Up board final year exam paper class 9th science paper full solutions 2022
यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर कक्षा 9वी विज्ञान पेपर का सम्पूर्ण हल 2022
वार्षिक परीक्षा
कक्षा – 9
विषय – विज्ञान
समय 3 घण्टे
पूर्णांक - 70
नोट :- (1) यह प्रश्न पत्र दो खण्डों में विभक्त है।
(2) खण्ड (अ) में बहुविकल्पीय प्रश्न और खण्ड (ब) में वर्णनात्मक प्रश्न है।
(3) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित है।
खण्ड- (अ) (बहुविकल्पीय प्रश्न)
प्रश्न 1. निम्नांकित में द्रवों में क्या निश्चित है
(अ) आकार
( ब) वेग
(स) घनत्व
(द) आयतन
प्रश्न 2. दूध से क्रीम को कैसे पृथक कर सकते हैं?
अ) वाष्पीकरण से। .( ब) छानकर
(स) अपकेन्द्रण से। (द) ऊर्ध्वपतन से
प्रश्न 3 सीसा का प्रतीक है
(अ)Ca
(ब)Co
(स) Pb
(द) Ag
प्रश्न 4. मैग्नीशियम का आयन संख्या होती है
(अ) Mg
(ब) Mg³+
(स) Mg¹+
(द) Mg²+
प्रश्न 5. परमाणु संख्या 15 वाले तत्व के सबसे बाहरी कक्षा में इलेक्ट्रॉन की संख्या होती है?
(अ)9
(ब)7
(स)5
(द)3
प्रश्न6. कोशिका का बिजली घर है
(अ) माइट्रोकान्ड्रिया
(ब) राइबोसोम
(स) लाइसोसोम
(द) गाल्जी उपकरण
प्रश्न 7 नयी पादप कोशिकाओं में भित्ती बनी होती है
(अ) सेल्युलोज की
( ब) मण्ड की
(स) ग्लाइकोजन की
(द) प्रोटीन की
प्रश्न 8 अस्थि किस प्रकार का ऊतक है
(अ) सवहन ऊतक
(ब) तंत्रिका ऊतक
(स) संयोजी ऊतक
द) पेशी ऊतक
प्रश्न 9 मृदूतक (पैरेन्काइम) होता है
(अ) प्राविभाजी ऊतक (स) स्थायी ऊतक,
(ब) अग्रस्थ ऊतक। (द) कठोर ऊतक
प्रश्न 10 गोल- कृमि है
अ) आर्थोपोडा.
(ब) एनीलिडा
(स) निमेटोडा
(द) प्लेटीहेल्मिन्थीज.
प्रश्न 11 हाइड्रा का संघ है
(अ) पॉरीफेरा (स) मॉलस्का
(ब) आर्थोपोडा. (द) सीलेण्ट्रेटा
प्रश्न 12 एकबीज पत्री पौधा है
(अ) धान्न
(व) सरसों
(स) मटर
द) गोभी
प्रश्न 13. निम्न में कौन सदिश राशि नहीं है
(अ) वेग
(ब) बल
(स) संवेग
( द) दूरी,
प्रश्न14निम्न में कौन-सा कार्य का मात्रक नहीं है.
(अ) जूल
(ब) न्यूटन मीटर
(स) वाट
(द) किलोवाट घण्टा
प्रश्न 15. ध्वनि की चाल अधिकतम होती है
(अ) वायु में
(ब) लोहे में
(स) हाइड्रोजन में
(द) जल में
16. तरंग दैर्ध्य का एस० आई० मात्रक है
अ) मी०
ब) सेमी०
(स)मी0/से०
(द) सेमी०/से०
प्रश्न 17. जीवाणु जनित रोग है
(अ) चेचक
(ब) क्षय रोग
(स) पोलियो
(द) दमा
प्रश्न 18. एलीसा परीक्षण किया जाता है
(अ) कैंसर में
(ब) क्षय रोग में
(स) टाइफाइड में
(द) एड्स में
प्रश्न 19. किससे कोई वातावरणीय प्रदूषण नहीं होगा
(अ) हाइड्रोजन
(ब) कार्बन डाईऑक्साइड
(स) सल्फर डाईऑक्साइड
(द) कार्बन मोनोऑक्साइड
प्रश्न 20. वायुमण्डल में नाइट्रोजन की मात्रा होती है?
(अ) 68%
(ब) 78%
(स) 88%
(द) 58%
खण्ड - (ब) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
नोट:- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए 8x4=32
प्रश्न 21. ऊर्ध्वपातन किसे कहते हैं? इसका एक उदाहरण दीजिए।
उर्ध्वपातन (sublimation) एक भौतिक रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें कोई पदार्थ अपनी ठोस अवस्था से सीधे गैस मे परिवर्तित हो जाता है । इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पदार्थ की अवस्था किसी मध्यवर्ती द्रव अवस्था में परिवर्तित नहीं होती है। कपूर का ठोस अवस्था से सीधे वाष्प के रूप में उड़ जाना
उर्ध्वपातन का एक उदाहरण है।
प्रश्न 22. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी? इलेक्ट्रॉन की खोज किस प्रयोग द्वारा हुई ?
वर्ष 1897 में ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी जे. जे.
थॉमसन ने "क्रुक्स नलिका" (Crookes tube ) पर कार्य कर रहे थे तभी उन्होंने एक ऋणावेशित कण की खोज की जिन्हें आज इलेक्ट्रॉन के नाम से जाना जाता है.
प्रश्न 23. कोशिका भित्ती के बारे में आप क्या जानते है? यह किन पदार्थो से तथा कैसे निर्मित है ?
कोशिका भित्ति मुख्यतः सेलुलोज की बनी होती है। कोशिका भित्ति पादप कोशिकाओं को संरचनात्मक दृढ़ता प्रदान करती है। किसी पादप कोशिका को अति परासरण डाबी विलियन में रखने पर कोशिका द्वारा जल की हानि होती है तथा कोशिका झिल्ली सहित आंतरिक पदार्थ संकुचित हो जाती है। इसे जीवद्रव्य कुंजन (प्लाज्मोलाइसिस) कहते हैं ।
प्रश्न 24 जन्तु कोशिका तथा पादप कोशिका से तुलना करो।
पादप कोशिका और जंतु कोशिका में तुलना :
जंतु कोशिका
1. प्राणी कोशिका महीन झिल्ली जिसे प्लैज़्मा झिल्ली कहते हैं से घिरी होती है।
2. हरित लवक अनुपस्थित होते हैं।
3. रिक्तिकायें या तो अनुपस्थित होती हैं या बहुत छोटे माप की होती हैं।
4. सैन्ट्रोसोम उपस्थित
5. कोशिका विभाजन ग्रूव (खाँच) निर्माण द्वारा होता है।
6. गोल्जिकाय उपस्थित।
7. कैल्शियम आक्जलेट के वे सदैव अनुपस्थित होते हैं।
8. इन कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषण नहीं होता।
पादप कोशिका
1. प्लैज़्मा झिल्ली के बाहर की ओर सेल्यूलोज की बानी मोटी कोशिका भित्ति होती है।
2. हरित लवक उपस्थित होते हैं।
3 रिक्तिकायें बड़ी तथा मुख्य होती हैं।
4. सैन्ट्रॉसॉन अनुपस्थित होता है।
5. कोशिका विभाजन कोशिका पट्टी द्वारा प्रारम्भ होता है।
6. गॉल्जिकाय अलग अलग इकाइयों डिक्टियोसोम्स का बना होता है।
7. ये पादप कोशिकाओं में सदैव पाए जाते हैं।
8. इनमें प्रकाश संश्लेषण की क्षमता होती हैं।
प्रश्न.25. केन्द्रक की संरचना तथा कार्य का वर्णन करो।
प्रश्न 26. फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से है?
फ्लोएम के चार अवयव हैं
(i) चालनी नलिकाएँ,
(ii) साथी कोशिकाएँ,
(iii) फ्लोएम मृदूतक तथा
(iv) फ्लोएम तंतु ।
प्रश्न 27. रेखित एवं अरेखित पेशियों का वर्णन कीजिए।
रेखित
1. दीर्घ, बेलनाकार तथा अशाखित।
2. बहुकेंद्रकीय, परिधीय केंद्रक ।
3. गहरे तथा हल्के रंग की पट्टिकायें।
4. ऐच्छिक संकुचन तेजी से थोड़े समय के लिए जल्दी ही थकान महसूस करती हैं।
5. ये कंकाल से जुडी हुई होती है जैसे सिर, हाथ, पैर, जीभ तथा फैरैग्स।
6. पेशीचोल पताल तथा मजबूत होता है।
अरेखित पेशी
1. छोटी तुर्काकार तथा नुकीली सिरे ।
2. एक केंद्रकीय तथा केंद्रक बीच में स्थापित।
3. पट्टिकायें नहीं होती हैं।
4. संकुचन धीरे धीरे होता है, परन्तु लंबे काल तक एवं पेशी को थकान का अनुभव नहीं होता।
5. ये शरीर में अंगों की दीवारों में पायी जाती हैं।
6. पेशीचोल नहीं होता है।
प्रश्न 28. औसत वेग तथा औसत चाल में क्या अन्तर है?
औसत चाल तथा औसत वेग में अंतर (Difference in average speed and average velocity)
किसी वस्तु का औसत चाल ज्ञात करने के लिए कुल दूरी का प्रयोग किया जाता है, वही किसी वस्तु का औसत वेग ज्ञात करने के लिए वस्तु के कुल वेग का प्रयोग किया जाता है
उदहारण:- माना दो वस्तुए जिनकी चाल 5 km/h और 10 km/h है, तो इनका औसत चाल क्या होगा?
दोनों वस्तुओ का औसत चाल ज्ञात करने के लिए दोनों चलो का योग करते है | (5+ 10 ) /2 =
15/2 = 7.5 होगा
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
नोट:- निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए 6x3 = 18
प्रश्न 29 संवेग संरक्षण के नियम को समझाइये? इसके आधार पर क्रिया तथा प्रतिक्रिया की समानता को स्पष्ट कीजिए।
अथवा किसी वस्तु का चन्द्रमा पर भार पृथ्वी पर इसके भार का 1/6 गुना क्यों होता है ?
किसी वस्तु का चंद्रमा पर भार पृथ्वी पर इसके भार का 1/6 गुना क्यों होता है? कीसी वस्तु का भार गुरुत्वीय त्वरण g के समानुपाती है, अर्थात w समानुपाती gऔर चंद्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण gm पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण ge का 1/6 गुना होता है। इसलिए किसी वस्तु का चंद्रमा पर भार पृथ्वी पर इसके भार का 1/6 गुना होता है।
प्रश्न 30 तरंग गति किसे कहते है? इसकी विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इसे स्पष्ट रूप से उदाहरण देकर समझाइये।
तरंग गति : जब हम तालाब मे एक पत्थर का टुकड़ा फेकते है, तो पत्थर जहा गिरता है वहा पर एक विभोक्ष उत्पन्न होता है, जो तरंगो के रूप मे तालाब मे चारो तरफ फेल जाता है। यह विभोक्ष तरंगो के रूप मे आगे बढ़ता है, जबकि माध्यम के कण यानि जल के कण अपने स्थान पर पर तरंग गति की दिशा के लम्बवत ऊपर निचे कम्पन्न करते रहते है ।
अथवा टाइफाइड रोग के कारण लक्षण रोकथाम से बचने के उपाय एवं उपचार का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
प्रश्न 31. अन्तर्फसली प्रणाली क्या है? यह मिश्रित फसली प्रणाली से किस प्रकार भिन्न है ?
अथवा डॉल्टन का परमाणुवाद क्या है? इसके आधुनिक स्वरूप का वर्णन कीजिए।
डाल्टन का परमाणुवाद
(i) प्रत्येक पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है, जिन्हें परमाणु कहते हैं। परमाणु अविभाज्य होता है।
(ii) परमाणु न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट।
(iii) एक ही तत्व के सभी परमाणु आकार, द्रव्यमान तथा रासायनिक गुणों में समान होते हैं, किंतु दूसरे तत्व के परमाणु से भिन्न होते हैं।
देखे👉👉👉👉
ये भी देखें 👉👉भी👉👉
ये भी देखे 👉👉👉👉
ये भी देखे 👉👉👉👉
👉👉👉
👉essay on lockdown samasya aur samadhan
👉👉👉
👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू
👉👉👉
👉application for issuing new bank passbook
ये भी देखे👉👉👉👉
ये भी देखें 👉👉👉👉
ये भी देखे 👉👉👉👉
ये भी देखे 👉👉👉👉
👉👉👉
👉essay on lockdown samasya aur samadhan
👉👉👉
👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू
👉👉👉
👉application for issuing new bank passbook
यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia