a

मेरा प्रिय समाचार पत्र पर निबंध/विद्यालय में पुस्तकालय का महत्त्व पर निबंध

    मेरा प्रिय समाचार पत्र पर निबंध


विद्यालय में पुस्तकालय का महत्त्व पर निबंध




मेरा प्रिय समाचार पत्र निबंध,मेरा प्रिय समाचार पत्र पर निबंध हिन्दी में,मेरा प्रिय समाचार पत्र,mera priya samachar patra nibandh,विद्यालय में पुस्तकालय का महत्व पर निबंध,विद्यालय में पुस्तकालय का महत्व,vidyalaya me pustakalaya ka mahatva,विद्यालय में पुस्तकालय का रखरखाव,विद्यालय में पुस्तकालय की भूमिका,विद्यालय में पुस्तकालय का महत्व,विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना,विद्यालय का पुस्तकालय

 

नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइटwww.Subhanshclasses.com में यदि आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं मेरा प्रिय समाचार पत्र पर निबंध तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ गए हैं हम आपको आपके सभी टॉपिक पर लिखना शिखायेगे। यदि आप YouTube पर देखना चाहते हैं तो आप अपने यूट्यूब पर सर्च करे Subhansh classes वहा पर आपको हमारा चैनल मिल जायेगा, आप उसे जल्दी से subscribe कर लीजिए। हमारे यूट्यूब चैनल पर आपको पढाई से सम्बंधित सभी जानकारी दी जायेगी





   विद्यालय में पुस्तकालय का महत्त्व



रूपरेखा-(1) प्रस्तावना, (2) पुस्तकालय का अर्थ, (3) पुस्तकालयों के प्रकार, (4) पुस्तकालय की उपयोगिता (लाभ), (5) कुछ प्रसिद्ध पुस्तकालय, (6) पुस्तकालयों के प्रति हमारे कर्त्तव्य, (7) सुझाव, (8) उपसंहार।


प्रस्तावना - ज्ञान-जिज्ञासा मानव का स्वाभाविक गुण है। इसी की तृप्ति के लिए वह पुस्तकों का अध्ययन करता है। पुस्तकालय वह भवन है, जहाँ अनेक पुस्तकों का विशाल भण्डार होता है। पुस्तकालय से बढ़कर ज्ञान-जिज्ञासा को शान्त करने का कोई अन्य उत्तम साधन नहीं है। यही पुस्तकें हमें असत् से सत् की ओर तथा अन्धकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और अन्ततः हमारी अन्तः प्रकृति में यह ध्वनि गूंज उठती है—"असतो मा सद् गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय।"


पुस्तकालय का अर्थ - पुस्तकालय का अर्थ है— पुस्तकों का घर। इसमें विविध विषयों पर लिखित व संकलित पुस्तकों का विशाल संग्रह होता है। पुस्तकालय सरस्वती का पावन मन्दिर है, जहाँ जाकर मनुष्य सरस्वती की कृपा से ज्ञान का दिव्य आलोक पाता है। इससे उसकी मानसिक शक्तियाँ विकसित होती हैं तथा उसके ज्ञान-नेत्र खुल जाते हैं। निर्धन व्यक्ति भी पुस्तकालय में विविध विषयों की पुस्तकों का अध्ययन करके ज्ञान प्राप्त कर सकता है। महान् व्यक्तियों ने उत्तम पुस्तकों को सदैव प्रेरणा-स्रोत माना है और इनके द्वारा अनुपम ज्ञान प्राप्त किया है।


पुस्तकालयों के प्रकार - पुस्तकालय चार प्रकार के होते हैं—(i) व्यक्तिगत (ii) विद्यालय, (ii) सार्वजनिक तथा (iv) सरकारी व्यक्तिगत पुस्तकालयों से अधिक व्यक्ति लाभ नहीं उठा सकते। उनसे वही व्यक्ति लाभान्वित होते हैं, जिनकी वे सम्पत्ति हैं। विद्यालयों के पुस्तकालयों का उपयोग विद्यालय के छात्र और अध्यापक ही कर पाते हैं। इनमें अधिकांशतः विद्यार्थियों के उपयोग की ही पुस्तकें होती हैं। सरकारी पुस्तकालयों का उपयोग राजकीय कर्मचारी या विधान-मण्डलों के सदस्य ही कर पाते हैं। केवल सार्वजनिक पुस्तकालयों का ही उपयोग सभी व्यक्तियों के लिए होता है। इनमें घर पर पुस्तकें लाने के लिए इनका सदस्य बनना पड़ता है। पुस्तकालय का एक महत्त्वपूर्ण अंग 'वाचनालय' होता है, जहाँ दैनिक समाचार-पत्र एवं पत्रिकाएँ प्राप्त होती है, जिसे वहीं बैठकर पढ़ना होता है।


पुस्तकालय की उपयोगिता (लाभ) – पुस्तकालय मानव-जीवन की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता हैं। वे ज्ञान, विज्ञान, कला और संस्कृति के प्रसार केन्द्र होते हैं। पुस्तकालयों से अनेक लाभ हैं, उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं 


(क) ज्ञान-वृद्धि–पुस्तकालय ज्ञान के मन्दिर होते हैं। ज्ञान-वृद्धि के लिए पुस्तकालयों से बढ़कर अन्य उपयोगी साधन नहीं है। पुस्तकालयों के द्वारा मनुष्य कम धन खर्च करके बहुमूल्य ग्रन्थों का अध्ययन कर असाधारण ज्ञान प्राप्त कर सकता है।


(ख) सद्गुणों का विकास-विद्वानों की पुस्तकों को पढ़कर महान् बनने, नवीन विचारों और नवीन चिन्तन की प्रेरणा प्राप्त होती है। रुचिकर पुस्तकें पढ़ने से नवीन स्फूर्ति एवं नवीन चेतना प्राप्त होती है तथा कुवासनाओं, कुसंस्कारों और अज्ञान का नाश होता है। पुस्तकालय में बालकों के लिए बाल-साहित्य भी उपलब्ध होता है, जिसको पढ़कर बच्चे भी अपने समय का सदुपयोग कर सकते हैं।


(ग) समाज का कल्याण-पुस्तकालय से व्यक्ति को तो लाभ होता ही है, सम्पूर्ण समाज का भी कल्याण होता है। प्रत्येक समाज एवं राष्ट्र प्राचीन साहित्य का अध्ययन करके नये सामाजिक नियमों का निर्माण कर सकता है। रूस के एक महत्त्वपूर्ण नेता लेनिन; जो रूस की प्रचलित व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन लाने में सहायक हुए; का अधिकांश समय पुस्तकों के अध्ययन में ही व्यतीत होता था।


(घ) श्रेष्ठ मनोरंजन एवं समय का सदुपयोग -घर पर खाली बैठकर गप्पें मारने की अपेक्षा पुस्तकालय में जाकर पुस्तकें पढ़ना अधिक उपयोगी होता है। इससे श्रेष्ठ ज्ञानार्जन के साथ पर्याप्त मनोरंजन भी होता है। मनोरंजन से रुचि का परिष्कार एवं ज्ञान की वृद्धि होती है।


(ङ) सत्संगति का लाभ – पुस्तकालय में पहुँचकर एक प्रकार से महान् विद्वानों, विचारकों तथा महापुरुषों से अप्रत्यक्ष साक्षात्कार होता है। यदि हमें गाँधी, सुकरात, राम, कृष्ण, ईसा, महावीर आदि के श्रेष्ठ विचारों की संगति प्राप्त करनी है तो पुस्तकालय से उत्तम कोई अन्य स्थान नहीं है।


कुछ प्रसिद्ध पुस्तकालय- देश में पुस्तकालयों की परम्परा प्राचीन काल से चली आ रही है। नालन्दा और तक्षशिला में भारत के अति प्रसिद्ध पुस्तकालय थे, जो कि विदेशी आक्रान्ताओं के द्वारा; हमारी प्राचीन संस्कृति को नष्ट करने के उद्देश्य से; नष्ट-भ्रष्ट कर दिये गये। इस समय भारत में कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई, पटना, वाराणसी आदि स्थानों पर भव्य पुस्तकालय हैं, जहाँ पर शोधार्थी व सामान्य अध्येता भी उचित औपचारिकताओं का निर्वाह करके अध्ययन कर सकते हैं।


पुस्तकालयों के प्रति हमारे कर्त्तव्य-पुस्तकालय समाज के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं। उनके विकास से देशवासियों में नवचेतना का उदय होता है।


पुस्तकालयों को क्षति पहुँचाने की प्रवृत्ति समाज के लिए घातक है; अत: पाठकों का कर्त्तव्य है कि जो पुस्तकें पुस्तकालय से ली जाएँ, उन्हें निश्चित समय पर लौटाया जाए। उन पर नाम लिखना, स्याही के धब्बे डालना, पन्ने या कतरन फाड़ना, पुस्तकों की साज-सज्जा को नष्ट करना आदि अनैतिकता तथा पुस्तकालय की क्षति है। पुस्तकालयों के नियमों का पालन करना एवं उन्हें दिनानुदिन विकसित करने में सहायक होना हमारा परम कर्त्तव्य है।


सुझाव- हमारे देश के गाँवों में जहाँ लगभग दो-तिहाई जनसंख्या निवास करती है, पुस्तकालयों का नितान्त अभाव है। ग्रामवासियों की निरक्षरता और अज्ञानता का मूल कारण भी यही है। ग्राम विकास की योजनाओं के अन्तर्गत प्रत्येक गाँव में जनसंख्या के आधार पर पुस्तकालयों का निर्माण होना चाहिए।


उपसंहार-जीवन की सच्ची उन्नति इसी बात में है कि हम पुस्तकालय महत्त्व को समझें और उनसे लाभ उठाएँ। सुयोग्य नागरिकों के चरित्र निर्माण एवं समाज के उत्थान हेतु पुस्तकालयों के विकास के लिए सतत प्रयत्न किये जाने के चाहिए। पुस्तकालयों में संग्रहीत पुस्तकों के माध्यम से ही हम अपने पूर्वजों की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरणा प्राप्त करते हैं और उनके द्वारा स्थापित तेज और पुरुषार्थ को भावी पीढ़ी में उतारने को सचेष्ट होते हैं। इसलिए नियमित रूप से पुस्तकालयों में बैठकर अध्ययन करना हमारे आचरण का आवश्यक अंग होना चाहिए।



2.


       मेरा प्रिय समाचार पत्र पर निबंध



रूपरेखा (1) प्रस्तावना (2) समाचार पत्रों का आविष्कार और विकास, (3) समाचार पत्रों के विविध रूप (4) समाचार पत्रों का महत्त्व, (5) समाचार पत्रों से लाभ, (6) समाचार-पत्रों से हानियाँ, (7) उपसंहार।


प्रस्तावना - जिज्ञासा एवं कौतूहल मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्ति है। अपने आस-पास की एवं सुदूर स्थानों की नित नवीन घटनाओं को सुनने व जानने की मनुष्य की प्रबल इच्छा रहती है। पहले प्रायः व्यक्ति दूसरों से सुनकर या पत्र आदि के द्वारा अपनी जिज्ञासा का समाधान कर लेते थे, परन्तु अब विज्ञान के आविष्कार एवं मुद्रण-यन्त्रों के विकास से समाचार-पत्र व्यक्ति की जिज्ञासा को शान्त करने के प्रमुख साधन हो गये हैं। यह एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा हम घर बैठे अपने समाज, राष्ट्र एवं विश्व की नवीनतम घटनाओं से अवगत रह सकते हैं। समाचार-पत्रों से पूरा विश्व एक परिवार बन गया है, जिसमें सभी देश एक-दूसरे के सुख-दुःख में सम्मिलित होते हैं।


समाचार पत्रों का आविष्कार और विकास- समाचार पत्र का आविष्कार सर्वप्रथम इटली में हुआ। तत्पश्चात् अन्य देशों में भी धीरे-धीरे समाचार-पत्रों का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ। भारत में समाचार पत्र का प्रादुर्भाव अंग्रेजों के भारत आगमन पर प्रेस की स्थापना होने से माना जाता है। हिन्दी में 'उदन्त मार्तण्ड' नाम से पहला समाचार-पत्र निकला। शनैः शनैः भारत में समाचार-पत्रों का विकास हुआ और हिन्दी, अंग्रेजी तथा विभिन्न प्रादेशिक भाषाओं में अनगिनत समाचार-पत्रों का प्रकाशन आरम्भ हुआ। हिन्दी में आज नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान, जनसत्ता, पंजाब केसरी, अमर उजाला, दैनिक जागरण, वीर अर्जुन, आज, दैनिक भास्कर आदि समाचार-पत्रों का चरम विकास उनकी बढ़ती हुई माँग का सूचक है।


समाचार-पत्रों के विविध रूप-आज देशी एवं विदेशी कितनी ही भाषाओं में में समाचार-पत्र प्रकाशित हो रहे हैं। इनमें से कुछ समाचार पत्र प्रतिदिन प्रकाशित होते हैं, तो कुछ साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक, अर्द्ध-वार्षिक एवं ■ने वार्षिक। नये-नये समाचार पत्र निकलते ही जा रहे हैं। आजकल प्रायः सभी ह समाचार पत्र मनोरंजक सामग्री; यथा— लेख, कहानी, फैशन, स्वास्थ्य, खेल, यः ज्योतिष आदि; को अपने पत्र में नियमित स्थान देते हैं।


 समाचार पत्रों का महत्त्व-आज समाचार पत्रों का महत्त्व सर्वविदित है। आज 'प्रेस' को लोकतन्त्र के चार स्तम्भों में से एक प्रमुख स्तम्भ माना जाता है। समाचार-पत्रों ने केवल भारतीय जनजीवन को ही प्रभावित नहीं किया है, अपितु भारतीयों में राष्ट्रीयता का संचार भी किया है। आधुनिक युग में समाचार पत्रों की उपयोगिता ' दिन दूनी रात चौगुनी' बढ़ गयी है। इनके द्वारा अपने देश के ही नहीं, विदेशों के समाचार भी घर बैठे प्राप्त होते हैं। सामाजिक उत्थान, राष्ट्रीय उन्नति तथा जन-कल्याण हेतु समाचार पत्रों का महत्त्वपूर्ण योगदान है। ये ले सामाजिक कुरीतियों, अन्धविश्वासों और अपराधों का प्रकाशन कर उनकी रोकथाम में मदद करते हैं। ये विभिन्न राजनीतिक समस्याओं को जनता के सम्मुख लाकर राष्ट्रीय जागरण का तथा जनमत का निर्माण करके लोकतन्त्र के न्त सच्चे रक्षक का कार्य करते हैं।



समाचार पत्रों से लाभ-


(क) ज्ञानवर्द्धन का साधन-देश-विदेश में घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी तथा भौगोलिक-सामाजिक परिवर्तनों का ज्ञान समाचार पत्रों के माध्यम से मिल जाता है। विज्ञान, साहित्य, राजनीति, इतिहास, भूगोल आदि अनेक क्षेत्रों में हुई प्रगति का ज्ञान समाचार पत्र ही कराते हैं। समाचार पत्रों का सूक्ष्म अध्ययन करने वाला व्यक्ति सामान्य ज्ञान में कभी पीछे नहीं रहता।


(ख) मनोरंजन का साधन-समाचारों की जानकारी से मानसिक सन्तुष्टि प्राप्त होती है। इनमें प्रकाशित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सामग्री विशेष रूप से मनोरंजन प्रदान करती है। यात्रा के समय पत्र-पत्रिकाएँ यात्रा को सुगम एवं मनोरंजक बनाती हैं।


(ग) कुरीतियों की समाप्ति- समाचार पत्रों से सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों को दूर करने में भी सहायता मिलती है। समाज में फैली अशिक्षा, दहेज, बाल-विवाह, वृद्ध-विवाह आदि बुरी प्रथाओं का परिहार होता है। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, शोषण, अनाचार और अत्याचारों की घटनाओं को प्रकाशित कर असामाजिक तत्त्वों में भय उत्पन्न करने में सहायता मिलती है।


(घ) स्वस्थ जनमत का निर्माण- आज के प्रजातान्त्रिक युग में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपनी विचारधारा जनता तक पहुँचानी होती है। स्वस्थ जनमत का निर्माण करने एवं राजनीतिक शिक्षा देने में समाचार पत्रों का सर्वाधिक महत्त्व है। इस प्रकार समाचार-पत्र जनता और सरकार के बीच की कड़ी होते हैं।


समाचार पत्रों से हानियाँ- समाचार पत्र जहाँ देश का कल्याण करते हैं; वहीं - इनसे हानियाँ भी होती हैं। ये किसी पूँजीपति, राजनीतिक नेता और साम्प्रदायिक - दल की सम्पत्ति होते हैं, अतः इनमें जो समाचार या सूचनाएँ प्रकाशित होती हैं, उन्हें वे अपनी स्वार्थ पूर्ति के आधार पर भी तोड़-मरोड़कर प्रकाशित करते हैं। बहुत-से समाचार पत्र अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए झूठी अफवाह, निराधार एवं सनसनीपूर्ण समाचार, अभिनेत्रियों के अश्लील चित्र प्रकाशित करते हैं। इनमें प्रकाशित जातिगत, साम्प्रदायिक एवं प्रादेशिक विचार कभी-कभी राष्ट्रीय एकता में भी बाधक होते हैं।


उपसंहार-आज के युग में समाचार पत्र को महत्त्वपूर्ण शक्ति-स्तम्भ माना जाता है। अत: समाचार पत्रों को ऐसे लोगों के हाथ में केन्द्रित न होने दें, जो देश में गड़बड़ी, अव्यवस्था और विद्रोह फैलाना चाहते हैं। इनके अध्ययन से स्वतन्त्र चिन्तन में बाधा नहीं पहुँचनी चाहिए। इसके लिए यह भी आवश्यक है 


समाचार-पत्रों के स्वामियों, सम्पादकों एवं पत्रकारों को किसी भी राजनीतिक दल के हाथों अपनी स्वतन्त्रता नहीं बेचनी चाहिए। ऐसा करने से ही वे अपनी लेखनी की स्वतन्त्रता को बचाये रख सकेंगे और अपना दायित्व निभाने में सफल होंगे। समाचार-पत्रों में निष्पक्ष और नि:स्वार्थ होकर पूरी ईमानदारी से विचार व्यक्त किये जाने चाहिए, जिससे समाज व राष्ट्र का कल्याण हो सके


देखे भी देखें👉👉



👉👉👉application for subject change in english

👉👉👉essay on the population probem in india



👉👉👉Up board class 12 most imp central idia


👉👉👉Figures of speech with example


👉👉👉अशोक बाजपेयी काव्य खण्ड युवा जंगल और भाषा एक मात्र अन्तर


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 1 वनारस varansee


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 02 अन्योक्तिविलास


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 03 वीर वीरेन पूजते


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 04 प्रबुद्ध


👉👉👉 कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 05 देशभक्त चंद्रशेखर


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड 06 केन कि वर्धते


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 07 aaruni shvetketu sanvad


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 08 भारतीय संस्कृति


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी का संस्कृत खण्ड अध्याय जीवन सूत्राणि


👉👉👉श्याम नारायण जी की पद्धांश रचना पद


👉👉👉भाषा किसे कहते हैं


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड का सम्पूर्ण हल


👉👉👉अलंकार , उसके सभी प्रकार उदाहरण सहित


👉👉👉महत्वपूर्ण पर्यायवाची और संस्कृत में अनुवाद


👉👉👉विद्यालय में अनुशासन के महत्व पर निबंध


👉👉👉यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी किताब का सम्पूर्ण हल


👉👉👉यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर कक्षा 9 विज्ञान


👉👉👉बाल विकाश एवं शिक्षा TET


👉👉👉Environmental Studies tet


👉👉👉यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर का टाइम टेबल 2022


👉👉👉प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर




👉👉👉agreement letter









ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि पर निबंध




यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krlijia


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad