नए साल पर हिंदी में निबंध//Essay on New year in Hindi 2023
यूं तो पूरे विश्व में नया साल अलग-अलग दिन मनाया जाता हैं, और भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भी नए साल की शुरुआत अलग-अलग समय पर होती हैं लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत मानी जाती है। क्योंकि 31 दिसंबर को 1 वर्ष का अंत होने के बाद 1 जनवरी से नए अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष की शुरुआत होती है। इसलिए इस दिन को पूरी दुनिया में नया साल शुरू होने के उपलक्ष्य में पर्व की तरह मनाया जाता है।
क्योंकि नया साल है इसलिए नई उम्मीदें, नए सपने में विशेष आइडियाज के साथ इसका स्वागत किया जाता है। नया साल मनाने के पीछे मान्यता है कि साल का पहला दिन अगर उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाए तो साल भर इसी उत्साह और खुशियों के साथ ही बीतेगा।
हालांकि, हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल 1 जनवरी से शुरू नहीं होता। हिंदू नववर्ष का आगाज गुड़ी पड़वा से होता है। लेकिन 1 जनवरी को नया साल मनाना सभी धर्मों में एकता कायम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है क्योंकि इसे सभी मिलकर मनाते हैं 31 दिसंबर की रात से ही कई स्थानों पर अलग-अलग समूह में इकट्ठा होकर लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं और रात 12:00 बजते ही सभी एक दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं देते हैं।
नया साल एक नई शुरुआत को दर्शाता है और हमेशा आगे बढ़ने की सीख देता है। पुराने साल में हमने जो भी किया, सीखा, सफल या असफल हुए उससे सीख लेकर एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ना चाहिए जिस प्रकार हम पुराने साल के समाप्त होने पर दुखी नहीं होते बल्कि नए साल का स्वागत बड़े उत्साह और खुशी के साथ करते हैं उसी तरह जीवन में भी बीते हुए समय को लेकर हमें दुखी नहीं होना चाहिए, जो बीत गया उसके बारे में सोचने की अपेक्षा आने वाले अवसरों का स्वागत करें और उनके जरिए जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
नए साल की खुशी में कई स्थानों पर पार्टी आयोजित की जाती हैं जिसमें नाच गाना और स्वादिष्ट व्यंजनों के शौकीन लोग विभिन्न प्रकार के होटल, मॉल एवं आयोजन स्थलों में जाते हैं एवं मजेदार खेलों के जरिए अपना मनोरंजन भी करते हैं। कुछ लोग धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर ईश्वर को याद करने साल की शुरूआत करते हैं।
नए साल पर निबंध हिंदी में
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 1 जनवरी को नए साल के रूप में मनाया जाता है, शुभकामनाएं, ग्रीटिंग कार्ड तथा गिफ्ट का आदान-प्रदान शुरू हो जाता है। लोग इस दिन घूमने जाते हैं और तरह-तरह के सेलिब्रेशन करते हैं लोक समूह में इकट्ठा होकर नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। नया साल हमेशा हम सब को आगे बढ़ते रहने की सीख देता है।
नव वर्ष पर 10 वाक्य हिन्दी में
विश्व के प्रत्येक देशों में विभिन्न धर्मों एवं समुदाय के लोग नव वर्ष का पर्व अलग-अलग तिथियों पर मनाते हैं। विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों में नव वर्ष के उत्सव को मनाए जाने में परस्पर भिन्नता देखने को मिलती है। परंतु आधुनिक परिवेश में पल रही लगभग सभी देशों की युवा पीढ़ी 1 जनवरी को नव वर्ष का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाती हैं। इस दिन लोग पूर्व में हुई गलतियों को भूल कर एक नए संकल्प के साथ नव वर्ष में प्रवेश करते हैं।
नव वर्ष पर 10 वाक्य
(1) पश्चिमी देशों में आज से लगभग 5000 वर्ष पहले बेबीलोन में 21 मार्च को नव वर्ष का पर्व मनाया जाता था।
(2) 1 जनवरी को नववर्ष मनाने की शुरुआत रोम के शासक जूलियस सीज़र ने की।
(3) हिंदू धर्म के अनुसार नव वर्ष चैत्र माह के प्रथम तिथि को मनाया जाता है।
(4) भारत में नव वर्ष अलग-अलग स्थानों पर भिन्न-भिन्न माह में मनाया जाता है।
(5) भारत के मुख्य प्रांत पंजाब में नव वर्ष 13 अप्रैल को बैसाखी त्योहार के रूप में मनाते हैं।
(6) पारसी धर्म के लोग 19 अगस्त को नव वर्ष का त्यौहार मनाते हैं।
(7) जैन धर्म के लोग दीपावली के अगले दिन नव वर्ष मनाते हैं।
(8) मुस्लिम धर्म में लोग नव वर्ष को मुहर्रम पर्व के रूप में मनाते हैं।
(9) हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार आज ही के दिन से ब्रह्मा जी ने सृष्टि के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था।
(10) ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार विश्व के लगभग सभी हिस्सों में 1 जनवरी को नव वर्ष पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
निष्कर्ष
उपर्युक्त वाक्यों से यह सिद्ध होता है कि नव वर्ष संपूर्ण विश्व के लिए एक हर्षो उल्लास का दिन होता है। हालांकि लोग इस त्यौहार को अपने अपने तरीके से मनाते हैं पर इसका उत्सव लगभग एक जैसा ही होता है।
लोग नव वर्ष का स्वागत अपनी नई आकांक्षाओं एवं नए संकल्प के साथ करते हैं कि आने वाला उनका 365 दिन इसी खुशी एवं हर्षो उल्लास के साथ बीते।
नव वर्ष पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- नव वर्ष का पर्व किस धर्म के लोगों का मुख्य त्यौहार है?
उत्तर - नव वर्ष ईसाई धर्म के लोगों का मुख्य त्यौहार है।
प्रश्न 2- 1 जनवरी को नववर्ष मनाने की शुरुआत किसने की थी?
उत्तर -रोम के शासक जूलियस सीजर ने।
10 lines essay on new year
(1) About 5000 years ago in Western countries, the New Year festival was celebrated on March 21 in Babylon.
(2) Rome's ruler Julius Caesar started celebrating the new year on January 1st.
(3) According to Hindu religion, the new year is celebrated on the first date of Chaitra month.
(4) In India, New Year is celebrated in different months at different places.
(5) In Punjab, the main province of India, New Year is celebrated as Baisakhi festival on 13th April.
(6) People of Parsi religion celebrate New Year festival on 19th August.
(7) People of Jainism celebrate New Year on the next day of Diwali.
(8) In Muslim religion, people celebrate the new year as Muharram festival.
(9) According to Hindu scriptures, from today itself, Brahma ji started the work of creation of the universe.
(10) According to the Gregorian calendar, New Year is celebrated with great enthusiasm on January 1 in almost all parts of the world.
ये भी पढ़ें 👉
👉अन्ना जानवरो के खिलाफ़ एसपी को शिकायत पत्र कैसे लिखे
👉क्रिकेट क्रीड़ा पर संस्कृत में निबंध
👉दूरदर्शन पर संस्कृत में निबंध
👉essay on Indian farmer in Sanskrit
👉essay on taj mahal in english
👉essay on Indian farmer in english
👉दहेज प्रथा पर निबंध संस्कृत में
👉 tc k liye application in sanskrit
👉शुभकामना हेतु संस्कृत में प्रार्थना पत्र
👉application for scholarship in Sanskrit
👉पर्यावरण पर संस्कृत में निबंध
👉mam dincharya essay in sanskrit