a

रासायनिक अभिक्रिया एवं उसके प्रकार उदाहरण सहित / ऊष्माक्षेपी (दहन) एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया उदाहरण सहित/ऑक्सीकरण तथा अपचयन अभिक्रिया परिभाषा उदाहरण सहित/What is chemical reactions

 रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं ? What is Chemical Reaction in Hindi

कक्षा 10वी विज्ञान अध्याय 1 रसायनिक अभिक्रिया

ऊष्माक्षेपी (दहन) एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।


रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार की होती है? प्रत्येक को उदाहरण देकर समझाइए।


ऑक्सीकरण  तथा अपचयन अभिक्रिया किसे कहते हैं परिभाषा उदाहरण सहित


ushma shoshi abhikriya kya hai,ushma shoshi abhikriya kise kahate hain,ushma shoshi kya hai,ushmashoshi abhikriya kise kehte hain,ushmashoshi abhikriya ka udaharan,usma sosi,ushma shoshi abhikriya,usma sosi aur ushmakshepi abhikriya kya hai,ऑक्सीकरण और अपचयन अभिक्रिया,ऑक्सीकरण और अपचयन में अंतर,ऑक्सीकरण और अपचयन,ऑक्सीकरण और अपचयन किसे कहते हैं,ऑक्सीकरण और अपचयन की परिभाषा,ऑक्सीकरण और अपचयन अभिक्रिया,ऑक्सीकरण और अपचयन में अंतर,ऑक्सीकरण और अपचयन,ऑक्सीकरण और अपचयन किसे कहते हैं,ऑक्सीकरण और अपचयन की परिभाषा,rasayanik abhikriya kise kahate hain,rasayanik abhikriya,rasayanik abhikriya avn samikaran,rasayanik abhikriya ke prakar,rasayanik abhikriya kya hai,rasayanik abhikriya avam samikaran,rasayanik abhikriya ka udaharan,rasaynik abhikriya kise kahte h,rasaynik abhikriya kise kahate hain


नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइटwww.Subhanshclasses.com में यदि आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार की होती है? प्रत्येक को उदाहरण देकर समझाइएतो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको आपके सभी टॉपिक पर लिखना शिखायेगे। यदि आप YouTube पर देखना चाहते हैं तो आप अपने यूट्यूब पर सर्च करे Subhansh classes वहा पर आपको हमारा चैनल मिल जायेगा, आप उसे जल्दी से subscribe कर लीजिए। हमारे यूट्यूब चैनल पर आपको पढाई से सम्बंधित सभी जानकारी दी जायेगी






रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं ? What is Chemical Reaction in Hindi


ऊष्माक्षेपी (दहन) एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।


रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार की होती है? प्रत्येक को उदाहरण देकर समझाइए।


ऑक्सीकरण  तथा अपचयन अभिक्रिया किसे कहते हैं परिभाषा उदाहरण सहित







प्रश्न 1. रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार की होती है? प्रत्येक को उदाहरण देकर समझाइए। 


अथवा


प्रतिस्थापन अभिक्रिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।


अथवा


मर्करी (Hg) के अयस्कों में से किसी एक अयस्क से किस प्रकार मर्करी प्राप्त कीजिएगा? केवल रासायनिक समीकरण दीजिए। 


अथवा


संकलन अभिक्रिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।



रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं ? (Rasayanik abhikriya kise kahate hain)


रासायनिक अभिक्रिया की परिभाषा :


ऐसे परिवर्तन जिसमें नए गुणों वाले पदार्थों का निर्माण होता हैं, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं अथवा रसायनों से सम्बन्धित अभिक्रिया को रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं।


ऐसे पदार्थ जो किसी रासायनिक अभिक्रिया में हिस्सा लेते हैं उन्हें अभिकारक कहते हैं पदार्थ जिनका निर्माण रासायनिक अभिक्रिया में होता हैं, उन्हें उत्पाद कहते हैं


उदाहरण:


1. भोजन का पाचन


2. श्वसन


3. लोहे पर जंग लगना


4. मैग्नीशियम फीते का जलना


5. दुध से दही बनना


6. भोजन को पकाने की प्रक्रिया


रासायनिक अभिक्रिया को पहचानने के तरीके:


* अवस्था में परिवर्तन


*रंग में परिवर्तन


*तापमान में परिवर्तन


*गैस का उत्सर्जन


अवस्था में परिवर्तन :- रासायनिक अभिक्रिया में अवस्थाओं का परिवर्तन होता हैं। मैग्नीशियम फीते ( रिबन) को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाने पर मैग्नीशियम चूर्ण का निर्माण होता हैं


2Mg + 0₂ → 2Mgo + O₂


रंग में परिवर्तन :- रासायनिक अभिक्रिया में रंग का परिवर्तन होता हैं। कॉपर सल्फेट का विलयन का रंग नीला होता हैं परन्तु लोहें की कीले डालने पर उसका रंग हरा हो जाता हैं अत: रासायनिक अभिक्रिया में रंग का परिवर्तन होता हैं


 CuSO₄ + Fe → FeSO₄+ Cu


तापमान में परिवर्तन :- रासायनिक अभिक्रिया में ताप का परिवर्तन होता हैं। तनु सल्फ्युरिक अम्ल में दानेदार जिंक डालने पर पात्र गर्म हो जाता हैं। अत: अभिक्रिया में तापमान का परिवर्तन हुआ।


गैस का उत्सर्जन :- रासायनिक अभिक्रिया में गैस का उत्सर्जन होता हैं। तनु सल्फ्युरिक अम्ल में दानेदार जिंक डालने पर हाइड्रोजन गैस बाहर निकलती हैं।



रासायनिक अभिक्रिया :- ऐसे परिवर्तन जिसमें नए गुणों वाले पदार्थों का निर्माण होता है, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। अभिकारक : ऐसे पदार्थ जो किसी रासायनिक अभिक्रिया में हिस्सा लेते हैं उन्हें अभिकारक कहते हैं। उत्पाद : ऐसे पदार्थ जिनका निर्माण रासायनिक अभिक्रिया में होता है, उन्हें उत्पाद कहते हैं।


रसायन विज्ञान कितने प्रकार के होते हैं?


रसायनिक अभिक्रिया तीन प्रकार की होती है


1.कार्बनिक रसायन Organic chemistry.


2.अकार्बनिक रसायन Inorganic chemistry.


3.भौतिक रसायन Physical chemistry.



रसायनिक अभिक्रिया


उत्तर- रासायनिक अभिक्रिया जब एक या एक-से-अधिक पदार्थ परस्पर अभिक्रिया करके नए पदार्थ बनाते हैं तो ऐसी अभिक्रिया को रासायनिक अभिक्रिया' कहते हैं।



उदाहरणार्थ : मैग्नीशियम जब हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से क्रिया करता है तो मैग्नीशियम क्लोराइड व हाइड्रोजन गैस बनती है। इस अभिक्रिया को निम्नलिखित समीकरण से प्रदर्शित करते हैं


Mg      +     2HCI →MgCl₂ + H₂

मैग्नीशियम।         हाइड्रोक्लोरिक अम्ल         मैग्नीशियम क्लोराइड       हाइड्रोजन


अधिकारक                     उत्पाद


इस अभिक्रिया में, मैग्नीशियम तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को अभिकारक - (reactants) तथा मैग्नीशियम क्लोराइड व हाइड्रोजन को परिणामी या उत्पाद - (resultants or product) कहते हैं। इस सम्पूर्ण क्रिया को रासायनिक ना अभिक्रिया कहते हैं। रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों (अभिकारकों) तथा बनने वाले पदार्थों (उत्पादों) को रासायनिक सूत्रों द्वारा समीकरण के रूप में दर्शाने को अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण कहते हैं। । 



रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार की होती है 



1. संयोजन (संकलन) अभिक्रिया - संयोजन अभिक्रिया वह रासायनिक अभिक्रिया है, जिसमें दो या दो से अधिक प्रकार के पदार्थों के अणु परस्पर जुड़कर केवल एक ही प्रकार के पदार्थ के अणु बनाते हैं।




उदाहरणार्थ :


(i) सोडियम (Na) धातु, क्लोरीन (Cl) में जलकर सोडियम क्लोराइड (NaCl) बनाती है




2Na       +       Cl₂ →         2NaCl


सोडियम        क्लोरीन          सोडियम क्लोराइड




(ii) कार्बन मोनोक्साइड (CO) तथा क्लोरीन (Cl₂) की क्रिया से कार्बोनिल क्लोराइड (COCl₂) बनता है।


CO                +Cl₂    →      COCl₂

कार्बन मोनोक्साइड  क्लोरीन       कार्बोनिल क्लोराइड



2. वियोजन अभिक्रिया वियोजन अभिक्रिया रासायनिक वह अभिक्रिया है, जिसमें कोई यौगिक अपने अवयवी तत्त्वों अथवा छोटे-छोटे सरल यौगिकों में वियोजित हो जाता है। यह अभिक्रिया ऊष्मा, प्रकाश अथवा विद्युत द्वारा सम्पन्न होती है। वियोजन अभिक्रिया निम्नलिखित दो प्रकार की होती है




(a) ऊष्मीय-वियोजन (Thermal decomposition) जब किसी पदार्थ के वियोजन की अभिक्रिया ऊष्मा देने पर होती है तो उसे ऊष्मीय वियोजन कहते हैं।"



 उदाहरणार्थ : (i) पोटैशियम क्लोरेट का वियोजन पोटैशियम क्लोरेट (KCIO₃) को गर्म करने पर यह पोटैशियम क्लोराइड (KCI) तथा ऑक्सीजन में वियोजित होता है


2KCIO₃   ऊष्मा  →   2KCI    +30₂ ↑ ऑक्सीजन

पोटैशियम क्लोरेट        पोटैशियम क्लोराइड




(b) विद्युत वियोजन (Electrolysis or electrolytic decomposition) "जिस रासायनिक अभिक्रिया में यौगिक (गलित अवस्था में या जलीय विलयन में) का विद्युत प्रवाहित करने पर वियोजन होता है, उसे विद्युत वियोजन कहते हैं।”


उदाहरणार्थ


(i) सोडियम क्लोराइड का विद्युत-वियोजन गलित सोडियम क्लोराइड में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर यह सोडियम तथा क्लोरीन में वियोजित हो जाता है


विद्युत-वियोजन


2NaCl   विद्युत-वियोजन →  2Na सोडियम +Cl₂↑ क्लोरीन


सोडियम क्लोराइड




3. विस्थापन या प्रतिस्थापन अभिक्रिया विस्थापन वह रासायनिक अभिक्रिया है, जिसमें किसी यौगिक के अणु के किसी एक परमाणु अथवा समूह (मूलक) के स्थान पर कोई दूसरा परमाणु अथवा समूह (मूलक) आ जाता है।


 उदाहरणार्थ :


(i) लोहा (Fe), कॉपर सल्फेट (CuSO4) विलयन में से कॉपर को विस्थापित करके स्वयं आ जाता है। फलस्वरूप, फेरस सल्फेट तथा कॉपर (Cu) बनते हैं


Fe आयरन +CuSO₄ → FeSO₄+  Cu↓


                कॉपर सल्फेट    फेरस सल्फेट




4. उभय प्रतिस्थापन या द्वि-विस्थापन अभिक्रिया "जिस रासायनिक अभिक्रिया में यौगिकों के आयनों अथवा घटकों की अदला-बदली (विनिमय) हो जाती है तथा नए यौगिक बनते हैं, वह उभय-प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।” यह अभिक्रिया यौगिकों के विलयनों के मध्य होती है।


 उदाहरणार्थ :


(i) जब बेरियम क्लोराइड के विलयन में सोडियम सल्फेट का विलयन मिलाते हैं तो बेरियम सल्फेट व सोडियम क्लोराइड बन जाते हैं



BaCl₂ + Na₂SO₄ → BaSO₄+ 2NaCl


बेरियम क्लोराइड     सोडियम सल्फेट।         बेरियम सल्फेट    सोडियम क्लोराइड




प्रश्न . ऑक्सीकरण अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए।


अथवा


 ऑक्सीकरण अभिक्रिया पर टिप्पणी लिखिए। योग अभिक्रियाओं पर टिप्पणी लिखिए।



उत्तर- जब किसी अभिक्रिया में किसी तत्व या यौगिक के साथ ऑक्सीजन का सहायोग या हाइड्रोजन का त्याग होता है, तो ऐसी अभिक्रिया को ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहते हैं।


उदाहरण –


 (i) C    + O₂       →      CO₂



कार्बन       ऑक्सीजन         कार्बन डाइऑक्साइड


(ii) S     +      0₂      →     SO₂


गंधक        ऑक्सीजन     सल्फर डाइऑक्साइड


(iii) 4HCl + MnO2  → MnCl₂ + H₂O + Cl₂





प्रश्न .ऊष्माक्षेपी (दहन) एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।


उत्तर- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (दहन ) जिन रासायनिक अभिक्रियाओं में उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है, उन्हें ऊष्माक्षेपी (दहन) अभिक्रिया कहते हैं।


उदाहरणार्थ: प्राकृतिक गैस का दहन


CH₄ (g)+2CO₂→CO₂ (g) + 2H₂O (g)+ऊष्मा



ऊष्माशोषी अभिक्रिया–जिन रासायनिक अभिक्रियाओं में ऊर्जा अवशोषित होती है, उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।


उदाहरणार्थ:


N₂ +0₂  → 2NO - ऊष्मा



प्रश्न . श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।



उत्तर- श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं; क्योंकि इसके अन्तर्गत भोजन छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटता है जिसके फलस्वरूप ऊर्जा उत्पन्न होती है जो हमारे शरीर को कार्य करने की शक्ति प्रदान करती है। श्वसन क्रिया को समीकरण रूप में निम्नवत् व्यक्त किया जा सकता है


C₆H₁₂0₆ + 6 0₂  →      6CO₂+  6H₂O+ ऊर्जा


ग्लूकोज़    ऑक्सीजन      कार्बन डाइऑक्साइड   जल




प्रश्न. रासायनिक समीकरण देते हुए सल्फर डाइऑक्साइड (SO2 ) का कोई एक अपचायक गुण समझाइए।


उत्तर- जल की उपस्थिति में यह हैलोजन का अपचयन करके अम्ल बनाती है


SO₂ + 2H₂O + Cl₂ → 2HCl + H₂SO₄



प्रश्न. रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट करो।



उत्तर— वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें एक अभिकारक का ऑक्सीकरण तथा दूसरे अभिकारक का अपचयन होता है, रेडॉक्स अभिक्रिया या उपचयन-अपचयन अभिक्रिया कहलाती है;




 प्रश्न . (a) क्या होता है जब सोडियम सल्फेट विलयन को बेरियम क्लोराइड विलयन में मिलाया जाता है


(b) उपर्युक्त अभिक्रिया की सन्तुलित समीकरण लिखिए।




उत्तर – (a) जब सोडियम सल्फेट विलयन को बेरियम क्लोराइड विलयन में मिलाया जाता है तो BaSO₄ का सफेद अवक्षेप बनता है। सोडियम क्लोराइड अन्य उत्पाद के रूप में प्राप्त होता है जो विलयन में शेष रह जाता है।


(b) Na₂ SO₄ (aq) + BaCl₂(aq). 

  सोडियम सल्फेट        बेरियम क्लोराइड


→   BaSO₄ + 2NaCl(aq) 

बेरियम सल्फेट      सोडियम क्लोराइड



प्रश्न . निम्नलिखित अभिक्रियाओं का सन्तुलित समीकरण लिखिए


(i) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल दानेदार जिंक के साथ अभिक्रिया करता है।


अथवा


 क्या होता है, जब जिंक चूर्ण को तनु सल्फ्यूरिक अम्ल में मिलाया जाता है।



(ii) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल ऐलुमिनियम चूर्ण के साथ अभिक्रिया करता है।


(iii) सोडियम ऑक्साइड को जल में घोला जाता है 



 उत्तर – (i) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल जिंक के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन विस्थापित करता है।.


Zn + H₂SO₄ (dil)  → ZnSO₄ + H2


(ii) ऐलुमिनियम चूर्ण की तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया कराने पर ऐलुमिनियम ट्राइक्लोराइड बनता है।


2Al + 6HCl (dil.) → 2AlCl₃ + 3H₂




(iii) Na₂0 + H₂0  → 2NaOH





प्रश्न . रासायनिक समीकरण में अभिकारक तथा उत्पाद किस प्रकार लिखे जाते हैं?


उत्तर- रासायनिक समीकरण में अभिकारक बाईं ओर लिखे जाते हैं। एक से अधिक अभिकारक होने पर इनके मध्य '+' का चिह्न लगाया जाता है। उत्पादों को समीकरण के दाईं ओर लिखा जाता है तथा इनके मध्य भी '+' का चिह्न लगा दिया जाता है। अधिकारकों तथा उत्पादों के मध्य एक तीर (→) लगाया जाता  है जिसकी दिशा उत्पादों की ओर होती है। यह तीर अभिक्रिया की दिशा का बोध कराता है। 



उदाहरणार्थ :


2Mg + O₂      → 2MgO


अभिकारक            उत्पाद




प्रश्न . सन्तुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?


उत्तर- किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारक तथा प्राप्त उत्पादों में उपस्थित विभिन्न तत्त्वों के परमाणुओं की संख्या समान होने पर समीकरण सन्तुलित रासायनिक समीकरण कहलाती है।


प्रश्न . उपचयन तथा अपचयन क्या है?


उत्तर - वह अभिक्रिया जिसमें एक रासायनिक स्पीशीज इलेक्ट्रॉनों का ह्रास करती है, उपचयन कहलाती है। वह अभिक्रिया जिसमें एक रासायनिक स्पीशीज इलेक्ट्रॉन प्राप्त करती है, अपचयन कहलाती है।


प्रश्न . उपचायक तथा अपचायक किसे कहते हैं?


उत्तर- अभिक्रिया में वह पदार्थ जो अन्य पदार्थ को उपचयित कर देता है, उपचायक कहलाता है। अभिक्रिया में वह पदार्थ जो अन्य पदार्थ को अपचयित करता है, अपचायक कहलाता है।


प्रश्न . वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?


उत्तर- मैग्नीशियम रिबन की सतह पर उपस्थित मैग्नीशियम ऑक्साइड की सतह को साफ करने के लिए दहन से पूर्व इसे रेगमाल से रगड़कर साफ किया

जाता है।


प्रश्न . किसी पदार्थ 'x' के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है।


(i) पदार्थ 'x' का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए।


 (ii) ऊपर (i) में लिखे पदार्थ 'X' की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।


उत्तर- (i) पदार्थ 'x' का नाम कैल्सियम ऑक्साइड है। इसका सूत्र CaO है।



(ii)CaO(s) + H₂O → Ca(OH)₂ (aq) + ऊष्मा


कैल्सियम ऑक्साइड  जल      कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड



प्रश्न . लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं? 


उत्तर- लोहे की वस्तुओं पर पेंट करने से उसकी अभिक्रिया वायु उपस्थित नमी व ऑक्सीजन से नहीं हो पाती है तथा वह जंग लगने से बच जाती है।



Q.एथिल एसीटेट का सूत्र क्या है?


C₄H₈O₂


Q.सल्फ्यूरिक अम्ल को रसायनों का राजा क्यों कहते हैं?


सल्फ्यूरिक अम्ल प्रयोगशाला तथा उद्योगों में सर्वाधिक प्रयोग किए जाने वाला रसायन है। इसलिए इसे रसायनों का राजा कहते है।



Q.कौन से अम्ल को अम्लों का राजा भी कहते हैं?


H2so4 सल्फ्यूरिक अम्ल को अम्लों का राजा कहते हैं।


Q.श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं कक्षा 10?


यह क्रिया एंजाइमों के द्वारा कोशिकाओं के अंदर माइटोकॉन्ड्रिया में होती है। इस अभिक्रिया में ऊर्जा उत्सर्जित होती है, जिसको कोशिकाओं में ATP के रूप में संचित कर लिया जाता है। इसलिए श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।


Q.Pratisthapan Abhikriya क्या है?


प्रतिस्थापन अभिक्रिया : प्रतिस्थापन अभिक्रिया जिसमें यौगिक के परमाणु या परमाणुओं का समूह, अन्य परमाणु या परमाणु के समूह द्वारा प्रतिस्थापित होता है, प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ कहलाती है। एक या अधिक भिन्न रासायनिक गुण वाले पदार्थ बनते हैं।


Q.ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं से क्या समझते हैं?



ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया-जिन अभिक्रियाओं में उत्पाद के साथ ऊष्मा का भी उत्सर्जन होता है उन्हें उष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं। 


ऊष्माशोषी अभिक्रिया - जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा का अवशोषण होता है उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं। 


Q.ऊष्माशोषी अभिक्रिया का उदाहरण क्या है ?



कैल्सियम ऑक्साइड (कली-चूना) के ऊपर जल गिराया जाता है, तो कली- चूना जल के साथ अभिक्रिया करके कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (भखरा चूना) का निर्माण करता है। इसमें ऊष्मा उत्पन्न होती है जिससे अभिक्रिया मिश्रण का ताप बहुत बढ़ जाता है। 


Q.ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्या है उदाहरण दें?



किसी ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया का ऊर्जा-प्रोफाइल वह रासायनिक अभिक्रिया उष्माक्षेपी ( exothermic reaction) कहलाती है जिसमें उष्मा के रूप में उर्जा प्राप्त होती है। इसके विपरीत रासायनिक अभिक्रिया उष्माशोषी कहलाती है। रासायनिक अभिक्रिया के रूप में व्यक्त करने पर 


उदाहरण - के लिए, हाइड्रोजन का जलना एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।



Q.रासायनिक अभिक्रिया क्या है उदाहरण ?


रासायनिक अभिक्रिया


(Rasayanik Abhikriya Kise Kahate Hain) 


:- जब कोई दो या दो से अधिक पदार्थ या अभिकारक आपस में मिलकर अथवा अभिक्रिया करके अपने रासायनिक गुणों में परिवर्तन करके नए उत्पाद बनाते हैं। तो इस प्रक्रिया को रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। 


उदाहरण:- वायु तथा नमी की उपस्थिति में लोहे पर जंग लगना। इत्यादि उदाहरण है।


Q.एस्टरीकरण रासायनिक अभिक्रिया क्या होती है?


एस्टरीकरण- ऐसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में किसी ऐल्कोहॉल को एक कार्बोक्सिलिक अम्ल के साथ गर्म करके एस्टर प्राप्त किया जाता है, एस्टरीकरण कहलाता है।



Q.रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं यह कितने प्रकार की होती हैं?


यह तीन प्रकार की होती है: उष्मीय वियोजन जो ऊष्मा के द्वारा होती है, विद्युत वियोजन जिसमें ऊष्मा विद्युत के रूप में प्रदान की जाती है, प्रकाशीय वियोजन जिसमें ऊष्मा प्रकाश के द्वारा प्रदान की जाती हैं. इस अभिक्रिया में अधिक अभिक्रियाशील पदार्थ कम अभिक्रियाशील पदार्थ को उसके यौगिक से अलग कर देता है


Q.उस अभिक्रिया को क्या कहते हैं जिसमें अभिकारक सरल प्रतिफलों में परिवर्तित हो जाता है?


उस अभिक्रिया को क्या कहते हैं, जिसमें अभिकारक सरल प्रतिफलों में परिवर्तित हो जाता है ? 

अपघटन अभिक्रिया



Q.संयोजन अभिक्रिया क्या है उदाहरण दीजिए?


संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)


जिस अभिक्रिया में दो या दो से अधिक अभिकारक किसी एक उत्पाद का निर्माण करते हैं उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं। 


उदाहरण: जब कली चूना और जल आपस में अभिक्रिया करते हैं तो बुझे चूने का निर्माण होता है।


ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्या है उदाहरण दो?


ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया जिस रासायनिक अभिक्रिया में उत्पादों के साथ ऊष्मा भी निकलती है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है।


उदाहरण के लिए, हाइड्रोजन का जलना एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।


 Example- emission of light H+ + OH- H₂0 


Q.एस्टर का रासायनिक सूत्र क्या होता है?


एस्टर का आणविक सूत्र


C₃H₇COOC₂H₅ अल्कोहल के आणविक सूत्र और उस एसिड को लिखें जिससे यह तैयार किया जा सकता है 


Q.एस्टर का निर्माण कैसे होता है?


एस्टर (esters) वे रासायनिक यौगिक हैं जो अम्लों (कार्बनिक अथवा अकार्बनिक) से व्युत्पन्न होते हैं और उनमें कम से कम एक OH -(हाइड्रॉक्सिल / hydroxyl) समूह -O-alkyl (alkoxy) समूह से प्रतिस्थापित होता है। प्रायः एस्टर कार्बोजिलिक अम्ल और अल्कोहल से की क्रिया से बनाये जाते हैं। एस्टर के उपयोग से इत्र भी बनाया जाता है।



Q.उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है समझाइए ?


उत्तर : जब अम्ल किसी क्षार से क्रिया करता है तब लवण और जल बनता है। इसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।


प्रश्न. संयोजन अभिक्रिया क्या हैं?


संयोजन अभिक्रिया- जब किसी अभिक्रिया में दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते है, तो ऐसी अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया कहते है।



Q.विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रिया में क्या अंतर है इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए ?


विस्थापन अभिक्रिया में किसी यौगिक से उसका एक तत्व किसी अपेक्षाकृत अधिक क्रियाशील तत्व द्वारा विस्थापित हो जाता है, जबकि द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में दो अभिकारक अपने-अपने आयनों का आदान-प्रदान करके दो नए उत्पादों का निर्माण करते है।


Q.ऊष्माक्षेपी का दूसरा नाम क्या है?


ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया वे अभिक्रियाएँ जिनमें ऊर्जा मुक्त होती है उन्हें ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है। 


ऊष्माशोषी अभिक्रिया - वे अभिक्रियाएँ जिनमें ऊर्जा अवशोषित होती है । उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते है।



Q.श्वसन एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया का उदाहरण है क्यों समझाइए?


जब किसी क्रिया के उपरांत ऊष्मा उत्पन्न होती है तो उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं। स्वसन क्रिया के बाद हमें ऊर्जा ऊष्मा प्राप्त होती है इसलिए यह एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है। 


श्वसन की परिभाषा - जीव जंतुओं की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की उपस्थिति में भोजन के जैविक ऑक्सीकरण होने की क्रिया को श्वसन कहते हैं।



Q.एस्टर का बहुलक क्या है ?


पॉलिएस्टर (Polyester): यह एस्टर का बहुलक होता है. एस्टर का निर्माण दो हाइड्रोक्सिल ग्रुप युक्त कार्बनिक यौगिक की अभिक्रिया दो कर्बोक्सिलिक ग्रुप युक्त कार्बनिक यौगिक के कराने से होता है. पॉलिएस्टर रेशे बहुत कम पानी सोखते हैं, इसलिए जल्दी सूख जाते हैं. इस रेशे पर स्पष्ट क्रीज लाइन बहुत जल्दी बन जाती है.



Q.रसायनों का राजा कौन है?


सल्फ्यूरिक एसिड (H2SO4) को रसायनो का राजा कहा जाता है यह एक रंगहीन, गंधहीन और सिरप तरल (syrupy liquid) होता है जो पानी में घुलनशील होता है।



Q.भारतीय रसायन के जनक कौन है?


प्रफुल्ल चंद्र रे एक भारतीय रसायनज्ञ थे। उन्हें लोकप्रिय रूप से 'भारतीय रसायन विज्ञान के जनक' के रूप में जाना जाता है।



Q.रसायन विज्ञान की खोज कब हुई?



रसायन विज्ञान की खोज एंटोनी लेवोज़ियर ने 18 वी शताब्दी में की थी।



Q.विज्ञान के पिता कौन है ?


विज्ञान के जनक कौन थे? गैलीलियो गलिली को विज्ञान का जनक खा जाता है जिनका जन्म 15 फरवरी 1564 में हुआ था। वो एक इटालियन अस्टनोमर, महान गणितज्ञ और फिलोस्फर थे,उन्होंने विज्ञान के जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मृत्यु 8 जनवरी 1642 में हुई थी।



Q.भौतिक विज्ञान इंग्लिश में क्या कहते हैं?


Physics is the scientific study of forces such as heat, light, sound, pressure, gravity, and electricity.



Q.वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए ?


वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत कहा जाता है क्योंकि वियोजन अभिक्रिया में एकल अभिकारक दो या अधिक उत्पाद बनाता है जबकि संयोजन अभिक्रिया में दो या अधिक अभिकारक संयोग करके एकल उत्पाद बनाते हैं।



Q.विस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण क्या है?


यह अभिक्रिया अभिकारकों के बीच आयनों की अदला बदली के कारण होता है। 


उदाहरण: जब सोडियम सल्फेट के विलयन को बेरियम क्लोराइड के विलयन के साथ मिलाया जाता है तो बेरियम सल्फेट का सफेद अवक्षेप बनता है। इस प्रतिक्रिया में सोडियम क्लोराइड जल के विलयन के रूप में बनता है।



Q.धातु एवं अधातु के बीच कैसे विभेद करेंगे?



उत्तर: रासायनिक गुणधर्मों के आधात पर धातुओं तथा अधातुओं में विभेदः


 (a) धातु तनु अम्ल के साथ प्रतिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करते हैं, जबकि अधातु तनु अम्ल के साथ प्रतिक्रिया नहीं करते हैं। 


(b) धातु ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर क्षारीय ऑक्साइड बनाते हैं, जबकि अधातु ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अम्लीय ऑक्साइड बनाते हैं।



Q.निम्न में से कौन विस्थापन प्रतिक्रिया है?


विस्थापन अभिक्रिया (Displacement Reaction)


जब कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कील रखी जाती है तो कॉपर सल्फेट का नीला रंग बदल कर हल्का हरा हो जाता है। ऐसा फेरस सल्फेट के निर्माण के कारण होता है। लोहे की कील पर भूरी परत के रूप में कॉपर प्राप्त होता है।


Q.विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए ?


विस्थापन अभिक्रिया में किसी यौगिक से उसका एक तत्व किसी अपेक्षाकृत अधिक क्रियाशील तत्व द्वारा विस्थापित हो जाता है, जबकि द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में दो अभिकारक अपने-अपने आयनों का आदान-प्रदान करके दो नए उत्पादों का निर्माण करते है।


Q.वियोजन अभिक्रिया कितने प्रकार के होते हैं ?


वियोजन या अपघटन अभिक्रिया


(Decomposition Reaction)


यह तीन प्रकार की होती है: उष्मीय वियोजन जो ऊष्मा के द्वारा होती है, विद्युत वियोजन जिसमें ऊष्मा विद्युत के रूप में प्रदान की जाती है, प्रकाशीय वियोजन जिसमें ऊष्मा प्रकाश के द्वारा प्रदान की जाती हैं.


देखे भी देखें👉👉



👉👉👉


👉👉👉अशोक बाजपेयी काव्य खण्ड युवा जंगल और भाषा एक मात्र अन्तर


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 1 वनारस varansee


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 02 अन्योक्तिविलास


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 03 वीर वीरेन पूजते


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 04 प्रबुद्ध


👉👉👉 कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 05 देशभक्त चंद्रशेखर


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड 06 केन कि वर्धते


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 07 aaruni shvetketu sanvad


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 08 भारतीय संस्कृति


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी का संस्कृत खण्ड अध्याय जीवन सूत्राणि


👉👉👉श्याम नारायण जी की पद्धांश रचना पद


👉👉👉भाषा किसे कहते हैं


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड का सम्पूर्ण हल


👉👉👉अलंकार , उसके सभी प्रकार उदाहरण सहित


👉👉👉महत्वपूर्ण पर्यायवाची और संस्कृत में अनुवाद


👉👉👉विद्यालय में अनुशासन के महत्व पर निबंध


👉👉👉यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी किताब का सम्पूर्ण हल


👉👉👉यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर कक्षा 9 विज्ञान


👉👉👉बाल विकाश एवं शिक्षा TET


👉👉👉Environmental Studies tet


👉👉👉यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर का टाइम टेबल 2022


👉👉👉प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर




👉👉👉agreement letter









👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


👉👉कक्षा 10 हिन्दी खण्ड काव्य


👉👉निबन्ध बोर्ड परीक्षा में यही आयेगा


ये भी देखें 👉👉भी👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook




ये भी देखे👉👉👉👉

👉छात्र और अनुशासन पर निबंध


ये भी देखें 👉👉👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध


👉👉👉

👉essay on lockdown samasya aur samadhan


👉👉👉

👉एकल खाते को ज्वाइंट खाते में बलवाने हेतू


👉👉👉

👉application for issuing new bank passbook









👉👉👉👉essay on my mother



यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krliajia






Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad