a

यूपी बोर्ड कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान अध्याय 9 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ नोट्स/class 10 social science notes

 यूपी बोर्ड कक्षा 10वी सामाजिक विज्ञान अध्याय 9 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ नोट्स


up board class 10 social science chapter 9 pdf notes in hindi




राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ




याद रखने योग्य मुख्य बिन्दु


1. एक देश के विकास की गति वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के साथ उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन की सुविधा पर भी निर्भर करता है।


2. वस्तुओं तथा सेवाओं का लाना- लेजाना पृथ्वी के तीन महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों पर किया जाता है-स्थल, जल तथा वायु।


3. भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में से एक है, यह सड़क जाल लगभग 54.7 लाख किमी है। 


4. राष्ट्रीय राजमार्ग-7 (अब 44) सर्वाधिक लंबा राजमार्ग है जो 2369 किमी लंबा है। यह वाराणसी को जबलपुर, नागपुर, हैदराबाद, बंगलुरु, मदुरई के रास्ते कन्याकुमारी से जोड़ता है।


5.भारत की 7516.6 किमी लंबी समुद्री तट रेखा के साथ 12 प्रमुख तथा 181 मध्यम व छोटे पत्तन हैं। ये प्रमुख पत्तन देश का 95 प्रतिशत विदेशी व्यापार संचालित करते हैं।


6. अप्रैल 2019 में भारतीय रेल परिवहन की मार्गीय लंबाई 69, 182 किमी [बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज)-64298 किमी, मीटर लाइन (मीटर गेज)-3200 किमी तथा छोटी लाइन (नैरो गेज)-1684 किमी] थी जिस पर 7349 स्टेशन थे।


7. भारतीय रेल परिवहन देश का सर्वाधिक बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का प्राधिकरण है। देश की पहली रेलगाड़ी 1853 में मुंबई और थाणे के मध्य चलाई गई जो 34 किमी की दूरी तय करती थी।


8. सन् 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया। व्यावहारिक तौर पर इंडियन एयर लाइंस और कई निजी एयरलाइंस घरेलू विमान सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं। एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवाएँ प्रदान करती है।


9. बड़े शहरों व नगरों में डाक संचार में शीघ्रता हेतु हाल ही में छः डाक मार्ग बनाए गए हैं। इन्हें राजधानी मार्ग, मेट्रो चैनल, ग्रीन चैनल, व्यापार चैनल, भारी चैनल तथा दस्तावेज चैनल के नाम से जाना जाता है।


10.भारत में पाइपलाइन परिवहन का एक नया साधन है। ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में परिवर्तित कर पाइपलाइनों के द्वारा ले जाया जाता है। • हल्दिया तथा इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) के मध्य गंगा जलमार्ग (नौगम्य जलमार्ग संख्या-1) की लम्बाई 1620 किमी है। यह भारत का सबसे लंबा जलमार्ग है।


11. कांडला एक ज्वारीय पत्तन है। मुंबई वृहत्तम पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले, विस्तृत व सुचारु पोताश्रय हैं।


12.भारत में सन् 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीकरण किया गया।




महत्त्वपूर्ण शब्दावली


व्यापारी –जो व्यक्ति उत्पाद को परिवहन द्वारा उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हैं, उन्हें व्यापारी कहा जाता है।


देश की जीवन रेखाएँ – परिवहन तथा संचार के आधुनिक साधन जो लोगों, वस्तुओं और सेवाओं को करीब लाते हैं, किसी देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अनेक प्रकार से सहायक होते हैं, इसलिए इन्हें देश की जीवन रेखाएँ कहते हैं।


 परिवहन –लोगों तथा वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान के बीच लाने, ले जाने का कार्य परिवहन या यातायात कहलाता है। 


आयात–किसी देश में किसी अन्य देश से किसी वस्तु को खरीदना आयात कहलाता है।


निर्यात–किसी देश द्वारा किसी दूसरे देश को वस्तु बेचना निर्यात कहलाता है। 


व्यापार-राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है।


अंतर्राष्ट्रीय व्यापार- दो देश जब विभिन्न वस्तुओं का आदान-प्रदान करें तो यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है। देश के कुल निर्यात और आयात मूल्यों का अंतर व्यापार संतुलन कहलाता है।


व्यापार संतुलन—किसी देश के कुल निर्यात और आयात मूल्यों का अन्तर व्यापार सन्तुलन कहलाता है।


अनुकूल व्यापार संतुलन-अगर निर्यात मूल्य आयात मूल्य से अधिक हो तो उसे अनुकूल व्यापार संतुलन कहेंगे।



 प्रतिकूल व्यापार संतुलन-यदि निर्यात मूल्य की अपेक्षा आयात मूल्य अधिक हो तो उसे प्रतिकूल व्यापार संतुलन कहेंगे।


राष्ट्रीय राजमार्ग—देश के दूरस्थ भागों को जोड़ने वाली सड़कें राष्ट्रीय राजमार्ग कहलाती हैं। इनका निर्माण व रख-रखाव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है।


राज्य राजमार्ग-राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राज्यमार्ग कहलाती हैं।


जिला मार्ग–वे सड़कें जो जिले के विभिन्न प्रशासनिक केंद्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ती हैं जिला मार्ग कहलाती हैं।


अंतर्राष्ट्रीय महामार्ग-वे स्थलीय एवं सामुद्रिक मार्ग जो एक देश को विश्व के अन्य देशों से मिलाते हैं।



प्रश्न 1. निम्न से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?


(क) मुंबई तथा नागपुर


(ख) सिलचर तथा पोरबंदर


(ग) मुंबई और कोलकाता


(घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी



उत्तर-


(ख) सिलचर तथा पोरबंदर



प्रश्न 2. निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?



(क) रेल परिवहन


(ख) सड़क परिवहन


(ग) पाइपलाइन


(घ) जल परिवहन


उत्तर-


(ग) पाइपलाइन



प्रश्न 3. निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है?



(क) मध्य प्रदेश


 (ख) महाराष्ट्र 


(ग) गुजरात


 (घ) उत्तर प्रदेश


उत्तर-


(ख) महाराष्ट्र


प्रश्न 4.इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतःस्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?




(क) चेन्नई


(ख) पारादीप


(ग) तूतीकोरिन


(घ) विशाखापट्टनम


उत्तर-


(घ) विशाखापट्टनम


प्रश्न 5.निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?


(क) पाइपलाइन


(ख) रेल परिवहन


(ग) सड़क परिवहन


(घ) वायु परिवहन


उत्तर-


(ग) सड़क परिवहन


प्रश्न 6.निम्न से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?




(क) आंतरिक व्यापार


(ख) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार


(ग) बाहरी व्यापार


(घ) स्थानीय व्यापार


उत्तर-


(ख) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार



प्रश्न 7. भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) कौन-सा है?


(क) एन एच 44


(ख) एन एच 8


(ग) एन एच 11


(घ) एन एच 88


उत्तर


(क) एन एच 44


प्रश्न 8.सीमांत सड़कों का निर्माण तथा नियंत्रण करने वाली संस्था है?


(क) सीमा सड़क संगठन


(ख) केन्द्रीय निर्माण विभाग


(ग) सार्वजनिक निर्माण विभाग 


(घ) शहरी मामलों का मंत्रालय


उत्तर-


(क) सीमा सड़क संगठन


प्रश्न 9. बड़ी लाइन की चौड़ाई क्या है?


(क) 1676 मिमी


(ग) 762 मिमी


(ख) 1000 मिमी


(घ) 610 मिमी


उत्तर-


(क) 1676 मिमी


प्रश्न 10. निम्नलिखित में से किस वस्तु का निर्यातक भारत नहीं है? 


(क) कॉफी


(ख) उर्वरक


(ग) तम्बाकू


(घ) चाय



उत्तर-


(ख) उर्वरक


प्रश्न 1. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन है? इसकी लंबाई और उससे जुड़ने वाले नगर कौन-कौन से हैं?


उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग-7 (अब 44) सर्वाधिक लंबा राजमार्ग है जो 2369 किमी लंबा है। यह वाराणसी को जबलपुर, नागपुर, हैदराबाद, बंगलुरु, मदुरई के रास्ते कन्याकुमारी से जोड़ता है।


प्रश्न 2. 'प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना' के तहत क्या प्रस्ताव है?


 उत्तर- इस सड़क परियोजना के तहत देश के प्रत्येक गाँव को प्रमुख शहरों से पक्की सड़कों द्वारा जोड़ना प्रस्तावित है।


प्रश्न 3. भारत में पहली रेलगाड़ी की शुरुआत कब और कहाँ से कहाँ तक की गई थी? भारतीय रेलमार्ग को कितने गेजों में बाँटा जा सकता है?


उत्तर- देश की पहली रेलगाड़ी 1853 में मुंबई और थाणे के मध्य चलाई गई जो 34 किमी की दूरी तय करती थी। भारतीय रेलमार्ग को तीन गेजों में ब्रॉड गेज (बड़ी लाइन), मीटर गेज (छोटी लाइन) और नैरो गेज में बाँटा जा सकता है।


प्रश्न 4. भारत में आयात होने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए।


उत्तर भारत में आयात होने वाली वस्तुओं में पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम उत्पाद, मोती व बहुमूल्य रत्न, अकार्बनिक रसायन, कोयला, मशीनरी, उर्वरक, वनस्पति तेल, छपाई मशीनें आदि प्रमुख हैं।


प्रश्न 5.भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए।


उत्तर भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में जूट के सामान, चाय, मैंगनीज, लोहा, तंबाकू, रत्न व जवाहरात, रसायन व संबंधित उत्पाद, सॉफ्टवेयर आदि प्रमुख हैं।


प्रश्न 6.जनसंचार के साधन कौन-कौन से हैं?


उत्तर- जनसंचार के साधनों में रेडियो, दूरदर्शन, डाक्तार, इंटरनेट, चलचित्र, समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, टेलीफोन, मोबाइल आदि प्रमुख हैं। 



प्रश्न 7. भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था? भारत में कितने प्रकार की वायु सेवाएँ उपलब्ध हैं?


उत्तर- सन् 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया। भारत में इंडियन एयरलाइंस, एयर इंडिया तथा कई निजी एयरलाइंस घरेलू विमान सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं।



लघु उत्तरीय प्रश्न 3 अंक




प्रश्न 1. भारत में जनसंचार के क्षेत्र में हुए किन्हीं तीन प्रमुख विकासों की व्याख्या कीजिए।


उत्तर- भारत में जनसंचार के क्षेत्र में निम्नलिखित तरह के विकास हुए हैं


 (i) भारत में दो दशक से इंटरनेट की सुविधा हो गई है जिससे काफी लोग सूचना प्राप्त करते हैं।


(ii) पिछले दो दशकों से दूरसंचार के साधनों में काफी विकास हुआ है, भारत में जब से मोबाइल का शुभारंभ हुआ है सूचना क्षेत्र में क्रांति आ गई है।


(iii) बड़े शहरों व नगरों में डाक संचार में शीघ्रता हेतु, हाल ही में छ: डाक मार्ग बनाए गए हैं। इन्हें राजधानी मार्ग, मेट्रो चैनल, ग्रीन चैनल, व्यापार चैनल, भारी चैनल तथा दस्तावेज चैनल के नाम से जाना जाता है।


प्रश्न 2. भारत में सड़क परिवहन के सम्मुख उपस्थित किन्हीं पाँच प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।


उत्तर- भारतीय सड़क निम्नलिखित समस्याओं का सामना कर रही है


 (i) यात्रियों की अधिक संख्या और माल की ढुलाई की अधिक मात्रा को देखते हुए भारत में सड़क जाल अपेक्षाकृत कम है।


(ii) भारत में लगभग 50 प्रतिशत सड़कें कच्ची हैं। इसलिए यह यातायात के साधनों के लिए सुगम नहीं है।


(iii) वर्षा ऋतु में कच्ची सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं। इसलिए वर्षा ऋतु में ये सड़कें अनुपयोगी हो जाती हैं।


(iv) अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं।


 (v) भारत की अधिकांश पक्की सड़कें संकरी है, जिन पर एक साथ दो गाड़ियों का आवागमन आसानी से नहीं होता।



प्रश्न 3. वायु परिवहन के किन्हीं चार गुणों और किन्हीं दो अवगुणों का उल्लेख कीजिए।


उत्तर- वायु परिवहन के चार गुण निम्नलिखित हैं—


(i) परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा यह दूसरे स्थानों पर पहुँचने में बहुत कम समय लेता है। 


(ii) विदेश यात्रा के लिए सबसे सुगम परिवहन का साधन है।


(iii) अन्य परिवहन के साधनों की अपेक्षा इसमें दुर्घटना कम होती है।


(iv) यह परिवहन का बहुत आरामदायक साधन है। 


वायु परिवहन के दो अवगुण निम्नलिखित हैं


(i) यह बहुत महँगा परिवहन का साधन है।


(ii) हवाई पट्टी के लिए काफी जगह की आवश्यकता होती है इसलिए दुर्गम स्थानों में हवाई पट्टी नहीं बनाई जा सकती।


प्रश्न 4. वायु परिवहन का महत्त्व बताइए। भारत की कुछ प्रमुख एयरलाइंस के नाम बताइए।


उत्तर आज वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है। इसके द्वारा अति दुर्गम स्थानों; जैसे—ऊँचे पर्वत, मरुस्थलों, घने जंगलों व लंबे समुद्री रास्तों को सुगमता से पार किया जा सकता है। सन् 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया है। इंडियन एयरलाइंस तथा कई निजी एयरलाइंस घरेलू विमान सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं। एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवाएँ प्रदान करती हैं। पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड, तेल व प्राकृतिक गैस आयोग को इसकी अपतटीय संक्रियाओं में तथा अगम्य व दुर्लभ भू-भागों; जैसे-उत्तरी-पूर्वी राज्यों तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के आंतरिक क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है।


प्रश्न 5.भारत के आर्थिक विकास में परिवहन के साधनों का क्या महत्त्व है?



उत्तर भारत के आर्थिक विकास में परिवहन के साधनों का महत्त्व निम्नलिखित बिन्दुओं से स्पष्ट होता है


(i) सम्पर्क प्रदान करना - परिवहन के साधन देश की जीवन रेखाएँ हैं। ये देश के एक भाग को दूसरे भाग से जोड़ती हैं। परिवहन के साधनों द्वारा ही आवश्यक वस्तुएँ दूर-दूर के स्थानों तक पहँचती हैं।


(ii) अर्थव्यवस्था का विकास-परिवहन तथा संचार के साधनों के माध्यम से उद्योगों तक कच्चा माल पहुँचता है तथा उनके तैयार उत्पाद रेल मार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा ले जाए जाते हैं। कृषि भी अधिकतर परिवहन पर निर्भर करती है।


(iii) वैश्विक गाँव-सक्षम एवं तीव्र गति वाले परिवहन से आज विश्व एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है। परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही सम्भव हो सका है। इसीलिए परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।


प्रश्न 6 पाइपलाइन क्या है? पाइपलाइन का उपयोग क्यों किया जाता है?


उत्तर पाइपलाइन एक नया परिवहन का साधन है। पहले पाइपलाइन का उपयोग शहरों व उद्योगों में पानी पहुँचाने हेतु होता था। आज इसका उपयोग कच्चे तेल, पेट्रोल उत्पाद तथा तेल से प्राप्त प्राकृतिक तथा गैस क्षेत्र में उपलब्ध गैस शोधनशालाओं, उर्वरक कारखानों व बड़े ताप विद्युत गृहों तक पहुँचाने में प्र किया जाता है। ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में परिवर्तित कर पाइपलाइनों द्वारा ले जाया जाता है। सुदूर आंतरिक भागों में स्थित शोधनशालाएँ; जैसे—बरौनी, मथुरा, पानीपत तथा गैस पर आधारित उर्वरक कारखानों की स्थापना पाइपलाइनों के जाल के कारण ही संभव हो पाई है। पाइपलाइन बिछाने की प्रारंभिक लागत अधिक है, लेकिन इसको चलाने की लागत न्यूनतम है। 


प्रश्न 7.रेल परिवहन की अपेक्षा सड़क परिवहन के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।


उत्तर- सड़क परिवहन, रेल परिवहन से अधिक महत्त्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि


(i) सड़कों के निर्माण में कम खर्च आता है।


(ii) इनका निर्माण ऊबड़-खाबड़ व विच्छिन्न भू-भाग पर आसानी से हो सकता है।


(iii) इनका निर्माण ढाल वाले क्षेत्रों व पहाड़ी क्षेत्रों में आसानी से हो सकता है।


(iv) यह अन्य परिवहन साधनों से सस्ता है।


 (v) यह हमें, हमारे घरों से भी जोड़ता है।


(vi) यह अन्य परिवहन साधनों (जल, वायु) को जोड़ने का भी कार्य करता है।


प्रश्न 8. सड़क परिवहन के तीन गुण बताइए। या सड़क परिवहन के कोई तीन लाभ बताइए।


उत्तर भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में से एक है।


 सड़क परिवहन के तीन प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं—


(i) सड़क परिवहन, अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक कड़ी के रूप में भी कार्य करता है; जैसे-सड़कें, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को जोड़ती हैं।


(ii) सड़कों की निर्माण लागत कम होती है तथा यह ऊबड़-खाबड़ भू-भागों पर भी बनाई जा सकती है।



(iii) यह घर-घर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है तथा सामान चढ़ाने व उतारने


की लागत भी अपेक्षाकृत कम है।


प्रश्न 9.


रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन का साधन है तथा क्यों?


(NCERT)


उत्तर भारत में रेल परिवहन वस्तुओं तथा यात्रियों के परिवहन का प्रमुख साधन है। रेल परिवहन अनेक कार्यों में सहायक है; जैसे—व्यापार, भ्रमण, तीर्थ यात्राएँ व लंबी दूरी तक सामान का परिवहन आदि। भारत के उत्तरी मैदानों में रेल परिवहन अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन है, क्योंकि उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहा है।


प्रश्र.10 सीमांत सड़कों का महत्त्व बताइए।


उत्तर

भारत के सीमांत क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व देख-रेख का कार्य सीमा सड़क संगठन करता है। यह उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्त्व की सड़कों का विकास करता है। इन सड़कों का महत्त्व इस प्रकार है


(i) ये सड़कें सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों विशेषकर चौकियों की रखवाली करने वाले सैनिकों की प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी सहायक सिद्ध होती हैं।


(ii) युद्ध के समय इन्हीं सड़कों से फौजियों को लड़ाई का सामान, खाद्य सामग्री तथा अन्य सहायता पहुँचाई जाती है।


(iii) इन सड़कों से दुर्गम क्षेत्रों में आना-जाना सरल हुआ है। 


(iv) ये सड़कें इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायक हुई हैं।


प्रश्न 11. व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट कीजिए।


उत्तर- राज्यों व देशों के बीच विभिन्न वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर निम्नलिखित हैं


अंतर्राष्ट्रीय व्यापार - दो देशों के मध्य विभिन्न वस्तुओं का आदान-प्रदान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहलाता है। यह समुद्री, हवाई व स्थलीय मार्गों द्वारा हो सकता है। किसी देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति उसके आर्थिक विकास का सूचक है।


स्थानीय व्यापार– एक देश के अंदर विभिन्न वस्तुओं का आदान-प्रदान स्थानीय व्यापार कहलाता है। स्थानीय व्यापार शहरों, कस्बों व गाँवों में होता है।



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 6 अंक


प्रश्न1. भारत में सड़कों का वर्गीकरण कीजिए।


या निम्नलिखित प्रत्येक का वर्णन लगभग 40 शब्दों में कीजिए



(1) स्वर्णिम चतुर्भुज महाराजमार्ग


(2) राष्ट्रीय राजमार्ग


(3) राज्य राजमार्ग


उत्तर- भारत में सड़कों की सक्षमता के आधार पर इन्हें निम्नलिखित छः वर्गों में बाँटा जाता है -


1. स्वर्णिम चतुर्भुज महाराजमार्ग- भारत सरकार ने दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई व मुंबई को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गों की सड़क परियोजना प्रारंभ की है। इसमें दो गलियारे प्रस्तावित हैं-उत्तर-दक्षिण गलियारा जो श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है तथा द्वितीय, पूर्व-पश्चिम गलियारा जो सिल्चर और पोरबंदर को जोड़ता है।


2. राष्ट्रीय राजमार्ग-राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं। इनका निर्माण व देखभाल केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार में है। अनेक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम में फैले हैं।


3. राज्य राजमार्ग – राज्य की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। राज्य तथा केंद्रशासित क्षेत्रों में इनकी व्यवस्था तथा निर्माण का दायित्व राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग का होता है।


4. जिला मार्ग-ये सड़कें जिले के विभिन्न प्रशासनिक केंद्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ती हैं। इन सड़कों की व्यवस्था का उत्तरदायित्व जिला परिषद् का है।


5. अन्य सड़कें- इस वर्ग के अंतर्गत वे सड़कें आती हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों तथा गाँवों को शहरों से जोड़ती हैं। 'प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना' के तहत इन सड़कों के विकास को विशेष प्रोत्साहन मिला है।


6. सीमांत सड़कें-भारत सरकार प्राधिकरण के अधीन सीमा सड़क संगठन है जो देश के सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देख-रेख करता है। यह संगठन 1960 में बनाया गया जिसका कार्य उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्त्व की सड़कों का विकास करना था।


सड़क निर्माण में प्रयुक्त पदार्थ के आधार पर भी सड़कों को कच्ची व पक्की सड़कों में वर्गीकृत किया जाता है। पक्की सड़कें, सीमेंट, कंक्रीट व तारकोल द्वारा निर्मित होती हैं। अतः ये बारहमासी सड़कें हैं। कच्ची सड़कें वर्षा ऋतु में अनुपयोगी हो जाती हैं।




प्रश्न 2. आधुनिक समय में संचार के साधनों की महत्ता का वर्णन कीजिए। 


उत्तर जब से मानव पृथ्वी पर अवतरित हुआ है, उसने विभिन्न संचार माध्यमों का प्रयोग किया है। संचार का चाहे कोई भी साधन हो उनका अपना विशेष महत्त्व है


(i) संचार के विभिन्न साधन जीवन के लिए बड़े महत्त्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि इनके माध्यम से लोग दूर-दराज में रहने वाले अपने संबंधियों से संपर्क बनाए रखते हैं।


(ii) संचार मानव को मनोरंजन के साथ बहुत-से राष्ट्रीय कार्यक्रमों व नीतियों के विषय में जागरूक करता है।


(iii) संचार के विभिन्न साधनों से राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा मिला है।


 (iv) संचार के साधनों का प्रयोग युद्ध के समय तथा देश में आंतरिक शांति बनाए रखने के लिए भी सरकार द्वारा किया जाता है।


(v) देश के किसी भी हिस्से से आने वाली कृत्रिम व प्राकृतिक विपदा से निपटने के लिए संचार के साधनों का प्रयोग करके तुरंत सहायता पहुँचाई जा सकती है।


(vi) संचार साधनों के विकास से देश के आंतरिक तथा बाहरी व्यापार को बढ़ावा मिला है।


(vii) सक्षम संचार साधनों ने दुनिया को छोटा कर दिया है। पूरे विश्व को एक बड़े गाँव में परिवर्तित कर दिया है।


(viii) संचार साधनों ने हमारे जीवन को समृद्ध किया है तथा आरामदायक जीवन के लिए सुविधाओं व साधनों में बढ़ोतरी की है। संचार साधनों को किसी भी देश की जीवन रेखाएँ कहा जा सकता है क्योंकि ये साधन देश के सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देते हैं।



प्रश्न 3. परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?



उत्तर- वस्तुओं, सेवाओं तथा लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना परिवहन कहलाता है। यह परिवहन तीन महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों से किया जाता है— स्थल, जल तथा वायु ।


संचार के साधन वे साधन हैं जिनका प्रयोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक संदेश भेजने के लिए किया जाता है। ये दोनों ही किसी देश की जीवन रेखा कहे जाते हैं। क्योंकि


(i) एक देश के विकास की गति वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के साथ उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन की सुविधा पर भी निर्भर करता है। इसलिए सक्षम परिवहन के साधन तीव्र विकास हेतु पूर्व-अपेक्षित हैं।


(ii) भारत अपने विशाल आकार, विविधताओं, भाषाई तथा सामाजिक व सांस्कृतिक बहुलताओं के बावजूद संसार के सभी क्षेत्रों से सुचारु रूप से जुड़ा है। इसका कारण अच्छे परिवहन तथा संचार के साधन हैं।


(iii) सक्षम व तीव्र गति वाले परिवहन से आज संसार एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है। परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है।


(iv) युद्ध के समय इन साधनों का महत्त्व बहुत बढ़ जाता है। इनके द्वारा सारा देश रक्षा सेनाओं की सहायता में कटिबद्ध हो जाता है। हथियारों, गोला-बारूद तथा रसद पहुँचाने का काम आसान हो जाता है।



प्रश्न4. भारत में संचार के साधनों का वर्णन कीजिए।


उत्तर- जब से मानव पृथ्वी पर अवतरित हुआ है, उसने विभिन्न संचार माध्यमों का प्रयोग किया है। लेकिन आधुनिक समय में बदलाव की गति तीव्र है। संदेश प्राप्तकर्ता या संदेश भेजने वाले के गतिविहीन रहते हुए भी लंबी दूरी का संचार बहुत आसान है। निजी दूरसंचार तथा जनसंचार में दूरदर्शन, रेडियो, समाचार-पत्र समूह, प्रेस तथा सिनेमा, आदि देश के प्रमुख संचार साधन हैं। भारत का डाक-संचार तंत्र विश्व का वृहत्तम है। यह पार्सल, निजी पत्र व्यवहार तथा तार आदि को संचालित करता है। कार्ड व लिफाफा बंद चिट्ठी, पहली श्रेणी की डाक समझी जाती है तथा विभिन्न स्थानों पर वायुयान द्वारा पहुँचाए जाते हैं। द्वितीय श्रेणी की डाक में रजिस्टर्ड पैकेट, किताबें, अखबार तथा मैगजीन (पत्रिकाएँ) शामिल हैं। ये धरातलीय डाक द्वारा पहुँचाए जाते हैं तथा इनके लिए स्थल व जल परिवहन का प्रयोग किया जाता है।


दूर संचार तंत्र में भारत एशिया महाद्वीप में अग्रणी है। नगरीय क्षेत्रों के अतिरिक्त भारत के दो-तिहाई से अधिक गाँव एसटीडी दूरभाष सेवा से जुड़े हैं। सूचनाओं के प्रसार को आधार स्तर से उच्च स्तर तक समृद्ध करने हेतु भारत सरकार ने देश के प्रत्येक गाँव में चौबीस घंटे एसटीडी सुविधा के विशेष प्रबंध किए हैं। जन-संचार, मानव को मनोरंजन के साथ बहुत-से राष्ट्रीय कार्यक्रमों व नीतियों के विषय में जागरूक करता है। इसमें रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, किताबें तथा चलचित्र सम्मिलित हैं। आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा स्थानीय भाषा में देश के विभिन्न भागों में अनेक वर्गों के व्यक्तियों के लिए विविध कार्यक्रम प्रसारित करता है। दूरदर्शन, देश का राष्ट्रीय समाचार व संदेश माध्यम है तथा विश्व के बृहत्तम संचार-तंत्र में एक है। यह विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व खेल-जगत संबंधी कार्यक्रम प्रसारित करता है।


भारत में वर्ष भर अनेक समाचार-पत्र तथा सामयिक पत्रिकाएँ प्रकाशित की जाती हैं। ये पत्रिकाएँ सामयिक होने के नाते (जैसे–मासिक, साप्ताहिक आदि) कई प्रकार की हैं। समाचार-पत्र लगभग 100 भाषाओं तथा बोलियों में प्रकाशित होते हैं। हमारे देश में सर्वाधिक समाचार पत्र हिन्दी भाषा में प्रकाशित होते हैं तथा इसके बाद अंग्रेजी व उर्दू के समाचार-पत्र आते हैं। भारत विश्व में सर्वाधिक चलचित्रों का उत्पादक भी है। यह कम अवधि वाली फिल्में, वीडियो फीचर फिल्म तथा छोटी वीडियो फिल्में बनाता है। भारतीय व विदेशी सभी व फिल्मों को प्रमाणित करने का अधिकार केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) को है।


देखें👉👉



👉👉👉up board class 10 social science chapter 10

👉👉👉up class 10 social science chapter 8


👉👉👉up board class 10 social science chapter 7


👉👉👉class 10 social science chapter 6


👉👉👉class 10 social science notes chapter 5


👉👉👉Class 10 social science notes chapter 4


👉👉👉class 10 social science chapter 3


👉👉👉class 10 social science chapter 2


👉👉👉यूपी बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान अध्याय 1



👉👉👉जल ही जीवन है पर निबंध


👉👉👉कोरोना वायरस पर निबंध


👉👉👉मेरे प्रिय समाचार पत्र पर निबंध


👉👉👉👉👉👉application for subject change in english

👉👉👉essay on the population probem in india



👉👉👉Up board class 12 most imp central idia


👉👉👉Figures of speech with example


👉👉👉अशोक बाजपेयी काव्य खण्ड युवा जंगल और भाषा एक मात्र अन्तर


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 1 वनारस varansee


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 02 अन्योक्तिविलास


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 03 वीर वीरेन पूजते


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 04 प्रबुद्ध


👉👉👉 कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 05 देशभक्त चंद्रशेखर


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड 06 केन कि वर्धते


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 07 aaruni shvetketu sanvad


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड अध्याय 08 भारतीय संस्कृति


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी का संस्कृत खण्ड अध्याय जीवन सूत्राणि


👉👉👉श्याम नारायण जी की पद्धांश रचना पद


👉👉👉भाषा किसे कहते हैं


👉👉👉कक्षा 10 हिन्दी संस्कृत खण्ड का सम्पूर्ण हल


👉👉👉अलंकार , उसके सभी प्रकार उदाहरण सहित


👉👉👉महत्वपूर्ण पर्यायवाची और संस्कृत में अनुवाद


👉👉👉विद्यालय में अनुशासन के महत्व पर निबंध


👉👉👉यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिन्दी किताब का सम्पूर्ण हल


👉👉👉यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर कक्षा 9 विज्ञान


👉👉👉बाल विकाश एवं शिक्षा TET


👉👉👉Environmental Studies tet


👉👉👉यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर का टाइम टेबल 2022


👉👉👉प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर




👉👉👉agreement letter







ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि 



ये भी पढ़ें

ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि 



ये भी पढ़ें


भी देखें 👉👉भी👉👉

👉व्यायाम और स्वास्थ पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

ये भी देखे 👉👉👉👉

👉वन महोत्सव पर निबंध


ये भी देखे 👉👉👉👉

👉जनसंख्या वृद्धि 



👉👉👉👉👉👉



यदि आपको हमारी पोस्ट पसन्द आई हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करें यदि आपको कुछ पूछना है तो कॉमेंट करके जरुर बताएं यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल Subhansh classes को subscribe नही किया हो तो अभी जल्दी से subscribe krlijia






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad