। जो साहस कर बढ़ता उसको, केवल कटाक्ष से टोक दिया। जो वीर बना नभ-बीच फेंक, बरछे पर उसको रोक दिया।



सन्दर्भ प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक हिन्दी के काव्यखण्ड के 'पद' शीर्षक से उद्धृत है। यह श्री श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा रचित काव्य 'हल्दीघाटी' से लिया गया है।



प्रसंग प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने महाराणा प्रताप के शौर्य का बखान करते हुए विरोधी सेना की पराजित मनोवृत्ति का वर्णन किया है।




 व्याख्या कवि कहता है कि मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप ने मुगल सेना पर इस प्रकार प्रहार किया मानो उन पर वज्र गिर गया हो। महाराणा प्रताप के प्रहार से मुगल सेना के समस्त हाथी दल ध्वस्त हो गए थे। उनके प्रहार में इतनी शक्ति थी की उसकी प्रचण्डता से ऐसा प्रतीत होने लगा जैसे धरती फट गई हो और उसमें से रक्त की धारा बह निकली हो। विरोधी दल के जो सैनिक अपने पराक्रम एवं साहस के बल पर कुछ आगे बढ़ते, उन्हें महाराणा अपने व्यंग्यों के बल से ही बीच रणभूमि में रोक देते थे। यह महाराणा के प्रति विरोधियों में भय की स्थिति को दर्शाता है। दूसरी ओर विपक्षी दल के जो सैनिक बहादुरी करते हुए आगे बढ़ रहे थे भाले के प्रहार ने बीच रणभूमि में ही रोक दिया। इन सब परिस्थितियों से स्पष्ट होता है कि मेवाड़ के राजा के सम्मुख मुगल सेना परास्त हो रही थी।



काव्य सौन्दर्य


भाषा             खड़ी बोली


शैली               प्रबन्ध


छन्द                मुक्त


गुण                 ओज


 शब्द शक्ति          अभिधा


रस                    वीर


अलंकार


 'मानो उस पर पवि छूट पड़ा' में 'मानो' बोधक शब्द है। अतः यहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार है।




  1. क्षण उछल गया अरि घोड़े पर क्षण भर में गिरते रुण्डों से क्षण लड़ा सो गया घोड़े पर मस्त गजों के शुण्डों से।बैरी दिल से लड़ते-लड़ते, क्षण खड़ा हो गया घोड़े परघोड़ों से विकल वितुण्डों से, पट नई भूमि नरमुण्डों से




सन्दर्भ प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक हिन्दी के काव्यखण्ड के 'पद' शीर्षक से उद्धृत है। यह श्री श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा रचित काव्य 'हल्दीघाटी' से लिया गया है।



प्रसंग प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने महाराणा प्रताप के युद्ध-कौशल एवं वीरता का वर्णन किया है।


व्याख्या कवि महाराणा प्रताप की वीरता का वर्णन करते हुए कहता है कि रणक्षेत्र में युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप के घोड़े (चेतक) पर मुगल सैनिक चढ़ गया था। उसने महाराणा प्रताप से युद्ध करते हुए अपनी जान गँवा दी। महाराणा प्रताप ने अपने युद्ध कौशल का परिचय देते हुए विपक्षी दल से युद्ध किया। युद्ध में कुछ समय पश्चात् ही राणा प्रताप ने मुगल सेना को परास्त कर दिया। उन्होंने विपक्षी दल के सर धड़ से अलग कर दिए। मुगलों के हाथी की सेना और मेवाड़ के घोड़ों की सेना के मध्य चल रहे युद्ध में विरोधी दल का संहार इस प्रकार किया कि सम्पूर्ण रणक्षेत्र मुगलों के हाथियों के सूँड और मुगल सेना के कटे हुए सिर से पट गया था।


काव्य सौन्दर्य


भाषा      खड़ी बोली


रस           वीर और बीभत्स 


छन्द          मुक्त


शैली          प्रबन्ध


शब्द-शक्ति      अभिधा


अलंकार


गुण ओज 'लड़ते-लड़ते' में एक शब्द की पुनरावृत्ति होने के कारण यहाँ पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है। 'विकल वितुण्डों' में 'व' वर्ण की आवृत्ति होने के कारण यहाँ अनुप्रास अलंकार है।



  1. ऐसा रण राणा करता था, पर उसको था सन्तोष नहीं। मैं कर लूँ रक्त स्नान कहाँ क्षण-क्षण आगे बढ़ता था वह, जिस पर तय विजय हमारी है,कहता था लड़ता मान कहाँ,पर कम होता था रोष नहीं।। वह मुगलों का अभिमान कहाँ?



सन्दर्भ प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक हिन्दी के काव्यखण्ड के 'पद' शीर्षक से उद्धृत है। यह श्री श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा रचित काव्य 'हल्दीघाटी' से लिया गया है।



प्रसंग प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने महाराणा प्रताप के युद्ध-कौशल और देश-प्रेम की भावना को उजागर किया है।


व्याख्या कवि महाराणा प्रताप के युद्ध करने की कला का वर्णन करते हुए कहता है कि वे निडर होकर अपने विरोधियों से युद्ध करते थे, परन्तु उनको विरोधियों को परास्त करने भर से ही सन्तुष्टि नहीं मिलती थी। वह जितने अधिक शत्रुओं का नाश करते थे उतना ही रोष और क्रोध उनमें बढ़ता चला जाता था। जब तक कि विरोधी सेना के रक्त से वे स्नान नहीं कर लेते थे, तब तक वह मान-सम्मान के लिए रण-क्षेत्र में युद्ध करते रहते थे। महाराणा प्रताप के माध्यम से कवि कहता है कि जिस युद्ध में विजय मेवाड़ सेना और राजा महाराणा प्रताप की निश्चित है, उस पर मुगलों का झूठा अभिमान और घमण्ड करना सर्वथा व्यर्थ है।


काव्य सौन्दर्य


भाषा         खड़ी बोली


शैली           प्रबन्ध


गुण             ओज


छन्द            मुक्त


रस              वीर और रौद्र


शब्द-शक्ति        अभिधा


अलंकार


'रण राणा' में 'र' वर्ण की आवृत्ति होने के कारण अनुप्रास अलंकार है। 'क्षण-क्षण' में एक ही शब्द की पुनरावृत्ति होने के कारण पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है।


देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉भी👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook




ये भी देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook










👉👉👉👉essay on my mother



यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad